Thursday, September 3, 2020

इन 5 एंड्रॉयड गेम्स पर मिलेगा पबजी जैसा मजा, इनमें शानदार ग्राफिक्स और सराउंड साउंड दिया; दोस्तों के साथ मिलकर खेल पाएंगे September 03, 2020 at 01:06AM

भारत सरकार ने इस बार पूरे 118 चीनी ऐप्स को बैन किया है। इसमें लाखों यूजर्स का चहेता ऐप पबजी (PUBG) भी शामिल है। यानी वे अब इस गेम को फिलहाल तो नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में उन यूजर्स को निराश होने की जरूरत नहीं है, जो इस गेम पर फाइटिंग करते थे। उनके लिए पबजी की तरह कई गेम्स मौजूद हैं। हम इस खबर में आपको ऐसे ही गेम्स के बारे में बताने वाले हैं। तो चलिए जल्दी से इनके बारे में जानते हैं...

1. कॉल ऑफ ड्यूटी (Call of Duty)


पबजी से पहले इस गेम की ही चर्चा होती थी, लेकिन ऐसा नहीं है कि अब इसकी चर्चा नहीं होती। 90 के दशक के बच्चों का ये पसंदीदा गेम रहा है। इसे गूगल प्ले स्टोर से 10 करोड़ से ज्यादा यूजर्स ने डाउनलोड किया है। इस गेम में शानदार ग्राफिक्स, सराउंड साउंड दिया है। इसमें एक साथ 100 प्लेयर अलग-अलग कैरेक्टर और गन्स के साथ हिस्सा ले सकते हैं। इसे एपल स्टोर से भी डाउनलोड किया जा सकता है।

साइज 94MB
इन्स्टॉल 10 करोड़
एंड्रॉयड 4.3 और ऊपर

2. गरेना फ्री फायर (Garena Free fire)


इस गेम को 2017 में रिलीज किया गया था। ये पॉपुलर बैटल गेम है जिसमें डेवलपर्स की तरफ से लगातार अपडेट्स मिलते रहते हैं। इस गेम में आपको एक आइसलैंड पर 49 दूसरे खिलाड़ियों के साथ छोड़ दिया जाता है। पबजी की तरह इसमें आप अपने पैराशूट को कहीं भी उतार सकते हैं, गाड़ी चला सकते हैं। इसे सिंगल या 4 लोगों की टीम बनाकर भी खेला जा सकता है।

साइज 46MB
इन्स्टॉल 50 करोड़
एंड्रॉयड 4.3 और ऊपर

3. फोर्टनाइट (Fortnite)


हाल ही में इस गेम से जुड़ी कंट्रोवर्सी के चलते ये गेम अब सुर्खियों में है। अमेरिकन गेमिंग कंपनी इपिक द्वारा तैयार किए गए इस गेम के दुनियाभर में 250 मिलियन (करीब 25 करोड़) यूजर्स हैं। इसमें एक साथ 100 प्लेयर्स ऑनलाइन फाइट कर सकते हैं। गेम की एक स्टेज में करीब 20 मिनट लगते हैं। प्लेयर का गेम ओवर होने के बाद वो तुरंत ही नया खेल सकता है। इस एक्शन गेम में एचडी ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी इस गेम की लॉन्चिंग के पूरे 18 महीने के बाद एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर लाई थी। इसे इसी साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था।

साइज 107MB
इन्स्टॉल 25 करोड़
एंड्रॉयड 4.3 और ऊपर

4. आर्क: सर्वाइवल इवॉल्वड (Ark: Survival Evolved)


ये गेम बैटल रॉयल गेम्स से काफी अलग है, क्योंकि इसमें डायनासोर का ट्विस्ट है। इस गेम में 80 से अधिक डायनासोर हैं, जिन्हें प्रशिक्षित करने के लिए रणनीति का उपयोग बनानी होती है। ये डायनासोर जमीन, पानी और हवा और अंडर ग्राउंड के लिए उपलब्ध होते हैं। आपको गांवों और शहरों में जीवित रहने के लिए हथियार, कपड़े और अन्य वस्तुओं को तैयार करना होता है। इस गेम को आप सिंगल या फिर जनजाति (स्क्वाड) में शामिल होकर खेल सकते हैं।

साइज 70MB
इन्स्टॉल 1 करोड़
एंड्रॉयड 7.0 और ऊपर

5. बैटललैंड्स रॉयल (Battlelands Royale)


ये एक मल्टीप्लेयर गेम है। जिसे एक बार में अधिकतम 32 प्लेयर्स एक साथ खेल सकते हैं। इसकी एक स्टेज में 3 से 5 मिनट का वक्त लगता है। वहीं, कई तरह के एडवेंचर का सामना करना पड़ता है। हालांकि, यह गेम पबजी के जैसा ज्यादा देर तक खेले जाने वाला गेम नहीं है। इस गेम को खेलने के लिए आपके पास ज्यादा महंगा स्मार्टफोन होना जरूरी नहीं है।

साइज 112MB
इन्स्टॉल 1 करोड़
एंड्रॉयड 4.1 और ऊपर

नोट: इन सभी गेम्स का गूगल प्ले स्टोर से इन्स्टॉल करने के बाद भी कई अपेडट करने पड़ते हैं। ऐसे में ये फोन में 1GB से लेकर 2GB तक का स्पेस ले सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
PUBG 5 alternative battle royale games available in India like Fortnite, Call of Duty, Battlelands Royale and Garena Free Fire

रियलमी ने लॉन्च किए चार रियर कैमरे और पंच होल डिस्प्ले वाले दो मिडरेंज स्मार्टफोन, 65W तक का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा; शुरुआती कीमत 14999 रुपए September 02, 2020 at 11:39PM

रियलमी ने दो स्मार्टफोन रियलमी 7 प्रो और रियलमी 7 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। दोनों नए रियलमी फोन चार रियर कैमरे और एक पंच-होल डिस्प्ले डिजाइन के साथ आते हैं। स्मार्टफोन में 8 जीबी तक की रैम मिलेगी। कंपनी का कहना है कि यह पहले फोन है जिन्होंने TUV रीनलैंड स्मार्टफोन रिलायबिलिटी वेरिफिकेशन पास किया है। जिसकी बदौलत इसमें कंफर्टेबल व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलेगा। कंपनी ने बताया कि नई श्रृंखला में, रियलमी 7 प्रो एक बेहतर हार्डवेयर के साथ आता है जिसमें डॉल्बी एटमोस और हाय-रेस सर्टिफिकेशन के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर शामिल हैं। दूसरी ओर, रियलमी 7, रियलमी 7 प्रो का ही वाटर-डाउन वैरिएंट है।

रियलमी 7 प्रो और रियलमी 7: भारत में कीमत और उपलब्धता

  • रियलमी 7 प्रो के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 19999 रुपए है जबकि इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट के लिए 21,999 रुपए खर्च करने होंगे। फोन मिरर ब्लू और मिरर व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
  • दूसरी ओर, रियलमी 7 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 14,999 रुपए है जबकि 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट के लिए 16999 रुपए तक खर्च करने होंगे। फोन मिस्ट ब्लू और मिस्ट व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। में आता है।
  • रियलमी 7 प्रो की पहली बिक्री फ्लिपकार्ट और रियलमी डॉट कॉम पर 14 सितंबर को दोपहर 12 बजे (दोपहर) से शुरू होगी। हालांकि, रियलमी 7 की पहली सेल 10 सितंबर दोपहर 12 बजे (दोपहर) से फ्लिपकार्ट और रियलमी डॉट कॉम पर शुरू होगी। फोन बाद में ऑफलाइन रिटेलर्स के माध्यम से खरीदा जा सकेगा।

रियलमी 7 प्रो और रियलमी 7: बेसिक स्पेसिफिकेशन

रियलमी 7 प्रो रियलमी 7
डिस्प्ले साइज 6.4 इंच 6.5 इंच
डिस्प्ले टाइप FHD+ (1080x2400 पिक्सल), सुपर एमोलेड FHD+ (1080x2400 पिक्सल)
सिम टाइप डुअल नैनो सिम
ओएस एंड्रॉयड 10 बेस्ड रियलमी UI
प्रोसेसर ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 720G विद एड्रिनो 618 जीपीयू ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G95 विद ARM Mali-G76 MC4 जीपीयू
रैम/ रोम 6GB+128GB / 8GB+128GB 6GB+64GB / 8GB+128GB
रियर कैमरा 64MP+8MP+2MP+2MP
फ्रंट कैमरा 32MP 16MP
सिक्योरिटी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर
कनेक्टिविटी 4G,वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ v5.0, GPS/A-GPS/NavIC, USB टाइप-C पोर्ट 4G,वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ v5.0, GPS/A-GPS, USB टाइप-C पोर्ट
बैटरी 4500mAh विद 65W सुपरडार्ट चार्ज 5000mAh विद 30W सुपरडार्ट चार्ज
सेंसर एक्सीलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट, जायरोस्कोप, प्रॉक्जिमिटी सेंसर


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कंपनी का कहना है कि यह पहले फोन हैं जिन्होंने TUV रीनलैंड स्मार्टफोन रिलायबिलिटी वैरिफिकेशन पास किया है। जिसकी बदौलत इसमें कंफर्टेबल व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलेगा।

घड़ी की तरह घूमेगी एलजी के इस फोन की स्क्रीन, एक साथ वर्टिकल-हॉरिजॉन्टल दोनों तरह से कंटेंट देख सकेंगे, 14 सितंबर को होगा लॉन्च September 02, 2020 at 10:06PM

एलजी ने बुधवार को अपने एक्सप्लोरर प्रोजेक्ट की शुरुआत की घोषणा की जिसका उद्देश्य नए स्मार्टफोन को 'खास और अलग यूजेबिलिटी एक्सपीरियंस' के साथ लाना है। नई लाइनअप के तहत पहला मॉडल 14 सितंबर को लॉन्च होगा। कंपनी ने एक टीजर वीडियो भी जारी किया, जिसमें हैंडसेट रोटेटिंग स्क्रीन और डुअल स्क्रीन एक्सपीरियंस के साथ दिखाई दे रहा है। कंपनी का कहना है कि नए प्रोजेक्ट का उद्देश्य मौजूदा यूजर एक्सपीरियंस का बढ़ाना है, फोन पूरी तरह से नई यूजेबिलिटी पर फोकस्ड होगा।

कंपनी ने जारी किया 30 सेकंड का वीडियो टीजर

  • एलजी ने अपने ग्लोबल यूट्यूब चैनल पर 30-सेकंड का वीडियो जारी किया, जिसमें फोन की डुअल स्क्रीन घड़ी की तरह घूमते हुए T-शेप डिजाइन बनाती नजर आ रही है। यह अनोखा फॉर्म फैक्टर पिछले हफ्ते ही एक लीक वीडियो में सामने आया था।
  • फिलहाल कंपनी ने इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं कि है लेकिन इतना जरूर बताया है कि इसे 14 सितंबर को सुबह 10AM बजे (भारत में 7:30PM बजे) एलजी मोबाइल ग्लोबल फेसबुक और यूट्यूब चैनलों पर वर्चुअली लॉन्च किया जाएगा।

कई कंपनियों के साथ मिलकर तैयार किए जा रहे इसके फीचर्स
एलजी ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि नया स्मार्टफोन उसके एक्सप्लोरर प्रोजेक्ट का एक हिस्सा होगा। कंपनी अपने नए फॉर्म फैक्टर के लिए फीचर्स डेवलप करने के लिए क्वालकॉम, रेव, फिक्टो, टुबी और नाइवर के साथ काम कर रही है।

6.8 इंच और 4 इंच की दो डिस्प्ले हो सकती है
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एलजी के नए स्मार्टफोन का T-शेप डिजाइन, फोन इस्तेमाल करने का नया ट्रेंड शुरू कर सकता है। जिसमें एक नया तरीका यह हो सकता है कि यूजर एक कंटेंट हॉरिजॉन्टली देख सकता है और उसी समय दूसरा कंटेंट वर्टिकल पोजीशन में देख सकता है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में 6.8 इंच का प्राइमरी डिस्प्ले होगा जबकि इसका सेकेंडरी डिस्प्ले चार इंच का हो सकता है।

73,000 रुपए के लगभग हो सकती है कीमत

  • एलजी विंग फोन को $1,000 (यानी लगभग 73,000 रुपए) के प्रीमियम प्राइस टैग के साथ लॉन्च कर सकता है। यह भी कहा जा रहा है कि फोन में एलजी वैल्वेट के समान ही कुछ स्पेसिफिकेशन होंगी, जो मई में ट्रिपल रियर कैमरा और स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था।
  • हालांकि, कंपनी ने अपनी रिलीज में यह बताया कि एक्सप्लोरर प्रोजेक्ट के तहत नई लाइनअप की स्पेसिफिकेशन वेलवेट समेत उन फोन से अलग होगी जो इसके यूनिवर्सल लाइन के तहत हैं और प्रतिस्पर्धी डिवाइस के रूप में बाजार में मौजूद हैं। कुछ समय पहले ही कंपनी ने एलजी G8X थिनक्यू और V60 थिनक्यू मॉडल्स को डिटैचेबल डुअल स्क्रीन के साथ डुअल स्क्रीन वाले अन्य फोन को चुनौती देने के लिए बाजार में उतारे हैं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एलजी ने अपने ग्लोबल यूट्यूब चैनल पर 30-सेकंड का वीडियो जारी किया, जिसमें फोन की डुअल स्क्रीन घड़ी की तरह घूमते हुए T-शेप डिजाइन बनाती नजर आ रही है।

दुनिया का पहला अंडर-डिस्प्ले कैमरा वाला फोन लॉन्च, 2000GB से भी ज्यादा स्टोरेज बढ़ा पाएंगे; जानिए कैसे हैं फीचर्स और कीमत September 02, 2020 at 09:42PM

चीनी टेक्नोलॉजी कंपनी जेडटीई (ZTE) ने दुनिया का पहला अंडर-डिस्प्ले कैमरा वाला स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यानी इस फोन की सक्रीन के अंदर कैमरा फिक्स किया गया है, जो ये दिखाई नहीं देता। इस स्मार्टफोन को ZTE एक्सॉन 20 5G का नाम दिया है। ये 5G नेटवर्क को सपोर्ट करता है। फिलहाल इसे घरेलू मार्केट में लॉन्च किया गया है।

ZTE एक्सॉन 20 5G की कीमत

ये दुनिया का पहला अंडर-डिस्प्ले कैमरा वाला स्मार्टफोन है, लेकिन इसकी कीमत ग्राहकों के बजट को ध्यान में रखकर तय की गई है। चीनी बाजार में इसे तीन वैरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है।

वैरिएंट कीमत
6GB + 128GB CNY 2,198 (करीब 23,500 रुपए)
8GB + 128GB CNY 2,498 (करीब 26,700 रुपए)
8GB + 256GB CNY 2,798 (करीब 30,000 रुपए)

इस फोन को ब्लू, ब्लैक, ऑरेंज और पर्पल कलर वैरिएंट में खरीदा जा सकता है। हालांकि, चीनी से बाहर इस फोन के कब लॉन्च किया जाएगा, इस बारे में कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है।

ZTE एक्सॉन 20 5G के स्पेसिफिकेशन

  • फोन में डुअल-नैनो सिम सपोर्ट दिया है। वहीं, ये गूगल के एंड्रॉडय 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में 6.92-इंच फुल-HD+ (1,080x2,460 पिक्सल) OLED डिस्प्ले दिया है। क्योंकि फोन में सेल्फी कैमरा डिस्प्ले के अंदर दिया है, ऐसे में स्क्रीन का एरिया बड़ा नजर आता है। यानी इसमें बेजल काफी कम नजर आते हैं।
  • फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर दिया है, जो 8GB तक रैम और 256GB तक के ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है। स्टोरेज को माइक्रो SD मेमोरी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ा सकते हैं। 1TB का मतलब 1024GB होता है। इस हिसाब से आप फोन स्टोरेज को 2048GB तक बढ़ा पाएंगे। कुल मिलाकर आपका फोन एक हार्ड डिस्क की तरह हो जाएगा।
  • फोटोग्राफी के लिए फोन में 64-मेगापिक्स्ल का क्वाड कैमरा सेटअप किया गया है। 64-मेगापिक्सल लेंस के साथ इसमें 8-मेगापिक्सल, 2-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल का सेंसर दिया है। सेल्फी के लिए इसमें अंडर-डिस्प्ले 32-मेगापिक्सल का हिडन सेल्फी कैमरा दिया है।
  • कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, 4G, GPS, NFC, USB Type-C पोर्ट दिए हैं। फोन में 4,220mAh की बैटरी 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है। इसका डायमेंशन 172.1x77.9x7.9mm और वजन 198 ग्राम है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ZTE Axon 20 5G With Under-Display Selfie Camera, Snapdragon 765G SoC Launched: Price, Specifications
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...