Saturday, August 15, 2020

बारिश में टू-व्हीलर की ड्राइविंग को आसान बनाएंगे ये हेलमेट और एक्ससेरीज, पानी को विंडशील्ड पर टिकने नहीं देंगे; कीमत 99 रुपए से शुरू August 15, 2020 at 12:07AM

बारिश के मौसम में टू-व्हीलर को ड्राइव करना उस वक्त मुश्किल हो जाता है, जब हेमलेट पर पानी आने लगता है। ऐसे में विजिबिलिटी कम हो जाती है, जिससे सड़क भी दिखाई नहीं देती। आपकी इसी मुश्किल को आसान बनाने के लिए मार्केट में कई तरह की डिवाइस आने लगी हैं। इनमें से कई हेलमेट वाटप्रूफ भी हैं, तो कुछ में वाइपर लगे होते हैं।

फिंगर वाइजर वाइपर: इस डिवाइस को उंगली में पहना जाता है। ये एक छोटा सा वाइपर होता है जिससे ग्लास का पानी पूरी तरह क्लीन हो जाता है। इस डिवाइस की खास बात है कि ये उंगली में पूरी तरह फिक्स हो जाता है, यानी हेलमेट से पानी हटाने के लिए इसे बार-बार पहनने की जरूरत नहीं होती। इसकी ऑनलाइन कीमत 99 रुपए है।

स्टीलबर्ड SBA-1 HF हेलमेट: इस हेलमेट से हैंड्सफ्री कॉलिंग की जा सकती है। इस हेलमेट के अंदर 2 स्पीकर्स और माइक दिया है। खास बात है कि ये स्पीकर फोन की बैटरी से ही ऑपरेट होते हैं। इसमें जो माइक दिया है वो सिर्फ राइडर की आवाज पकड़ता है। यदि आप हेलमेट में म्यूजिक सुन रहे हैं तब आपको बाहर की आवाज या हॉर्न अंदर सुनाई देगा। ये पूरी तरह वाटर और डस्टप्रूफ है। कंपनी का कहना है कि यदि ये 6 घंटे भी पानी में रहेगा तब भी इसके स्पीकर और माइक को कुछ नहीं होगा। इसकी कीमत 2000 रुपए है।

शील्ड वाइपर: इस डिवाइस को हेलमेट पर फिक्स किया जा सकता है। ये डिवाइस वाटप्रूफ है। इसमें एक वाइपर फिक्स होता है, जिसे एक रिमोट से कंट्रोल किया जाता है। ये रिमोट वॉच के डिजाइन वाला होता है, जिससे वाइपर की स्पीड को कम-ज्यादा किया जा सकता है। वाइपर हेलमेट के ग्लास से बारिश की बूंदो को हटाता है। जिससे विजिबिलिटी बनी रहती है और ड्राइविंग आसान बन जाती है। इसकी कीमत करीब 8 हजार रुपए से शुरू हो जाती है।

ड्राइव वाइजर: ये एक ब्लूटूथ डिवाइस है जिस रेनपाल कंपनी ने डिजाइन किया है। इस डिवाइस को स्मार्टफोन से कनेक्ट करके किसी भी हेलमेट में फिक्स किया जा सकता है। डिवाइस के अंदर बिल्ट-इन रिचार्जेबल बैटरी होती है, वहीं इसमें एक पतला सा वाइपर होता है, जो हेलमेट के ग्लास से पानी हटाया है। इसकी कीमत 8,500 रुपए के करीब है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Waterproof Helmet and Windshield Wiper For Helmet Visor

महिंद्रा ने 2020 थार को पेश किया, इस बार टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा; बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए रूफ पर स्पीकर भी दिए August 14, 2020 at 11:00PM

महिंद्रा ने अपनी न्यू 2020 थार को पेश कर दिया है। कंपनी अपनी इस ऑफ-रोड एसयूवी को 2 अक्टूबर को लॉन्च करेगी। वहीं, इसकी प्री-बुकिंग उसी दिन से शुरू होगी। इस थार को भारत में डिजाइन किया गया है और इसका प्रोडक्शन नासिक प्लांट में हुआ है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के ऑटोमोबाइल बिजनेस के चीफ डिजाइनर, रामकृपा अनंथन ने कहा, "थार एक आइकन है। ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान रखते हुए हमने थार के कई पहलूओं में बदलाव किए हैं। हमने इसे मॉर्डन और ज्यादा सुरक्षित बनाया है।"

आइए देखते हैं 2020 महिंद्रा थार में क्या नया मिलेगा

न्यू थार में की ट्रैक को बढ़ाकर 1,820mm कर दिया है। यानी अब इसमें ज्यादा स्पेस मिलेगा। वहीं, इसमें R18 (255/65) टायर का इस्तेमाल किया गया है।

इसमें BS6 कम्प्लायंट 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन दिया है। वहीं, 2.0 लीटर mStallion TGDi पेट्रोल इंजन है। दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस हैं।

इसे 6 कलर्स में लॉन्च किया जाएगा। जिसमें रेड रेज, मिस्टिक कॉपर, नेपोली ब्लैक, एक्वामरीन, गैलेक्सी ग्रे और रॉकी बेज कलर ऑप्शन शामिल हैं।

थार में टचस्क्रीन इंफोटेंटमेंट सिस्टम मिलेगा, जो एंड्रॉयड ऑटो और एपल कार प्ले के सपोर्ट के साथ आएगा। बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए इसमें रूफ माउंटेड स्पीकर्स मिलेंगे।

महिंद्रा थार में नई MID यूनिट, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, लेदर अपहोल्स्ट्री, ट्रैक्शन कंट्रोल, डुअल एयरबैग्स के साथ दूसरे सेफ्टी फीचर्स को भी शामिल किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इसे रेड रेज, मिस्टिक कॉपर, नेपोली ब्लैक, एक्वामरीन, गैलेक्सी ग्रे और रॉकी बेज कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा

आजादी की शुभकामनाएं देने के लिए आप वॉट्सऐप पर बना सकते हैं Independence Day स्टिकर्स, जानिए कितना आसान है प्रोसेस August 14, 2020 at 08:02PM

आज देश आजादी का जश्न मना रहा है। आज के दिन लोग एक दूसरे को फोन और वॉट्सऐप परस्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बार इसमें एक और चीज जुड़ गई है और वो है वॉट्सऐप स्टिकर्स। ऐसे में अगर आप भी आज के दिन किसी को देशभक्ति के जज्बे और जूनुन से भरी स्वतंत्रता दिवस की कुछ खास बधाई देना चाहते हैं तो वॉट्सऐप स्टिकर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

वॉट्सऐप स्टिकर डाउनलोड कैसे करें?

वॉट्सऐप पर स्वतंत्रता दिवस स्टिकर के लिए थर्ड-पार्टी स्टिकर पैक डाउनलोड किया जा सकता है। अगर आप स्वतंत्रता दिवस के लिए वॉट्सऐप स्टिकर डाउनलोड करना चाहते हैं, तो हम आपको बता रहे हैं पूरा तरीका जिससे आप जान सकेंगे कि वॉट्सऐप स्टिकर कैसे डाउनलोड करना है।

ये है प्रोसेस-

  • सबसे पहले अपने एंड्रॉयड फोन में गूगल प्ले स्टोर पर जाएं।
  • अब आप यहां‘ Independence Day WhatsApp Stikcers सर्च करें।
  • इसके बाद अपनी पसंद की कोई भी ऐप डाउनलोड कर लें।
  • डाउन लोडेड स्टिकर पैक को प्ले स्टोर पर दिए गए ओपन बटन पर टैप कर लें।
  • अब इसमें से आप जिस स्टिकर पैक को ऐड करना चाहते हैं उसे सेलेक्ट कर लें और Add to whatsApp बटन दबा दें।
  • कंफर्म करने के लिए फिर से Add button पर टैप कर दें।
  • इसके बाद आपके वॉट्सऐप में Stickers ऐड हो जाएगा।
  • अब वॉट्सऐप में जाएं और किसी भी चैट में जाकर Sticker section ओपन कर लें।
  • अब उस स्टिकर पर जाएं जिसे आपने Add किया था।
  • सेंड करने के लिए Sticker पर टैप कर दें।

इन बातों का ध्यान रखें-

  1. आपका वॉट्सऐप लेटेस्ट वर्जन का होना चाहिए।
  2. इंटरनेट की कनेक्टिविटी होनी चाहिए।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वॉट्सऐप पर स्वतंत्रता दिवस स्टिकर के लिए थर्ड-पार्टी स्टिकर पैक डाउनलोड किया जा सकता है।

आप फोन पर वाई-फाई से 100 गुना ज्यादा तेज स्पीड में चला सकेंगे इंटरनेट, ओपो लाएगी लाई-फाई टेक्नोलॉजी से बना स्मार्टफोन August 14, 2020 at 07:57PM

आपको फोन पर कोई ऐप्स इंस्टॉल करना हो, मेल चेक करना हो, गूगल पर सर्च करना हो इन सभी के लिए इंटरनेट की आवश्यकता होती है। स्मार्टफोन का बेहतर इस्तेमाल तभी किया जा सकता है, जब उस पर इंटरनेट चलाया जाए। हाई स्पीड इंटरनेट का इस्तेमाल जरूरत बन गया है। हाई स्पीड इंटरनेट को लेकर स्मार्टफोन कंपनियां लगातार इनोवेशंस कर रही है। इसी के मद्देनजर अब चाइनीज ब्रान्ड ओपो अपने फ्यूचर स्मार्टफोन्स में लाइट फिडेलिटी यानी लाई-फाई (Li-Fi) टेक्नोलॉजी दे सकता है।

फोन के लिए तैयार किया गया पेटेंट

रिपोर्ट्स आ रही हैं कि कंपनी Li-Fi तकनीक के साथ अपना फोन लाने वाली है। ओपो ने हाल ही में फोन के लिए पेटेंट तैयार किया है जो लाइट-सेंट्रिक कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। बता दें कि इस तकनीक को आए कई वर्ष हो गए हैं, लेकिन किसी ने भी इसकी क्षमता पर वास्तव में काम नहीं किया है। अब ओपो इसे एक शॉट देना चाह रहा है।

जानिए, लाई-फाई तकनीक के बारे में...

लाई-फाई एक ऐसी स्पेशल तकनीक है, जिसमें डेटा ट्रांसफर लेड्स की मदद से होता है। खास बात यह है कि लाइट सोर्स के काफी डिम होने पर भी Li-Fi टेक काम करता है और लाइट इतनी डिम हो जाती है कि इंसानी आंखों से दिखाई नहीं देती। जिस कारण इसे वाई-फाई से ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। वाई-फाई मॉडेम से बिलकुल अलग, ये बाहर की तरफ लगाए जाते हैं।

आईटी मंत्रालय ने 2018 में लाई-फाई का टेस्ट किया था

भारत में, इलेक्ट्रॉनिक और आईटी मंत्रालय ने 2018 में लाई-फाई का टेस्ट किया था। यह तकनीक 1 किमी प्रति घंटे के दायरे में 10GB प्रति सेकंड की गति के रूप में संचार करने के लिए LED बल्ब और लाइट स्पेक्ट्रम का उपयोग करती है। यह विचार देश के कठिन क्षेत्रों को जोड़ने के लिए आया था, जो फाइबर तक नहीं पहुंच सकते, हालांकि इन क्षेत्रों में बिजली है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ओपो ने हाल ही में फोन के लिए पेटेंट तैयार किया है जो लाइट-सेंट्रिक कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...