Friday, August 14, 2020

गूगल बताएगा बुकिंग कैंसिल करने पर कौन सा होटल लौटाएगा पूरा पैसा, कंपनी ला रही है 'फ्री कैंसिलेशन' फीचर August 14, 2020 at 03:02AM

भले ही इस समय महामारी का माहौल चल रहा है लेकिन दुनियाभर में कुछ डेस्टिनेशन टूरिस्टों के लिए खुल रही है। इस अनिश्चित समय में यात्रियों को ठीक से योजना बनाने में मदद करने के लिए गूगल ने होटल और फ्लाइट्स की उपलब्धता जैसी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए, अपने सर्च रिजल्ट्स में कुछ नए अपडेट्स जोड़े हैं। कंपनी ने फ्री कैंसिलेशन फीचर पेश किया है, जिसमें केवल उन्हीं होटल्स के बारे में जानकारी मिलेगी, जिसमें बुकिंग कैंसिल कराने पर पूरा पैसा रिफंड मिल सके। कंपनी का मानना है कि यह सुविधा इस अनिश्चित समय के दौरान बहुत उपयोगी साबित हो सकती है।

फ्लाइट्स और होटलों की जानकारी भी मिलेगी
एक ब्लॉग पोस्ट में गूगल ने यात्रा से जुड़े कुछ नए अपडेट्स के बारे में जानकारी दी। कंपनी सर्च रिजल्ट में शहर या देश में संचालित की जा रही फ्लाइट्स के साथ खुले होटलों के प्रतिशत के बारे में जानकारी जोड़ रही हैं। इस प्रतिशत की गणना पिछले सप्ताह के गूगल फ़्लाइट्स और होटल्स डेटा के आधार पर की जाएगी। कंपनी इस सुविधा को अगले सप्ताह से शुरू करने के लिए तैयार है। गूगल का मानना है कि यह फीचर अनिवार्य रूप से यात्रियों को इस बारे में जानकारी देगा कि क्या होटल अब किसी विशेष क्षेत्र में बुक करने के लिए उपलब्ध हैं और उस जगह उड़ानों ने संचालन शुरू किया गया है या नहीं।

क्षेत्र में कोविड-19 मामलों और लोकल रिसोर्सेस के बारे में भी जानकारी मिलेगी
कंपनी ने बताया कि- जब आप google.com/travel पर जाते हैं और आप जिस यात्रा की योजना बना रहे हैं, उस पर टैप करें या होटल और चीजों का सर्च करेंगे, तब आपको होटल और फ्लाइट की उपलब्धता के बारे में ट्रेंडलाइन दिखेंगी। इसके साथ ही उस क्षेत्र में कोविड-19 मामलों की संख्या समेत अतिरिक्त स्थानीय संसाधनों के लिंक भी मिलेगी।

कंपनी का उद्देश्य- यात्रियों को मिले फायदा
कोविड-19 के कारण हुई अनिश्चितता के कारण ज्यादातर यात्री फ्री कैंसिलेशन की सुविधा देने वाले होटल्स के बारे में सबसे ज्यादा सर्च कर रहे हैं ताकि अगर बुकिंग कैंसिल करनी पड़ जाएं, तो उन्हें पूरे पैसे वापस मिल सके। इसी को ध्यान में रखते हुए गूगल फ्री कैंसिलेशन वाली प्रॉपर्टीज को देखने के लिए फिल्टर जोड़ रहा है जिससे यात्री को फायदा मिल सके।

जल्द ही लाइव होंगे दोनों फीचर
गूगल का कहना है कि होटल और फ्लाइट की उपलब्धता का प्रतिशत अगले सप्ताह रोल आउट किया जाएगा। फिलहाल सर्च रिजल्ट में 'फ्री कैंसिलेशन' फिल्टर नहीं दिखेगा। जल्द ही ये दोनों नई सुविधाएं लाइव हो जाएंगी और यात्रियों को भविष्य की यात्रा के बारे में सुरक्षित और सही निर्णय लेने में मदद करेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोविड-19 के कारण हुई अनिश्चितता के कारण ज्यादातर यात्री फ्री कैंसलेशन की सुविधा देने वाले होटल्स के बारे में सबसे ज्यादा सर्च कर रहे हैं ताकि अगर बुकिंग कैंसिल करनी पड़ जाएं, तो उन्हें पूरे पैसे वापस मिल सके

नया वेदर इंटरफेस यूजर को हर घंटे मौसम की सटीक जानकारी देगा, ताकि आउटिंग का बेहतर प्लान बनाया जा सके; हाथ धोने का अलर्ट भी मिलेगा August 14, 2020 at 12:55AM

गूगल ने एंड्रॉयड स्मार्टवॉच के वियर ओएस में आने वाले बड़े इंप्रूवमेंट्स के बारे में जानकारी दी है। ये इंप्रूवमेंट्स एक अपडेट का हिस्सा होंगे जो साल के अंत तक रोल आउट किए जाएंगे, जिसमें इंप्रूव्ड परफॉर्मेंस और सिंपल पेयरिंग प्रोसेस भी शामिल होंगी। नया वियर ओएस अपडेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन वेयर 4100 और स्नैपड्रैगन वेयर 4100+ प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करेगा। कंपनी ने यह भी पुष्टि की कि नया वियर ओएस अपडेट एंड्रॉयड 11 सॉफ्टवेयर पर बेस्ड होगा। इसमें नया 'हैंडवाश टाइमर' भी मिलेगा और नया वेदर इंटरफेस मिलेगा।

20% तेजी से खुलेंगे ऐप्स
अपनी #11weeksofAndroid सीरीज के भाग के रूप में, गूगल ने अगले कुछ महीने में रोल आउट होने वाले वियर ओएस अपडेट में आने वाली कुछ नई चीजों के बारे में अपने ब्लॉग पोस्ट में जानकारी दी। अपडेट में तेज ऐप स्टार्टअप टाइम मिलेगा, गूगल का दावा है कि नए अपडेट में ऐप्स 20 प्रतिशत तेजी से खुलेंगे। गूगल पेयरिंग प्रोसेस को आसान बनाने के लिए भी काम कर रहा है और विभिन्न वॉच मोड और वर्कआउट्स को मैनेज करने के लिए अधिक सहज नियंत्रण के लिए SysUI में सुधार ला रहा है। हालांकि पेयरिंग प्रोसेस कैसे आसान होगी, इसके बारे में गूगल ने कोई सफाई नहीं दी है। अपडेट में एलटीई कनेक्टिविटी सपोर्ट में भी सुधार देखने को मिलेगा।

स्नैपड्रैगन वियर 4100/4100+ को सपोर्ट करेगा
जैसा कि उल्लेख किया गया है, नया वियर ओएस अपडेट नए लॉन्च किए गए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4100 और स्नैपड्रैगन वियर 4100+ प्लेटफार्मों को सपोर्ट करेगा। इन दोनों नए प्लेटफार्म्स की घोषणा पिछले महीने की गई थी और कंपनी ने दावा किया था कि स्नैपड्रैगन वियर 3100 प्लेटफॉर्म की तुलना में नया प्रोसेसर 85 प्रतिशत तेज प्रदर्शन और 25 प्रतिशत तक कम बिजली की खपत करेगा।

नया वेदर इंटरफेस मिलेगा, मौसम की हर घंटे की जानकारी देगा
गूगल ने यह भी पुष्टि की कि नया अपडेट एंड्रॉयड 11 पर आधारित है, जो एक एक बड़ी छलांग है, क्योंकि वर्तमान वियर ओएस सॉफ्टवेयर अभी भी एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित है। नया वियर ओएस में 20 सेकंड हैंडवाश टाइमर के साथ एक नया वेदर इंटरफ़ेस मिलेगा जो पढ़ने में आसान है। यह यूजर को मौसम का हर एक घंटे का अपडेट देगा ताकि आगे की योजना बनाने और अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण मौसम अलर्ट के बारे में जानकारी मिल सके। ।

कंपनी ने डेवलपर्स के लिए कई अपडेट्स किए हैं
डेवलपर्स वियरेबल ऐप्स आसानी से बना सके इसके लिए गूगल ने एंड्रॉयड स्टूडियो, कोटलिन और जेटपैक लाइब्रेरी में भी सुधार कर रहा है। यह वियरेबल ऐप्स के आसान निर्माण और परीक्षण को सक्षम करने के लिए Androidx.wear 1.1.0 रिलीज कैंडिडेट बिल्ड भी जारी किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कंपनी ने दावा किया था कि स्नैपड्रैगन वियर 3100 प्लेटफॉर्म की तुलना में नया प्रोसेसर 85 प्रतिशत तेज प्रदर्शन और 25 प्रतिशत तक कम बिजली की खपत करेगा।

यामाहा ग्राहकों के लिए वर्चुअल स्टोर शुरू करेगी, घर बैठे घूम पाएंगे कंपनी का पूरा शोरूम August 14, 2020 at 12:38AM

जापान की टू-व्हीलकर कंपनी यामाहा ने भारत में ऑनलाइन सेल्स प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इस प्लेटफॉर्म की मदद से लोग लोग घर बैठकर ही यामाहा की गाड़ियां और एक्सेसरीज खरीद पाएंगे। कोविड-19 महामारी के चलते लगाए गए लॉकडाउन में कंपनी को भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में कंपनी अब ऑनलाइन सेल्स प्लेटफॉर्म के जरिए मार्केट में वापसी करना चाहती है।

यामाहा के इस ऑनलाइन सेल्स प्लेटफॉर्म की मदद से ग्राहक बाइक के शोरूम में वर्चुअली विजिट कर पाएंगे। वे बाइक और स्कूटर्स को अपनी वर्चुअली देख पाएंगे। ऐसे में गाड़ी पसंद आने के बाद ग्राहक बाइक और स्कूटरों को ऑनलाइन ही खरीद पाएंगे। कंपनी अपने प्लेटफॉर्म पर गाड़ियों की कीमत, स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स, माइलेज जैसी कई जानकारियां शेयर करेगी।

डिजिटल ही फ्यूचर: यामाहा
यामाहा मोटर इंडिया ग्रुप के प्रेसिडेंट मोटोफुमी शितारा ने कहा, "अब डिजिटल ही फ्यूचर है और वर्चुअल स्टोर के साथ हमारी नई वेबसाइट भारत में दोपहिया ग्राहकों के लिए एक विस्तारित खरीद अनुभव और व्यक्तिगत ग्राहक सेवाओं की पेशकश करने के लिए तैयार है। कंपनी सुरक्षित, विश्वसनीय और आकर्षक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से यामाहा के रिटेल ऑपरेशन के डिजिटल परिवर्तन में तेजी ला रही है।"

ग्राहकों की जरूरत का सभी सामान मिलेगा
उन्होंने कहा कि, इस कॉन्सेप्ट में हम आगे चलकर और भी इनोवेशन करेंगे। जिससे हमारे ग्राहक इस प्लेटफॉर्म पर एक्सेसरीज और अपेरेल्स भी खरीद पाएंगे। इन चीजों को खरीदने के लिए ग्राहकों को कहीं और जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे ग्राहकों के इससे ग्राहकों के लिए खरीदारी का अनुभव बेहतर होगा।

शितारा ने आगे कहा, हमारी मौजूदा बिक्री के बाद की गतिविधियां जैसे एक्सटेंडेड वारंटी ऑफर और रोड साइड असिस्टेंस ग्राहकों के लिए एक्स्ट्रा बेनिफिट होगा।

नई वेबसाइट करेगी ग्राहकों को गाइड

यामाहा मोटर इंडिया ने कहा कि उसकी नई वेबसाइट पर ग्राहकों को गाइड करने के लिए कई तरह के ऑप्शन दिए जाएंगे। यहां पर उनकी कंपनी की गाड़ी के स्पेसिफिकेशन के साथ दूसरी गाड़ियों के तुलना करने का भी विकप्ल होगा। इसके साथ, ग्राहक स्टोर पर 360 डिग्री एंगल के साथ वर्चुअल विजिट कर पाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यामाहा के इस ऑनलाइन सेल्स प्लेटफॉर्म की मदद से ग्राहक बाइक के शोरूम में वर्चुअली विजिट कर पाएंगे

गूगल और एपल ने फोर्टनाइट गेम को स्टोर से किया बाहर, गेमिंग कंपनी ने यूजर्स से पैसा लेने के लिए डायरेक्ट पेमेंट प्लान किया था लॉन्च August 13, 2020 at 10:59PM

अमेरिकी गेमिंग कंपनी इपिक गेम्स के पॉपुलर एक्शन गेम फोर्टनाइट को गूगल और एपल स्टोर से हटा दिया गया है। दरअसल, एपल और गूगल ने इस गेम को अपने स्टोर से इस वजह से हटाया क्योंकि एपिक गेम्स इन दोनों कंपनियों को बायपास करते हुए यूजर्स के डायरेक्ट पेमेंट प्लान लॉन्च किया है।

बता दें कि गूगल अपने प्ले स्टोर और एपल अपने ऐप स्टोर से इस गेम की खरीदारी पर 30 फीसदी रेवेन्यू कमाती हैं। गुरुवार को गेम के डेवलपर्स ने फोर्टनाइट के फ्री और पेड दोनों वर्जन को अपडेट किया था, जिसके बाद इसमें यूजर्स को डायरेक्ट पेमेंट का ऑप्शन मिलने लगा। इस गेम के फ्री वर्जन में भी यूजर्स को कुछ एलिमेंट के लिए पेमेंट करना पड़ता है।

गूगल की पॉलिसी का उल्लंघन हुआ
गूगल ने कहा, "जब तक फोर्टनाइट एंड्रॉयड पर उपलब्ध रहता है, तब तक हम इसे प्ले पर उपलब्ध नहीं कर सकते, क्योंकि यह हमारी पॉलिसी का उल्लंघन करता है। हालांकि, हम एपिक के साथ अपनी चर्चा जारी रखने और फोर्टनाइट को गूगल प्ले पर वापस लाने के बात करेंगे।

गूगल ने भले ही इस गेम को अपने प्ले स्टोर से हटा दिया हो, लेकिन इसे एपिक गेम्स के स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। साथ ही, इसे सैमसंग यूजर्स गैलेक्सी स्टोर से डाउनलोड कर पाएंगे। हालांकि, आईफोन यूजर्स के लिए ऐसा कोई विकल्प नहीं है।

इधर, एपिक गेम्स ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि कंपनी आईओएस और प्ले स्टोर के लिए डायरेक्ट पेमेंट प्लान पेश कर रही है। गेम डेवलपर ने कहा कि इस नए अपडेट में एक ही पेमेंट सिस्टम दिया है। ये पीसी, मैक सिस्टम और एंड्रॉयड डिवाइसों के लिए लागू होगा।

स्मार्टफोन के साथ पीसी पर भी उपलब्ध है गेम
ऐसा नहीं है कि इस गेम को सिर्फ स्मार्टफोन पर ही खेल सकते हैं। बल्कि इसे विंडोज, मैक मशीन पर भी खेला जा सकता है। इसके लिए कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से इसे फ्री इन्स्टॉल किया जा सकता है। यहां पर आईओएस और एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी APK फाइल का सेटअप दिया है।

एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर अप्रैल में हुआ था लॉन्च
कंपनी इस गेम की लॉन्चिंग के पूरे 18 महीने के बाद एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर लाई थी। वहीं, इसे इसी साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था। हालांकि, आईओएस प्लेटफॉर्म पर ये पहले से आ रहा था। इस गेम का साइज 107MB था, लेकिन जरूरी अपडेट के बाद इसका साइज 7.4GB हो जाता था। इस एक्शन गेम में एचडी ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया है।

फोर्टनाइट ऑनलाइन वीडियो गेम है। दुनियाभर में इसके 250 मिलियन (करीब 25 करोड़) यूजर्स हैं। इसमें एक साथ 100 प्लेयर्स ऑनलाइन फाइट कर सकते हैं। गेम की एक स्टेज में करीब 20 मिनट लगते हैं। प्लेयर का गेम ओवर होने के बाद वो तुरंत ही नया खेल सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कंपनी इस गेम की लॉन्चिंग के पूरे 18 महीने के बाद एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर लाई थी
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...