Monday, October 19, 2020

नासा ने चंद्रमा पर 4G LTE नेटवर्क स्थापित करने के लिए नोकिया को चुना, कंपनी का दावा- 2023 से पहले तैयार करेगी नेटवर्क October 19, 2020 at 04:41AM

चंद्रमा पर पहला सेलुलर नेटवर्क बनाने के लिए नासा द्वारा नोकिया का चयन किया गया है, फिनिश कंपनी ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी भविष्य के लिए योजना बना रही कि इंसान चांद पर दोबारा लौटेंगे और बस्तियां बसाएंगे। नासा का लक्ष्य 2024 तक मनुष्यों को चंद्रमा पर ले जाने का है और अपने आर्टेमिस (Artemis) प्रोग्राम के तहत लंबे समय तक वहां उपस्थिति दर्ज कराने का है।

2022 के अंत तक तैयार हो जाएगा नेटवर्क

  • नोकिया ने कहा कि अंतरिक्ष में पहला वायरलेस ब्रॉडबैंड कम्युनिकेशन सिस्टम 2022 के अंत में चंद्रमा की सतह पर बनाया जाएगा।
  • कंपनी ने इसके लिए टेक्सास बेस्ड प्राइवेट स्पेस क्राफ्ट डिजाइन कंपनी इन्टुएटीव मशीनों के साथ साझेदारी करेगी, जो नोकिया के इक्विपमेंट्स चांद पर पहुंचाएगी।
  • नेटवर्क खुद को कॉन्फिगर करेगा और चंद्रमा पर 4G/LTE कम्युनिकेशन सिस्टम स्थापित करेगा, नोकिया ने कहा- हालांकि उद्देश्य अंततः 5जी पर स्विच करने का होगा।
  • कंपनी ने बताया कि नेटवर्क अंतरिक्ष यात्रियों को आवाज और वीडियो कम्युनिकेशन करने की सुविधाएं देगा साथ ही टेलीमेट्री और बायोमेट्रिक डेटा एक्सचेंज और रोवर्स और अन्य रोबोटिक डिवाइसेस को तैनात और रिमोटली कंट्रोल की भी अनुमति देगा।

विषम परिस्थितियों में भी काम करेगा नेटवर्क

  • नेटवर्क को इस तरह से डिजाइन किया जाएगा कि वह चांद पर लॉन्चिंग और लैंडिंग की विषम परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम होगा। इसे बेहद कठोर आकार, वजन और बिजली की कमी को पूरा करने के लिए बेहद कॉम्पैक्ट रूप में चंद्रमा पर भेजा जाएगा।
  • नोकिया ने कहा कि हम 5G नेटवर्क की बजाए 4G/LTE का उपयोग करेंगे, जो पिछले कई दशकों से दुनियाभर में उपयोग किया जा रहा है और अपनी विश्वसनीयता साबित कर चुका है। हालांकि कंपनी 'LTE की उत्तराधिकारी तकनीक, 5G के स्पेस एप्लीकेशंस को भी आगे बढ़ाएगी'।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
चांद पर उपकरण भेजने के लिए नोकिया, टेक्सास बेस्ड प्राइवेट स्पेस क्राफ्ट डिजाइन कंपनी इन्टुएटीव मशीनों के साथ साझेदारी करेगी। (डेमो इमेज)

टेक अडॉप्शन में भारत की रफ्तार में तेजी, टेलीकॉम कंपनियों को दिल्ली और मुंबई में 5G शुरु करने के लिए 18,700 करोड़ रुपए की होगी जरुरत October 19, 2020 at 03:47AM

भारत ने 2G और 3G जैसी टेक्नोलॉजी को अपनाने में भले ही समय लगा दिया हो, लेकिन 4 जी और 5 जी में यह तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश की टेलीकॉम कंपनियों ने जहां 4 जी को अपनाना में 3-5 साल लगाई वहीं 5 जी को अपनाने में इससे भी कम समय लग सकता है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज की रिपोर्ट के मुताबिक, देशभर में स्पेक्ट्रम, साइट्स और फाइबर सहित 5G नेटवर्क के लिए कुल 1.3 से 2.3 लाख करोड़ रुपए खर्च करना होगा।

5G मोबाइल नेटवर्क में भारत की स्थिति

विकसित देशों के मुकाबले भारत में 2G और 3G मोबाइल नेटवर्क की इंट्री 8 से 10 वर्षों बाद हुआ था। जबकि 4G मोबाइल नेटवर्क भी भारत में 3-5 साल बाद 2014-16 में आया था। अब 5G मोबाइल नेटवर्क की लॉन्चिंग को लेकर भारत में दुनिया की बड़ी कंपनियां 5G ट्रायल के लिए सरकार के साथ लगातार संपर्क कर रही हैं।

इस दिशा में रिलायंस इंडस्ट्रीज के ओनर मुकेश अंबानी कंपनी की जुलाई में हुए सालाना बैठक में कहा था कि जियो ने 5G तकनीक को तैयार और विकसित कर लिया है। यह 5G स्पेक्ट्रम उपलब्ध होते ही ट्रायल के लिए तैयार हो जाएगा और अगले साल फील्ड डेवलपमेंट के लिए तैयार हो सकता है।

A सर्कल और मेट्रो शहरों के लिए खर्च

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज द्वारा जारी रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि A सर्कल और मेट्रो शहरों के लिए 78,800 करोड़ रुपए से लेकर 1.3 लाख करोड़ रुपए तक का खर्च आ सकता है। जबकि केवल मुंबई में 5G के लिए 10 हजार करोड़ रुपए के निवेश की आवश्यकता होगी।

दूसरी ओर ट्राई ने 100 मेगा हर्ट्ज मिड बैंड स्पेक्ट्रम के लिए 8400 करोड़ रुपए प्राइस रिजर्व किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 9 हजार साइट्स के लिए 20 लाख प्रति साइट की कीमत पर बढ़ गई, तो लागत 1800 करोड़ रुपए और बढ़ जाएगी। इससे कुल लागत को 10 हजार करोड़ रुपए हो जाएगी। इसी प्रकार दिल्ली में भी 5G रोलआउट के लिए 8,700 करोड़ रुपए की लागत अनुमानित है। जबकि सरकार ने 100 मेगा हर्ट्ज मिड बैंड स्पेक्ट्रम के लिए बेस प्राइस 6900 करोड़ रुपए रिजर्व किया है।

रिलायंस जियो और भारती एयरटेल की स्थिति मजबूत

रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस जियो और भारती एयरटेल 5G में निवेश के लिए सक्षम हैं। क्योंकि वे अपने टैरिफ में बढ़ोतरी और फ्री कैश फ्लो (FCF) में बढ़ोतरी कर सकती हैं। जबकि वी (वोडाफोन आइडिया लिमिटेड) के लिए कर्ज, कम एबीटा और नकदी की किल्लत से मुश्किल होगी।

मेट्रो और A सर्कल में मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और चेन्नई, आंध्रा प्रदेश, कर्नाटक और गुजरात शामिल हैं। ब्रोकरेज हाउस ने देशभर के 6 लाख साइट्स और प्रति साइट 15 लाख रुपए खर्च के लिए कुल लागत 90 हजार करोड़ रुपए आंका है।

फाइबर पर कुल खर्च

रिपोर्ट में कहा गया है कि, अगर साइट्स केवल मेट्रो और A सर्कल के लिए आवश्यक हैं, तो साइट्स की कुल आवश्यकता घटकर 1 लाख हो जानी चाहिए। क्योंकि इन सर्कल को हाई डेंसिटी की जरूरत होती है। देशभर के लिए फाइबर की आवश्यकता 25 लाख किमी और फाइबर लेआउट के लिेए प्रति किमी लागत एक लाख रुपए माना जाए, तो फाइबर के लिए कुल खर्च 25 हजार करोड़ रुपए अनुमानित है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
5G In India Latest News Update: 5G Rollout Capex For Delhi, Mumbai

हुंडई वेन्यू पर न कोई फेस्टिवल ऑफर न डिस्काउंट और अब कंपनी ने 12 हजार तक बढ़ाई कीमतें; देखें नई प्राइस लिस्ट October 19, 2020 at 12:28AM

फेस्टिव सीजन को देखते हुए वाहन निर्माता अपने प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट देने में व्यस्त हैं, वहीं हुंडई ने अपनी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। वैरिएंट वाइज यह 5 हजार से 12 हजार रुपए तक महंगी हो गई है। बढ़ोतरी के बाद इसकी शुरुआती कीमत 6.75 लाख रुपए जबकि टॉप-वैरिएंट की कीमत 11.65 लाख रुपए हो गई है। इतना ही नहीं कंपनी ने इसकी लाइनअप में भी फेरबदल किया है। अब इसके 24 की बजाए सिर्फ 19 वैरिएंट ही मिलेंगे। वर्तमान में कंपनी इस पर कोई ऑफर या डिस्काउंट भी नहीं दे रही है।

हुंडई वेन्यू: लाइनअप में किए बड़ा बदलाव

  • जब जून 2020 में वेन्यू iMT की कीमतें सामने आईं, तो कॉम्पैक्ट एसयूवी के कुल 24 वैरिएंट लाइनअप में मौजूद थे, लेकिन अब हुंडई मोटर इंडिया ने SX और SX(O) वैरिएंट के डुअल टोन वैरिएंट को लाइनअप से हटा दिया है।
  • चूंकि नए स्पोर्ट वैरिएंट, जो इंटीरियर और एक्सटीरियर पर रेड हाईलाइट्स के साथ आता है और SX और SX(O) ट्रिम के साथ डुअल टोन कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध हैं, इसलिए वेन्यू ने SX और SX(O) ट्रिम्स को लाइनअप से हटाया है।

हुंडई वेन्यू: कॉम्पीटिटर की तुलना में कीमत

  • कीमतों में बढ़ोतरी के कारण, किआ सोनेट की शुरुआती कीमत अब वेन्यू से 4,000 रुपए कम हो गई है। हालांकि 12.89 लाख रुपए का रेंज-टॉपिंग सोनेट जीटीएक्स+ अभी भी वेन्यू 1.0 टी-जीडीसी डीसीटी एसएक्स+ स्पोर्ट (11.65 लाख रुपए) की तुलना में महंगा है।
  • इक्विपमेंट लिस्ट के मामले में बाजार में मौजूद पांच कॉम्पैक्ट एसयूवी जैसे टोयोटा अर्बन क्रूजर, मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा, फोर्ड इकोस्पोर्ट, महिंद्रा एक्सयूवी 300 और टाटा नेक्सन की तुलना में वेन्यू अभी भी काफी अच्छा विकल्प है।
  • कीमत में वृद्धि के बावजूद, इसमें कोई संदेह नहीं है कि कॉम्पैक्ट एसयूवी स्पेस में अपने कॉम्पीटिटर्स के साथ वेन्यू, हुंडई के लिए वॉल्यूम ड्राइवर बना हुआ है।

हुंडई वेन्यू: वैरिएंट वाइज नई कीमतें और अंतर

1.2P (5MT) नई कीमत पुरानी कीमत अंतर
1. E 6.75 लाख रु. 6.70 लाख रु. 5 हजार रु.
2. S 7.47 लाख रु. 7.40 लाख रु. 7 हजार रु.
3. S+ 8.39 लाख रु. 8.32 लाख रु. 7 हजार रु.
1.0P(5MT) नई कीमत पुरानी कीमत अंतर
4. S 8.53 लाख रु. 8.46 लाख रु. 7 हजार रु.
5. SX 9.86 लाख रु. 9.79 लाख रु. 7 हजार रु.
6. SX(O) 10.92 लाख रु. 10.85 लाख रु. 7 हजार रु.
1.0P(iMT) नई कीमत पुरानी कीमत अंतर
7. SX 9.99 लाख रु. 9.99 लाख रु. -
8. SX Sport 10.27 लाख रु. 10.20 लाख रु. 7 हजार रु.
9. SX(O) 11.15 लाख रु. 11.09 लाख रु. 6 हजार रु.
10. SX(O) Sport 11.28 लाख रु. 11.21 लाख रु. 7 हजार रु.
1.0P(7DCT) नई कीमत पुरानी कीमत अंतर
11. S 9.67 लाख रु. 9.60 लाख रु. 7 हजार रु.
12. SX+ 11.48 लाख रु. 11.36 लाख रु. 12 हजार रु.
13. SX+ Sport 11.65 लाख रु. 11.58 लाख रु. 7 हजार रु.
1.5D(6MT) नई कीमत पुरानी कीमत अंतर
14. E 8.17 लाख रु. 8.10 लाख रु. 7 हजार रु.
15. S 9.08 लाख रु. 9.01 लाख रु. 7 हजार रु.
16. SX 9.99 लाख रु 9.99 लाख रु -
17. SX Sport 10.37 लाख रु. 10.31 लाख रु. 7 हजार रु.
18. SX(O) 11.47 लाख रु. 11.40 लाख रु. 7 हजार रु.
19. SX(O) Sport 11.59 लाख रु. 11.53 लाख रु. 6 हजार रु.


ये भी पढ़ सकते हैं...

1. कहीं हाथ से न निकल जाए ये डील! होंडा सिविक से लेकर हुंडई ऑरा तक इन 10 सेडान पर मिल रहा है 2.66 लाख तक का डिस्काउंट

2. मारुति एस-प्रेसो से लेकर स्विफ्ट तक, इन 10 कारों पर मिल रहा है 75 हजार रुपए तक का डिस्काउंट, शोरूम पर जाने से पहले जरूर देखें ये लिस्ट

3. स्विफ्ट का लिमिटेड एडिशन मॉडल लॉन्च, पहले से ज्यादा स्पोर्टी और स्टाइलिश; जानिए कीमत और फीचर्स



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कीमतों में बढ़ोतरी के कारण, किआ सोनेट की शुरुआती कीमत अब वेन्यू से 4,000 रुपए कम हो गई है। हालांकि 12.89 लाख रुपए का रेंज-टॉपिंग सोनेट जीटीएक्स+ अभी भी वेन्यू 1.0 टी-जीडीसी डीसीटी एसएक्स+ स्पोर्ट (11.65 लाख रुपए) की तुलना में महंगा है।

स्विफ्ट का लिमिटेड एडिशन मॉडल लॉन्च, पहले से ज्यादा स्पोर्टी और स्टाइलिश; जानिए कीमत और फीचर्स October 18, 2020 at 10:34PM

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (MSIL) ने आज घरेलू बाजार में लिमिटेड एडिशन स्विफ्ट को लॉन्च किया। नए मॉडल में कई विजुअल अपडेट्स देखने को मिलेंगे। कंपनी का मानना है कि फेस्टिव सीजन के दौरान लिमिटेड एडिशन की लॉन्चिंग, आकर्षक ट्रिम लेवल और डील्स-डिस्काउंट से उपभोक्ताओं पर काफी प्रभाव पड़ेगा और इससे साल की समाप्ति के चरणों के दौरान खरीद की भावना काफी हद तक सकारात्मक होगी।

कंपनी ने स्विफ्ट के लिमिटेड एडिशन में ऑल-ब्लैक थीम के साथ चीजों को और बेहतर बनाने की कोशिश की है। स्टैंडर्ड मॉडल से अलग बनाने के लिए इसमें ब्लैक थीम पर बेस्ड कई एक्सेसरीज जोड़ी गई हैं, जिनका पिछले कुछ समय से कार निर्माताओं के बीच ट्रेंड बना हुआ है, लेकिन स्विफ्ट के लिमिटेड एडिशन में मामूली बदलाव ही किए गए हैं।

लिमिटेड एडिशन स्विफ्ट में क्या नया मिलेगा?

  • लिमिटेड एडिशन स्विफ्ट के फ्रंट ग्रिल पर ऑल ब्लैक गार्निश देखने को मिलेगी, जो इसके फॉग लैंप और टेल लैंप्स पर भी की गई है।
  • इसके अलावा, स्पोर्टी अपील को बढ़ाने के लिए कंपनी ने इसमें ग्लॉसी ब्लैक बॉडी किट जोड़ी है।
  • अन्य हाइलाइट्स में दरवाजों के निचले हिस्से में साइड मोल्डिंग और ब्लैक कलर के डोल वाइजर शामिल हैं।
  • कार के A और B पिलर्स को काले रंग में रंगा गया है जबकि पीछे की तरफ एक रूफ इंटीग्रेटेड ब्लैक स्पॉइलर मिलेगा।
  • कार के अंदर कंपनी ने नए सीट कवर दिए हैं जो स्पोर्टी हैं।
  • स्विफ्ट लिमिटेड एडिशन के लिए 24990 रुपए तक अधिक खर्च करना पड़ेगा। यह देश के सभी मारुति सुजुकी डीलर्स पर उपलब्ध होगी।

हमेशा से ही सेगमेंट का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा स्विफ्ट

  • इस अवसर पर, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के एग्जिक्युटिव डायरेक्टर ( मार्केटिंग एंड सेल्स) शशांक श्रीवास्तव ने कहा, आज हम इस तरह के अभूतपूर्व समय के बीच उत्साह बढ़ाने के लिए बोल्डर और स्पोर्टियर स्विफ्ट लिमिटेड एडिशन लॉन्च करते हुए खुश हैं।
  • कॉम्पैक्ट हैचबैक निस्संदेह कई वर्षों के लिए मारुति सुजुकी के लिए सबसे अधिक बिकने वाले मॉडलों में से एक रहा है और इसने अपनी शुरुआत के बाद से सेगमेंट का नेतृत्व किया है। देशभर में इसके लगभग 23 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुके हैं। नया लिमिटेड एडिशन विशेष रूप से फेस्टिव सीजन के दौरान ग्राहकों को टार्गेट करता है और यह सभी वैरिएंट में उपलब्ध होगा।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Maruti Suzuki Swift Limited Edition Launched In India With Visual Updates ; Know the price and features
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...