Tuesday, August 11, 2020

लावा के दो फीचर फोन लॉन्च, 22 भाषाओं को सपोर्ट करता है इनकमिंग टेक्स्ट; शुरुआती कीमत 1333 रुपए August 11, 2020 at 04:16AM

भारतीय स्मार्टफोन कंपनी लावा मोबाइल्स ने मंगलवार को लावा Z61 प्रो स्मार्टफोन के साथ फीचर फोन लावा A5 और लावा A9 'प्राउडली इंडियन' स्पेशल एडिशन को लॉन्च किया। जल्द ही यह फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। देश के 74वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए, कंपनी ने प्राउडली इंडियन लोगो के साथ लिमिटेड-एडिशन फोन्स पेश किए हैं जिसके बैक पैनल पर तिरंगे के तीन कलर उभरे हुए हैं।
भारत में लावा Z61 प्रो फोन 2GB+16GB वैरिएंट की कीमत 5,777 रुपए है। फोन शैंपेन गोल्ड कलर में उपलब्ध होगा। लावा A5 और लावा A9 फीचर फोन हैं, जिनकी कीमत क्रमशः 1,333 रुपए और 1,574 रुपए हैं।

लावा Z61 प्रो फोन (बाएं) 2GB रैम और 16GB स्टोरेज के साथ शैंपेन गोल्ड कलर में उपलब्ध होगा, तीन फोन को फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा

लावा Z61 प्रो स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन

  • फोन में में 18: 9 आस्पेक्ट रेशो और एचडी प्लस रेजोल्यूशन के साथ 5.45 इंच का एलसीडी पैनल है। यह 1.6GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आता है, जो 2 जीबी रैम+16 जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। माइक्रोएसडी कार्ड से इसके स्टोरेज को 128GB तक बढ़ाया जा सकता है।
  • फोटोग्राफी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा मिलता है, जो एलईडी फ्लैश के साथ है।
  • सेल्फी और वीडियो कैप्चर करने के लिए इसमें 5-मेगापिक्सल सेंसर है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन डुअल सिम, वाईफाई और ब्लूटूथ 4.2 सपोर्ट करता है। यह माइक्रो यूएसबी पोर्ट के माध्यम से यूएसबी ओटीजी का सपोर्ट करता है।
  • बायोमेट्रिक्स के लिए इसमें फेस अनलॉक फीचर मिलता है, हालांकि इसमें हैंडसेट में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है। फोन में 3100mAh बैटरी मिलती है।

लावा A5 प्राउडली इंडियन एडिशन के फीचर्स

  • लावा A5 एक फीचर फोन है और 2.4 इंच के QVGA डिस्प्ले के साथ आता है। यह डुअल-सिम और 32 जीबी में स्टोरेज का स्पोर्ट मिलता है।
  • फोन में 1000mAh की लिथियम आयन बैटरी है, जो सुपर बैटरी मोड सपोर्ट के साथ आता है। यह मोड डिवाइस के जरिए, फोन को एक बार चार्ज करने पर तीन दिन तक बैकअप मिलता है। फोन में जूम और वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर के साथ 0.3 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा भी है।
  • यह 22 भाषाओं में इनकमिंग टेक्स्ट का सपोर्ट करता है। जबकि यूजर इसमें अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, कन्नड़, तेलुगु, गुजराती और पंजाबी समेत सात भाषाओं में टाइप कर सकता है। इसके अलावा, फोन में इंस्टेंट टॉर्च, रिकॉर्डिंग के साथ वायरलेस एफएम, यूएसबी कनेक्टिविटी और ब्लूटूथ की सुविधा भी है।

लावा A9 स्पेसिफिकेशन
लावा A9 फीचर फोन में 2.8 इंच का QVGA (240×320 पिक्सल) डिस्प्ले है। बैक पर 1.3-मेगापिक्सल का कैमरा है। डुअल-सिम स्मार्टफोन ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, एफएम और 3.5 एमएम हेडफोन जैक सपोर्ट करता है। फोन में 1700mAh की बैटरी देता है, जो कंपनी का कहना है कि छह दिनों तक चलेगी। यह 4MB रैम और 32GB तक मेमोरी एक्सपेंशन के साथ उपलब्ध होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कंपनी ने प्राउडली इंडियन लोगो के साथ अपने लिमिटेड-एडिशन फीचर फोन्स को लॉन्च किया है, इनके बैक पैनल पर तिरंगे के तीन रंग उभरे हुए हैं

इस महीने कार खरीदना हो सकता है फायदे का सौदा; मारुति सुजुकी, हुंडई और रेनो दे रही है 70 हजार रुपए तक का डिस्काउंट August 11, 2020 at 02:00AM

मारुति सुजुकी इंडिया नेक्सा डीलरशिप पर इस महीने अपनी कारों को बड़े डिस्काउंट के साथ बेच रही है। कंपनी अपनी बेस्ट सेलिंग प्रीमियम हैचबैक बलेनो पर 10,000 का कैश डिस्काउंट, 10,000 का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट यानी कुल 25 हजार रुपए का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। जबकि इग्निस सिग्मा पर कंपनी 45 हजार रुपए तक की डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। यही नहीं, रेनो इंडिया भी अपनी कारों पर 70 हजार रुपए तक का बेनेफिट और फाइनेंस से जुड़े कई ऑफर्स मुहैया करा रही है। हुंडई भी अपने चुनिंदा मॉडल्स पर 60 हजार रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है।

मारुति सुजुकी नेक्सा डीलरशिप पर मिलने वाला डिस्काउंट

मॉडल कैश डिस्काउंट एक्सचेंज बोनस + कॉर्पोरेट डिस्काउंट कुल बचत
बलेनो 10,000 रु. 10,000 रु. + 5,000 रु. 25 हजार रु.
सियाज (अल्फा मैनुअल को छोड़कर) 10,000 रु. 20,000 रु. + 5,000 रु. 35 हजार रु.
इग्निस (सिग्मा) 25,000 रु. 15,000 रु.+ 5,000 रु. 45 हजार रु.
इग्निस (सभी डेल्टा वैरिएंट) 20,000 रु. 15,000 रु. + 5,000 रु. 40 हजार रु.
इग्निस (सभी जे़टा वैरिएंट) 10,000 रु. 15,000 रु. + 5,000 रु. 30 हजार रु.
इग्निस (सभी अल्फा वैरिएंट) 20,000 रु. 15,000 रु. + 5,000 रु. 40 हजार रु.
XL6 NIL 20,000 रु. + 5,000 रु. 25 हजार रु.
  • कंपनी सियाज के अल्फा मैनुअल वैरिएंट को छोड़कर बाकी सभी वैरिएंट 10,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस और 5 हजार रुपए का कॉर्पोरेट छूट दे रही है, यानी कुल 35,000 रुपए का डिस्काउंट।
  • इग्निस सिग्मा वैरिएंट पर 45 हजार रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसमें 25 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस और 5000 रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। हालांकि इग्निस डेल्टा के सभी वैरिएंट्स पर कुल 35 हजार रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
  • हालांकि इग्निस ज़ेटा के सभी वैरिएंट पर कुल 30 हजार रुपए और इग्निस अल्फा के सभी वैरिएंट पर 40,000 रुपए का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
  • पिछले साल प्रीमियम एमपीवी के तौर पर लॉन्च की गई 7-सीटर अर्टिगा पर कंपनी कुल 25 हजार रुपए का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस पर कैश डिस्काउंट तो नहीं दिया जा रहा है लेकिन एक्सचेंज बोनस के तौर पर 15 हजार रुपए और कॉर्पोरेट डिस्काउंट के तौर पर 5 हजार रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

डस्टर पर मिल रहा है 70 हजार रुपए तक का डिस्काउंट

रेनो इंडिया ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपनी सेल्स बढ़ाने के लिए नए प्रोमेशनल कैंपेन का ऐलान किया है। इस योजना के तहत यह रेनो डस्टर पर 70,000 रुपए तक, हैचबैक क्विड पर 35,000 रुपए तक और पॉपुलर एमपीवी ट्राइबर पर 30,000 रुपए तक के बेनेफिट्स दे रही है। इस कैंपेन में पहले चार महीनों के लिए नो ईएमआई ऑप्शन और 6.99 प्रतिशत के स्पेशल रेट पर फाइनेंस भी शामिल है।

रेनो ने देश में 17 नए सेल्स और सर्विस टचपॉइंट खोले
इसके साथ-साथ, रेनो इंडिया ने भी देश में अपने नेटवर्क का विस्तार कर रही है। इसके तरह कंपनी ने देश में 17 नए सेल्स और सर्विस टचपॉइंट जोड़े हैं, जिसके साथ सेल्स टचपॉइंट्स की संख्या 390 और सर्विस टचपॉइंट्स 470+ हो गए हैं, जिसमें देशभर में 200+ वर्कशॉप ऑन व्हील्स लोकेशन शामिल हैं। नई सुविधाएं दिल्ली, पंजाब, आंध्र प्रदेश, असम, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में हिमाचल प्रदेश (4), तेलंगाना (3), राजस्थान (2), उत्तर प्रदेश (2) में स्थित हैं। कंपनी ने फेसलिफ्टेड क्विड और नए ट्राइबर ऑटोमैटिक में काफी मांग देखी गई है।

हुंडई के चुनिंदा मॉडल्स पर 60 हजार रुपए तक का डिस्काउंट

क्रेटा और वेन्यू को छोड़कर हुंडई की लगभग सभी मॉडल्स पर डिस्काउंट। स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी के मौके पर हुंडई ग्राहकों को लुभाने के लिए चुनिंदा मॉडल्स पर भारी डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

मॉडल कैश डिस्काउंट एक्सचेंज बोनस + कॉर्पोरेट डिस्काउंट कुल बचत
ऑरा NIL 15,000 रु.+ 5,000 रु. 25 हजार रु.
ग्रैंड i10 निओस 10 हजार रु. 10,000 रु.+ 5,000 रु. 25 हजार रु
एलांट्रा NIL 30,000 रु. 30 हजार रु.
i20 15 हजार रु. 15,000 रु.+ 5,000 रु. 35 हजार रु.
सेंट्रो

25 हजार रु. (मैग्ना, स्पोर्ट्स, एस्टा)

15 हजार रु. (एरा)

15,000 रु.+ 5,000 रु. 45 हजार रु. तक
ग्रैंड i10 40 हजार रु. 15,000 रु.+ 5,000 रु. 60 हजार रु.


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रेनो इंडिया ने अपने नए प्रोमेशन कैंपेन के तहत देशभर में 17 नए सेल्स और सर्विस टचपॉइंट जोड़े हैं, जिसके बाद सेल्स टचपॉइंट्स की संख्या 390 और सर्विस टचपॉइंट्स 470+ हो गई है

360 डिग्री तक घूम जाती है इन लैपटॉप की स्क्रीन, जरूरत पड़ने पर टचस्क्रीन टैबलेट भी बन जाएंगे; कीमत 26990 रुपए से शुरू August 11, 2020 at 01:09AM

वर्क फ्रॉम होम के लिए लैपटॉप सबसे अच्छा ऑप्शन माना जाता है, क्योंकि इसके साथ घर के किसी भी कौने में बैठकर काम किया जा सकता है। यदि लैपटॉप, टैबलेट का भी काम करता है, तब तो काम और भी आसान हो जाता है। भारतीय बाजार में डेल, लेनोवो, एचपी, माइक्रोसॉफ्ट, आसुस जैसी कई कंपनियां के 2-इन-1 लैपटॉप मौजूद हैं। इनमें से कई तो बजट लैपटॉप भी हैं।

हम यहां आपको ऐसे 10 कन्वर्टेबल लैपटॉप के बारे में बता रहे हैं। तो चलिए शुरू करते हैं सबसे सस्ते 2-इन-1 लैपटॉप से...

इस 2-इन-1 लैपटॉप की कीमत 26,990 रुपए है। कंपनी इसमें 12.5-इंच का फुल HD टचस्क्रीन दे रही है। खास बात है की स्क्रीन को कीबोर्ड से अलग भी किया जा सकता है। यानी इसका टैबलेट की तरह अलग से इस्तेमाल कर सकते हैं।

डिस्प्ले 12.5-इंच फुल HD डिटेचिबल टचस्क्रीन
प्रोसेसर इंटेल कोर M-5Y51
रैम और स्टोरेज 4GB DDR3 रैम, 4GB SSD
ओएस विंडोज 8.1

लेनोवो का आइडियापैड C340 की कीमत 44,990 रुपए है। इस लैपटॉप में 14 इंच की फुल HD डिस्प्ले दिया है। जो ग्लॉसी टच के साथ आता है। लैपटॉप की स्क्रीन पर डिजिटल पेन का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

डिस्प्ले 14-इंच FHD IPS ग्लॉसी टच
प्रोसेसर इंटेल कोर i3-10110U प्रोसेसर
रैम और स्टोरेज 4GB DDR4 रैम, 256GB SSD
ओएस विंडोज 10 होम सिंगल

लेनोवो का इस लैपटॉप की कीमत 47,990 रुपए है। इस लैपटॉप में 14 इंच की फुल HD WVA डिस्प्ले दिया है। जो ग्लॉसी टच के साथ आता है। लैपटॉप की स्क्रीन को 360 डिग्री तक घुमाया जा सकता है।

डिस्प्ले 14-इंच FHD IPS ग्लॉसी टच
प्रोसेसर इंटेल कोर i3-1005G1
रैम और स्टोरेज 8GB DDR4 रैम, 512GB SSD
ओएस विंडोज 10 होम सिंगल

माइक्रोसॉफ्ट का ये 2-इन-1 लैपटॉप स्मॉल स्क्रीन के साथ आता है, ताकि टैबलेट के तौर पर इसका इस्तेमाल करने में कोई परेशानी नहीं हो। लैपटॉप की स्क्रीन का साइज 10-इंच है। इसकी कीमत 49,999 रुपए है।

डिस्प्ले 10-इंच HD LED बैकलिट टचस्क्रीन डिस्प्ले
प्रोसेसर इंटेल पैंटियम गोल्ड
रैम और स्टोरेज 8GB रैम, 128GB स्टोरेज
ओएस विंडोज 10 होम सिंगल

एचपी के इस लैपटॉप की कीमत 69,600 रुपए है। इसमें कन्वर्टेबल स्क्रीन के साथ फ्रिंगरप्रिंट रीडर, इंकिंग पेन, बैकलिट कीबोर्ड भी दिया है। इसमें गेमिंग के लिए एनवीडिया जीफोर्स ग्राफिक्स कार्ड के साथ डायरेक्टएक्स भी दिया है।

डिस्प्ले 14-इंच डायगोनल FHD IPS WLED टचस्क्रीन
प्रोसेसर 8th जनरेशन इंटेल कोर i3-8130U
रैम और स्टोरेज 4GB DDR4 रैम, 1TB SSD
ओएस विंडोज 10 होम सिंगल

डेल के इस लैपटॉप की कीमत 75,700 रुपए है। इस लैपटॉप की स्क्रीन को एक फ्रेम में फिक्स किया गया है, जिसे निकालकर इसका इस्तेमाल टैबलेट की तरह कर सकते हैं।

डिस्प्ले 12.5-इंच कन्वर्टेबल टचस्क्रीन
प्रोसेसर 4th जनरेशन इंटेल कोर i7
रैम और स्टोरेज 8GB रैम, 256GB
ओएस विंडोज 8.1

इस लैपटॉप की कीमत 82,445 रुपए है। इसमें 11.6-इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया है। इसकी स्क्रीन को 360 डिग्री तक घुमाया जा सकता है। वहीं, ये गूगल के एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। यानी यूजर को टैबलेट का परफेक्ट एक्सपीरियंस मिलेगा।

डिस्प्ले 11.6-इंच HD टचस्क्रीन
प्रोसेसर मीडियाटेक MT8173C प्रोसेसर
रैम और स्टोरेज 4GB रैम, 64GB स्टोरेज
ओएस गूगल क्रोम ओएस


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
HP, Lenovo, Dell, Microsoft; Best 2-in-1 Convertible and Hybrid Laptops for 2020

5 हजार से कम कीमत के हैं ये 7 कार एयर प्यूरीफायर, ऑटोमैटिक हो जाते हैं ऑन-ऑफ; बदबू-डस्ट-बैक्टीरिया खत्म कर शुद्ध हवा देते हैं August 10, 2020 at 11:17PM

घर और ऑफिस में इस्तेमाल होने वाले एयर प्यूरीफायर की काफी बड़ी रेंज बाजार में उपलब्ध है लेकिन इनका साइज काफी बड़ा होता है, इन्हें हर जगह अपने साथ कैरी नहीं किया जा सकता है। ऐसे में अगर अधिकतर समय कार ड्राइव करने में बीतता है और थोड़े से भी पॉल्यूशन में सांस लेने में परेशानी होती है या कार के केबिन की बदबू बहुत ज्यादा परेशान कर देती है, तो हमने 10 ऐसे पोर्टेबल एयर प्यूरीफायर की लिस्ट तैयार की है, जिन्हें आसानी से कार में इस्तेमाल किया जा सकता है और इनकी 5 हजार से भी कम है...

1. Nebelr कार प्यूरीफायर आयनाइजर
कीमत: 4999 रुपए

इसे राउंड शेप में डिजाइन किया गया है ताकि यह 360 डिग्री एरिया में हवा का प्यूरीफाई करें। इसे सेडान, एसयूवी और एमपीवी में इस्तेमाल किया जा सकता है। यह कार के कप होल्डर में फिट हो जाता है। कंपनी का दावा है कि यह नेगेटिव ऑक्सीजन ऑयन छोड़ता है साथ ही यह कार के केबिन में मौजूद 99.9% बैक्टीरिया, वायरस, बदबू और कीटाणुओं को खत्म करने की क्षमता रखता है। यह हवा में मौजूद PM2.5 तक के डस्ट पार्टिकल्स और स्मोक को अब्जॉर्ब कर हवा को स्वच्छ मुहैया करता है। यह उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद हैं, जो एलर्जी, कफ या अस्थमा से पीड़ित हैं। यह कार स्टार्ट करते है खुद स्टार्ट हो जाता है।

2. शार्प IG-DC2E-B प्लाज्मा क्लस्टर
कीमत: 4890 रुपए

इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है ताकि यह कप और बोतल होल्डर में आसानी से फिट हो जाए। यह नेचुलर प्लाज्मा क्लस्टर एयर प्यूरिफिकेशन टेक्नोलॉजी से लैस है। यह केबिन की हवा के साथ डैशबोर्ड, सीट्स, रूफ की सतह कोम भी साफ करता है। कार कंपनी का दावा है कि यह हवा में मौजूद एलर्जेन्स, वायरस, माइक्रोब्स और बदबू को हटाने में सक्षम है। कंपनी का दावा है कि इसमें 8 साल तक या 19 हजार घंटे की कोई रिप्लेसमेंट खर्च नहीं है।

3. केंट मैजिक कार एयर प्यूरीफायर
कीमत: 4828 रुपए (टाटा क्लिक)

केंट का यह एयर प्यूरीफायर स्क्वायर शेप में डिजाइन किया गया है, ताकि इसे कार के डैशबोर्ड पर रखा जा सके। इसमें भी डस्ट पार्टिकल्स, टॉक्सिक गैसेस हटाने के लिए हेपा फिल्टर्स दिए गए हैं। इसके अलावा बदबू खत्म करने के लिए इसमें कार्बन एक्टिवेटेड फिल्टर मिल जाता है।

4. GoDryft कार्बन C4
कीमत: 4554 रुपए

यह एयर प्यूरीफायर में अट्रैक्टिव और यूनिक डिजाइन से लैस है। इसमें LCD डिस्प्ले है, जिसपर विंड स्पीड गियर, ह्यूमिडिटी, टेंपरेचर और वर्किंग स्टेट की जानकारी मिल जाती है। यह 4 स्पीड विंड्स और 4 मोड मिल जाते हैं। इसमें TVOC सेंसर्स लगे हैं, जिनकी बदौलत एयर क्वालिटी का पता लगाता है और ऑटोमैटिकली प्यूरिफाइंग गियर शिफ्ट करता है। इसमें चार लेयर फिल्टर मिल जाती है, जो हवा में मौजूद PM2.5 डस्ट पार्टिकल्स, अमोनिया, बेनजिन, धूल, बैक्टीरिया समेत कई हानिकारक तत्वों को खत्म करते हैं और हवा को स्वच्छ बनाते हैं। रोजाना 2 से 3 घंटे इस्तेमाल करने पर फिल्टर्स 5 से 6 महीने तक चलते हैं।

5. ANSIO कार एयर प्यूरीफायर
कीमत: 3999 रुपए

इसे कार के डैशबोर्ड पर आसानी से रखा जा सकता है। यह थोड़ा सा बड़ा है और वो इसलिए क्योंकि इसमें 6 तरह के फिल्टर्स लगे हैं, जिसमें प्री-फिल्टर, हेपा फिल्टर, एक्टिवेट कार्बन, TiO2 फोटोकैटेलिस्ट, यूवी लैंप मिल जाते हैं। इसमें आयनाइजर भी है, जो हवा में नेगेटिव ऑक्सीजन ऑयन्स छोड़ता है, जो हवा में डस्ट पार्टिकल्स, पॉलेन, सिगरेट स्मोक, कार के धूऐ को खत्म कर हवा सांस लेने लायक बनाता है। इसमें तीन तरह के स्पीड मोड मिलते हैं। इससे फोन भी चार्ज किया जा सकता है।

6. एयरस्पा कार एयर प्यूरीफायर
कीमत: 3400 रुपए

यह सिर्फ 250 ग्राम वजनी है। इसमें भी हेपा फिल्टर मिलता है। अपना राउंड शेप की बदौलत यह 360 डिग्री एरिया में हवा का स्वच्छ बनाता है। यह काम करते वक्त बेहद कम आवाज करता है ताकि यूजर्स डिस्टर्ब न हो। यह भी हवा में मौजूद PM2.5 तक के डस्ट पार्टिकल्स को अब्जॉर्ब कर लेता है। इसमें हर तरह की कार में इस्तेमाल किया जा सकता है।

7. नूवोमेड कार एयर प्यूरीफायर
कीमत: 2750 रुपए

इसे कार के डैशबोर्ड पर रखा जा सकता है। इसमें बिल्ट-इन हाई ग्रेड रिमूवेबल हेपा फिल्टर्स और एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर्स मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि हेपा फिल्टर्स हवा में मौजूद 99 फीसदी अशुद्धियां जैसे डस्ट, पॉलन, स्मोक, बदबू हटाने में सक्षम है। यह उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिन्हें एलर्जी और अस्थमा जैसे समस्या है।

नोट- सभी कीमतें ई-कॉमर्स साइट के अनुसार है, ऑफिशियल वेबसाइट पर यह अलग हो सकती हैं

ये भी पढ़ सकते हैं
2500 रुपए से कम के हैं ये 10 UV स्टेरिलाइज़र; गैजेट्स और कपड़ों पर मौजूद 99.9% बैक्टीरिया चंद सेकंड में खत्म कर देते हैं

3 हजार से कम कीमत के इन 10 इयरबड्स में मिलेगा 30 घंटे तक का प्लेबैक और 150 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम, 2 घंटे में हो जाते हैं फुल चार्ज

पूल पार्टी हो या घर का फंक्शन DJ के कमी महसूस नहीं होने देंगे ये 10 पोर्टेबल स्पीकर्स, कीमत 5 हजार से भी कम



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कार में लगा हेपा फिल्टर, हवा में मौजूद PM2.5 तक के डस्ट पार्टिकल्स और स्मोक को अब्जॉर्ब कर हवा को स्वच्छ मुहैया करता है। यह उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद हैं, जो एलर्जी, कफ या अस्थमा से पीड़ित हैं
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...