Thursday, October 15, 2020

ऑपरेटिंग सिस्टम है अधिक सिक्योर और उपयोगी; जानिए इसके खास फीचर्स के बारे में ? October 15, 2020 at 06:53AM

स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो ने अपने नए colorOS 11 को लॉन्च कर दिया है। हाल ही में ओप्पो ने अपने ColorOS 11 के साथ अपने स्मार्टफोन यूजर्स के लिए नवीनतम एंड्रॉइड 11 उपलब्ध कराया है। बता दें कि कंपनी ने "मेक लाइफ फ्लो" कॉन्सेप्ट के साथ, ColorOS 11 को पेश किया है। कंपनी ने Find X2 समेत कई डिवाइस में लेटेस्ट Color OS11 का अपडेट दिया है। कंपनी का दावा है कि नया Color OS11 पुराने Color OS 7.2 ऑपरेटिंग सिस्टम से ज्यादा बेहतर और उपयोगी है। तो आइए जानते विस्तार में क्या है कलरओएस-11 और कैसे यह काम करता है।

पढ़िए, कलरओएस-11 का रिव्यू-

  • थ्री-फिंगर ट्रांसलेशन- ColorOS 11 कई खूबियों से लैस है जो आपकी प्रोडक्टिविटी को बेहतरीन बनाता है। इनमें Google Lens का भी सपोर्ट है जो अब थ्री-फिंगर ट्रांसलेशन से लैस है। ओप्पो के इस फोन में यह पहली तरह की सुविधा है। इस फीचर की मदद से आप तीन-उंगली के इशारे के साथ लिए गए स्क्रीनशॉट में मौजूद टेक्स्ट को कॉपी करके अनुवाद कर सकते हैं।
  • नीयर बाॅय शेयर- इसमें फोटो की तुरंत शेयरिंग और एडिटिंग के लिए शार्ट दिया जाता है। मतलब अब फोटो एडिटिंग के फोन दूसरे ऐप को इंस्टॉल नही करना होगा। साथ ही ColorOS11 का नीयर बाय फीचर की मदद से आसानी से फाइल ट्रांसफर करा पाएंगे। साथ ही फोटो की सिक्योरिटी के लिए परमिशन का ऑप्शन दिया जा रहा है, जो कि काफी कमाल का है।
  • फ्लेक्स ड्रॉप- यह एक मल्टी-टास्किंग फीचर है जिसकी मदद से यूजर एक ही समय में वीडियो और टेक्स्ट देख सकते हैं। यह फीचर गेमर्स और वीडियो देखने वालों के लिए तोहफा है। नए अपडेट के बाद यूजर बिना किसी एप्लिकेशन को डाउनलोड ही नए डिवाइस कंट्रोल मेनू के माध्यम से विभिन्न स्मार्ट होम डिवाइस के बीच स्विच और कंट्रोल कर सकता है।
  • बैटरी कैसी है ? बैटरी को अधिक चलने के लिए नया सुपर पावर सेविंग मोड का उपयोग किया गया है। नए अपडेट में यूजर्स को कम बैटरी की स्थिति में छह एप के चयन का विकल्प मिलता है। इसमें फोन की बैटरी कम होने पर कुछ जरूरी ऐप को ऑन करके सारे ऐप का इस्तेमाल बंद कर दिया जाता है। इससे बैटरी लाइफ बढ जाती है। मौजूदा वक्त में 6 ऐप को स्पेशल सेविंग मोड में रख सकते हैं।
  • बेहतर सिक्योरिटी- Coloros 11 अतिरिक्त सिक्योरिटी से लैस है। इसमें एंड्रॉयड 11 के सभी सिक्योरिटी और प्राइवेसी फीचर्स शामिल हैं। नए अपडेट में यूजर्स को प्राइवेट सिस्टम बनाने का मौका मिलेगा, जिसमें एप और डाटा का सेकेंड वर्जन मूल सेफ रहता है और इसे अलग फिंगरप्रिंट स्कैन या पासवर्ड के माध्यम से ही ओपन किया जा सकता है।
  • नोटिफिकेशन की ये खास सुविधा - ColorOS 11 की लो बैटरी नोटिफिकेशन सुविधा है जो यूजर्स के फोन के फोन की बैटरी के बारे में उसके दोस्तों और परिवार के लोगों को नोटिफिकेशन भेजता है। ऐसे में आपके करीबी लोगों को नोटिफिकेशन मिल जाता है कि आपके फोन की बैटरी लो हो गई है। यह फीचर फिलहाल भारतीय यूजर्स के लिए ही है। COLORS OS 11 के अपडेट की शुरुआत Find X2 Series और Reno3 सीरीज से होगी, हालांकि Find, Reno, F, K और A सीरीज के 28 से अधिक मॉडल को भी इसका अपडेट मिलेगा।

ये कमियां भी हैं-

कलरओएस-11 में तमाम अच्छे फीचर्स होने के बावजूद एक दो कमियां नजर आई। हालांकि कंपनी ने कहा कि इस पर काम करके इसे जल्दी ही ठीक कर लिया जाएगा। ये कमियां हैं- ये ऐप्स को बैकग्राउंड में लॉन्चिंग करने को ऑटोमैटिकली रि स्ट्रिक्ट कर सकता है। साथ ही, इसका नया डार्क थीम सभी स्कीन जैसे कि डू नॉट डिस्टर्ब और नोटिफिकेशन हिस्ट्री पेज पर अप्लाई नहीं होता है। ये नए डार्क ग्रे और लाइट ग्रे स्टाइल को फॉलो नहीं करता है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
OPPO ColorOS 11 Review: Operating system is more secure and useful; Know about its special features?

ऑपरेटिंग सिस्टम है अधिक सिक्योर और उपयोगी; जानिए इसके खास फीचर्स के बारे में ? October 15, 2020 at 02:53AM

किआ ने सेल्टॉस का एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च किया, पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन में आएगी; शुरुआती कीमत 13.74 लाख रुपए October 15, 2020 at 01:21AM

किआ ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर एसयूवी सेल्टॉस का एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस एडिशन को सेल्टॉस की सक्सेस के एक साल पूरा होने के मौके पर लॉन्च किया है। एनिवर्सरी एडिशन HTX ट्रिम पर आधारित है। इसकी कीमत एक्स-शोरूम कीमत 13.74 लाख रुपए है।

वैरिएंट एक्स-शोरूम कीमत
पेट्रोल MT की कीमत 13.75 रुपए
पेट्रोल AT की कीमत 14.75 रुपए
डीजल की कीमत 14.85 रुपए

इंटीरियर और एक्सटीरियर में किए कई बदलाव
कंपनी ने सेल्टॉस के एनिवर्सरी एडिशन के इंटीरियर और एक्सटीरियर में कई बदलाव किए हैं। इसमें सिल्वर डिफ्यूजर फिन्स के साथ टस्क शेप स्किड प्लेट्स, टैंगेराइन फॉग लैम्प बेजल, ब्लैक वन टोन इंटीरियर, हनी कॉम्ब पैटर्न के साथ रावेन ब्लैक लेदरेट सीट्स और 17-इंच टैंगेराइन सेंटर कैप के साथ रावेन ब्लैक अलॉय व्हील्स दी गई हैं।

सेल्टॉस के एनिवर्सी एडिशन को मोनोटोन, ब्लैक पर्ल और डुअल टोन में ग्लेशियर व्हाइट पर्ल के साथ औरोरा ब्लैक पर्ल, स्टील सिल्वर के साथ औरोरा ब्लैक पर्ल और ग्रैविटी ग्रे के साथ औरोरा ब्लैक पर्ल शामिल है। इसके मैनुअल ट्रांसमिशन में रिमोट इंजन स्टार्ट दिया है। कार की लंबाई भी मेन वैरिएंट के मुकाबले 60mm बढ़ गई है।

पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन में आएगी
एनिवर्सरी एडिशन को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन में लॉन्च किया गया है। इसमें स्मार्ट स्ट्रीम पेट्रोल 1.5 लीटर इंजन है जो 6-स्पीड मैनुअल और आईवीटी ट्रांसमिशन से लैस है। वहीं, 1.5 सीआरडीआई वीजीटी डीजल इंजन है जो 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कंपनी ने सेल्टॉस के एनिवर्सरी एडिशन के इंटीरियर और एक्सटीरियर में कई बदलाव किए हैं

छोटे शहरों तक पहुंच बनाने के लिए 100 करोड़ रुपए खर्च करेगी वनप्लस, 3 हजार ऑफलाइन स्टोर और जोड़े जाएंगे October 14, 2020 at 11:29PM

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस ने कहा है कि वह छोटे शहरों तक पहुंच बनाने के लिए भारत में 100 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। यह निवेश ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल भागीदारी पर किया जाएगा। मेट्रो शहरों से अलग टियर-2 शहरों में प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में हिस्सेदारी बढ़ाने के मकसद से यह निवेश किया जाएगा।

ऑफलाइन स्टोर्स की संख्या 8 हजार की जाएगी

वनप्लस के वीपी और चीफ स्ट्रैटजी ऑफिसर नवनीत नाकरा ने कहा कि अभी पूरे देश में हमारे 5000 से ज्यादा ऑफलाइन स्टोर स्टोर हैं। इसमें पार्टनर स्टोर भी शामिल हैं। आने वाली तिमाही में इनकी संख्या को बढ़ाकर 8000 स्टोर किया जाएगा। नाकरा ने बताया कि अभी देश में 30 वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर हैं। अगले 6 महीने में 14 नए एक्सपीरियंस स्टोर खोले जाएंगे।

हैदराबाद में खोला जाएगा सबसे बड़ा एक्सपीरियंस स्टोर

नवनीत नाकरा ने बताया कि हम इस साल के अंत तक हैदराबाद के निजाम पैलेस में वनप्लस का दुनिया का सबसे बड़ा एक्सपीरियंस स्टोर खोला जाएगा। इसके अलावा हम अगले साल तक सर्विस सेंटर नेटवर्क को 100 शहरों तक विस्तार की योजना बना रहे हैं। अभी वनप्लस का सर्विस सेंटर नेटवर्क 65 शहरों में हैं।

पिछले साल आरएंडडी सेंटर खोला था

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस ने पिछले साल ही भारत में अपना रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आरएंडडी) सेंटर लॉन्च किया था। नाकरा ने कहा कि कंपनी देश में लंबी अवधि में ग्रोथ के लक्ष्य को हासिल करने की योजना पर काम कर रही है। फिलहाल कंपनी की आरएंडडी टीम में 300 कर्मचारी हैं। आने वाले महीनों में इस संख्या को बढ़ाकर दोगुना करने की उम्मीद है। नाकरा ने कहा कि 2014 में एंट्री से ही भारत वनप्लस के लिए प्रमुख बाजारों में शामिल है।

फरवरी 2018 से भारत में हो रहा है उत्पादन

नाकरा ने कहा कि मेक इन इंडिया अभियान के तहत कंपनी फरवरी 2018 से अपनी कई डिवाइस का उत्पादन भारत में ही कर रही है। हमने वनप्लस टीवी और वनप्लस नॉर्ड का उत्पादन भारत में ही करने की घोषणा की है। 2021 से वनप्लस के सभी टीवी भारत में स्थानीय स्तर पर बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वनप्लस के 100 फीसदी स्मार्टफोन का भारत में ही उत्पादन किया जा रहा है। इसमें वनप्लस-8 सीरिज, वनप्लस नॉर्ड और हाल ही में लॉन्च किया गया वनप्लस 8टी शामिल हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस ने पिछले साल ही भारत में अपना रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आरएंडडी) सेंटर लॉन्च किया था।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...