Friday, August 28, 2020

पावर और स्टाइल में हॉर्नेट 2.0 बेहतर तो कीमत में अपाचे RTR180 है किफायती, जानिए अन्य स्पेसिफिकेशन में कौन किस पर भारी August 28, 2020 at 01:05AM

होंडा ने हाल ही सब-200 सीसी कैटेगरी में हॉर्नेट 2.0 मोटरसाइकिल लॉन्च की। इसमें डिस्कंटिन्यू हो चुकी हॉर्नेट 160R (यानी हॉर्नेट 1.0) की तुलना में एक बड़ा इंजन और बेहतर इंजन दिया गया है। ऑल-आउट परफॉरमेंस बाइक होने के बजाय, यह पुराने मॉडल की तरह ही एक स्पोर्टी कम्यूटर मोटरसाइकिल है।
होंडा होर्नेट 2.0 के नजदीकी कॉम्पीटीटर टीवीएस अपाचे आरटीआर 180 है। अगर इस सेगमेंट की बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं और अपाचे और हॉर्नेट के बीच कंफ्यूज है, तो यहां हम दोनों बाइक की डिजाइन, इक्विपमेंट, परफॉर्मेंस और कीमत की तुलना कर बता रहे हैं, कि कौन बेहतर हैं ताकि आपको तय करने में परेशानी न हो।

होंडा हॉर्नेट 2.0 Vs टीवीएस अपाचे RTR 180: स्टाइल

  • नई होंडा हॉर्नेट 2.0 पुरानी सीबी हॉर्नेट 160 आर से काफी इंस्पायर्ड है। इसके एलईडी हेडलैम्प को एग्रेसिव डिजाइन दिया गया है और रियर में भी एक्ग्रेसिव X-शेप ब्रैकलाइट मिलती है। इसके गोल्ड पेंटेड यूएसडी फ्रंट फॉर्क्स और टैंक एक्सटेंशन मोटरसाइकिल को स्पोर्टि लुक देते हैं। नई हॉर्नेट में स्प्लिट-सीट डिजाइन मिलता है।
  • अपाचे RTR 180 में होंडा की तुलना में अधिक एग्रेसिव लुक देखने को मिल जाता है। इसका हेडलैम्प डिजाइन अपने एग्रेसिव डिजाइन की वजह से काफी पॉपुलर है। जो अपने कॉम्पीटीटर की तुलना में काफी स्लीक होने का फील देता है। इसके फ्रंट फॉर्क काफी पतले हैं जिसकी वजह से टैंक को मसक्युलर लुक मिलता है। इसकी सीट सिंगल-पीस डिजाइन है, जिसमें टेल-एंड पर स्प्लिट ग्रैबरेल और एलईडी ब्रैकलाइट्स हैं। कहा गया है कि, अपाचे की रोड प्रेजेंस काफी अधिक है, लगभग सात साल बाद भी यह आउटडेटेड नहीं लगती है।

होंडा हॉर्नेट 2.0 Vs टीवीएस अपाचे RTR 180: फीचर्स

  • होंडा ने हॉर्नेट 2.0 में पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया है, साथ ही इसमें अपसाइड-डाउन फ्रंट फॉर्क्स और मोनोशॉक रियर सस्पेंशन दिया गया है। मोटरसाइकिल में सभी जगहों पर एलईडी लाइट्स हैं जिसमें हेडलाइट्स, टेललाइट्स और टर्न-इंडिकेटर्स शामिल हैं। हैंडलबार एक पारंपरिक सिंगल-पीस यूनिट है, जिस पर साथ इंजन किल स्विच के साथ हज़ार्ड स्विच भी मिलते हैं।
  • अपाचे RTR180 की उम्र तुरंत स्पष्ट हो जाती है जब आपकी नजर उसके सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल पर पड़ती है। यहां, आपको एक एनालॉग टैकोमीटर और एक डिजिटल स्पीडोमीटर (डिजिटल ट्रिप मीटर और ओडोमीटर के साथ ही) मिलता है। टीवीएस में पीछे की तरफ पारंपरिक फ्रंट फोर्क्स और ट्विन शॉक एब्जॉर्बर भी हैं। कुल मिलाकर, ये कहना लगत नहीं होगा कि टीवीएस इक्विपमेंट के मामले में होंडा से पीछे है।
  • नोट- इन दोनों मोटरसाइकिलों में स्टैंडर्ड के तौर पर ट्यूबलेस टायर्स दिए गए हैं, साथ ही दोनों पहियों और सिंगल-चैनल ABS में पेटल डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं।

होंडा हॉर्नेट 2.0 Vs टीवीएस अपाचे RTR 180: इंजन ऑर परफॉर्मेंस

  • हॉर्नेट 2.0 एक नया 184.4 सीसी, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन से लैस है, जो 17.26 पीएस का पीक पावर और 16.1 एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट जनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। होंडा का कर्ब वेट 142 किलोग्राम है, जो इस आकार की मोटरसाइकिल के लिए बहुत ज्यादा नहीं है।
  • अपाचे 180 में 177.4 सीसी, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन है, जो ऑयल-कूलिंग के साथ आता है। यह 16.79 पीएस का पीक पावर और 15.5 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है, इसे भी 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। हालांकि पावर आउटपुट होंडा की तुलना में कम है, लेकिन अपाचे का वजन भी थोड़ा कम है, जो 141 ​​किलोग्राम है। पावर-टू-वेट रेशो के मामले में हॉर्नेट बेहतर है।

होंडा हॉर्नेट 2.0 Vs टीवीएस अपाचे RTR 180: कीमत

  • होंडा ने हॉर्नेट 2.0 को 1.26 लाख के एक्ट्रेक्टिव प्राइस टैग के साथ लॉन्च किया है, जो कि 200 सीसी मोटरसाइकिल की वर्तमान मोटरसाइकिल की तुलना में काफी कम है, हालांकि यह 160 सीसी सेगमेंट की मोटरसाइकिल की तुलना में थोड़ा अधिक महंगा है। इसकी डिजाइन और इम्प्रेसिव फीचर्स को ध्यान में रखते हुए, हॉर्नेट 2.0 निश्चित रूप से आपके पैसे लगाने के लिए एक शानदार विकल्प है।
  • दूसरी ओर, अपाचे आरटीआर 180 और भी अधिक सस्ती है, जिसकी कीमत सिर्फ 1.05 लाख रुपए है। इस प्राइस टैग के साथ यहां अपाचे काफी किफायती है लेकिन इसमें आउटेडेट इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और थोड़े कम परफॉर्मेंस मिलेगा। (सभी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमतें)

हमारी राय

  • सीधे शब्दों में कहें तो अपाचे और होंडा हॉर्नेट 2.0 में से हॉर्नेट 2.0 ही बेहतर है। इसमें बेहतर इक्विपमेंट मिल रहे हैं, फ्रेश डिजाइन मिल रहा है और ज्यादा पावर मिल रहा है।। इसके अलावा, होंडा पर राइडिंग पोजीशन काफी बढ़िया है, जो शहर में गाड़ी चलाने के लिए आदर्श है।
  • टीवीएस अपाचे आरटीआर 180 उनके लिए बेहतर विकल्प होगा, जो 160 सीसी मोटरसाइकिल की तुलना में बेहतर परफॉर्मेंस वाली मोटरसाइकिल की तलाश कर रहे हैं लेकिन एक प्राइस टैग के साथ। इसकी क्लिप-ऑन हैंडलबार इसे बहुत आक्रामक, आगे ती तरफ झुकी हुई राइडिंग पोजीशन प्रदान करती है, जो शहर के यातायात में काफी थकाऊ है। जब तक आपके पास बजट की कमी न हो, होंडा दोनों में से एक बेहतर विकल्प है।

ये भी पढ़ सकते हैं...

1. फैमिली के साथ कर रहे हैं सफर और गाड़ी हो जाए पंचर, तो अब नो टेंशन! इस छोटे से गैजेट से दूर होगी परेशानी, मिनटों में टायर कर देगा पहले जैसा

2. आपकी सेकंड हैंड कार एक्सीडेंटल तो नहीं! ऐसे करें पहचान; पुरानी कार खरीदते समय इन 7 बातें का ध्यान रखें, पछताना नहीं पडे़गा

3 कार का कलर फीका पड़ जाने का है टेंशन! तो लगवा सकते हैं पेंट प्रोटेक्शन फिल्म (PPF); कलर को सालों साल सुरक्षित रखेगी, स्क्रैच पड़ने पर खुद ठीक भी करेगी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
होंडा ने हॉर्नेट 2.0 को 1.26 लाख जबकि टीवीएस अपाचे आरटीआर 180 की कीमत सिर्फ 1.05 लाख रुपए है, यानी ज्यादा पावर, स्टाइल और फीचर्स के लिए हॉर्नेट 2.0 के ग्राहकों को 20 हजार रुपए तक ज्यादा खर्च करने होंगे।

इंस्टाग्राम पर 8 हजार का खूबसूरत लहंगा 1300 में दिखा, तो खरीदने में दिखाई जल्दबाजी; फिर डिलिवरी में जो निकला उसे देख होश उड़ गए August 28, 2020 at 12:02AM

सोशल मीडिया अब ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है, जहां से आप शॉपिंग भी कर सकते हैं। यहां पर कई बार हमें ऐसे प्रोडक्ट दिख जाते हैं, जिन्हें हम बिना सोचे समझे खरीद लेते हैं। खरीदते वक्त हम सेलर या उस वेबसाइट के बारे में जानकारी नहीं जुटाते। इसी एक गलती के चलते हम कई बार ठगी का शिकार हो जाते हैं।

इस बार ठगी का मामला इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर सामने आया है। इंदौर (मध्य प्रदेश) निवासी वंश सिंह फेक प्रोडक्ट के चलते 1299 रुपए की ठगी का शिकार हो गए। इस खबर को पढ़कर आप इस बारे में जान जाएंगे कि कैसे कई सेलर आपको ठगी का शिकार आसानी से बना लेते हैं। हमारी कोशिश है कि आप इस खबर के जरिए हमेशा के लिए अलर्ट रहें।

इंस्टाग्राम से लहंगा खरीदने पड़ा महंगा

इंस्टाग्राम पेज पर इस लहंगे को दिखाया गया


वंश ने बताया कि इंस्टाग्राम पर सर्फिंग के दौरान उन्हें एक लहंगा पसंद आ गया। उन्होंने सोचा कि अपनी बहन को लहंगा गिफ्ट करके सरप्राइज दिया जाए, लेकिन वे इस बात को नहीं जानते थे कि लहंगे की डिलिवरी उन्हें सरप्राइज कर देगी। उन्होंने इस लहंगे को wear_your_glamour के पेज पर देखा। बता दें कि ये सूरत (गुजरात) की वेबसाइट है, जो मैन्स और वुन्स दोनों के कपड़े ऑनलाइन सेल करती है।

वंश ने लहंगे के लिए 1299 रुपए का पेमेंट किया

हालांकि, तब इस पेज पर क्लिक किया तो shulabh.com की वेबसाइट खुल गई। इस बात के ऊपर वंश ने ध्यान नहीं दिया और लहंगे को कैश ऑन डिलिवरी के साथ खरीद लिया। इस लहंगे की कीमत 7,999 थी। जिस पर 6,700 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा था। यानी वंश को सिर्फ 1,299 रुपए देने पड़े।

लहंगे की डिलिवरी ने चौंकाया

लहंगे की डिलिवरी में फटे-पुराने कपड़े निकले


28 अगस्त को जब लहंगे की डिलिवरी हुई, तो वंश ने बहन को सरप्राइज देते हुए बॉक्स थमा दिया। दोनों ने बॉक्स को खोलना शुरू किया जिसका वे वीडियो भी बनाने लगे। बॉक्स खुलते ही जब लहंगा सामने निकला तो दोनों उसके देखकर चौंक गए। ये वो लहंगा नहीं था जिसे इंस्टाग्राम पर पेज पर देखा था। इतना ही नहीं, बॉक्स में पुराने और फटे कपड़े निकले, जैसा आमतौर पर हम भिखारियों को पहने देखते हैं। अब ये बात साफ हो चुकी थी कि 1299 रुपए का चूना लग गया।

न रिटर्न, न कस्टमर केयर

रिटर्न पॉलिसी को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली


फेक प्रोडक्ट या गलत प्रोडक्ट आने पर कस्टमर सबसे पहला काम उसे लौटाने का करता है, या फिर कस्टमर केयर से बात करने का। वंश ने भी ऐसा ही किया, लेकिन ये हो नहीं सका। दरअसल, shulabh.com पर कस्टमर केयर का कॉन्टैक्ट नंबर और ईमेल ऐड्रेस दिया है, लेकिन ये किसी काम का नहीं है। हमने भी जब वेबसाइट पर दिए गए नंबर 7984175006 पर कॉल किया तब ट्रूकॉलर में ये अंकिता जैन के नाम से रजिस्टर था। फोन पर सामने से किसी लड़की ने हैलो भी किया, लेकिन अगले ही सेकंड उसने फोन डिसकनेक्ट कर दिया। उसके बाद फोन स्विच्ड ऑफ हो गया।

वेबसाइट पर दिया नंबर बंद है

दूसरी तरफ, जब हम वेबसाइट पर रिटर्न पर क्लिक किया, तब वहां पर ऐसा कोई विकल्प नहीं था कि प्रोडक्ट की रिटर्न किया जा सके। इसकी शिकायत के लिए हमने wear_your_glamour पर भी कई बार कॉन्टैक्ट किया, लेकिन वहां भी किसी ने कॉल पिक नहीं किया। यानी प्रोडक्ट आने के बाद रिटर्न जैसी कोई सुविधा नहीं है।

सोशल प्लेटफॉर्म पर शॉपिंग से जुड़ी जरूरी बातें

  • जब भी आप किसी सोशल प्लेटफॉर्म पर ऐसे प्रोडक्ट देखते हैं, जो आपको पहली नजर में पसंद आ जाए तब उसको खरीदने में जल्दबाजी नहीं दिखाएं। सबसे पहले सेलर, उसकी पॉलिसी, कॉन्टैक्ट का जानकारी जुटा लें। हो सकते तो उससे जुड़ी खबरों को भी देख लें।
  • यदि सेलर नया है तब प्रोडक्ट पर कैश ऑन डिलिवरी का ऑप्शन चुनें। यदि सेलर पेमेंट पहले ले रहा है तब उस प्रोडक्ट को खरीदने से बचें। COD के दौरान भी पेमेंट के बाद उस प्रोडक्ट को डिलिवरी ब्वॉय के सामने ही खोलकर चेक कर लें।
  • ऐसा प्रोडक्ट जो दूसरे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर महंगा है, लेकिन नया सेलर इसे सस्ता बेच रहा है, तब मान लीजिए कि आपके साथ धोखा हो सकता है। ऐसे में प्रोडक्ट की कीमत को लेकर जानकारी जरूर जुटाएं।
  • कोशिश करें कि जो प्रोडक्ट आपको पसंद आया है वो किसी दूसरे सेलर जैसे अमेजन, फ्लिपकार्ट, मंत्रा या दूसरे पॉपुलर और विश्वसनीय सेलर के पास मौजूद है। यदि वहां ये प्रोडक्ट उपलब्ध है तब वहां से ही खरीदें।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Online Shopping Fraud: Sulabh Good Choice Clothing Website Sending Fake Products to Customer

अमेजन हालो आवाज से पता लगाएगा आप खुश हैं या उदास, शरीर के फैट लेवल की भी जानकारी देगा August 27, 2020 at 09:58PM

अमेजन ने गुरुवार को रिस्टबैंड 'हालो' को पेश किया है। यह बाजार में मौजूद फिटनेस बैंड से थोड़ा अलग है। नए हालो रिस्टबैंड न सिर्फ पारंपरिक बैंड की सिंपल ट्रैकिंग एक्टिविटी से लैस है बल्कि हालो यह भी पता लगाता है कि यूजर कितना खुश है। खुली का स्तर यह यूजर की आवाज से पता लगाता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेजन हालो, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक टूल्स और कई एडवांस्ड सेंसर से लैस यह रिस्टबैंड इकट्ठा किए गए डेटा को जोड़ता है, और उसके अनुसार यूजर को उसकी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के बारे में फीडबैक देता है।

अमेजन हेलो के प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर डॉ मौलिक मजमुदार ने कहा, पिछले एक दशक में डिजिटल हेल्थ सर्विसेस और डिवाइसेस में वृद्धि के बावजूद, हमने अमेरिकी लोगों के स्वास्थ्य में सुधार नहीं देखा। इसलिए हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग में अमेजन की गहरी विशेषज्ञता का उपयोग कर रहे हैं ताकि ग्राहकों को व्यक्तिगत कल्याण आदतों की खोज, अपनाने और बनाए रखने के लिए एक नया तरीका प्रदान किया जा सके।"

शुरुआती तौर पर 5,790 रुपए होगी बैंड की कीमत
कंपनी ने बताया कि- अमेजन हेलो का उपयोग करने का पहला मौका अमेरिकियों को मिलेगा। हालो की कीमत $ 65 (लगभग 5,790 रुपए) है, जिसमें सीमित समय के लिए एआई-पावर्ड एनालिटिक्स की छह महीने की मेंबरशिप शामिल है। सीमित समय अवधि खत्म होने के बाद इस डिवाइस की कीमत $ 99.99 (लगभग 7,350 रुपए) हो जाएगी और मंथली मेंबरशिप का खर्च $ 4 (लगभग 295 रुपए) हो जाएगा।

एपल वॉच को चुनौती देगा अमेजन हालो
अमेजन हालो का मुकबला एपल वॉच और फिटबिट के वियरेबल डिवाइस से होगा, जो लोगों को एक्टिविटी लेवल, नींद के पैटर्न समेत कई तरह की जानकारियां मुहैया कराती है, जिसका उपयोग स्वस्थ जीवन शैली के निर्णय लेने के लिए किया जाता है।

शरीर का फैट लेवल भी बताएगा बैंड
अमेजन के अनुसार हेलो की एक्टिविटी मापने की क्षमता काफी ज्यादा है, जो वॉकिंग और रनिंग के साथ मजबूती से यूजर के शरीर के फैट का स्तर का आकलन कर सकता है। कंपनी ने कहा कि रिस्टबैंड में माइक्रोफोन लगे हैं, जिनकी मदद से किसी की भी आवाज में 'पॉजिटिविटी और एनर्जी' का एनालिसिस करने के लिए टोन फीचर तैयार किया गया है, जिससे उसके खुश, उदास, थके हुए या उत्तेजित होने का पता लगाया जा सकता है। मजमुदार ने कहा- इससे यूजर को अपने स्ट्रेस लेवल के बारे में भी जानकारी मिलेगी।

सुरक्षित रहेंगी यूजर की सारी गतिविधी
प्राइवेसी की सुरक्षा के लिए, स्पीच के नमूनों का विश्लेषण यूजर के स्मार्टफोन पर किया जाता है, जो हेलो रिस्टबैंड के साथ सिंक होता है और फिर प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसे डिलीट कर दिया जाता है। यूजर हालो के माइक्रोफोन को काम न होने पर बंद भी कर सकते हैं। कंपनी ने बताया कि अमेजन हालो एपल और एंड्ऱॉयड स्मार्टफोन के साथ काम करेगा।

ये भी पढ़ सकते हैं...

1. फैमिली के साथ कर रहे हैं सफर और गाड़ी हो जाए पंचर, तो अब नो टेंशन! इस छोटे से गैजेट से दूर होगी परेशानी, मिनटों में टायर कर देगा पहले जैसा

2. आपकी सेकंड हैंड कार एक्सीडेंटल तो नहीं! ऐसे करें पहचान; पुरानी कार खरीदते समय इन 7 बातें का ध्यान रखें, पछताना नहीं पडे़गा

3. कार का कलर फीका पड़ जाने का है टेंशन! तो लगवा सकते हैं पेंट प्रोटेक्शन फिल्म (PPF); कलर को सालों साल सुरक्षित रखेगी, स्क्रैच पड़ने पर खुद ठीक भी करेगी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कंपनी ने बताया कि इससे यूजर को अपने स्ट्रेस लेवल के बारे में भी जानकारी मिलेगी, यूजर इसके माइक्रोफोन को काम न होने पर बंद भी कर सकते हैं।

शाओमी के टीवी अगस्त के बाद हो सकते हैं महंगे, 3000 रुपए से भी ज्यादा बढ़ सकती है कीमत; टिप्सटर ने बताई इसकी वजह August 27, 2020 at 09:37PM

चीनी कंपनी शाओमी के टीवी बहुत जल्द महंगे होने वाले हैं। यानी जो ग्राहक शाओमी के टीवी की तरफ सस्ते और किफायती की वजह से जाते थे, अब उन्हें भी जेब ज्यादा ढीली करनी होगी। भारतीय बाजार में अभी इन टीवी की कीमत 12,999 रुपए से शुरू है, लेकिन कीमत बढ़ने के बाद ग्राहकों को 3,200 रुपए तक ज्यादा खर्च करने पड़ सकते हैं।

गिजमोचाइना की रिपोर्ट के मुताबिक, टिप्सटर Weibo ने हिंट दी है कि चीनी कंपनी शाओमी के टीवी की कीमत में 100 से 300 डॉलर (1,100 से 3,200 रुपए) तक बढ़ सकती है। उन्होंने इसके पीछे की वजह टीवी में इस्तेमाल होने वाले LCD डिस्प्ले पैनल को कीमतों में बढ़ोतरी को बताया है। इसकी वजह से टीवी की मैन्युफैक्चरिंग कोस्ट बढ़ जाएगी।

डिस्प्ले पैनल की कीमतें बढ़ने का असर भारतीय बाजार पर भी होगा। जिसके चलते यहां मिलने वाली टीवी भी मंहगे हो जाएंगे। हालांकि, डिस्प्ले पैनल के महंगे होने से शाओमी के साथ दूसरी चीनी कंपनियों के टीवी की कीमतों में भी इजाफा हो सकता है।

डिमांड के चलते हो रही बढ़ोतरी


एक्सपर्ट के मुताबिक, एलसीडी डिस्प्ले पैनल की कीमत में बढ़ोतरी फेस्टिव सीजन के नजदीक होने की वजह से हो सकती है। कोविड-19 की वजह से कंपनियों का काफी नुकसान हुआ है, इस वजह से भी वे कीमतें बढ़ा सकती हैं। अब चीजें सामान्य हो रही हैं और टीवी की डिमांड बढ़ रही है।

दूसरी तरफ, मार्केट रिसर्च फर्म ट्रेंडफोर्स ने भी कीमतें बढ़ने की बात कही है। फर्म के मुताबिक, 32 इंच से लेकर 75-इंच तक के सभी टेलीविजन की कीमतों में अगस्त के बाद अलग-अलग बढ़ोतरी हो सकती है।

टीवी स्क्रीन साइज कीमत में बढ़ोतरी
55-इंच पैनल 10% तक
32-इंच पैनल 10% तक
50-इंच पैनल 8 से 10% तक
65-इंच पैनल 5% तक
75-इंच पैनल 2% तक

भारत में शुरू हुई शाओमी टीवी की बिक्री

भारतीय बाजार में अब शाओमी की टीवी की ब्रिकी फिर से शुरू हो गई है। चीनी विरोध के बीच फ्लिपकार्ट और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर टीवी की बिक्री पर रोक लगा दी गई थी। लेकिन अब ग्राहक इन टीवी को फिर से खरीद सकते हैं। ये टीवी 3 स्कीन साइज में मौजूद हैं।

Mi टीवी मॉडल कीमत

32-इंच 4A 12,999 रुपए
40-इंच 4A 17,999 रुपए
43-इंच 4A 21,999 रुपए
50-इंच 4X 29,999 रुपए
55-इंच 4X 34,999 रुपए
65-इंच 4X 54,999 रुपए

इन चीनी ब्रांड्स की रेंज (32-इंच) भी मौजूद

कंपनी शुरुआती कीमत
शाओमी 12,999 रुपए
रियलमी 12,999 रुपए
Vu 12,999 रुपए
TCL 13,000 रुपए
हायर 12,799 रुपए


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मार्केट रिसर्च फर्म ट्रेंडफोर्स ने भी कीमतें बढ़ने की बात कही है
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...