Wednesday, August 12, 2020

अब आप अपने ट्वीट पर खुद तय कर सकेंगे, कौन उस कर सकेगा रिप्लाई और कौन नहीं; जानिए इस फीचर को यूज कैसे करना है August 12, 2020 at 05:05AM

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) ट्विटर ने वैश्विक स्तर पर एक नया फीचर जारी किया है। ये फीचर उन लोगों के लिए बेहद फ़ायदेमंद साबित होगा जो ट्विटर पर ऑनलाइन बुलींग की वजह परेशान रहते हैं। इस फीचर की मदद से यूजर के खुद अपने अकाउंट को कंट्रोल कर सकेंगे। यानि अब यूजर तय करेगा कि कौन उनके ट्वीट्स का जवाब दे सकता है और उनकी बातचीत में शामिल हो सकता है।

बातचीत की यह सेटिंग्स सभी लोगों के लिए है

कंपनी ने कहा है कि ये फीचर कन्वर्सेशन में लोगों को ज़्यादा कंट्रोल देने के लिए लाया जा रहा है। ट्विटर द्वारा जारी रिलीज में बताया गया है कि ये नई सेवा iOS,एंड्रायड और twitter.com पर ट्विटर का इस्तेमाल करने वाले सभी लोगों के लिए उपलब्ध हैं। कंपनी ने कुछ सिंपल स्टेप्स बताए हैं, जिनकी मदद से आप ट्विटर को समझ सकते हैं कि इसे कैसे इस्तेमाल करना है। आइए जानते हैं नया फीचर कैसे काम करेगा-

कैसे चुनें आपके ट्वीट का जवाब कौन दे सकता है?

  • twitter.com, iOS या एंड्रायड के लिए twitter.com या ट्विटर से, कम्पोज ट्वीट बटन पर टैप करें
  • यह चुनने के लिए कि कौन आपके ट्वीट का उत्तर दे सकता है, globe आइकॉन बटन पर टैप करें:

यह चुनने के लिए कि नीचे लिखें तीनों में से कौन आपके ट्वीट का उत्तर दे सकता है, globe आइकॉन बटन पर टैप करें:

  • सभी लोग
  • वे जिन्हें आप फॉलो करते हैं
  • केवल वे लोग जिनको आप मेंशन करते हैं

एक बार अपनी सेटिंग को पूरा करने के बाद, अपना ट्वीट लिखें और पोस्ट करने के लिए ट्वीट पर क्लिक या टैप करें

नोट: जो लोग आपके ट्वीट का उत्तर नहीं दे सकते हैं, वे अभी भी आपके ट्वीट्स को देख, रीट्वीट और शेयर कर सकते हैं. इसके अलावा, एक बार जब आप एक ट्वीट पब्लिश कर देते हैं, तो आप उस विशेष ट्वीट की रिप्लाई सेटिंग्स को नहीं बदल सकते हैं।

कैसे चुनें: आप किसे जवाब दे सकते हैं-

कंपोज स्क्रीन से, आप उन बातचीत में लोगों को देख सकते हैं, जिन्हें आप जवाब देंगे. Replying to… पर क्लिक करें, जिससे एक एडिटिंग स्क्रीन आएगी, जिसमें उन लोगों की लिस्ट होगी जो बातचीत का हिस्सा बन सकते हैं। बातचीत में शामिल 50 लोगों तक के नाम दिखाई देंगे।

  • लोगों को कन्वर्सेशन में जोड़ना : एडिटिंग स्क्रीन को बंद करने के लिए नीचे स्वाइप करें, और उनके यूजरनेम अपने ट्वीट में लिखें।
  • लोगों को कन्वर्सेशन से निकालना : लोगों को बातचीत की लिस्ट में से निकालने के लिए, चेक मार्क आइकान पर क्लिक या टैप करें। एक बार, जब किसी को अन सलेक्ट कर दिया जाता है तो चेक मार्क आइकान का निशान हट जाएगा।
  • ब्लॉक किए गए अकाउंट : जो एकाउंट आपने ब्लॉक कर रखे हैं, वे आपको रेसिपिएंट की लिस्ट में दिखेंगे, और यह दिखाई होगा कि आपने उन्हें ब्लॉक किया हुआ है। एडिटिंग स्क्रीन से, आप चेक मार्क आइकान पर क्लिक या टैप करके, ब्लॉक किए गए एकाउंट्स को कन्वर्सेशन से निकालने को सिलेक्ट कर सकते हैं।

ट्विटर पर किसी कन्वर्सेशन के पार्टिसिपेट को कैसे देखें-

आप अपनी होम टाइमलाइन, प्रोफाइल पेज, नोटिफिकेशंस या ट्वीट डिटेल में आपके द्वारा किए गए ट्वीट्स की बातचीत के पार्टिसिपेट को देख सकते हैं। पार्टिसिपेट के नाम, बायो और /@usernames देखने के लिए-

  • Replying to…पर टैप या क्लिक करें
  • यहां से आप उन सभी को देख सकते हैं जो इस रिप्लाई में शामिल हैं। आप इस लिस्ट में शामिल लोगों को फॉलो या अन फॉलो भी कर सकते हैं।
  • जैसे आप किसी ट्वीट के लिए कुल लाइक्स और रीट्वीट देख सकते हैं, वैसे ही आप रिप्लाई काउंट से यह भी देख सकते हैं कि कितने लोग कन्वर्सेशन में भाग ले रहे हैं। आपको reply icon (रिप्लाई आइकन) के पास एक नंबर दिखाई देगा, जो बताती है कि मूल ट्वीट को कितने डायरेक्ट रिप्लाई मिले हैं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ये फीचर उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा जो ट्विटर पर ऑनलाइन बुलिंग की वजह परेशान रहते हैं।

बारिश में है ट्रैवलिंग का प्लान, तो आपके बहुत काम आएगी ये मानसून एक्सेसरीज; कीमत 2000 रुपए से भी कम August 12, 2020 at 02:22AM

बारिश के मौसम में आप ट्रैवलिंग का प्लान बना रहे हैं, तब आपको कुछ ऐसे गैजेट्स साथ रखना चाहिए जो इस मौसम में आपकी मुश्किलों को आसान बना दें। इन गैजेट्स की खास बात है कि ना तो ये महंगे है, और ना हीं इन्हें साथ लेकर चलने में कोई परेशानी होती है।

इन गैजेट्स को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मार्केट से खरीद सकते हैं। ये घर में थोड़ा सा स्पेस लेते हैं। तो चलिए जल्दी से देख लेते हैं कि गैजेट्स कौन से हैं और कैसे काम करत हैं...

1. वाटरप्रूफ ट्रैवल बैग


बारिश के मौसम में ट्रैवलिंग के दौरान सबसे जरूरी आइटम वाटरप्रूफ बैग है। अच्छी क्वालिटी वाले वाटरप्रूफ बैग की कीमत करीब 1500 रुपए से शुरू हो जाती है। इनमें 45 से 50 लीटर तक सामान कैरी किया जा सकता है। इन बैग्स में अलग-अलग यूजेस के लिए पॉकेट होती है। बैग में पैराशूट कपड़े का इस्तेमाल किया जाता है। तेज बारिश के दौरान भी इनके अंदर रखा हुआ सामान पूरी तरह सुरक्षित रहता है।

2. वाटरप्रूफ स्मार्टफोन केस


इस मौसम में आपके पास वाटरप्रूफ स्मार्टफोन केस होना चाहिए। बाजार में ये हार्ड केस और सॉफ्ट केस के साथ उपलब्ध हैं। इन कवर्स की खास बात होती है कि ये फोन के साथ कम्फर्टेबल होते हैं। इन कवर्स में फोन को रखकर बारिश के साथ स्विमिंग पूल में भी जा सकते हैं। इन्हें इस तरह से डिजाइन किया गया है कि फोन के किसी भी पार्ट में पानी ने जाए। इनकी कीमत 200 से 1000 रुपए तक होती है।

3. वाटरप्रूफ स्पीकर


ट्रैवलिंग के दौरान आपको म्यूजिक पसंद है तब इसके लिए स्पीकर का होना तो बनता है, लेकिन ये वाटरप्रूफ होना चाहिए। यूं तो मार्केट में हजारों रुपए वाले वाटरप्रूफ स्पीकर मौजूद हैं, लेकिन हम यहां आपको बोट, टोरेटो जैसी कंपनियों के स्पीकर सजेस्ट करेंगे। इन इंडियंस कंपनी के स्पीकर लो बजट के साथ पूरी तरह वाटरप्रूफ हैं। यानी आप ऐसा पोर्टेबल स्पीकर 1000 से 2000 रुपए के बीच में खरीद सकते हैं। सिंगल चार्ज पर इन्हें 5 से 6 घंटे तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

4. वाटरप्रूफ एलईडी टॉर्च अंब्रेला


इस छाते की खासियत इसमें दी गई LED लाइट और टॉर्च होती है। सभी लाइट को कंट्रोल करने के लिए ऑन/ऑफ बटन दिए हैं। छाते में दी गई लाइट बैटरी से ऑपरेट होती है। इन लाइट्स को बारिश के दौरान इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 3 AAA बैटरी का इस्तेमाल होता है। रात के समय बारिश में इस छाते की एलईडी लाइट्स ऑन करने से ये सामने वाले को भी अलर्ट करता है। वहीं, लाइट की वजह से छाता काफी अट्रेक्टिव नजर आता है। इसकी कीमत करीब 1599 रुपए है।

5. वाटरप्रूफ पीवीसी टोट बैग


यदि आप अपने साथ छोटा-छोटा सामान कैरी करते हैं तब आपके पास एक पीवीसी टोट बैग का होना भी जरूरी है। ये बैग ट्रांसपेरेंट पॉलीथिन के होते हैं, लेकिन इनकी क्वालिटी काफी बेहतर होती है। बैग इतने मजबूत होते हैं कि इसमें पानी की बोतल के साथ सन ग्लासेस, फोन, पर्स, बुक्स या दूसरा छोटा सामान रख सकते हैं। महिलाएं तो अपना पूरी पर्स ही इसमें रख सकती हैं। इन बैग की कीमत 600 रुपए से शुरू हो जाती है।

6. वाटरप्रूफ हेट अंब्रेला


आपने खेल के मैदान पर धूप से बचने के लिए लोगों को हैट अंब्रेला लगाए हुए कई बार देखा होगा। हालांकि, रेन हैट अंब्रेला उनसे काफी अलग है। इसका डिजाइन सर्दी से बचने वाली मंकी कैप की तरह है। जिसे सिर में फंसा लिया जाता है। वहीं, कंधे से ऊपर ये छाते की तरह खुल जाता है। इस तरह के छाते से कमर से ऊपर वाले हिस्से को भीगने से बचाया जा सकता है, लेकिन पूरी तरह से भीगने से नहीं बच पाएंगे। इनकी कीमत 400 रुपए से शुरू हो जाती है।

7. वाटरप्रूफ टू-व्हीलर कवर


बारिश में भी बाइक और स्कूटर की ड्राइविंग आसान रहे इसके लिए खास रेन कवर बनाए गए हैं। इन्हें सनरूफ कवर के नाम से भी जाना जाता है। ये पूरी तरह वाटरप्रूफ होते हैं। इनमें पैर वाले हिस्से को पानी से बचाना मुश्किल होता है, लेकिन सिर के ऊपर पानी की एक बूंद भी नहीं गिरती। इनमें आगे और पीछे की तरफ ट्रांसपेरेंट पॉलीथिन होती है, वहीं ऊपर पैराशूट कपड़ा की रूफ होती है। ये गाड़ी को सामने से सीट तक कवर कर लेता है। जिससे बारिश का पानी अंदर नहीं जाता। इनकी कीमत 900 रुपए से शुरू हो जाती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Top 7 You Must Have Accessories for Monsoon

72 हजार रुपए तक सस्ती हुई महिंद्रा XUV300 पेट्रोल, कंपनी ने चुनिंदा डीजल मॉडल्स की कीमत 39 हजार रुपए तक घटाई August 12, 2020 at 01:45AM

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV300 बीएस6 की कीमतों में कटौती कर दी है। अलग-अलग पावरट्रेन और ट्रिम लेवल के हिसाब से अब यह 72 हजार रुपए तक सस्ती हो गई है। कटौती के बाद अब न सिर्फ यह ज्यादा ग्राहकों को आकर्षित करेगी बल्कि अपने सेगमेंट के मॉडल्स को कड़ी चुनौती भी देगी।
कंपनी ने पेट्रोल पावर्ड XUV300 के वैरिएंट में 17 हजार से 72 हजार रुपए तक की कटौती की है जबकि डीजल (W4, W6 और W6 AT) वैरिएंट अब 20 हजार रुपर तक ज्यादा महंगे हो गई हैं। बाजार में इसका मुकाबला टाटा नेक्सन, मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा, हुंडई वेन्य और फोर्ड ईकोस्पोर्ट जैसे कॉम्पैक्ट एसयूवी से है।

XUV300 में कौन से इंजन मिलेंगे?
महिंद्रा XUV300 पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन्स में उपलब्ध है। पेट्रोल पावरट्रेन 1.2-लीटर, तीन-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल यूनिट के साथ आता है, जो 110 हॉर्स पावर और 200 एनएम टॉर्क के साथ आता है, जबकि डीजल इंजन 1.5-लीटर, चार-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड यूनिट के साथ आता है, जो 117 हॉर्स पावर और 30 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। दोनों इंजन ऑप्शन में 6-स्पीड मैनुअल मिलता है, जबकि डीजल में 6-स्पीड एएमटी ऑटोमैटिक का ऑप्शन भी मिलता है।

कटौती के बाद XUV300 पेट्रोल की कीमतों में कितना अंतर आया?
बीएस 6 पेट्रोल की लॉन्च कीमतों की तुलना में, पेट्रोल-पावर्ड XUV300 की कीमतें 17,000 रुपए से 72,000 रुपए तक गिर गई है। जैसा कि आप नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं, की टॉप स्पेक W8 (O) वैरिएंट की कीमत में सबसे ज्यादा कटौती की गई है। दिलचस्प बात यह है कि यह मिड-स्पेक W6 ट्रिम में सबसे कम 17 हजार रुपए की कटौती ती गई है।

नई कीमतें पुरानी कीमतें अंतर
W4 7.95 लाख रु. 8.30 लाख रु. -35 हजार रु.
W6 8.98 लाख रु. 9.15 लाख रु. -17 हजार रु.
W8 9.90 लाख रु. 10.60 लाख रु. -70 हजार रु.
W8(O) 11.12 लाख रु. 11.84 लाख रु. -72 हजार रु.

कटौती के बाद XUV300 डीजल की कीमतों में कितना अंतर आया?
डीजल वैरिएंट के लिए ये चीजें थोड़ी अधिक जटिल हैं। लोअर W4, W6 और W6 AT ट्रिम की कीमतों में वृद्धि देखी गई है, जो 1,000 रुपए से 20,000 रुपए तक है। दूसरी ओर, W8 और W8 AT ट्रिम्स की कीमत में 20,000 रुपए की कटौती जबकि W8 (O) और W8 (O) AT ट्रिम्स की कीमतों में 39,000 रुपए तक की कटौती की गई है।

नई कीमतें पुरानी कीमतें अंतर
W4 8.70 लाख रु. 8.69 लाख रु. +1 हजार रु.
W6 9.70 लाख रु. 9.70 लाख रु. +20 हजार रु.
W6 AT 10.19 लाख रु. 9.99 लाख रु. +20 हजार रु.
W8 10.75 लाख रु. 10.95 लाख रु. -20 हजार रु.
W8 AT 11.30 लाख रु. 11.50 लाख रु. -20 हजार रु.
W8(O) 11.75 लाख रु. 12.14 लाख रु. -39 हजार रु.
W8(O) AT 12.30 लाख रु. 12.69 लाख रु. -39 हजार रु.


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बाजार में इसका मुकाबला टाटा नेक्सन, मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा, हुंडई वेन्य और फोर्ड ईकोस्पोर्ट जैसे कॉम्पैक्ट एसयूवी से है

क्या आप भी गूगल क्रोम ब्राउजर का इस्तेमाल करते हैं? तो आपके फोन को एक्सेस कर सकता है हैकर, डेटा चुराकर खाली कर सकता है अकाउंट August 11, 2020 at 11:58PM

अगर आप इंटरनेट ब्राउजर गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाइए।दरअसल, हैकर्स गूगल क्रोम ब्राउजर का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं और वायरस एक्सटेंशन के जरिए यूजर्स को अपना शिकार बना रहे हैं। हैकर्स इन एक्सटेंशन को डाउनलोड करने के बाद यूजर के फोन को आसानी से एक्सेस कर लेते हैं। इसके बाद यूजर के फोन में कई सारे एड स्पैम भेजे जाते हैं। इससे आपके अकाउंट के पैसे भी गायब होने से चांसेज हैं। बता दें कि इस खतरनाक गूगल क्रोम एक्सटेंशन की दुनियाभर में 8 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं।

अरबों वेब यूजर्स को प्रभावित कर रहा है

गूगल के क्रोमियम-आधारित ब्राउजर अगर संवेदनशील (vulnerabe) हैं तो इससे हैकर्स को डेटा चुराने के लिए वेबसाइटों पर कंटेंट सिक्योरिटी पालिसी (सीएसपी) को बाईपास करने का मौका दे देगा। पेरीमीटरएक्स साइबर सुरक्षा शोधकर्ता गल वीजमैन के अनुसार, बग (CVE-2020-6519) विंडोज, मैक और एंड्रॉयड पर क्रोम, ओपेरा और एज में पाया जाता है, जो संभावित रूप से अरबों वेब यूजर्स को प्रभावित कर रहा है। क्रोम वर्जन 73 (मार्च 2019) इसके 83 के माध्यम से प्रभावित होते हैं (84 को जुलाई में जारी कर फिक्स किया गया था)। सीएसपी एक वेब मानक है जो कुछ विशेष प्रकार के हमलों को विफल करने के लिए है, जिसमें क्रॉस-साइट स्क्रिप्टिंग (XSS) और डेटा-इंजेक्शन जैसे हमले शामिल हैं।

300 खतरनाक एक्सटेंशन की जानकारी दी गई है

साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट के मुताबिक, वायरस वाले एक्सटेंशन यानी कि टूल्स क्रोम के वेब स्टोर पर उपलब्ध हैं और हैकर्स इन्हीं के जरिए फोन की बैटरी को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। एड कार्ड ने 300 से ज्यादा ऐसे खतरनाक टूल्स का पता लगाया है जो कि दुनिया भर के यूजर के फोन की बैटरी लाइफ के लिए खतरा बने हुए हैं। दरअसल, ये टूल गेम्स, थीम्स और वॉलपेपर बताते हैं इसके जरिए यूजर उनसे झांसे में तुरंत आ जाते हैं। हालांकि, गूगल ने इसे क्रोम वेब स्टोर से हटा दिया है।

इस तरह हैकर करते हैं आपकी डेटा चोरी

ऐड गार्ड ने अपने ब्लॉग पोस्ट में यह जानकारी दी है कि किस प्रकार से हैकर्स अपने ट्रिक्स के जरिए यूजर्स को अपने झांसे में ले लेता है और फिर गूगल सर्च में मैल वेयर वाले ढेरों ऐड भेज देते हैं जो यूजर के डिवाइस के लिए समस्या का कारण बन जाते हैं। साथ ही हैकर फेक एक्सटेंशन में कुछ वेब कूकीज का इस्तेमाल कर यूजर के किसी भी ऑनलाइन पेमेंट की रकम को अपने खाते में ट्रांसफर करा लेते हैं। ज्यादातर हैकर पैसे कमाने की लालच में इसी ट्रिक का इस्तेमाल करते हैं। इतना ही नहीं हैकर्स दुनिया के किसी कोने में बैठे यूजर के फोन में मौजूद क्रोम के काम करने के तरीके को बदल सकते हैं और फिर इसके बाद वह आसानी से अपनी मर्जी के मुताबिक आपके फोन को ऑपरेट कर सकते हैं।

फ्रॉड से बचने के लिए अपनाए ये तरीके -

  • ब्राउजर एक्सटेंशन डाउनलोड करने से पहले अच्छे से सर्च करें। अगर ज्यादा जरूरी नहीं है तो डाउनलोड न करें।
  • हमेशा ट्रस्टेबल डिवेलपर के एक्सटेंशन को ही डाउनलोड करें
  • एक्सटेंशन के डिस्क्रिपशन में लिखी गई बातों पर भरोसा न करें।
  • यूजर के रिव्यू भी फर्जी होते हैं, इसलिए उसपर ध्यान न दें।
  • क्रोम वेब स्टोर के इंटरनल सर्च को न करें यूज।
  • ट्रेस्टेबल डिवेलपर की वेबसाइट पर दिए गए लिंक के जरिए ही कोई एक्सटेंशन डाउनलोड करें।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ब्राउजर एक्सटेंशन डाउनलोड करने से पहले अच्छे से सर्च करें। अगर ज्यादा जरूरी नहीं है तो डाउनलोड न करें।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...