Sunday, June 21, 2020

30 हजार रु. महंगा हुआ ग्रैंड i10 निओस का डीजल मॉडल, पेट्रोल मॉडल की कीमत में 2 हजार से 8 हजार रु. तक इजाफा June 21, 2020 at 01:56AM

हुंडई मोटर इंडिया ने पॉपुलर हैचबैच ग्रैंड i10 निओस के पेट्रोल और डीजल मॉडल की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। अब आई10 निओस के 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल मॉडल के लिए लगभग 2,000 रुपए और 1.2 लीटर पेट्रोल मॉडल के लिए लगभग 8,000 रुपए तक अधिक खर्च करने होंगे। डीजल मॉडल 30,000 रुपए महंगा हो गया है। इसी के साथ हैचबैक की एक्स शोरूम कीमत 5.07 लाख रुपए से 8.29 लाख रुपए तक हो गई है।
पिछली कीमत की तुलना में अपडेटेड वैरिएंट वाइस कीमत

वैरिएंट नई कीमत* पुरानी* अंतर
Era 1.2L पेट्रोल MT 5.07 लाख रु. 4.99 लाख रु. 8 हजार रु.
Magna 1.2L पेट्रोल MT 5.92 लाख रु. 5.84 लाख रु. 8 हजार रु.
Magna 1.2L पेट्रोल AMT 6.45 लाख रु. 6.38 लाख रु. 7 हजार रु.
Sportz 1.2L पेट्रोल MT 6.45 लाख रु. 6.38 लाख रु. 7 हजार रु.
Sportz 1.2L पेट्रोल MT डुअल टोन 6.75 लाख रु. 6.68 लाख रु. 7 हजार रु.
Magna 1.2L डीजल MT 7 लाख रु. 6.70 लाख रु. 30 हजार रु.
Sportz 1.2L पेट्रोल AMT 7.05 लाख रु. 6.98 लाख रु. 7 हजार रु.
Asta 1.2L पेट्रोल MT 7.21 लाख रु. 7.14 लाख रु. 7 हजार रु.
Sportz 1.2L डीजल MT 7.54 लाख रु. - -
Sportz 1.0L Turbo पेट्रोल MT 7.70 लाख रु. 7.68 लाख रु. 2 हजार रु.
Sportz 1.0L Turbo पेट्रोल MT डुअल टोन - 7.73 लाख रु. -
Sportz 1.2L डीजल AMT 8.15 लाख रु. 7.85 लाख रु. 30 हजार रु.
Asta 1.2L डीजल MT 8.29 लाख रु. 7.99 लाख रु. 30 हजार रु.
सभी एक्स-शोरूम कीमतें हैं

चार तरह के इंजन ऑप्शन मिलते हैं

  • ग्रैंड i10 निओस के 1.2 लीटर Kappa पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 83 पीएस पावर और 114 एनएम टॉर्क जनरेट करता है।
  • हैचबैक का 1.2-लीटर U2 CRDi डीजल इंजन, 75 PS/190 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।
  • इसमें 1.2-लीटर Kappa पेट्रोल बायो-फ्यूल (पेट्रोल विद सीएनजी) इंजन भी है, जो अधिकतम 69 पीएस का पावर और 113 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।
  • जबकि 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन 100 पीएस का पावर और 172 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
  • इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ऑप्शनल 5-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी मिलता है।

सीएनजी वैरिएंट की कीमत में मामूली बढ़ोतरी
हुंडई ने इस साल अप्रैल में कार के लिए एक सीएनजी पावरट्रेन भी पेश किया, जिसे दो वैरिएंट्स में पेश किया गया - मैग्ना (कीमत 6.63 लाख रुपए) और स्पोर्ट्ज़ (कीमत 7.16 लाख रुपए)। हैचबैक के इन सीएनजी वैरिएंट में भी मामूली बढ़ोतरी हुई है, और अब क्रमशः 6.65 लाख रुपए और 7.18 लाख रुपए (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम) में बेचे जाएंगे। इसका मतलब है कि ग्रैंड आई 10 निओस अब कुल 14 अलग-अलग वैरिएंट में उपलब्ध है, जिनकी कीमत 5.07 लाख रुपए से 8.29 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच है।

कई एडवांस्ड फीचर से लैस है ग्रैंड i10 निओस
हैचबैच की इक्विपमेंट लिस्ट की बात करें तो इसमें एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ इंटीग्रेटेड 8.0 इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, 5.3 इंच का पार्ट-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, चार स्पीकर वाला आर्कमाइस साउंड सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, कूल्ड ग्लोव बॉक्स शामिल हैं। इसमें लेदर रैप्ड मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, कीलेस एंट्री के लिए पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप बटन, रियर एसी वेंट, एक रियर पार्किंग कैमरा, इलेक्ट्रिकली एजडस्टेबल ORVMS दिए गए हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हुंडई ने इस साल अप्रैल में कार के लिए एक सीएनजी पावरट्रेन भी पेश किया, जिसे दो वैरिएंट्स में पेश किया गया - मैग्ना (कीमत 6.63 लाख रुपए) और स्पोर्ट्ज़ (कीमत 7.16 लाख रुपए)। हैचबैक के इन सीएनजी वैरिएंट में भी मामूली बढ़ोतरी हुई है, और अब क्रमशः 6.65 लाख रुपए और 7.18 लाख रुपए (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम) में बेचे जाएंगे

60 हजार रु. से कम कीमत की है ये 5 बीएस6 मोटरसाइकिल, सबसे सस्ता मॉडल 42790 रुपए का June 21, 2020 at 12:24AM

भारत पूरी दुनिया के सबसे बड़े दोपहिया वाहन बाजार में से एक हैं और यहां अधिकतर किफायती कम्यूटर मोटरसाइकिल की बिक्री होती है। BS6 एमीशन नॉर्म्स के कारण भारतीय बाजार से बहुत कम बिकने वाली मोटरसाइकिलें बंद हो गईं, लेकिन ये कुछ बाइकों को लगातार अच्छे सेल्स नंबर मिलते गए जिससे वे आगे बढ़ती चली गई। हम आपके लिए पांच ऐसी मोटरसाइकिलें लाए हैं जो हमें लगता है कि किफायती और वैल्यू फोर मनी है। नीचे 5 BS6 कंप्लेंट मोटरसाइकिलों की सूची दी गई है जिनकी एक्स शोरूम कीमत 60,000 रुपए से कम है।

मॉडल इंजन कीमत*
बजाज CT100 KS/CT110 KS 102cc/115.45cc 42,790 रु. / 48,410 रु.
बजाज प्लेटिना 100 KS 102cc 49,261 रु.
टीवीएस स्पोर्ट KS 109.7cc 52,500 रु.
टीवीएस रेडियॉन 109.7cc 59,742 रु.
हीरो स्प्लेंडर प्लस KS 97.2cc 60,350 रु.
सभी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमतें हैं

1. बजाज CT 100 KS और CT 110 KS

बजाज सीटी 100 और सीटी 110 दो सबसे सस्ती मोटरसाइकिलें हैं, जो बाजार में उपलब्ध हैं। दोनों के किक स्टार्ट वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत क्रमशः 42,790 रुपए और 48,410 रुपए है। CT 100 में 102 cc सिंगल-सिलेंडर इंजन है, जो 7.9 PS/8.34Nm का टॉर्क जनरेट करता है। जबकि CT 110 में 115.45 cc सिंगल-सिलेंडर इंजन है जो 8.6 PS पावर और 9.81 Nm टॉर्क जनरेट करता है।

2. बजाज प्लेटिना 100 किक स्टार्ट

प्लेटिना 100, सीटी सीरीज की तुलना में अधिक प्रीमियम दिखने वाली मोटरसाइकिल है। इसके किक स्टार्ट वैरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 49,261 रुपए है। प्लेटिना 100 में भी CT 100 की तरह ही 102 सीसी सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है।

3. टीवीएस स्पोर्ट किक स्टार्ट

BS6 टीवीएस स्पोर्ट को इस साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था। इस बाइक में नया और क्लीनर 109.7 cc सिंगल-सिलेंडर इंजन है, जो 8.29 PS पावर और 8.7 Nm टॉर्क जनरेट करता है। BS4 से BS6 में अपग्रेड होने के बाद इसमें ट्यूबलेस टायर्स, अधिक ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ-साथ बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी मिलती है। बाइक के एंट्री-लेवल वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 52,500 रुपए रखी गई है।

4. टीवीएस रेडियॉन

टीवीएस रेडियॉन देश की सबसे एफिशिएंट BS6 कंप्लेंट 110 cc मोटरसाइकिलों में से एक है। इसके बेस मॉडल के एक्स शोरूम कीमत 59,742 रुपए है। मोटरसाइकिल में टीवीएस स्पोर्ट का ही BS6 कंप्लेंट 109.7 सीसी सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक इंजन से लैस है।

5. हीरो स्प्लेंडर प्लस किक स्टार्ट

हीरो स्प्लेंडर प्लस लंबे समय से भारतीय बाजार में दोपहिया वाहनों की बिक्री का लीडर रहा है और बाइक की लोकप्रियता दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। हीरो स्प्लेंडर प्लस 97.2 सीसी एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर, ओएचसी इंजन से लैस है, और इसकी कीमत 60,350 रुपए (एक्स-शोरूम) से है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Top 5 BS6 Bikes Priced Under Rs 60,000 include Splendor Plus To Bajaj CT 100

1 जुलाई को लॉन्च होगी एमजी हेक्टर प्लस एसयूवी, 5-सीटर हेक्टर से एक लाख रुपए तक महंगी हो सकती है June 20, 2020 at 10:21PM

ब्रिटिश ऑटो कंपनी एमजी मोटर ने इस हफ्ते की शुरुआत में भारत में अपने तीसरे प्रोडक्ट हेक्टर प्लस का उत्पाद शुरू कर दिया था। हेक्टर एसयूवी के थ्री-रो वैरिएंट को पहली बार ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस किया गया था। पहले इसे अप्रैल में लॉन्च किया जाना था लेकिन कोरोना के कारण इसकी लॉन्चिंग टालना पड़ा। रिपोर्ट के मुताबिक, अब कंपनी इसे 1 जुलाई को लॉन्च करने के लिए तैयार है। अपकमिंग हेक्टर-प्लस एसयूवी वर्तमान में मिलने वाली 5-सीटर हेक्टर पर बेस्ड है, हालांकि अब इसमें एडिशनल सीट्स रो मिलेगी।

हेक्टर प्लस को शुरुआत में 6 सीट फॉर्मेंट में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें मिडिल-रो में कैप्टन सीटें होंगी। बाजार में मिलने वाली प्रतिक्रिया के आधार पर एमजी एसयूवी के सात सीटों वाले वर्जन को भी पेश कर सकता है। हेक्टर ने कम समय में ही देश में बहुत लोकप्रियता हासिल की है और कंपनी को लगता है कि थ्री-रो हेक्टर प्लस उस सफलता को एक कदम आगे ले जा सकता है।

यह हो सकती है इंजन स्पेसिफिकेशन
हेक्टर प्लस में डोनर कार के रूप में संभवतः बीएस 6-कंप्लेंट पेट्रोल और डीजल पावरट्रेन होंगे- जिसमें 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन होगा, जो अधिकतम 143 पीएस का पावर और 250 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा और इसी का इंजन का माइल्ड हाइब्रिंड वर्जन भी शामिल है। इसके अलावा इसमें एक FCA-सोर्स्ड 2.0-लीटर डीजल इंजन भी होगा, जो 170 PS/350Nm टॉर्क जनरेट करेगा।

हेक्टर से एक लाख रुपए महंगी हो सकती है
हेक्टर की तरह, हम उम्मीद करते हैं कि हेक्टर प्लस को 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ-साथ पेट्रोल पावरट्रेन के साथ ऑप्शनल DCT ऑटो गियरबॉक्स के साथ पेश किया जाएगा। एमजी मोटर ने हाल ही में हेक्टर प्लस को एक नया 'स्टाररी ब्लू' पेंट स्कीम भी टीज किया है, जिसे हेक्टर के साथ नहीं पेश किया गया है, और यह थ्री-रो काफी यूनिक होगी।

इनोवा क्रिस्टा और महिंद्रा एक्सयूवी 500 से होगा मुकाबला
5-सीटर एमजी हेक्टर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 12.73 लाख रुपए है, जबकि इसका टॉप वैरिएंट की 17.72 लाख रुपए है और अपकमिंग हेक्टर प्लस की कीमत इससे लगभग 1 लाख रुपए अधिक हो सकती है। बाजार में नी हेक्टर प्लस का मुकाबला टोयोटा इनोवा क्रिस्टा, महिंद्रा एक्सयूवी 500 के साथ-साथ अपकमिंग टाटा ग्रेविटास से होगा।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
MG Hector Plus SUV to be launched on July 1, 5-seater Hector can be expensive up to one lakh rupees

1 जुलाई को लॉन्च होगी एमजी हेक्टर प्लस एसयूवी, 5-सीटर हेक्टर से एक लाख रुपए तक महंगी हो सकती है June 20, 2020 at 10:17PM

ब्रिटिश ऑटो कंपनी एमजी मोटर ने इस हफ्ते की शुरुआत में भारत में अपने तीसरे प्रोडक्ट हेक्टर प्लस का उत्पाद शुरू कर दिया था। हेक्टर एसयूवी के थ्री-रो वैरिएंट को पहली बार ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस किया गया था। पहले इसे अप्रैल में लॉन्च किया जाना था लेकिन कोरोना के कारण इसकी लॉन्चिंग टालना पड़ा। रिपोर्ट के मुताबिक, अब कंपनी इसे 1 जुलाई को लॉन्च करने के लिए तैयार है। अपकमिंग हेक्टर-प्लस एसयूवी वर्तमान में मिलने वाली 5-सीटर हेक्टर पर बेस्ड है, हालांकि अब इसमें एडिशनल सीट्स रो मिलेगी।

हेक्टर प्लस को शुरुआत में 6 सीट फॉर्मेंट में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें मिडिल-रो में कैप्टन सीटें होंगी। बाजार में मिलने वाली प्रतिक्रिया के आधार पर एमजी एसयूवी के सात सीटों वाले वर्जन को भी पेश कर सकता है। हेक्टर ने कम समय में ही देश में बहुत लोकप्रियता हासिल की है और कंपनी को लगता है कि थ्री-रो हेक्टर प्लस उस सफलता को एक कदम आगे ले जा सकता है।

यह हो सकती है इंजन स्पेसिफिकेशन
हेक्टर प्लस में डोनर कार के रूप में संभवतः बीएस 6-कंप्लेंट पेट्रोल और डीजल पावरट्रेन होंगे- जिसमें 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन होगा, जो अधिकतम 143 पीएस का पावर और 250 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा और इसी का इंजन का माइल्ड हाइब्रिंड वर्जन भी शामिल है। इसके अलावा इसमें एक FCA-सोर्स्ड 2.0-लीटर डीजल इंजन भी होगा, जो 170 PS/350Nm टॉर्क जनरेट करेगा।

हेक्टर से एक लाख रुपए महंगी हो सकती है
हेक्टर की तरह, हम उम्मीद करते हैं कि हेक्टर प्लस को 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ-साथ पेट्रोल पावरट्रेन के साथ ऑप्शनल DCT ऑटो गियरबॉक्स के साथ पेश किया जाएगा। एमजी मोटर ने हाल ही में हेक्टर प्लस को एक नया 'स्टाररी ब्लू' पेंट स्कीम भी टीज किया है, जिसे हेक्टर के साथ नहीं पेश किया गया है, और यह थ्री-रो काफी यूनिक होगी।

इनोवा क्रिस्टा और महिंद्रा एक्सयूवी 500 से होगा मुकाबला
5-सीटर एमजी हेक्टर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 12.73 लाख रुपए है, जबकि इसका टॉप वैरिएंट की 17.72 लाख रुपए है और अपकमिंग हेक्टर प्लस की कीमत इससे लगभग 1 लाख रुपए अधिक हो सकती है। बाजार में नी हेक्टर प्लस का मुकाबला टोयोटा इनोवा क्रिस्टा, महिंद्रा एक्सयूवी 500 के साथ-साथ अपकमिंग टाटा ग्रेविटास से होगा।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
MG Hector Plus SUV to be launched on July 1, 5-seater Hector can be expensive up to one rupee
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...