Thursday, June 4, 2020

Mitron और Remove China Apps को प्ले स्टोर से हटाने के बाद गूगल ने कहा-अन्य ऐप को हटाने की पैरवी करने वाले ऐप हमारी नीति में स्वीकार्य नहीं June 04, 2020 at 04:06AM

गूगल ने हाल ही में मित्रों (Mitron) और रिमूव चाइना ऐप (Remove China Apps) को प्ले स्टोर से हटा दिया था जिसके बाद लोगों ने अपना गुस्सा ट्विटर के जरिए निकालते हुए गूगल को बुरा भला कहा था। दिग्गज टेक कंपनी ने आखिरकार इन दोनों एप्स को प्ले स्टोर से हटाने का कारण बताते हुए अपना स्पष्टीकरण दिया है। गुरुवार को गूगल ने अपने बयान में कहा कि उसने हाल ही में प्ले स्टोर से कई ऐसे ऐप हटाए हैं, जो उनकी यूजर पाॅलिसीका उल्लंघन करते हैं।

गूगल प्ले के उपाध्यक्ष समीर सामंत ने इस बारे में कहा कि जब कोई ऐप अन्य ऐप को हटाने की पैरवी करता है या इस तरह की हरकतों को बढ़ावा देता है, तो गूगल इसे डेवलपरों और उपभोक्ताओं के अपने समुदाय के हितों के प्रतिकूल मानती है। उन्होंने इससे पहले इस सप्ताह कहा था कि एक वीडियो ऐप को तकनीकि नीति के कई उल्लंघन के कारण प्ले स्टोर से हटाया गया है।


दोनों ऐप लाखों बार किया गया था डाउनलोड

रिमूव चाइना एप्स एंड्रॉयड स्मार्टफोन से चीन के गेमिंग एप और अन्य सॉफ्टवेयर एप को हटाने में मदद करता है। मित्रों एप को टिकटॉक का भारतीय विकल्प बताया जा रहा था। ये दोनों एप हाल ही में प्ले स्टोर से गायब हो गये। प्ले स्टोर से हटने से पहले इन दोनों एप को भारत में लाखों बार डाउनलोड किया गया था।


प्ले स्टोर पर दोबारा से आ सकता है मित्रों ऐप

मित्रों ऐप को प्ले स्टोर से रिमूव किया था क्योंकि यह ऐप कंपनी की टैक्निकल पॉलिसीज का उल्लंघन कर रही थी। समीर ने कहा कि हम इस ऐप के डेवेल्पर्स के साथ काम कर रहे हैं जिससे इन इश्यूज़ को फिक्स किया जा सके ताकि इस ऐप को प्ले स्टोर पर दोबारा से सबमिट किया जाए। हमने इस ऐप के डेवेल्पर्स को कुछ गाइडलाइन्स भी दी हैं ताकि वे इंश्यूज़ को आसानी से फिक्स कर सकें।

ऐप पर सोर्स कोड खरीदने का आरोप

बता दें कि टिकटॉक को चैलेंज देने के लिए मित्रों ऐप को लाया गया था लेकिन शुरू से ही यह ऐप कंट्रोवर्सिज का शिकार रही है। इस ऐप के सोर्स कोड और यूजर इंटरफेस को पाकिस्तानी सॉफ्टवेयर कपंनी Qboxus से 2,600 रुपए में खरीदने का आरोप है। यह ऐप गूगल की पॉलिसी पर खरी नहीं उतरी थी जिस वजह से इसे प्ले स्टोर से हटाया गया था।

गूगल की पॉलिसी का हो रहा था उल्लंघन

रिमूव चाइना ऐप चीनी एप्स को डिवाइस से रिमूव करने का काम करती है। यह ऐप कंपनी की पॉलिसी का उल्लंघन कर रही थी और सभी थर्ड पार्टी एप्स को रिमूव कर रही थी। इसके अलावा डिवाइस की सैटिंग को भी मॉडिफाई इसने किया है। इसी लिए इस ऐप को रिमूव किया गया ताकि प्ले स्टोर पर लोगों को एक हेल्दी एनवायरमेंट मिल सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गुरुवार को गूगल ने अपने बयान में कहा कि उसने हाल ही में प्ले स्टोर से कई ऐसे ऐप हटाए हैं, जो उनकी यूजर पाॅलिसी का उल्लंघन करते हैं

फिटबिट ने तैयार की कम लागत की इमरजेंसी वेंटिलेटर, पारंपरिक वेंटिलेटर न होने पर इस्तेमाल कर सकेंगे June 04, 2020 at 02:55AM

वियरेबल प्रोडक्ट बनाने वाली अमेरिकी कंपनी फिटबिट ने गुरुवार को बताया कि उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान वैश्विक स्तर पर वेंटिलेटर की कमी को पूरा करने के लिए फिटबिट फ्लो नाम का एक उच्च-गुणवत्ता, कम लागत और आसानी से उपयोग होने वाला आपातकालीन वेंटिलेटर तैयार किया है। इसे पारंपरिक कमर्शियल वेंटिलेटर न होने पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। इमरजेंसी यूज के लिए इसे अमेरिका के फूड और ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के मान्यता मिल चुकी है। कंपनी ने बताया कि फिटबिट फ्लो स्टैंडर्ड रिससिटेटर बैग पर निर्मित है, जैसे कि पैरामेडिक्स द्वारा उपयोग किया जाता है, जिसमें ऑटोमैटेड कंप्रेशर्स और मरीज की निगरानी के लिए सभी अत्याधुनिक उपकरण, सेंसर और अलार्म साथ मिलकर काम काम करते हैं।

सहज और सरल उपयोग के लिए बनी

  • डिवाइस को सहज और सरल उपयोग करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह संभावित रूप से विशेष स्टाफ पर तनाव को कम करने में मदद करेगा, जिनकी आमतौर पर एक कमर्शियल वेंटिलेटर ऑपरेट करने के लिए आवश्यकता होती है।
  • फिटबिट फ्लो के विकास और परीक्षण के लिए, कंपनी ने अमेरिका की ओरेगॉन हेल्थ एंड साइंस यूनिवर्सिटी (OHSU) हॉस्पिटल में कोविड-19 रोगियों की देखभाल करने वाले आपातकालीन चिकित्सा चिकित्सकों के साथ काम किया।

वैश्विक स्तर पर चल रही वेंटिलेटर की कमी को पूरा करेगा- फिटबिट
फिटबिट के सह-संस्थापक और सीईओ जेम्स पार्क ने अपने बयान में कहा कि "हमने एडवांस्ड सेंसर डेवलपमेंट, मैन्युफैक्चरिंग और हमारी ग्लोबल सप्लाई चेन में अवसर देखा, जिससे हम वैश्विक स्तर पर चल रही वेंटिलेटर की कमी को पूरा कर वायरस से लड़ने में दुनिया की मदद कर सके। अन्य समान आपातकालीन वेंटिलेटर उन सुविधाओं के संयोजन में भिन्न होते हैं जो वे पेश करते हैं, लेकिन फिटबिट यह मानता है कि कोई भी अपने डिवाइस की सभी विशेषताओं को एक ही निम्न मूल्य सीमा पर वितरित नहीं करता है।

कमर्शियल वेंटिलेटर न होने पर यूज कर सकेंगे
कंपनी के अनुसार, हमारा उद्देश्य है कि इन उपकरणों को दुनिया भर के ऐसे स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों की आपूर्ति करना है, जिनके पास पर्याप्त संख्या में पारंपरिक कमर्शियल वेंटिलेटर नहीं हैं। फिटबिट फ्लो का उपयोग केवल तभी किया जाता है जब पारंपरिक कमर्शियल वेंटिलेटर उपलब्ध न हो।
OHSU के सहायक प्रोफेसर डेविड शेरिडन ने कहा, "फिटबिट फ्लो अविश्वसनीय इनोवेशन का एक बड़ा उदाहरण है जो एक महत्वपूर्ण जरूरत के लिए शिक्षा और उद्योग समस्या-आधारित इनोवेशन को तुरंत जवाब देने के लिए उभरता है।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फिटबिट अमेरिकी कंपनी है, जो अपने वियरेबल डिवाइस के लिए पॉपुलर है

मारुति सुजुकी ने फेस मास्क, फेस वाइजर्स और कार पार्टीशन जैसे सेफ्टी एक्सेसरीज को किया लाॅन्च, शुरूआती कीमत मात्र 10 रुपए June 04, 2020 at 02:13AM

कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने कोरोनावायरस महामारी से बचाव के लिएमास्क, दस्ताने, कार में लगाए जाने वाले पार्टिशन कवर समेत अन्य उत्पाद बनाने शुरू कर दिए हैं। कंपनी का दावा है कि एक्सेसरीज की यह नई रेंज लोगों को कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव में मदद करेगी। ये एक तरह के प्रोटेक्टिव गियरर्स हैं जिनका प्रयोग ड्राइविंग के दौरान किया जाएगा। कंपनी ने इसे अपने ऑफिशियल बेवसाइट पर 'हेल्थ एंड हाइजिन' कैटेगरी में इन एक्सेसरीज को शामिल किया है।

इन प्रोडक्ट्स की शुरूआती कीमत 10 रुपए है

बता दें कि इन प्रोडक्ट्स की शुरूआती कीमत 10 रुपए है। मारुति का कहना है कि कंपनी ने कोरोना वायरस महामारी के बीच अपने ग्राहकों के लिए मास्क, दस्ताने, चेहरे को ढकने के उपकरण (फेस शील्ड) समेत अन्य उत्पाद बनाए हैं। इसकी कीमत 10 रुपए से लेकर 650 रुपए तक है। बता दें कि मारुति इस हेल्थ एंड हाइजीन कैटेगरी में इस समय 14 उत्पाद बना रही है। जिनमें थ्री प्लाई फेसमास्क, डिस्पोजेबल शू कवर्स, फेस वाइजर्स, डिस्पोजेबल आई गियर्स, कार पार्टीशन आदि शामिल हैं।इन्हें मारुति के शोरूम या ऑनलाइन खरीदा सकता है।

कीमतइस प्रकार से हैं-

प्रोडक्ट कीमत (रुपए)
थ्री प्लाई फेसमास्क 10
हैंड ग्लव्स 20
डिस्पोजेबल शू कवर्स 21
फेस वाइजर्स 55
डिस्पोजेबल आई गियर्स 100
कार पार्टीशन 549-649

कारों के लिए उपलब्ध होंगे कार पार्टीशंस

कंपनी के मुताबिक, कार पार्टीशंस वर्जिन ग्रेड वाले प्रीमियम पीवीसी से बने हैं। साथ ही इन्हें गाड़ी में बेहद आसानी से लगाया जा सकता है, इसके केवल वेलक्रो की जरूरत होती है। एक बार इस्टॉल होने के बाद कार मालिक आगे और पीछे की सीटों में सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रख सकते हैं। वहीं ये पार्टीशंस मारुति की इन कारों के लिए उपलब्ध होंगे...

  • Maruti Suzuki WagonR(Old)
  • Maruti Suzuki Alto
  • Maruti Suzuki Celerio
  • Maruti Suzuki Ritz
  • Maruti Suzuki Ertiga
  • Maruti Suzuki Dzire
  • Maruti Suzuki S-Cross
  • Maruti Suzuki Ciaz
  • Maruti Suzuki XL6


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कंपनी का दावा है कि एक्सेसरीज की यह नई रेंज लोगों को कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव में मदद करेगी

6GB रैम वाले सिंगल वैरिएंट में लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी A31 स्मार्टफोन, कीमत 21999 रुपए, 5000mAh बैटरी से लैस June 04, 2020 at 01:09AM

सैमसंग ने भारतीय बाजार में नया गैलेक्सी A31 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया गया है। इसे पिछले साल लॉन्च किए गए गैलेक्सी A30 के अपग्रेड वर्जन के तौर पर उतारा गया है। फोन में वाटरड्रॉप डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 48 मेगापिक्सल मेन कैमरा और 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला गैलेक्सी A31 एंड्रॉयड 10 ओएस पर काम करता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, माइक्रोएसडी कार्ड और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। यह तीन कलर ऑप्शन में अवेलेबल है।

सैमसंग गैलेक्सी A31: कीमत, कलर और उपलब्धता

  • सैमसंग गैलेक्सी A31 को भारतीय मार्केट में 21,999 रुपए में मिलेगा। यह कीमत 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की है। फोन को प्रिज़्म क्रश ब्लैक, प्रिज़्म क्रश ब्लू और प्रिज़्म क्रश व्हाइट रंग में बेचा जाएगा।
  • फोन की बिक्री के लिए उपलब्ध है। इच्छुक ग्राहक सैमसंग गैलेक्सी A31 को अमेज़न, फ्लिपकार्ट, सैमसंग इंडिया स्टोर और कंपनी के अधिकृत ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।

सैमसंग गैलेक्सी A31: बेसिक स्पेसिफिकेशन

  • डुअल-सिम सपोर्ट करने वाला सैमसंग गैलेक्सी A31 एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड One UI पर काम करता है। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) इनफिनिटी-यू डिस्प्ले दिया गया है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ।
  • सैमसंग गैलेक्सी A31 में मीडियाटेक हीलियो पी65 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। बाजार में गैलेक्सी A31 का सिंगल वैरिएंट उतारा गया है। यह 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है। माइक्रोएसडी कार्ड से स्टोरेज 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
  • सैमसंग गैलेक्सी A31 में 5,000 एमएएच बैटरी है, जो 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है और कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/ A-GPS समेत यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है।
  • फोटोग्राफी के लिए इसमें चार रियर कैमरे दिए गए हैं। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। जबकि फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है, जो वाटरड्रॉप नॉच में फिट है। सैमसंग गैलेक्सी A31 में सैमसंग पे, सैमसंग हेल्थ, सैमसंग Knox और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर मिलते हैं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोन की बिक्री के लिए उपलब्ध है, इसे अमेज़न, फ्लिपकार्ट, सैमसंग इंडिया स्टोर और कंपनी के अधिकृत ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...