Saturday, July 18, 2020

स्मार्टफोन मार्केट करीबन 50% घटा, बावजूद शाओमी, विवो टॉप पर, बाजार पर पकड़ बनाए रखने के लिए त्यौहारी सीजन में भारी भरकम खर्च की योजना July 18, 2020 at 05:29AM

कोरोना महामारी और लॉकडाउन के चलते स्मार्टफोन की बिक्री पर काफी असर देखने को मिला है। देशव्यापी लॉकडाउन ने स्मार्टफोन मार्केट को लगभग आधा कर दिया है। बावजूद इसके चाइना ब्रांड विवो और शाओमी बाजार हिस्सेदारी के मामले में टॉप पर हैं।
मार्केट एनालिस्ट रिसर्च फर्म कैनालिस (Canalys) के मुताबिक, वित्त वर्ष 2020 की दूसरी तिमाही में स्मार्टफोन शिपमेंट 48 फीसदी गिरकर 17.3 मिलियन यूनिट ही रह गया।

पहली तिमाही में 12% वृद्धि देखी गई थी

वित्त वर्ष 2020 की दूसरी तिमाही में स्मार्टफोन के शिपमेंट में गिरावट दर्ज की गई है जबकि पहली तिमाही में यह 12 प्रतिशत बढ़कर 33.5 मिलियन यूनिट रही है। हालांकि कैनलेज का अनुमान था कि शिपमेंट दूसरी तिमाही में लॉकडाउन की वजह से घट सकता है।

लॉकडाउन में प्रोडक्शन प्रभावित रहा

रिपोर्ट के मुताबिक, लॉकडाउन के दौरान स्मार्टफोन कंपनियों व विक्रेताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। ऐसे में जहां एक तरफ प्रोडक्शन कम हुआ, वहीं दूसरी तरफ ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेलर्स को भी फोन बेचने से मना कर दिया गया था।

चीनी ब्रांड शाओमी का टॉप स्थान बरकार

स्मार्टफोन मार्केट आधा होने के बावजूद चीनी ब्रांड शाओमी (Xiaomi)टॉप स्थान पर है। शाओमी के पैकिंग ऑर्डर में बड़ा बदलाव नहीं आया है। हालांकि, चाइनीज ब्रांड शाओमी टॉप पोजीशन पर रहा है। इसकी बाजार हिस्सेदारी 30.9 प्रतिशत रही है। दूसरी तिमाही में रियलमी की हिस्सेदारी 1.7 प्रतिशत गिरकर चौथे पोजीशन पर आ गई है। इसकी जगह पर तीसरे नंबर पर ओपो आ गया है। शाओमी के शिपमेंट वोल्यूम में 10.3 मिलियन की गिरावट 2020 की पहली तिमाही में आई है।दूसरी तिमाही में यह 5.3 मिलियन रही है

ओपो की 3.5 मिलियन से घटकर 2.2 मिलियन रही है

विवो में 3.7 मिलियन यूनिट की कमी आई है और यह 6.7 मिलियन रहा है। इसी तरह सैमसंग की यूनिट 6.3 मिलियन से गिरकर 2.9 मिलियन पर आ गई है। रिलय मी की यूनिट 3.9 मिलियन से घटकर 1.7 मिलियन और ओपो की 3.5 मिलियन से घटकर 2.2 मिलियन रही है।

चाइनीज स्मार्टफोननई स्ट्रैटेजी पर काम कर रही है

खबर यह भी है किचीन के इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड विवो, शाओमी और ओपो, वन प्लस अपनी मार्केटिंग और एडवर्टाइजिंग खर्च की समीक्षा कर रहे हैं। ये सभी त्यौहारी सीजन में निवेश और खर्च की योजना बना रहे हैं। ये सभी लोकल प्रोडक्शन पर फोकस कर रहे हैं और मेक इन इंडिया को हाइलाइट कर एडवर्टाइजिंग अभियान शुरू करेंगे। प्रोडक्ट की पैकेजिंग भी बदल देंगे। ये सभी ब्रांड नए मॉडल्स और नई कैटिगरी में इंट्री कर रहे हैं। विवो का एडवर्टाइज नए मॉडल पर होगा। यह अखबारों, टेलीविजन पर होगा। हेयर ब्रांड दक्षिण भारत के ओणम त्यौहार पर फोकस कर रहा है। भारत में चीन के स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड सालाना 2,500 करोड़ रुपए एडवर्टाइज पर खर्च करते हैं। स्मार्टफोन में इनकी बाजार हिस्सेदारी 80 प्रतिशत है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लॉकडाउन के दौरान स्मार्टफोन कंपनियों व विक्रेताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।

अमेजन पर आज रात से ऐपल डेज सेल शुरू, सस्ते में आईफोन, आईपैड और ऐपल वॉच खरीदने का है शानदार मौका, 25 जुलाई तक मिलेगी भारी छूट July 18, 2020 at 03:20AM

दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन (Amazon)पर आज रात से ऐपल डेज सेल शुरू हो रहा है। अमेजन का यह सेल 25 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान ग्राहकों को आईफोन 11 सीरीज और आईफोन 8 प्लस जैसे नए और पुराने दोनों ही मॉडल्स पर छूट का फायदा मिलेगा। इसके अलावा ग्राहकों को ऐपल आई पैड सीरीज और ऐपल वॉच सीरीज पर भी डिस्काउंट मिलेगा।

अमेजन के मुताबिक, प्रोडक्ट्स के साथ कई बैंक ऑफर्स जैसे नो-कॉस्ट ईएमआई और एचडीएफसी बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड्स के साथ एडिशनल डिस्काउंट ग्राहकों को मिलेगा।

जानिए किस Iphoneपर कितने तक की छूट मिलेगी-

  • अमेजन ऐपल डेज सेल के तहत ग्राहक आईफोन 11 के 64GB वेरिएंट को 68,300 रुपए की जगह 62,900 रुपए में खरीद सकते हैं। यानी ग्राहकों को इसमें 5,400 रुपए की छूट का फायदा मिलेगा।
  • आईफोन-11 प्रो और आईफोन-11 प्रो मैक्स पर भी भारी छूट मिलेगी। प्राइस डिस्काउंट की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन ग्राहक को HDFC बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए 4000 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा।
  • आईफोन-7 सीरीज की बात की जाए तो इसपर भी आकर्षक छूट मिलेगी। वहीं, आईफोन-8 प्लस 64GB को आप 41,500 रुपए में खरीद पाएंगे। बता दें कि इसकी मौजूदा कीमत 41,900 रुपए है।

ऐपल आईपैड सीरीज पर 5,000 रुपए तक का डिस्काउंट

ऐपल डेज सेल के दौरान ऐपल आईपैड सीरीज पर 5,000 रुपए तक के डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं ऐपल वॉच सीरीज पर ग्राहक HDFC बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए 1,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट का फायदा उठा पाएंगे। वहीं ऐपल MacBook Pro की बात की जाए तो HDFC बैंक कार्ड होल्डर्स को 7,000 रुपए का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रोडक्ट्स के साथ कई बैंक ऑफर्स जैसे नो-कॉस्ट ईएमआई और एचडीएफसी बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड्स के साथ एडिशनल डिस्काउंट ग्राहकों को मिलेगा।

बारिश के सीजन में फोन को वाटरप्रूफ बनाने के 3 तरीके, पानी के साथ धूल और मिट्टी से भी रहेगा सेफ July 18, 2020 at 02:50AM

बारिश का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में घर से बाहर निकलते समय सबसे ज्यादा ध्यान फोन का रखना होता है, क्योंकि आपका फोन वाटरप्रूफ नहीं है तब पानी की वजह से वो खराब हो सकता है। हालांकि, फोन को कुछ टिप्स और प्रोडक्ट की मदद से वाटरप्रूफ बनाया जा सकता है।

1. वाटरप्रूफ केस का इस्तेमाल

कई बार तो सेफ्टी के बाद भी फोन में पानी चला जाता है। ऐसे में जरूरी है कि यूजर के पास एक ऐसा स्मार्ट कवर हो जो फोन को वाटरप्रूफ बना दे। हम जिन कवर्स के बारे में बता रहे हैं वे बारिश में फोन को पूरी तरह सेफ रखेंगे। वाररप्रूफ केस भी हार्ड केस और सॉफ्ट केस में आते हैं।

इस केस की खासियत

  • इन कवर्स की खास बात होती है कि ये फोन के साथ कम्फर्टेबल होते हैं।
  • इनमें फीचर फोन के साथ स्मार्टफोन भी आसानी से आ जाते हैं।
  • यूजर इन कवर्स में फोन को रखकर बारिश के साथ स्विमिंग पूल में भी जा सकते हैं।
  • इन्हें इस तरह से डिजाइन किया गया है कि फोन के किसी भी पार्ट में पानी ने जाए।

कीमत : 200 से 1000 रुपए तक

कवर के फायदे : इन केस में स्मार्टफोन का आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन के सभी तरह के बटन, कंट्रोल और दूसरे पोर्ट के लिए इनमें एक्सेस होता है। ये वाटरप्रूफ होने के साथ शॉकप्रूफ और डस्टप्रूफ भी होते हैं।

कवर के नुकसान : यदि कवर हार्ड मटेरियल में है तब वो भारी हो सकता है, या फिर उसका साइज इतना बड़ा हो जाएगा कि फोन को जेब में आसानी से नहीं रख पाएंगे। कॉल की आवाज कम हो जाएगी।

नोट : वाटरप्रूफ कवर का इस्तेमाल बारिश के दौरान ही करना चाहिए। फोन को हमेशा ऐसे कवर में नहीं रखना चाहिए।

2. नैनो कोटिंग (वाटर रेजिस्टेंस)

नैनो कोटिंग एक हाइड्रोफोबिक लिक्विड होता है, जो अपनी सतह पर पानी को टिकन नहीं देता। इसका उपयोग वाटप्रूफ इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम पर किया जाता है, क्योंकि इसकी वजह से पानी डिवाइस के अंदर नहीं जा पाता। हालांकि, इस कोटिंग से फोन वाटरप्रूफ नहीं बनाता, बल्कि उसे हल्की बारिश, बूंदों से बचाया जा सकता है। नैनो कोटिंग को फोन के ऊपर से आसान से रगड़कर हटाया जा सकता है।

कीमत : 500 से 1000 रुपए तक

नैनो कोटिंग के फायदे : इस कोटिंग के इस्तेमाल से फोन को कोई नुकसान नहीं पहुंचता। यानी फोन की स्क्रीन पर इस कोटिंग को लगाने से वो पहले जैसा ही काम करती है।

नैनो कोटिंग के नुकसान : इस लगाने के बाद फोन को पानी में डुबोने की गलती नहीं करें। ये शॉकप्रूफ नहीं होती। फोन की स्क्रीन की ब्राइटनेस काफी कम हो जाती है।

नोट : ये फोन को डेली पानी के छींटे, डस्ट से बचाती है। अच्छी क्वालिटी की कोटिंग की लाइफ 6 महीने तक होती है।

3. वाटरप्रूफ फोन स्किन

फोन को वाटरप्रूफ बनाने का ये सबसे सस्ता तरीका है। वाटरप्रूफ फोन स्किन एक पतली चिपकाने वाली फिल्म होती है, जो फोन पर डायरेक्ट लगाई जा जाती है। स्किन में फोन को फिक्स करने के बाद पीछे की तरफ से कवर कर दिया जाता है। हालांकि, ये स्थाई समाधान नहीं होता है और इसे कुछ दिन ही इस्तेमाल कर पाते हैं।

कीमत : 200 से 2000 रुपए तक

वाटरप्रूफ स्किन के फायदे : सस्ती होती है और किसी भी नॉर्मल फोन के साथ इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

वाटरप्रूफ स्किन के नुकसान : फोन चार्ज करने के लिए स्किन को हटाना पड़ता है। साउंड क्वालिटी खराब हो जाती है। सीमित समय तक ही इस्तेमाल कर सकते हैं।

नोट : डेली के लिक्विड डेमेज से फोन को बचाता है। पानी के साथ धूल और मिट्टी से भी फोन को सेफ रखता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Smartphone Tips: How to Make Your Phone Waterproof & What Mistakes to Avoid in Raining Season

लाॅकडाउन के दौरान मेट्रो सिटी में बढ़ी 50% साइकिल की डिमांड, कंपनियों के पास स्टॉक खत्म, पब्लिक ट्रांसपोर्ट के इस्तेमाल से बचने से लेकर जिम का विकल्प के तौर पर किया जा रहा इस्तेमाल July 18, 2020 at 02:03AM

कोरोना संकट और लॉकडाउन के बाद जहां कारोबार पटरी पर वापस आने के लिए संघर्ष कर रहा है वहीं साइकिल इंडस्ट्री तेजी से रिकवर कर रही है। मई और जून में साइकिल की मांग में 50 फीसदी की वृद्धि देखी गई है। साइकिल की डिमांड इतनी बढ़ गई है कि अब साइकिल की दुकानों पर तेजी से स्टॉक खत्म हो रहा है। ऑल इंडिया साइकिल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (ACMA) के अनुसार, मांग में तेजी लेकिन सीमित प्रोडक्शन के कारण मैन्यूफैक्चर्स डिमांड को पूरा करने में असमर्थ हैं।

कई वजहों से साइकिल की डिमांड में तेजी देखी गई है

हीरो मोटर्स कंपनी के चेयरमैन पंकज एम मुंजाल ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान कई वजहों से साइकिल की डिमांड में तेजी देखी गई है। कोरोना के डर से लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट के इस्तेमाल से बच रहे हैं। कोई पब्लिक ट्रांसपोर्ट न खुलने की वजह से साइकिल चला रहा है तो कोई इसे जिम का विकल्प मान रहा है और इस सब से ऊपर है कोरोना का डर।

वहीं, एक अन्य साइकिल व्यापारी ने कहा है कि उनकी दुकान में अब बहुत ही कम स्टाॅक बचा है, सारी बिक चुकी हैं। उन्होंने कहा कि हमने सोचा नहीं था कि कोरोना टाइम में साइकिल की डिमांड बढ़ जाएगी।

जून में 8.5 लाख यूनिट्स का उत्पादन किया गया है

एसीएमए के महासचिव केबी ठाकुर ने कहा कि मई में आर्गनाइज्ड सेक्टर के कारोबारियों ने 35 फीसदी वर्कफोर्स के साथ काम करके लगभग 4.5 लाख साइकिल का निर्माण किया है। जून में इंडस्ट्री ने 65% क्षमता का उपयोग करके 8.5 लाख यूनिट्स का उत्पादन किया।

साइकिल निर्माताओं ने सभी कैटेगरी की मांग में वृद्धि देखी है। मेट्रो शहरों में 50% तक की वृद्धि हुई है। यह वृद्धि प्रीमियम, अर्ध-प्रीमियम और मनोरंजक बाइक कैटेगरी में हुई है। इसका मतलब है कि शहरी ग्राहक ज्यादा साइकिल का उपयोग कर रहे हैं।

फिटनेस टूल के रूप में साइकिल चला रहे हैं लोग

मनोरंजक बाइकिंग में भी एक बड़ा उछाल देखा गया है क्योंकि बहुत से लोग फिटनेस टूल के रूप में साइकिल चला रहे हैं। कोविड महामारी के कारण जिमका बंद होना भी लोगों को साइकिल में निवेश करने के लिए प्रेरित करता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ऑल इंडिया साइकिल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (ACMA) के अनुसार, मांग में तेजी लेकिन सीमित प्रोडक्शन के कारण मैन्यूफैक्चर्स डिमांड को पूरा करने में असमर्थ हैं।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...