Thursday, May 21, 2020

फेसबुक के भारतीय यूजर्स को मिला Profile Lock करने का फीचर, महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर फीचर को किया गया रोल आउट May 21, 2020 at 03:56AM

फेसबुक ने भारतीय यूजर्स के लिए एक नया सेफ्टी फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपना प्रोफाइल लॉक कर सकते हैं। ऐसा करने से जो आपकी फ्रेंड लिस्ट में नहीं हैं वो यूजर्स की प्रोफाइल फोटो जूम नहीं कर पाएंगे, इसे शेयर नहीं कर पाएंगे और न ही फुल साइज कवर या प्रोफाइल फोटो डाउनलोड कर पाएंगे। कंपनी का कहना है कि अगले हफ्ते से भारतीय यूजर्स इस फीचर का उपयोग कर सकेंगे।

खास तौर पर यह फीचर महिला यूजर्स के लिए है

फेसबुक के प्रॉडक्ट मैनेजर रोक्सेना ईरानी ने कहा कि यह फीचर प्रोफाइल पिक्चर गार्ड के सफल रहने और यूजर्स का फीडबैक मिलने के बाद लाया गया है। ईरानी ने कहा है, 'हम लोगों को खुद को एक्स्प्रेस करने के लिए सेफ प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने को लेकर प्रतिबद्ध हैं। भारत के लोगों, खासकर महिला यूजर्स नर्वस रहती थीं कि उनकी फोटो डाउनलोड और शेयर की जा सकती है। इसलिए आज एक फीचर का ऐलान कर रहे हैं जो लोगों को उनकी प्राइवेसी सुनिश्चित करने और ऑनलाइन सेफ और सिक्योर रहने में मदद करेगा।'

फेसबुक के इस लॉक फीचर को ऐसे करें एनेबल
फेसबुक ऐप में अपने प्रोफाइल पर जाएं, नाम के पास तीन डॉट होंगे वहां टैप करना है. प्रोफाइल सेटिंग्स की लिस्ट में Lock Profile का ऑप्शन दिखेगा। लॉक प्रोफाइल पर टैप करके कन्फर्म करें। आपको बता दें कि फेसबुक ने इससे पहले प्रोफाइल पिक्चर गार्ड फीचर को लॉन्च किया था। इस फीचर के जरिए आप अपनी प्रोफाइल फोटो को सुरक्षित रख सकते हैं। इस फीचर के एक्टिवेट होने से फेसबुक के अन्य यूजर्स आपकी प्रोफाइल फोटो को डाउनलोड या फिर उसे कहीं भी शेयर नहीं कर पाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फीचर यूजर्स को उनकी प्राइवेसी सुनिश्चित करने और ऑनलाइन सेफ और सिक्योर रहने में मदद करेगा

हेडफोन को केबल को थपथपाने और मरोड़ने से फोन का म्यूजिक कंट्रोल होगा, गूगल ने तैयार की स्मार्ट केबल May 21, 2020 at 01:55AM

अब फोन पर म्यूजिक कंट्रोल करने के लिए बोलने (वॉयस कमांड) या छूने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। गूगल ने टेक्सटाइल और टेक्नोलॉजी को लेकर एक बेहतरीन प्रयोग किया है, जिससे भविष्य में नॉर्मल कॉर्ड और केबल से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को कमांड दी जा सकेगी। कंपनी का दावा है कि ब्रैडेड (गूंथा हुआ) फाइबर में मशीन लर्निंग तकनीक को कम्बाइंड करके केबल को गेश्चर कमांड समझने लायक बनाया गया है। कंपनी ने नए शोध के बारे में डिटेल जारी कर बताया कि कैसे केबल को सिंपल टैप, पिंच, स्क्वीज़ और ट्विस्ट करके यूजर हेडफोन केबल के जरिए मीडिया कंट्रोल कर सकेंगे।

इनपुट समझकर विजुअल फीडबैक देता है
गूगल का यह शोध कंपनी की पुरानी इंटरैक्टिव ई-टेक्सटाइल आर्किटेक्चर एक्सीरियंस पर बेस्ड है। उन्होंने एक नए प्रोडक्ट I/O ब्रैड डेवलप किया, जो टच-सेंसिंग टेक्सटाइल और फाइबर ऑप्टिक्स के कॉम्बीनेशन से बना था। यह I/O ब्रैड ने सिर्फ यूजर के दिए हुए इनपुट को समझने में सक्षम है बल्कि उसका विजुअल फीडबैक भी देता है। सेंसिंग क्षमताओं को डेवलप करने के लिए इसमें गूगल की हेलिकल सेंसिंग मैट्रिक्स (HSM) का इस्तेमाल किया गया है।

गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा-
जैसे की कैपेसिटिव सेंसिंग के जरिए से बेसिक टच गेश्चर्स का पता लगाने के लिए डोरियों को बनाया जा सकता है, हमने एक हेलिकल सेंसिंग मैट्रिक्स (एचएसएम) तैयार किया है, जो बड़े गेश्चर स्पेस को तैयार करता है। “HSM ऐसा ब्रैड है, जिसमें इलेक्ट्रिकली इंसुलेटेड कंडक्टिव टेक्सटाइल यार्न (धागा या तार) और पैसिव सपोर्ट यार्न हैं। जहां विपरीत दिशाओं में कंडक्टिव यार्न ट्रांसमिट की भूमिका लेते हैं और म्यूचुअल कैपेसिटिव सेंसिंग को सक्षम करने के लिए इलेक्ट्रोड प्राप्त करते हैं। उनके इंटरसेक्शन पर कैपेसिटिव कपलिंग को उपयोगकर्ता की उंगलियों द्वारा संशोधित किया जाता है, और इन इंटरैक्शन को कॉर्ड पर कहीं भी महसूस किया जा सकता है क्योंकि ब्रैडिड पैटर्न लंबाई के साथ दोहराता है। "

6 तरह के इंटरैक्शन को समझता है
गूगल का कहना है कि I/O ब्रैड मोड़कर, इटका तक, खिसका कर, चुभाकर, झपट कर और थपथपा कर केबल पर छह अलग-अलग इंटरैक्शन को समझ सकता है। गूगल अभी भी तकनीक के साथ प्रयोग कर रहा है और अधिक बेहतर वर्जन को बड़े पैमाने पर बाजार के उत्पादों के हिस्से के रूप में जारी किए जाने से पहले कुछ समय लगेगा।

94 प्रतिशत की सटीकता के साथ काम करता है
कंपनी का कहना है कि अब तक के प्रयोग के परिणाम उत्साहजनक रहे हैं। इसने I/O ब्रैड में जेश्चर की पहचान लगभग 94 प्रतिशत की सटीकता के साथ दर्ज की। इसने यह भी कहा कि ई-टेक्सटाइल्स का घुमाव "मौजूदा हेडफोन बटन कंट्रोल हैकी तुलना में तेज" और "एक सतह को स्पर्श की तुलना में तुलनात्मक" है। भविष्य में, इस तकनीक का उपयोग कई तरीकों से किया जा सकता है जैसे हेडफोन कॉर्ड, हुडी ड्रॉस्ट्रिंग या स्मार्ट स्पीकर कॉर्ड पर टच और जेश्चर नियंत्रण को जोड़ना।
तकनीक के भविष्य के बारे में, टेक दिग्गज ने कहा, "हम टेक्सटाइल यूजर इंटरफेस को आगे बढ़ाने और भविष्य में पहनने योग्य इंटरफेस और स्मार्ट फैब्रिक्स के लिए माइक्रोइंटरेक्ट्स के उपयोग को बढ़ावा देने की उम्मीद करते हैं, जहां आई-फ्री एक्सेस और कैजुअल, कॉम्पैक्ट और बेनिफिशियल इनपुट फायदेमंद है।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गूगल ने टेक्सटाइल और टेक्नोलॉजी को लेकर एक बेहतरीन प्रयोग किया है, जिससे भविष्य में नॉर्मल कॉर्ड और केबल से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को कमांड दी जा सकेगी

कोरोना के कारण निसान ने शुरू की ऑनलाइन बुकिंग प्रोग्राम, जगुआर सेल्स के साथ सर्विस भी ऑनलाइन मुहैया करा रही May 21, 2020 at 12:19AM

कोरोना महामारी के कारण निसान इंडिया ने ऑनलाइन बुकिंग सेवा शुरू कर दी है। कंपनी का कहना है कि ग्राहक ऑनलाइन माध्यम से कार को बुक और खरीद सकेंगे। वहीं लग्जरी कार निर्माता कंपनी जगुआर ने भी महामारी के चलते ऑनलाइन सर्विसेस शुरू कर दी है। खासबात बात यह है कि कंपनी सेल्स से साथ सर्विस की सुविधा भी ऑनलाइन मुहैया कर रही है।

निसान किक्स और डटसन लाइनअप ऑनलाइन उपलब्ध
निसान इंडिया ने अपने बयान में लिखा कि निसान की किक्स एसयूवी समेत पूरी डटसन लाइनअप ऑनलाइन बुकिंग के लिए उपलब्ध है। निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश श्रीवास्तव ने कहा, हम अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत कर रहे हैं। हम ग्राहक केंद्रित दृष्टिकोण के अनुरूप डिजिटल कार पर्चेस जर्नी के लिए एक आभासी शोरूम के जरिए ग्राहकों को उनके स्थान पर ही शोरूम अनुभव कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह ग्राहकों को पूर्ण आत्मविश्वास, सुविधा और जीरो फिजिकल कॉन्टैक्ट के साथ प्रोडक्ट्स का अनुभव करने की अनुमति देता है।

सर्विस भी ऑनलाइन देगी जगुआर
जगुआर इंडिया ने गुरुवार का बताया कि कोरोना महामारी के चलते उन्होंने ऑनलाइन सेल्स और सर्विस की पहल शुरू की है। कंपनी, जो टाटा मोटर्स का हिस्सा है, की पहले से ही ऑनलाइन बिक्री में एक महत्वपूर्ण उपस्थिति थी और अब कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर ऑनलाइन सर्विस पेश की है। जेएलआर इंडिया के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर रोहित सूरी ने एक बयान में कहा, जेएलआर इंडिया में हमारा उद्देश्य हमेशा अपने ग्राहकों के लिए परेशानी मुक्त और पारदर्शी खरीद और सेवा का अनुभव प्रदान करना है। कंपनी वर्तमान में 27 अधिकृत आउटलेट्स के माध्यम से 24 शहरों में मॉडल बेचती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
निसान ने कहा कि ऑनलाइन सर्विस से ग्राहक पूर्ण आत्मविश्वास, सुविधा और जीरो फिजिकल कॉन्टैक्ट के साथ प्रोडक्ट्स का अनुभव कर सकेंगे

64GB स्टोरेज वाले सिंगल वैरिएंट में लॉन्च हुआ मोटो G8 पावर लाइट बजट स्मार्टफोन; 5000mAh बैटरी मिलेगा, कीमत 8999 रुपए May 20, 2020 at 11:19PM

मोटोरोला ने ऑनलाइन इवेंट में नए बजट फोन मोटो G8 पावर लाइट को लॉन्च कर दिया है। फोन को 64 जीबी स्टोरेज वाले सिंगल वैरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसमें 6 जीबी रैम मिलेगी। फोन की कीमत 8,999 रुपए है। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो P35 प्रोसेसर और तीन रियर कैमरे मिलेंगे। यह 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी से लैस है। फोन की बिक्री 29 मई से शुरू होगी। इसे अप्रैल में ग्लोबली पेश किया गया था।

मोटो G8 पावर लाइट स्मार्टफोन: कीमत, सेल डेट और ऑफर डिटेल

  • फोन को सिंगल वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसमें 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलेगा।
  • कंपनी ने बताया कि फोन की कीमत 8999 रुपए है और 29 मई से इसकी बिक्री शुरू होगी।
  • इसे फ्लिपकार्ट (दोपहर 12pm बजे) से खरीदा जा सकेगा। यह आर्टिक ब्लू और रॉयल ब्लू कलर में उपलब्ध है।
  • फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 5 फीसदी अनलिमिटेड कैशबैक दिया जाएगा। इसके अलावा कई ईएमाई प्लान्स भी अवेलेबल हैं।

कंपनी का ऑफिशियल ट्वीट

मोटो G8 पावर लाइट स्मार्टफोन: बेसिक स्पेसिफिकेशन

  • फोन एंड्ऱॉयड 10 पाई पर रन करेगा। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक पी35 प्रोसेसर मिलेगा।

  • इसमें 6.5 इंच का एचडी प्लस, 720x1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाला IPS LCD डिस्प्ले मिलेगा। जिसमें आसपेक्ट रेशो और 269ppi पिक्सल डेंसिटी मिलेगी।
  • यह 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले सिंगल वैरिएंट में अवेलेबल है। माइक्रो एसडी कार्ड से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
  • फोटोग्राफी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का मेन सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलेगा। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का लेंस है।
  • फोन में 5000 एमएएच बैटरी है, जो 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
  • कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक मिलेगा।
  • 200 ग्राम वजनी इस फोन में सिक्योरिटी के लिए बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोन में 6 जीबी रैम मिलेगी, यह दो कलर ऑप्शन- आर्टिक ब्लू और रॉयल ब्लू कलर में उपलब्ध है
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...