Friday, June 12, 2020

अब गूगल सर्च के जरिए मिलेगी नजदीकी कोविड-19 टेस्ट सेंटर की जानकारी, मैप करेगा पहुंचने में मदद June 12, 2020 at 01:49AM

अब आप गूगल (Google) पर अपने नजदीकी कोविड-19 जांच सेंटर को सर्च कर सकते हैं। गूगल ने शुक्रवार को कहा कि उसने अपने गूगल सर्च, असिस्टेंट और मैप्स सेवाओं पर नजदीकी कोविड-19 टेस्ट सेंटर का पता बताने की सुविधा शुरू की है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इसके लिए वह भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) और माईगव (MyGOV) पोर्टलके साथ काम कर रही है।

9भाषाओं में होगा उपलब्ध

गूगल का यह फीचर अंग्रेजी के अलावा आठ भाषाओं में उपलब्ध होगा। इसमें हिंदी, बांग्ला, तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़, मराठी और गुजराती भाषा शामिल है। वर्तमान में गूगल ने देश के 300 से अधिक शहरों में 700 से ज्यादा कोविड-19 जांच सेंटर्स की जानकारी अपने सर्च, असिस्टेंट और मैप पर जोड़ी है। गूगल देशभर में स्थित और नई टेस्टिंग लैब की पहचान करने और उन्हें जोड़ने के लिए अधिकारियों के साथ काम कर रहा है।

ज्यादा जानकारी के लिए 'लर्न मोर'

आपको गूगल के दिशा निर्देशों का पालन करना होगा। ये दिशानिर्देश, प्रयोगशालाओं में जाने से पहले परीक्षण योग्यता निर्धारित करने में मदद करता हैं। अधिक जानकारी के लिए, यूजर्स 'लर्न मोर' लिंक पर टैप कर सकते हैं, जहां उन्हें स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (एमओएचएफडब्लू), भारत सरकार से अधिक जानकारी मिलेगी।

दुनियाभर में कोरोना का खौफ

बता दें कि पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही है। सभी देश अपने-अपने तरीके से कोरोना को कंट्रोल भी कर रहे हैं। कोरोना के संक्रमण को रोकने में टेक्नोलॉजी का पूरी दुनिया में खूब इस्तेमाल हो रहा है। कोरोना के संक्रमण का पता लगाने में मोबाइल एप काफी मदद कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही है, संक्रमण को रोकने में टेक्नोलॉजी का पूरी दुनिया में खूब इस्तेमाल हो रहा है

कार खरीदने के ट्रेंड में दिखी तेजी, 99% ग्राहक पुरानी और 77% ग्राहक नई कारों की खरीदी के लिए कर रहे हैं सर्च  June 11, 2020 at 11:57PM

कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है, दिन पर दिन मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। लाॅकडाउन में छूट दी गई है और अनलॉक-1 शुरू हो चुका है।ऐसे में कार के शौकीन फिर बाजार मेंवापस आ रहे हैं। खबर है कि पुरानी कारों के 99 प्रतिशत ग्राहक वापस बाजार में आ चुके हैं। जबकि 77 प्रतिशत ग्राहक अपनी पसंद के लिए नई कार को सर्च कर रहे हैं।

कार देखो डॉटकॉम (Cardekho.com)के अनुसार, कार सेगमेंट में ग्राहक ट्रैफिक में अच्छी रिकवरी दिख रही है। पुरानी कारों में 77 प्रतिशत कस्टमर इस समय कार सर्च कर रहे हैं। कंपनी की एक स्टडी में यह पता चला है। इसके अनुसार लॉकडाउन खत्म होने के बाद ग्राहक सभी सेगमेंट की कार में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इसमें हचबैक से लेकर कम बजट वाली कारों के लिए ज्यादा ग्राहक आ रहे हैं।

ऑरेंज और ग्रीन जोन से नई कार के लिए ट्रैफिक

स्टडी के मुताबिक, ऑरेंज और ग्रीन जोन से नई कार के लिए ट्रैफिक आ रही है। इसमें 84 प्रतिशत की रिकवरी इन जोन से दिख रही है। हालांकि रेड जोन से यह रिकवरी 58 प्रतिशत की दिख रही है। इससे पता चल रहा है कि कस्टमर सेंटीमेंट में सुधार हो रहा है। हालांकि ग्रीन और ऑरेंज जोन में इसमें मजबूत सुधार दिखा है।

सेडान कार में 15-20 लाख रुपए की रेंज पर सबसे ज्यादा सर्च

रिपोर्ट के मुताबिक कार की रिकवरी रेट एक से पांच लाख रुपए के बीच वाली पुरानी कारों के लिए है। इसी में सबसे ज्यादा मांग आ रही है। जबकि एसयूवी सेगमेंट में 5 से 15 लाख रुपए की कार की ज्यादा हिस्सेदारी है। सेडान कार में 15-20 लाख रुपए की रेंज को सबसे ज्यादा सर्च किया जा रहा है। इस अवधि में 10 लाख रुपए वाली एमयूवी को ज्यादा सर्च किया जा रहा है। प्रीमियम सेगमेंट की बात करें तो इसका शेयर काफी कम है। इसका वोल्युम 10 प्रतिशत है। इसमें रिकवरी रेट सबसे कम 50 प्रतिशत है।

मिड सेगमेंट में होंडा 7 प्रतिशत के साथ सबसे टॉप पर है


स्टडी के मुताबिक मारुति और टाटा की कारों को ग्राहक सबसे ज्यादा सर्च कर रहे हैं। मारुति का शेयर नई कारों के ट्रैफिक में जहां 23 प्रतिशत है।वहीं, मिड सेगमेंट में होंडा 7 प्रतिशत के साथ सबसे टॉप पर है। बाकी सेगमेंट का 4-5 प्रतिशत है। यह स्टडी 17 फरवरी से 17 मार्च के बीच की गई थी। जबकि मार्च मध्य से अप्रैल मध्य तक दूसरी स्टडी की गई थी। उसके बाद तीसरी स्टडी 12 मई से 28 मई के बीच की गई। इस तरह तीन बार के स्टडी से ग्राहकों के इस रुझान का पता लगाया गया है।

पुरानी कारों के लिए सबसे ज्यादा ट्रैफिक महाराष्ट्र से

स्टडी के मुताबिक यह भी देखा गया कि ऑरेंज जोन से पुरानी कारों के लिए सबसे ज्यादा सर्च आ रहा है। इसमें भी कर्नाटक टॉप पर है। रेड जोन में पुरानी कारों के लिए सबसे ज्यादा ट्रैफिक महाराष्ट्र से आ रहा है। कार देखो के को फाउंडर अमित जैन कहते हैं कि प्री, मिड और पोस्ट लॉकडाउन में कार की ट्रैफिक पर सभी सेगमेंट में असर दिखा है। नई कार और पुरानी कारों का बिजनेस अब थोड़ा-थोड़ा सुधर रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कार देखो के को फाउंडर अमित जैन कहते हैं कि प्री, मिड और पोस्ट लॉकडाउन में कार की ट्रैफिक पर सभी सेगमेंट में असर दिखा है

Thursday, June 11, 2020

अब फिटनेस बैंड से पीरियड्स ट्रैक कर सकेंगी महिलाएं, शाओमी ने लॉन्च किया डेडिकेटेड वीमेन हेल्थ मोड से लैस एमाई बैंड 5 June 11, 2020 at 01:50AM

शाओमी ने अपने नेक्स्ट जनरेशन फिटनेस ट्रैकर एमआई बैंड 5 को चीन में लॉन्च कर दिया है। इसे स्टैंडर्ड और NFC वर्जन में पेश किया गया है। इसमें आठ कलर बैंड ऑप्शन मिलेंगे। बैंड 5 में 1.1-इंच का रंग AMOLED डिस्प्ले है जो बैंड 4 के 0.95-इंच डिस्प्ले से बड़ा है। कंपनी का दावा है कि बैंड 5 एक बार फुल चार्ज करने पर14 दिन तक काम करता है। इसे50 मीटर तक के गहरे पानी में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।यह नए मैग्नेटिक चार्जिंग डॉक के साथ आता है। चीन के बाहर इसे स्मार्ट बैंड 5 के नाम से जाना जाएगा।

सबसे खास बात यह है कि इसमेंडेडिटेकेड वीमेन हेल्थ मोड मिलता है जिससे फीमेल यूजर पीरियड्स ट्रैक कर सकेंगी। इसके अलावा इसमें हार्ट रेट सेंसर और स्लीपमॉनिटरिंग फीचर्स का सपोर्ट भी मिलेगा।

एमआई बैंड 5 की कीमत

  • बैंड 5 के स्टैंडर्ड और नॉन-एनएफसी वैरिएंट की कीमत CNY 189 यानी लगभग 2,000 रुपए है, जबकि फिटनेस ट्रैकर का एनएफसी वैरिएंट की कीमत CNY 229 यानी लगभग 2,500 रुपए है। स्मार्ट बैंड ब्लैक, ब्लू, पिंक, ऑरेंज, पर्पल, येलो और ग्रीन स्ट्रैप विकल्पों के साथ आता है।
  • फिलहाल कंपनी ने बैंड5 की ग्लोबल कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

एमआई बैंड 5 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

  • नए एमआई बैंड 5 में 1.1-इंच का कलर AMOLED डिस्प्ले है जो 100 से अधिक नए एनिमेटेड वॉच फेस के साथ आता है।
  • फिटनेस ट्रैकर अब 11 स्पोर्ट मोड सपोर्ट मिलता है और पर्सनल एक्टिविटी इंटेलिजेंस (पीएआई) एक्टिविटी इंडेक्स प्रदान करता है जो यूजर को उसकी फिटनेस एक्टिविटी को बेहतर तरीके से समझने में मदद करता है।
  • इसके अलावा नींद के पैटर्न को कुशलतापूर्वक ट्रैक करने के लिए एमआई बैंड 5 एक बेहतर स्लीप मॉनिटरिंग सिस्टम है। कंपनी का दावा है कि स्लीप मॉनिटरिंग एक्यूरेसी में 40 प्रतिशत सुधार हुआ है।
  • एमआई बैंड 5 एक हार्ट रेट सेंसर के साथ आता है और महिला यूजर अब वीमेन हेल्थ मोड के साथ अपने मासिक धर्म चक्र को ट्रैक कर सकती हैं। यूजर्स को स्मार्ट बैंड पर सोशल मीडिया नोटिफिकेशन, म्यूजिक कंट्रोल, इनकमिंग कॉल, टेक्स्ट, वेदर अपडेट समेत कई सुविधाएं मिलेंगी।
  • इसमें नया रिमोट-कंट्रोल कैमरा फीचर भी है जो यूजर को अपने स्मार्टफोन से फोटो क्लिक करने की सुविधा देता है। वॉइस कमांड को सक्षम करने के लिए स्मार्ट बैंड बिल्ट-इन माइक्रोफोन के साथ आता है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फिलहाल कंपनी ने बैंड 5 की ग्लोबल कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है

ट्विटर पर किसी भी पोस्ट को Retweet करने से पहले किया जाएगा अलर्ट, पाेस्ट शेयर करने से पहले उसे खोल कर पढ़ने का मिलेगा विकल्प June 11, 2020 at 12:14AM

अगर आप ट्विटर पर किसी पोस्ट या लेख को शेयर करते हैं याट्विटर कि भाषा में कहे तो रीट्विट (Retweet)करते हैं, तोट्विटर आपको उसपोस्ट को शेयर करने से पहलेपढ़ने को कह सकती है। यानी कि किसी भी पोस्ट को शेयर करने से पहले ट्विटर आपको उसे पढ़ने के लिए विकल्प देगा। दरअसल, माइक्रो ब्लाॅगिंग प्लेटफार्म पर गलत सूचना के प्रसार को रोकने के लिए कंपनी नया कदम उठाने जा रही है। ट्विटर एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इस फीचर में यूजरको किसी भी लेख वाले ट्वीट को अपने हैंडल पर रीट्वीट करने से पहले ऑप्शन दिया जाएगा कि क्या वो उसे पढ़ना चाहता है।

गलत सूचनाओं पर नकेल कसना है मकसद

कंपनी के मुताबिक, इस फीचर को जल्द ही एंड्रॉयड फोन पर टेस्ट किया जाएगा। एक बार टेस्ट में सफल होने के बाद आम यूजर्स के लिए इस फीचर को खोल दिया जाएगा। इस बाबत ट्विटर ने खुद भी अपने ऑफिशियल एकाउंट से ये बात लोगों के साथ साझा की है। बुधवार को कंपनी ने नई फीचर के बारे में कंपनी जानकारी देते हुए कहा है कि ट्विटर गलत सूचनाओं और हानिकारक कंटेंट पर नकेल कसने के लिए इस तरह की प्रयास कर रही है।
अब से किसी भी लेख या पोस्ट को रीट्विट करते वक्त यूजर्स को एक चेतावनी आएगी। इसमें उस आर्टिकल का लिंक होगा जिसे पोस्ट करने से पहले यूजर पढ़ सकते हैं। ताकि जल्दबाजी में ऐसी कोई खबर नहीं फैलाई जाए जिसकी विश्वसनीयता पर संदेह हो।

ट्विटर ने ट्वीट कर दी जानकारी

ट्विटर ने ट्वीट कर कहा, “लेख को साझा कर बातचीत को आगे बढ़ाया जा सकता है। अगर आप चाहते हैं पोस्ट को ट्वीट करने से पहले पढ़ना तब जल्द ही विकल्प मिलने जा रहा है। जब आप किसी लेख को रिट्वीट करते हैं हालांकि आपने लेख को ट्विटर पर नहीं खोला है, तब ट्विटर आपसे पूछेगा कि क्या आप पहले खोलना चाहेंगे?"
ट्विटर पर गलत सूचना फैलाने का आरोप यूजर समेत राजनीतिक हस्तियां और नामी गिरामी लोग लगाते रहे हैं। माना जा रहा है कि उसकी ये पहल गलत सूचना के प्रवाह पर रोक लगाने में मददगार साबित होगा।

बता दें कि हाल ही में ट्विटर ने अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट में वॉर्निंग लेबल ऐड कर दिया। ये वॉर्निंग लेबल ये बताने के लिए है कि जो ट्रंप ने ट्वीट किया है वो गलत है। हालांकि, ट्विटर के इस कदम के बाद अब डोनाल्ड ट्रंप ने फ्री स्पीच रोकने और प्रेसिडेंशियल इलेक्शन में दखलंदाजी का आरोप लगाया।


भारतीय यूजर्स के लिए ट्विटर लाएगी नया फीचर 'Fleets'

वहीं, दूसरी तरफ ट्विटर ने भारत में अपना 'फ्लीट्स' (Fleets) फीचर शुरू करने का भी ऐलान कर दिया है। ब्राजील और इटली के बाद भारत दुनिया में तीसरा ऐसा देश होगा जहां कंपनी अपना यह फीचर पेश करेगी।
ट्विटर ने एक बयान में कहा कि इससे यूजर्स ऐसा कंटेंट साझा कर सकेंगे जो 24 घंटे में खुदबखुद गायब हो जाएगा। कंपनी ने एक बयान में कहा कि फ्लीट्स को रीट्वीट नहीं किया जा सकेगा। ना ही इस पर लाइक या कमेंट की जा सकेंगी। अगर कोई इस तरह के मैसेज पर प्रतिक्रिया देना भी चाहता है तो वह यूजर्स को सीधे इनबॉक्स में संदेश भेजकर बातचीत जारी रख सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इस फीचर को जल्द ही एंड्रॉयड फोन पर टेस्ट किया जाएगा, एक बार टेस्ट में सफल होने के बाद आम यूजर्स के लिए इस फीचर को खोल दिया जाएगा
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...