Wednesday, October 14, 2020

आईफोन 12 की लॉन्चिंग के ठीक पहले कंपनी के शेयर 4% तक नीचे गिरे, कंपनी का वैल्यूएशन 6 लाख करोड़ रुपए कम हुआ October 13, 2020 at 08:43PM

एपल ने मंगलवार को अपना पहला 5G आईफोन लॉन्च कर दिया। इवेंट से ठीक पहले अमेरिकी शेयर बाजार में कंपनी के शेयर 4% तक नीचे गिरे। इससे कंपनी का वैल्यूएशन 81 बिलियन डॉलर (5.94 लाख करोड़ रुपए) कम हो गया। हालांकि, बाजार बंद होने तक शेयर ने हल्की रिकवरी कर ली थी।

एपल के शेयर में भारी गिरावट
इस इवेंट से पहले शेयर बाजार में निवेशकों ने कंपनी के शेयरों को जमकर बेचा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इवेंट से पहले एपल का शेयर मंगलवार को स्थानीय समय दोपहर 1 बजे तक दिन के सबसे निम्नतम स्तर 119.65 डॉलर प्रति शेयर स्तर पर पहुंच गया था। इससे कंपनी को कुल 81 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ। हालांकि, 3:35 बजे (स्थानीय समय) तक शेयर 121.97 डॉलर प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था। अंत में अमेरिकी बाजार नैस्डैक में एपल का शेयर 121.10 प्रति शेयर पर बंद हुआ था।

आईफोन 12 की लॉन्चिंग
एपल ने अपनी आईफोन 12 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने मंगलवार देर रात को कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो स्थिति एपल हेडक्वार्टर में हुए 'हाईस्पीड' इवेंट में आईफोन 12, आईफोन 12 मिनी, आईफोन 12 प्रो और आईफोन 12 प्रो मैक्स लॉन्च किया। इवेंट में कंपनी ने स्मार्ट होम पॉड स्पीकर भी लॉन्च किया गया है। कंपनी का कहना है कि आईफोन 12 मिनी दुनिया का सबसे पतला और हल्का 5G स्मार्टफोन भी है। एडवांस बुकिंग 23 अक्टूबर से आईफोन 12 के साथ शुरू होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कंपनी ने मंगलवार देर रात को कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो स्थित एपल हेडक्वार्टर में हुए 'हाईस्पीड' इवेंट में आईफोन 12, आईफोन 12 मिनी, आईफोन 12 प्रो और आईफोन 12 प्रो मैक्स लॉन्च किया।

होमपॉड मिनी लॉन्च, समझदार इतना कि घर के सभी सदस्यों की आवाज पहचानकर उनके हिसाब से काम करेगा; 1165 रुपए में घर ला सकते हैं October 13, 2020 at 09:38AM

मंगलवार को एपल ने हाय-स्पीड इवेंट की शुरुआत नए होमपॉड मिनी की लॉन्चिंग के साथ की। यह एक स्मार्ट स्पीकर है। जैसा कि नाम से पता चलता है, यह होमपॉड का एक छोटा वैरिएंट है जिसे पहली बार 2017 के अंत में पेश किया गया था। होमपॉड मिनी ओरिजनल होमपॉड के साइज का लगभग आधा है, लेकिन डिजाइन एक समान ही है, हालांकि अब यह नए लाइट-एमिटिंग टच पैनल के साथ आता है, जो कि टॉप पर लगा है।


इवेंट में कंपनी ने बताया कि यह अल्ट्रा वाइडबैंड (यूडब्ल्यूबी) कैपेबिलिटी से लैस है, जो अन्य एपल डिवाइस को ट्रैक करता है, साथ ही मीडिया कंट्रोल्स, डोर लॉक और घर में लगे अन्य स्मार्ट होम डिवाइसेस को भी कंट्रोल करता है।

होमपॉड मिनी: भारत में कीमत

  • भारत में होमपॉड मिनी की कीमत 9,900 है, जबकि अमेरिका में, इसकी कीमत $99 (लगभग 7,300 रुपए) है यानी भारतीयों को यह 2600 रुपए तक महंगा पड़ेगा। यह ओरिजनल होमपॉड की कीमत से आधे से भी कम, लेकिन गूगल नेस्ट मिनी से दोगुना और ईको डॉट से भी लगभग दोगुना महंगा है।
  • एपल इंडिया की साइट पर दी जानकारी के मुताबिक, यह 1165 रुपए की ईएमआई पर उपलब्ध है और HDFC कार्ड से खरीदी करने पर 6% तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है।
  • कंपनी ने इसे दो कलर ऑप्शन व्हाइट और स्पेस ग्रे में लॉन्च किया है। इसे भारत, अमेरिका, कनाडा, फ्रांस और जर्मनी सहित कई अन्य देशों में में इसकी प्री-बुकिंग 6 नवंबर से शुरू होगी। बिक्री 16 नवंबर से शुरू होने वाली है।

होमपॉड मिनी: स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

  • होमपॉड मिनी एपल S5 प्रोसेसर पर काम करता है, जो कि एपल वॉच सीरीज 5 में भी मिलता है। इसमें अल्ट्रा वाइडबैंड सपोर्ट को सक्षम करने के लिए एक U1 चिप भी शामिल है। इसकी बदौलत न सिर्फ ये फुर्ती और जागरूकता के साथ काम करता है बल्कि U1 चिप की बदौलत ये अन्य आईफोन डिवाइस के बीच की दूरी को सटीक रूप से ट्रैक करेगा जिसमें आईफोन और एपल वॉच शामिल है। खासबात यह है कि घर के सभी सदस्यों की आवाज पहचानने में सक्षम है।
  • होमपॉड मिनी इस लोकेशन की जानकारी का उपयोग ब्राइटनेस, मीडिया कंट्रोल्स, वॉल्यूम कंट्रोल्स, डोर लॉक और अन्य चीजों की देखभाल के लिए करता है। जब कोई डिवाइस आपके घर के बाहर जाएगा तो भी यह आपको अलर्ट करता है। अल्ट्रा वाइडबैंड तकनीक और U1 चिप के साथ, एपल व्यापक होमकिट सपोर्ट और बेहतर फंक्शनैलिटी प्रदान करना चाहता है।
  • इंटरकॉम नाम के एक नए फीचर के जरिए होमपॉड यूजर एक घर के भीतर एक यूनिट (होमपॉड) से दूसरे में मैसेज भी भेजा जा सकता है। यह आईफोन, आईपैड और एपल वॉच और यहां तक ​​कि कार-प्ले के साथ भी काम कर सकता है। एक मैसेज को घर के सभी स्पीकर्स पर और यहां तक ​​कि एयरपॉड्स के माध्यम से परिवार के सदस्यों को भेजा जा सकता है। एक सिंपल वॉयस कमांड से मैसेज सुनकर आप उसका रिप्लाई भी कर पाएंगे।
  • एक स्मार्ट स्पीकर होने के नाते, यह सिरी के साथ आता है और आप वॉयस असिस्टेंट को कई म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप्स से म्यूजिक प्ले करने के लिए कह सकते हैं। स्पीकर में दो ट्वीटर हैं, जो बड़े होमपॉड में सात स्पीकर से काफी कम है। टॉप पर एक टच-सेंसिटिव सरफेस भी है जो यूजर को वॉल्यूम कंट्रोल करने की अनुमति देता है। डिजाइन के मामले में ये ओरिजनल होमपॉड से काफी अलग है, क्योंकि इसमें डिस्प्ले के साथ प्लास्टिक टॉप था।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
डिजाइन के मामले में ये ओरिजनल होमपॉड से काफी अलग है, क्योंकि नए होमपॉड मिनी में टच कंट्रोल्स था लेकिन ओरिजनल में डिस्प्ले के साथ प्लास्टिक टॉप था।

Tuesday, October 13, 2020

15 दिसंबर से बंद हो रहा है Yahoo ग्रुप; यूजर्स कर लें डाटा ट्रांसफर October 13, 2020 at 01:03AM

पिछले कई सालों से कम यूज होने के कारण Yahoo ने अब याहू ग्रुप्स को 15 दिसंबर से अपने बंद करने का निर्णय लिया है। 2017 में याहू को खरीदने वाले वेरीजोन ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। याहू वेब पर अपने समय का सबसे बड़ा मैसेज बोर्ड सिस्टम रहा है, जो अब अपना सफर इस साल के अंत में खत्म करने जा रहा है।

कंपनी ने क्या कहा?

कंपनी ने अपने मैसेज में लिखा कि याहू ग्रुप्स ने पिछले कई वर्षों में उपयोग में लगातार गिरावट देखी है। इसी अवधि में हमने यह भी देखा कि ग्राहक प्रीमियम और भरोसेमंद सामग्री चाहते हैं, हालांकि ऐसे निर्णय करना कभी भी आसान नहीं होता है लेकिन, हमें कभी-कभी उन उत्पादों के बारे में कठिन निर्णय ले लेने चाहिए जो कि लंबे समय मार्केटिंग स्ट्रेटेजिक के लिए ठीक हैं। अब हम व्यवसाय के अन्य क्षेत्रों पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे।

अब ईमेल भेज सकते हैं या नहीं ?

कंपनी ने कहा कि आपके द्वारा भेजे गए और प्राप्त किए गए ईमेल आपके ईमेल में रहेंगे, लेकिन 15 दिसंबर से ग्रुप मेंबर्स को मेल न भेजना और प्राप्त करना संभव नहीं होगा। अमेरिकी वायरलेस कम्यूनिकेशन सर्विस प्रोवाइडर वेरीजोन ने 2017 में याहू के इंटरनेट कारोबार को 4.8 बिलियन डॉलर में खरीदा था। याहू ग्रुप्स सर्विस 2001 में शुरू की गई थी और यह रेडिट, गूगल ग्रुप्स और फेसबुक ग्रुप्स के खिलाफ मजबूती से नहीं टिक सकी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Yahoo Groups to shut down from December 15

13 साल में आईफोन के 25 मॉडल लॉन्च हुए, सेल्फी कैमरा आने में 4 साल तो डुअल-रियर कैमरा आने में 10 साल लगे October 12, 2020 at 10:30PM

यूं तो आईफोन अब किसी पहचान का मोहताज नहीं है, लेकिन आज से 13 साल पहले जब स्टीव जॉब्स ने इसे लॉन्च किया था, तब वे खुद भी इस बात को नहीं जानते थे कि ये स्मार्टफोन की दुनिया में माइलस्टोन साबित होगा। आईफोन पहली जनरेशन से लेकर 11 जनरेशन तक का सफर कर चुका है। अब निगाहें आज (13 अक्टूबर, 2020) लॉन्च होने वाले नेक्स्ट जनरेशन आईफोन 12 पर टिकी हैं।

एंड्रॉयड स्मार्टफोन के सैकड़ों ऑप्शन के बीच हर साल आईफोन के 2 से 3 मॉडल ही लॉन्च होते हैं। बीते 13 सालों में कंपनी ने आईफोन के कुल 25 मॉडल लॉन्च किए हैं। इसके बाद भी आईफोन अपनी अलग पहचान बनाने के में कामयाब रहा है। आईफोन का सॉफ्टवेयर एंड्रॉयड स्मार्टफोन से पूरी तरह अलग होता है। वहीं, हार्डवेयर में कम रैम और स्टोरेज होने के बाद भी हर इंसान इसे खरीदना चाहता है। आइए आईफोन के सफर पर एक नजर डालते हैं...

1. आईफोन (1st जनरेशन)
अनाउंस डेट: 9 जून, 2007 और रिलीज डेट: 29 जून, 2007
कीमत : 499 डॉलर (लगभग 35,000 रुपए) से शुरू

पहले आईफोन में कंपनी ने 3.5-इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया था। इसमें 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा था। फोन को 4GB और 8GB स्टोरेज के दो वैरिएंट में लॉन्च किया गया था। इसमें ऐप्स को बैक और क्लोज करने के लिए होम बटन दिया था, जो बाद में आईफोन का आइकोनिक बटन भी बन गया।

2. आईफोन 3G
अनाउंस डेट: 9 जून, 2008 और रिलीज डेट: 11 जुलाई, 2008
कीमत : 499 डॉलर (लगभग 35,000 रुपए) से शुरू

आईफोन 3G में कंपनी ने वही पुराने फीचर्स दिए थे, लेकिन ये फोन 3G नेटवर्क को सपोर्ट करता था। साथ ही, इसमें GPS का फीचर भी दिया था। कंपनी ने इस इसमें स्टोरेज को बढ़ाकर 18GB तक कर दिया था।

3. आईफोन 3GS
अनाउंस डेट: 8 जून, 2009 और रिलीज डेट: 19 जून, 2009
कीमत : 99 डॉलर (लगभग 7,000 रुपए) से शुरू

इस स्मार्टफोन में स्टोरेज को बढ़ाकर 32GB तक कर दिया गया। वहीं, इसमें रियर कैमरा 3 मेगापिक्सल का कर दिया गया था। हालांकि, अब तक कंपनी ने डिस्प्ले साइज में कोई बदलाव नहीं किया था।

4. आईफोन 4
अनाउंस डेट: 7 जून, 2010 और रिलीज डेट: 24 जून, 2010
कीमत : 199 डॉलर (लगभग 14,500 रुपए) से शुरू

आईफोन 4 में कई नए फीचर्स देखने को मिले। ये पहला फेस चैट यानी वीडियो कॉलिंग वाला आईफोन भी थी। कंपनी ने इसके फ्रंट में VGA और रियर में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया था।

5. आईफोन 4S
अनाउंस डेट: 4 अक्टूबर, 2011 और रिलीज डेट: 14 अक्टूबर, 2011
कीमत : 199 डॉलर (लगभग 14,500) रुपए से शुरू

कंपनी ने पहली बार 4s मॉडल में डुअल-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया था। हालांकि, फोन में सिर्फ ये एक बात नई थी। लेकिन इस प्रोसेसर से फोन का वर्किंग स्पीड काफी तेज हो गई थी।

6. आईफोन 5
अनाउंस डेट: 12 सितंबर, 2012 और रिलीज डेट: 21 सितंबर, 2012
कीमत : 199 डॉलर (लगभग 14,500 रुपए) से शुरू

6 साल के बाद आईफोन की स्क्रीन साइज में बदलाव हुआ था। साथ ही, कंपनी ने इसमें फ्रंट और रियर कैमरा भी बदल दिया। साथ ही, अब 64GB स्टोरेज के साथ भी इसे खरीद सकते थे।

7. आईफोन 5s
अनाउंस डेट: 10 सितंबर, 2013 और रिलीज डेट: 20 सितंबर, 2012
कीमत (5c): 99 डॉलर (लगभग 7,000 रुपए) से शुरू
कीमत (5s): 199 डॉलर (लगभग 14,500 रुपए) से शुरू

आईफोन 5s को तेज बनाने के लिए कंपनी ने इसमें 1GB रैम दी। हालांकि, स्क्रीन, कैमरा, स्टोरेज जैसे फीचर्स पुराने आईफोन की तरह ही थे। फोन का मॉडल लगभग आईफोन 5 के जैसा ही था।

8. आईफोन 6 और 6 प्लस
अनाउंस डेट: 9 सितंबर, 2014 और रिलीज डेट: 12 सितंबर, 2014
कीमत (6): 649 डॉलर (लगभग 47,500 रुपए) से शुरू
कीमत (6 प्लस): 749 डॉलर (लगभग 55,000 रुपए) से शुरू

इस बार कंपनी ने आईफोन को दो अलग डिस्पेल साइज के साथ लॉन्च किया था। जिसमें पहला 4.7-इंच और दूसरा 5.5-इंच स्क्रीन वाला था। वहीं, इसमें स्टोरेज को बढ़ाकर 128GB तक कर दिया गया था। पहली बार कंपनी ने नियर फील्ड कम्युनिकेशन (NFC) के साथ एपल पे टेक्नोलॉजी भी लॉन्च की थी।

9. आईफोन 6s और 6s प्लस
अनाउंस डेट: 9 सितंबर, 2015 और रिलीज डेट: 25 सितंबर, 2015
कीमत (6): 649 डॉलर (लगभग 47,500 रुपए) से शुरू
कीमत (6s प्लस): 749 डॉलर (लगभग 55,000 रुपए) से शुरू

कंपनी ने आईफोन 6 को नए नाम के साथ लॉन्च किया। इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया। वहीं, 2GB रैम भी दी गई। हालांकि, स्क्रीन साइज इसका आईफोन 6 की तरह था।

10. आईफोन SE (1st जनरेशन)
अनाउंस डेट: 21 मार्च, 2016 और रिलीज डेट: 31 मार्च, 2016
कीमत : 399 डॉलर (करीब 30,000 रुपए) से शुरू

कंपनी इस आईफोन को उन यूजर्स के लिए लाई थी जो महंगा आईफोन अफॉर्ड नहीं कर पाते। फोन को 6GB/32GB/64GB/128GB स्टोरेज वैरिएंट में खरीदा जा सकता है।

11. आईफोन 7 और 7 प्लस
अनाउंस डेट: 7 सितंबर, 2016 और रिलीज डेट: 16 सितंबर, 2016
कीमत (7): 649 डॉलर (लगभग 47,500 रुपए) से शुरू
कीमत (7 प्लस): 769 डॉलर (लगभग 56,500 रुपए) से शुरू

आईफोन 7 में जो बड़ा बदलाव था वो था इसमें मिलने वाला डुअल रियर कैमरा। कंपनी 10 साल में पहली बार 12+12 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा दिया था। वहीं, इसमें 3GB रैम के साथ 256GB तक स्टोरेज बढ़ा दिया गया।

12. आईफोन 8 और 8 प्लस
अनाउंस डेट: 12 सितंबर, 2017 और रिलीज डेट: 22 सितंबर, 2017
कीमत (8): 699 डॉलर (लगभग 51,000 रुपए) से शुरू
कीमत (8 प्लस): 799 डॉलर (58,500 रुपए) से शुरू

आईफोन 8 और 8 प्लस में नया A11 चिप का इस्तेमाल किया गया था। फोन के दूसरे फीचर्स और स्पेसिफिकेशन लगभग आईफोन 7 और 7 प्लस के जैसे ही थे।

13. आईफोन X
अनाउंस डेट: 12 सितंबर, 2017 और रिलीज डेट: 3 नवंबर, 2017
कीमत (8): 999 डॉलर (लगभग 75,000 रुपए) से शुरू

आईफोन X में पहली बार स्क्रीन साइज को बढ़ाकर 5.8-इंच तक कर दिया गया। साथ ही, फोन के डिजाइन को पहली बार पूरी तरह बदल दिया गया। इसमें फुल व्यू डिस्प्ले स्क्रीन दी गई, जिसमें बेजल काफी पतले थे।

14. आईफोन XS, XS मैक्स और XR
अनाउंस डेट: 21 सितंबर, 2018 और रिलीज डेट: 21 सितंबर, 2018
कीमत (XS): 999 डॉलर (लगभग 75,000 रुपए) से शुरू
कीमत (XS मैक्स): 1,099 डॉलर (लगभग 80,500 रुपए) से शुरू
कीमत (XR): 749 डॉलर (लगभग 55,000 रुपए) से शुरू

आईफोन XS मैक्स में स्क्रीन साइज को बढ़ाकर 6.5-इंच तक कर दिया गया। साथ ही, इसमें 512GB तक स्टोरेज का ऑप्शन भी मिला। इसमें 4GB रैम और नया A12 चिप सेट दिया गया। कुल मिलाकर ये पुराने आईफोन की तुलना में काफी अलग था।

15. आईफोन 11, 11 प्रो और 11 प्रो मैक्स
अनाउंस डेट: 10 सितंबर, 2019 और रिलीज डेट: 21 सितंबर, 2019
कीमत (11): 699 डॉलर (लगभग 51,000 रुपए) से शुरू
कीमत (11 प्रो): 999 डॉलर (लगभग 75,000 रुपए) से शुरू
कीमत (11 प्रो मैक्स): 1,149 डॉलर (लगभग 84,500 रुपए) से शुरू

ये कंपनी का सबसे एडवांस आईफोन है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा के साथ 4GB रैम और नया A13 चिप का इस्तेमाल किया गया है। फोन फोटोग्राफी को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया। वहीं, इसमें ऐसे फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी से जुड़े कई फीचर्स दिए गए।

16. आईफोन SE (2nd जनरेशन)
अनाउंस डेट: 2020 और रिलीज डेट: 24 अप्रैल, 2020
कीमत : 399 डॉलर (करीब 30,000 रुपए) से शुरू

कंपनी इस आईफोन को उन यूजर्स के लिए लाई थी जो महंगा आईफोन अफॉर्ड नहीं कर पाते। ये SE सीरीज का दूसरा स्मार्टफोन था। हालांकि, भारत में इसकी कीमत 42,500 रुपए से शुरू है। फोन क 64/128/256GB स्टोरेज वैरिएंट में खरीदा जा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Apple iPhone Complete Journey From First iPhone 1st Generation To iPhone 11, A Journey of Evolutions And Battles With Android
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...