Friday, July 17, 2020

आत्मनिर्भर भारत ऐप इनोवेशन चैलेंज में खूब दिलचस्पी दिखा रहे हैं स्टार्टअप और आईटी आंतरप्रेन्योर, अब तक 2353 अप्लीकेशन मिले, समय सीमा 26 जुलाई तक बढ़ी July 17, 2020 at 06:17AM

सरकार ने 'आत्मनिर्भर भारत ऐप इनोवेशन चैलेंज' के तहत आवेदन देने की समय सीमा बढ़ाकर 26 जुलाई कर दी है। देशभर में स्टार्टअप और आईटी आंतरप्रेन्योर की तरफ से इसमें ज्यादा दिलचस्पी दिखाए जाने के बाद इसकी समय सीमा बढ़ाई गई है। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पहले अंतिम तारीख 18 जुलाई थी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी ऐप पर निर्भरता कम करने के लिए चार जुलाई को इस प्रतियोगिता की शुरूआत की थी। अब तक इसके तहत भारतीय यूनिट्स से विभिन्न कैटेगरी में 2,353 आवेदन आए हैं। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि आत्मनिर्भर भारत ऐप इनोवेशन चैलेंज के लिए अच्छी प्रतिक्रिया को देखते हुए सरकार ने इसमें भाग लेने के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 26 जुलाई, 2020 कर दी है।

इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा आवेदन आए

यह प्रतियोगिता आठ कैटेगरी में है। इसके तहत स्वास्थ्य सेगमेंट में 286 एंट्री मिली हैं। ई-लर्निंग के तहत 339, सोशल नेटवर्किंग के अंतर्गत 414, स्पोर्ट्स के तहत 136, दफ्तर और घर से काम के अंतर्गत 238, न्यूजको लेकर 75 और एंटरटेनमेंटसेक्टर में 96 आवेदन मिले हैं। इसके अलावा 389 एंट्री अन्य कैटेगरी के अंतर्गत आई हैं। इनमें से 100 एप्स ऐसे हैं जिन्हें एक लाख से अधिक लोगों ने डाउनलोड हो चुके हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए 2,000 आवेदन आए हैं जिनमें से 12 को शॉर्ट लिस्ट किया गया है।

तीन कंपनियों को इनाम के लिए चुना गया है

इस कंपटीशन में तीन कंपनियों को 20 लाख रुपए के इनाम के लिए चुना गया है। इसमें जयपुर की Sarv Webs, हैदराबाद की PeopleLink और केरल की Techgentsia शामिल हैं। चैलेंज जीतने वाली कंपनियों में गाजियाबाद की Aria Telecom, जयपुर की VideoMeet, दिल्ली की VacSetu और चेन्नई की जोहो भी शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इस कंपटीशन में तीन कंपनियों को 20 लाख रुपए के इनाम के लिए चुना गया है।

Wednesday, July 15, 2020

अमेरिका के बाद ब्रिटेन से भी हुवावे बैन, कंपनी ने कहा- यह राजनीतिक षडयंत्र है, फैसला सुरक्षा नहीं बल्कि अमेरिकी ट्रेड पॉलिसी को लेकर लिया गया July 14, 2020 at 09:06PM

अमेरिका के बाद ब्रिटेन ने भी अपने 5G टेलीकॉम नेटवर्क से हुवावे को बाहर करने का फैसला ले लिया है। इस फैसले ने जनवरी में दिए हुवावे के बयान को उलट दिया गया है, जिसमें कहा गया था कि हुवावे को देश के सुपर-फास्ट वायरलेस इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने की सीमित भूमिका मिल सकती है।
ब्रिटेन सरकार ने मंगलवार को घोषणा की कि उनके 5G नेटवर्क से मौजूदा हुवावे इक्विपमेंट्स हटाने के लिए BT और वोडाफोन जैसे ऑपरेटरों को 2027 तक का समय दिया गया है। डिजिटल और संस्कृति मंत्री ओलिवर डाउडेन ने कहा कि मई में हुवावे पर लगाए गए नए अमेरिकी प्रतिबंधों ने पूरी तस्वीर को बदल दिया है। डॉउडेन ने कहा कि यूके को अब यह विश्वास नहीं है कि भविष्य के हुवावे 5G इक्विपमेंट्स की सुरक्षा की गारंटी देने में सक्षम होगा।

फैसला ट्रम्प प्रशासन के लिए एक बड़ी जीत

  • यह फैसला ट्रम्प प्रशासन के लिए एक बड़ी जीत है, जो सहयोगी को अपने 5G नेटवर्क से हुवावे को बाहर करने पर जोर दे रहा है, यह तर्क देते हुए कि चीनी कंपनियां राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने पिछले महीने घोषणा की थी कि " यह विरोध हुवावे के खिलाफ हो रहा है क्योंकि दुनिया भर के नागरिक चीनी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा राज्य की निगरानी के खतरे को लेकर जागरुक हो रहे हैं।
  • डॉउडेन ने आगे बताया कि चीनी कंपनी पर बैन लगाना ब्रिटेन के लिए जोखिम भरा है क्योंकि ब्रिटेन ब्रेक्सिट के बाद दुनिया भर में व्यापार के नए अवसरों की तलाश कर रहा है और इस फैसले के बाद देश भर में 5G रोलआउट में कम से कम एक साल देरी होगी।
  • मई में नए प्रतिबंधों के बाद तक हुवावे के खिलाफ अमेरिकी कैंपेन को मिश्रित सफलता मिली थी, जिसने अमेरिकी-निर्मित टेक्नोलॉजी का उपयोग करके सेमीकंडक्टर चिप्स बनाने और प्राप्त करने की कंपनी की क्षमता को कम कर दिया था।
  • इसने ब्रिटिश नेटवर्क में हुवावे की भागीदारी की एक और सुरक्षा समीक्षा शुरू कर दी, जिसके बाद राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने मंगलवार को इस तकनीक को अपने नेटवर्क से हटाने का आदेश दिया।

चीनी बाजार के बाहर कम हुई हुवावो स्मार्टफोन की मांग
निर्णय हुवावे के लिए एक बड़ा झटका है, जिसने 20 वर्षों के लिए ब्रिटेन में काम किया है। यूरोप कंपनी के लिए एक प्रमुख बाजार है, जिसमें पिछले साल 24% बिक्री दर्ज की। हुवावे ने सोमवार को पहले की तुलना में आधे साल के परिणामों की घोषणा की, जिसमें कंपनी की धीमी राजस्व वृद्धि की बात सामने आई। वॉशिंगटन द्वारा हुवावे पर पॉपुलर गूगल ऐप्स के इस्तेमाल का बैन लगने के बाद, कंपनी पहले ही स्मार्टफोन की बिक्री में गिरावट का सामना कर रही है। परिणामस्वरूप चीन के बाहर के बाजारों में फोन बहुत कम पसंद किए जा रहे हैं।

हुवावे ने कहा- यह फैसला अमेरिकी ट्रेड पॉलिसी से जुड़ा है न की सुरक्षा से

  • हुवावे यूके के प्रवक्ता एड ब्रूस्टर ने कहा यह फैसला ब्रिटेन को डिजिटलीकरण को धीमा करेगा, खर्चे बढ़ाएगा और डिजिटल डिवाइड को गहरा करेगा। अफसोस कि ब्रिटेन में हमारा भविष्य राजनीतिक हो गया है, यह फैसला यूएस ट्रेड पॉलिसी से जुड़ा है न कि देश की सुरक्षा से।
  • अमेरिकी प्रतिबंधों ने ताइवान बेस्ड फर्म TSMC (TSM) जैसी कंपनियों को कंप्यूटर चिपसेट और अन्य प्रमुख कम्पोनेंट का हुवावे को निर्यात पर पाबंदी लगा दी है। उनके बिना, हुवावे 5G बेस स्टेशन और अन्य इक्विपमेंट्स नहीं बना सकता है। जेफरीज के विश्लेषक एडिसन ली ने पिछले महीने कहा, "अमेरिका के करंट डायरेक्ट एक्सपोर्ट रूल को देखते हुए लगता है कि हुवावे का 5G इक्विपमेंट का कारोबार काफी खतरे में है।"

अपने ही सांसदों से दबाव झेल रहे थे ब्रिटेन के प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन

  • ब्रिटेन के प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन ने ट्रम्प प्रशासन के साथ-साथ अपनी ही पार्टी के सांसदों के बढ़ते दबाव का सामना किया था, जो तर्क देते हैं कि चीनी सरकार जासूसी और यहां तक ​​कि तोड़फोड़ के लिए हुवावे का उपयोग कर सकती है।
  • वाशिंगटन ने चेतावनी दी थी कि यदि ब्रिटेन अपनी योजना के साथ आगे बढ़ता है तो यूएस-यूके मिलिट्री कोलैबोरेशन और सैन्य सहयोग को जोखिम में डाला जा सकता है। चीनी कानून के तहत, चीनी कंपनियों को बीजिंग के निर्देश पर कार्रवाई करने का आदेश दिया जा सकता है। हुवावे ने लगातार इस बात से इनकार किया है कि यह चीनी सरकार की जासूसी करने में मदद करेगा और उसका कहना है कि इस पर कर्मचारियों का 100% स्वामित्व है।
  • ब्रिटेन की घोषणा से पहले मंगलवार को बोलते हुए, चीन के विदेश मंत्रालय ने अपने राजदूत द्वारा पिछली चेतावनी को दोहराया कि इस फैसले से दोनों देशों के बीच व्यापक संबंधों के परिणाम होंगे।

प्रतिबंध से 5G में देरी होगी और तकनीक बदलने में अरबों का खर्च आएगा
हुवावे ने ब्रिटेन सरकार को मनाने के लिए कड़ी मेहनत की थी कि हम एक भरोसेमंद पार्टनर था, जिसने पिछले महीने एक एडवरटाइजिंग कैंपेन शुरू किया और देश में निवेश और रोजगार बढ़ाने के इतिहास पर जोर दिया। इस महीने, उसने घोषणा की कि उसे कैम्ब्रिज में $ 1.25 बिलियन (9375 करोड़ रुपए) की रिसर्च फैसिलिटी बनाने की मंजूरी मिल गई है।

हुवावे ब्रिटेन के 4G इंफ्रास्ट्रक्चर का एक अहम हिस्सा
हुवावे पहले से ही ब्रिटेन के मौजूदा 4G इंफ्रास्ट्रक्चर का एक अहम हिस्सा है, और टेलीकॉम ऑपरेटरों को उन नेटवर्क में कंपनी के इक्विपमेंट्स को बदलने की आवश्यकता नहीं होगी। चीनी कंपनी यूरोपीय प्रतिद्वंद्वियों ने कहा कि वे हुवावे द्वारा छोड़े गए 5G के खाली स्थान को भरने के लिए तैयार हैं।

हुवावे की जगह लेने के लिए नोकिया-एरिक्सन तैयार
नोकिया ने एक बयान में कहा कि इसके पास पैमाने और गति पर यूके के नेटवर्क से सभी हुवावे इक्विपमेंट को बदलने की क्षमता और विशेषज्ञता है। एरिक्सन के लिए यूरोप और लैटिन अमेरिका के राष्ट्रपति अरुण बंसल ने एक बयान में कहा कि यूनाइटेड किंगडम को अपने 5G लक्ष्यों तक पहुंचने में मदद करने के लिए स्वीडिश कंपनी के पास टेक्नोलॉजी, अनुभव और सप्लाई चैन क्षमता है।

हुवावे टेक्नोलॉजी को रिप्लेस करने में 23250 करोड़ का खर्च आएगा

  • बहरहाल, हुवावे को बाहर निकालने के लिए यूके को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। सरकार ने मंगलवार को कहा कि नए हुवावे इक्विपमेंट पर प्रतिबंध से 5G नेटवर्क को काफी देर लगेगी और इसकी मौजूदा तकनीक को बदलने में $3.1 बिलियन (यानी लगभग 23,250 करोड़ रुपए) की कुल लागत और दो से तीन साल का समय लगेगा।
  • इसका मतलब है कि ब्रिटिश उपभोक्ताओं और व्यवसायों को लंबे समय तक इंतजार करना होगा, और संभवतः उन सेवाओं के लिए अधिक भुगतान करना होगा, जो अतिरिक्त बैंडविड्थ का समर्थन कर सकते हैं, जैसे कि सेल्फ-ड्राइविंग कार और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और हेल्थकेयर एप्लीकेशन्स।

फैसले से निराश वोडाफोन
वोडाफोन के एक प्रवक्ता ने कहा, "जाहिर तौर पर हम निराश हैं क्योंकि इस फैसला से यूके में 5G रोल आउट करने में देरी होगी और उद्योग के लिए अतिरिक्त लागत आएगी।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सरकार ने मंगलवार को कहा कि नए हुवावे इक्विपमेंट पर प्रतिबंध से 5G नेटवर्क को काफी देर लगेगी और इसकी मौजूदा तकनीक को बदलने में लगभग 23,250 करोड़ रुपए की कुल लागत और दो से तीन साल का समय लगेगा

Tuesday, July 14, 2020

एयरटेल ने पेश किया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप BlueJeans, जियोमीट और जूम को मिलेगी टक्कर, आसानी से ब्लूजिंस का कर सकते हैं इस्तेमाल July 14, 2020 at 05:08AM

मोबाइल ऑपरेटर भारती एयरटेल ने अमेरिका की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी वेरिजॉन के साथ पार्टनरशिप में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म 'एयरटेल ब्लूजींस' पेश किया है। एयरटेल का यह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप रिलायंस इंडस्ट्रीज के जियोमीट को चुनौती देगा।

हालांकि, जियो मीट एंटरप्राइज़ेस और ग्राहक दोनों के लिए उपलब्ध है। जबकि एयरटेल की यह सुविधा शुरुआत में केवल एंटरप्राइज़ ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध है। जियोमीट के अलावा एयरटेल ब्लूजींस मार्केट में जूम, Cisco Webex और माइक्रोसॉफ्ट टीम्स जैसे लोकप्रिय वीडियो कॉन्फ्रेसिंग सर्विस को भी टक्कर देने की तैयारी में है।
इसका प्रयोग काफी आसान है

भारती एयरटेल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (भारत और दक्षिण एशिया) गोपाल विठ्‌ठल ने मंगलवार को एक कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। विठ्‌ठल ने कहा कि एयरटेल ब्लूजींस एक सुरक्षित प्लेटफॉर्म है। हम दूर-दराज के यूजर्स की प्राइवेसी के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि इस प्लेटफॉर्म पर 50,000 लोग जुट सकते हैं। इसका प्रयोग काफी आसान है।

'फर्स्ट पोर्ट ऑफ कॉल' के लिए उपलब्ध

विठ्‌ठल ने कहा कि इसके तहत 'फर्स्ट पोर्ट ऑफ कॉल' पेशकश उपक्रम के लिए होगी। उन्होंने कहा कि कंपनी इसकी पैकेजिंग छोटे कार्यालयों के लिए भी करने पर विचार करेगी। उन्होंने कहा कि घर में ब्रांडबैंड के साथ इसे भी जोड़कर दिया जा सकता है। इसकी कोई वजह नहीं है कि ऐसा नहीं हो सकता।

पहले तीन महीने मुफ्त सर्विस मिलेगी

विठ्‌ठल ने कहा कि डाटा की होस्टिंग भारत में होगी और कंपनी सुरक्षा और ग्राहकों की प्राइवेसी के लिए प्रतिबद्ध है। विठ्‌ठल ने कहा कि पहले तीन महीने हम यह सेवा मुफ्त देंगे। उसके बाद इसके लिए काफी प्रतिस्पर्धी मूल्य लिया जाएगा।

एक्टिवेट करने के लिए क्या करें ?

एयरटेल ब्लूजींस की यह सुविधा शुरुआती तौर पर मुफ्त ट्रायल के लिए उपलब्ध होगी। ट्रायल को एक्टिवेट कराने के लिए ग्राहकों को एयरटेल की वेब साइट पर जाकर अपनी डिटेल्स भरकर रजिस्टर करना होगा। इसके बाद 24 घंटे के अंदर मुफ्त ट्रायलसेवा एक्टिवेट हो जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारती एयरटेल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (भारत और दक्षिण एशिया) गोपाल विठ्‌ठल ने मंगलवार को एक कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। विठ्‌ठल ने कहा कि एयरटेल ब्लूजींस एक सुरक्षित प्लेटफॉर्म है

शाओमी ने लॉन्च किया पोर्टेबल इलेक्ट्रिक एयर कम्प्रेसर, फुल चार्ज में 5 कार टायर या 8 साइकिल टायर में हवा भरेगा July 14, 2020 at 02:28AM

शाओमी ने भारत में अपना पोर्टेबल इलेक्ट्रिक एयर कम्प्रेसर लॉन्च कर दिया है। हल्का और कॉम्पैक्ट डिजाइन वाला यह डिवाइस लिथियम-आयन बैटरी से लैस है, जिसकी बदौलत यह बिना किसी एक्सटर्नल पावर के काम कर सकता है। इसे रेगुलर पावर बैंक से चार्ज किया जा सकता है। शाओमी का दावा है कि यह 6 मिनट में कार टायर और 3 मिनट में साइकिल टायर में हवा भर सकता है। टायर प्रेशर चेक करने के लिए इसमें डिस्प्ले दी गई है। एलईडी लाइट्स की बदौलत इसे अंधेरे में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

एमआई पोर्टेबल इलेक्ट्रिक एयर कम्प्रेसर: भारत में कीमत और उपलब्धता

  • फिलहाल यह शाओमी के क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध। ग्राहकों का रूझान जानने के लिए अभी इसे डिस्काउंट कीमत के साथ 2,299 रुपए में बेचा जा रहा है। इसकी शिपिंग 10 अगस्त से शुरू होगी। क्राउडफंडिंग कैंपेन समाप्त होने के बाद इसकी कीमत 3,499 रुपए होने की उम्मीद है। यह सिर्फ स्टैंडर्ड ब्लैक कलर में उपलब्ध है।

एमआई पोर्टेबल इलेक्ट्रिक एयर कम्प्रेसर: फीचर्स

  • कम्प्रेसर 18650mAh की लिथियम-आयन बैटरी से लैस है। कंपनी का दावा है कि डिवाइस कार टायर में छह मिनट और साइकिल टायर को केवल 3 मिनट में पूरी तरह से हवा भर सकता है। फुल चार्ज होने पर इस कम्प्रेशर से पांच कार टायर या आठ साइकिल टायर में फुल हवा भरी जा सकती है। इसे काम करने के लिए एक्सटर्नल सोर्स की जरूरत नहीं पड़ती और इसे माइक्रो-यूएसबी पोर्ट के जरिए आसानी से चार्ज किया जा सकता है।
  • यह डिवाइस एक प्रीसेट प्रेशर कंट्रोल सिस्टम के साथ आता है जो इसे किसी भी PSI पर रुकने की अनुमति देता है। यह सुविधा विशेष रूप से तब काम में आती है जब किसी भी खेल से संबंधित उपकरण जैसे फुटबॉल या बास्केटबॉल में हवा भरी जा रही हो, जहां सही प्रेशर नहीं मालूम होता है।
  • अंधेरे में काम करने की सुविधा के लिए, डिवाइस में बिल्ट-इन एलईडी लाइट दी गई है ताकि अंधेरे में टायर के वाल्व स्टेम को ढूंढा जा सके। यह एक डिजिटल डिस्प्ले के साथ आता है जो टायर के दबाव को इंडिकेट करता है। शाओमी का कहना है कि डिवाइस में काम करने के दौरान सिलेंडर वाइब्रेशन को कम करने के लिए बिल्ट-इन शॉक एब्जॉर्बिंग पैड दिया गया है। यूके सहित दुनिया भर के कई अन्य बाजारों में पहले से ही उपलब्ध है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कम्प्रेसर 18650mAh की लिथियम-आयन बैटरी से लैस है, कंपनी ने बताया कि कार टायर में 6 मिनट और साइकिल टायर में 3 मिनट में हवा भरेगा
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...