Friday, June 26, 2020

चंद सेकंड में किसी भी 2D इमेज को 3D में कन्वर्ट कर सकेंगे यूजर्स, फेसबुक के शोधकर्ताओं ने तैयार किया नया सिस्टम June 26, 2020 at 02:40AM

फेसबुक के शोधकर्ताओं ने एक एंड-टू-एंड सिस्टम तैयार किया है। इससे यूजर्स स्मार्टफोन से ली गई 2D तस्वीरों को चंद सेकंड 3D में कन्वर्ट कर सकेंगे। शोधकर्ताओं ने बताया कि नया फ्रेमवर्क यूजर्स को 3D फोटोग्राफी के लिए अधिक प्रैक्टिकल अप्रोच प्रदान करता है साथ ही कई नई डिजाइन के बारे में सुझाव देता है।
यूजर्स किसी भी मोबाइल डिवाइस पर इसटेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सकेंगे और रियल टाइम में 2D इमेज को 3D में कन्वर्ट कर सकेंगे वो भी बिना किसी प्रोफेशनल फोटोग्राफीस्किल्स के। इस प्रक्रिया को पूरा होने में केवल चंद सेकंड का समय लगता है और यह सिस्टमनई-पुरानी हर तरह की तस्वीरोंपर काम कर सकता है।

किसी भी फोन पर काम करेगा सिस्टम

  • फेसबुक पर काम के प्रमुख लेखक और शोध वैज्ञानिक जोहान्स कोफ ने कहा, शुरुआत में सभी तस्वीरें ब्लैक एंड व्हाइट और ग्रेन्युल थीं, फिर रंगीन फोटोग्राफी आई और फिर डिजिटल फोटोग्राफी ने हमें उच्च गुणवत्ता और बेहतर-रिजॉल्यूशन वाली तस्वीरें दीं।
  • आखिरकार, इन दिनों हमारे पास 3D फोटोग्राफी है, जिससे हम तस्वीरों को बहुत अधिक जीवंत और वास्तविक महसूस करते हैं। 2D से 3D फोटो तकनीक 2018 के अंत से फेसबुक पर "फोटो फीचर" के रूप में उपलब्ध है। लेकिन इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए फेसबुक यूजर्स को डुअल-लेंस कैमरा वाले फोन से फोटो खींचने की आवश्यकता होती थी।
  • अब, फेसबुक टीम ने इसमें एक एल्गोरिथ्म जोड़ा है जो खुद 2D इनपुट इमेज की गहराई का अनुमान लगाता है और खास बात यह है कि इस तकनीक को किसी भी मोबाइल डिवाइस पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

सिस्टम तैयार करने के लिए फेसबुक एआई की मदद ली गई

  • नए सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए शोधकर्ताओं ने पब्लिक डोमेन में उपलब्ध करोड़ों 3D तस्वीरों के जरिए ट्रेन किया। इसके लिए फेसबुक एआई की मदद ली गई। फ्रेमवर्क में 2D इनपुट इमेज की टेक्चर इनपेंटिंग और जियोमेट्री कैप्चर को भी 3D में कन्वर्ट करना शामिल है, जिससे ऐसी तस्वीरें मिलकी हैं जो अधिक सक्रिय और जीवंत लगती हैं।
  • हर ऑटोमेटेड स्टेप्स जो यूजर के 2D फोटो को सीधे उनके मोबाइल डिवाइस से कन्वर्ट करता है, कई प्रकार के मेक और मॉडल पर चलने के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है और यह डिवाइस की लिमिटेड मेमोरी और डेटा-ट्रांसफर क्षमताओं के साथ काम करने में सक्षम है।
  • टीम ने कहा कि- यूजर्स को इससे तुरंत संतुष्टि मिलती है क्योंकि 3D रिजल्ट्स कुछ ही सेकंड में जनरेट हो जाते हैं।

हाई क्वालिटी डेप्थ पता लगाने के लिए सिस्टम तैयार कर रही फेसबुक

  • फेसबुक पर शोधकर्ता हाई क्वालिटी 3D अनुभवों को बनाने के लिए नए और आविष्कारशील तरीकों की ओर काम कर रहे हैं, जो कंप्यूटर विजन, ग्राफिक्स और मशीन लर्निंग को आगे बढ़ा रहे हैं।
  • भविष्य के लिए टीम मशीन-लर्निंग तरीकों की जांच कर रही है, जो मोबाइल डिवाइस के साथ लिए गए वीडियो के लिए हाई-क्वालिटी डेप्थ का अनुमान लगाने में सक्षम होंगी। फेसबुक के शोधकर्ता अगस्त में SIGGRAPH 2020 कॉन्फ्रेंस में अपने सिस्टम को प्रदर्शित करने के लिए तैयार हैं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
2D से 3D फोटो कन्वर्ट करने की तकनीक 2018 के अंत से फेसबुक पर "फोटो फीचर" के रूप में उपलब्ध है, लेकिन उस समय इस फीचर का यूज करने के लिए यूजर्स को डुअल-लेंस कैमरा वाले फोन से फोटो खींचने की आवश्यकता होती थी

इंडियन ऑयल ने इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए बैटरी स्वैपिंग सुविधा शुरू की, अब मिनटों में मिल जाएगी फुल चार्ज बैटरी June 26, 2020 at 12:56AM

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने शुक्रवार को बैटरी स्वैपिंग सुविधा लॉन्च की। इस सुविधा के शुरू होने से इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) में बैटरी चार्जिंग की समस्या खत्म हो जाएगी। आईओसी ने यह सुविधा पेट्रोल पंपों पर उपलब्ध कराई है, जहां से कोई भी ईवी चालक मिनटों में डिस्चार्ज बैटरी के बदले में फुल चार्ज बैटरी ले सकता है।

कहां मिलेगी सुविधा

पायलट प्रोजेक्ट के तहत यह सुविधा चंडीगढ़ के एक पेट्रोल पंप से शुरू की गई है। आने वाले समय में इस सुविधा को देशभर के 20 अन्य आईओसी आउटलेट्स पर भी शुरू किया जाएगा।

इनको होगा लाभ

शुरुआत में इस सुविधा का लाभ इलेक्ट्रिक ऑटो, इलेक्ट्रिक रिक्शा और इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर जैसे कमर्शियल व्हीकल को मिलेगा। इसके अलावा फैक्ट्री फिटेड इलेक्ट्रिक व्हीकल भी बैटरी सुविधा का लाभ ले सकेंगे।

सन मोबिलिटी के साथ साझेदारी

आईओसीएल ने इस सुविधा के लिएसन मोबिलिटी के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत सन मोबिलिटी बैटरी स्वैपिंग सुविधा के लिए क्विक इंटरचेंज स्टेशन (क्यूआईएस) स्थापित कर रही है।

इन शहरों में भी जल्द शुरू होगी सुविधा

पायलट प्रोजेक्ट के तहत चंडीगढ़ में एक और क्यूआईएस की स्थापना की जाएगा। इसके अलावा अमृतसर और बेंगलुरु में भी एक-एक क्यूआईएस की स्थापना जल्द की जाएगी। पायलट प्रोजेक्ट में दिल्ली, गुरुग्राम समेत अन्य प्रमुख शहरों को भी शामिल किया जाएगा।

कैसे मिलेगा लाभ

सुविधा का लाभ लेने के लिए ईवी को आईओसीएल के क्यूआईएस ले जाना होगा। यहां पर डिस्चार्ज बैटरी को डिस्पेंसिंग स्टेशन में रखना होगा। इसके कुछ ही देर बाद आपको फुल चार्ज्ड बैटरी मिल जाएगी। सभी प्रकार के तीन/चारपहिया ईवी की बैटरी स्वैप की जा सकेगी। इस पूरी प्रक्रिया के बाद आपको बैटरी चार्ज करने का बिल मिल जाएगा।

प्रत्येक क्यूआईएस पर 14 बैटरी

आईओसीएल के मुताबिक, एक क्यूआईएस पर 14 बैटरी उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा एक प्री-लोडेड स्वैपिंग कार्ड के साथ टच स्क्रीन और एक इलेक्ट्रिसिटी सब मीटर भी क्यूआईएस में लगा है। यह क्यूआईएस थ्री-व्हीलर सेगमेंट को वैकल्पिक एनर्जी सॉल्यूशन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

पिछले साल 4 हजार ईवी की बिक्री

आईओसीएल के चेयरमैन संजीव सिंह के मुताबिक, पिछले साल कुल 35 लाख वाहनों की बिक्री हुई थी। इसमें इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या मात्र 4 हजार रही। सिंह का कहना है कि बैटरी चार्जिंग में ज्यादा समय लगने के कारण इन वाहनों की कम बिक्री हो रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पिछले साल कुल 35 लाख वाहनों की बिक्री हुई थी। इसमें इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या मात्र 4 हजार रही।

होंडा मोटरसाइकिल ने पेश किया वारंटी एक्सटेंड प्रोग्राम, 550 दिन पहले खरीद गए वाहन की वारंटी भी 3 साल के लिए बढ़वा सकेंगे June 26, 2020 at 12:19AM

होंडा ने अपने सभी टू व्हीलर्स केवारंटी एनरोलमेंट पीरियड बढ़ाने का ऐलान किया है। यह सुविधा ऑप्शनल है। इक्छुक ग्राहक 550 दिन पहले खरीदे गए वाहनों की वारंटी 3 साल के लिए बढ़वा सकेंगे। इसका मतलब यह है कि अगर वाहन 1.5 साल से कम पुराने है तो उसकीवारंटी बढ़ाईजा सकेगी।

बीएस6 मॉडल को कुल 6 साल की वारंटी मिलेगी
होंडा मोटरसाइकल की एक्सटेंडेट वारंटी स्कीमउन लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगी जिनके वाहने एक साल से ज्यादा पुराने है। एक्सटेंशन के बाद ग्राहकों को कुल 5 साल की वारंटी मिलेगी ( 2 साल स्टैंडर्ड + 3 साल एक्सटेंडेड) जबकि बीएस 6 मॉडल पर कुल 6 साल की वारंटी मिलेगी (3 साल स्टैंडर्ड + 3 साल एक्सटेंडेड)।

हाई कॉस्ट पार्ट्स भी कवर रहेंगे
होंडा ने कहा है कि एक्सटेंडेड वारंटी की कंडिशन स्टैंडर्ड वारंटी के जैसी ही रहेगी है। कंपनी ने यह भी बताया कि वारंटी में हाई कॉस्ट पार्ट्स भी कवर रहेंगे और यह पूरे भारत के लिए लागू होगी।

होंडा जल्द ही लॉन्च करेगी बीएस6 लीवो

  • कंपनी ने हाल ही में अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर 2020 होंडा लीवो बीएस6 मॉडल को टीज किया है। कंपनी ने कुछ दिन पहले ही 2020 ग्राज़िया को 73336 रुपए एक्स-शोरूम कीमत के साथ लॉन्च किया है। नई ग्राज़िया में 8.52PS का पावर और 10.54Nm का टार्क मिलता है। इसमें एसी जनरेटर स्टार्टर सेटअप, PGM-FI और स्टार्टिंग स्टॉप सिस्टम भी शामिल है। इसके अलावा इसमें एलईडी पोजीशन लैंप, नई टेललाइट, रियर इंडिकेटर्स और स्प्लिट ग्रैब रेल शामिल हैं।
  • होंडा लीवो को कंपनी ने कम्यूटर बाइक के तौर पर टीज किया है। हालांकि टीज़र में कंपनी ने ज्यादा जानकारी नहीं दी है लेकिन इसमें हैलोजन हेडलैंप यूनिट, स्कल्प्ड टैंक, पिलियन ग्रैब रेल्स मिलेंगे। यह एक इंजन किल स्विच और एक नए सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ भी आएगी।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
होंडा ने कहा है कि एक्सटेंडेड वारंटी की कंडिशन भी स्टैंडर्ड वारंटी की तरह ही होंगी, इसमें हाई कॉस्ट पार्ट्स भी कवर रहेंगे

सेल्फ ड्राइविंग कार स्टार्टअप Zoox का अधिग्रहण करेगी अमेजन, 7500 करोड़ रुपए में हुआ सौदा June 25, 2020 at 11:13PM

दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन सेल्फ ड्राइविंग स्टार्टअप Zoox का अधिग्रहण करेगी। यह सौदा 1 बिलियन डॉलर यानी करीब 7500 करोड़ रुपए में हुआ है। एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है। हालांकि, इस सौदे की आधिकारिक घोषणा 26 जून को हो सकती है।

डिलिवरी सेवाओं में तेजी लाने में मिलेगी मदद

अमेजन लंबे समय से अपनी डिलिवरी सेवाओं में तेजी लाने और किफायती बनाने की दिशा में काम कर रही है। इस सौदे के जरिए कंपनी को अपनी इस योजना को मूर्तरूप देने में महत्वपूर्ण मदद मिल सकती है। हालांकि, इस मामले से वाकिफ सूत्र इस बात को लेकर स्पष्ट नहीं है कि अमेजन Zoox प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल सेल्फ ड्राइविंग डिलिवरी व्हीकल की फ्लीट बनाने में इस्तेमाल करेगी या नहीं।

जीरो एमिशन व्हीकल तकनीक पर काम कर रही है Zoox

Zoox का मुख्यालय कैलिफोर्निया में है। कंपनी जीरो एमिशन व्हीकल के लिए लेटेस्ट ऑटोमोटिव, रोबोटिक्स और रिन्युएबल एनर्जी तकनीकका इस्तेमाल करती है। रिपोर्ट में कहा गया है इस अधिग्रहण के कारण कंपनी को ताजा फंडिंग जुटाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

निवेशक वापस मांग सकते हैं अपना पैसा

रिपोर्ट के मुताबिक, इस सौदे के बाद Zoox के निवेशक अपना पैसा ब्याज समेत वापस मांग सकते हैं। Zoox में मुख्य रूप से लक्स कैपिटल, डीएफजे और एटलासियन का निवेश है।

कार सेक्टर में निवेश बढ़ा रहा है अमेजन

अमेजन पिछले काफी समय से कार सेक्टर में निवेश बढ़ा रहा है। इसी के तहत अमेजन ने पिछले साल सेल्फ ड्राइविंग कार स्टार्टअप ऑरोरा इनोवेशन इंक (Aurora Innovation Inc) में 530 मिलियन डॉलर करीब 4 हजार करोड़ रुपए का निवेश किया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अमेजन ने पिछले साल सेल्फ ड्राइविंग कार स्टार्टअप ऑरोरा इनोवेशन में 530 मिलियन डॉलर करीब 4 हजार करोड़ रुपए का निवेश किया था। 
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...