Thursday, April 30, 2020

5020 एमएएच बैटरी और चार रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुआ रेडमी नोट 9 फोन, मई में शुरू होगी बिक्री April 30, 2020 at 05:16AM

टेक कंपनी शाओमी ने गुरुवार को हुए ऑनलाइन इवेंट में नया रेडमी नोट 9 स्मार्टफोन को ग्लोबली लॉन्च किया। इसे बाजार में पहले से अवेलेबल रेडमी नोट 9 सीरीज के नए मॉडल के तौर पर उतारा गया है। सीरी में रेडमी नोट 9 प्रो, रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स और रेडमी नोट 9s शामिल हैं। सीरीज के बाकी फोन की रेडमी नोट 9 में भी पंच डोल डिस्प्ले मिलेगा। फोन में रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर जबकि रेडमी नोट 9 प्रो और 9 प्रो मैक्स में साइड माउंटेड सेंसर मिलते हैं। फोटोग्राफी के लिए फोन में चार रियर कैमरे मिलेंगे जबकि फोन को पावर देन के लिए इसमें 5020 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।

रेडमी नोट 9 स्मार्टफोन: कीमत, वैरिएंट और उपलब्धता

  • फोन दो वैरिएंट में अवेलेबल है। इसके 3 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 15100 रुपए और 4 जीबी/ 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 18900 रुपए है।
  • यह फॉरेस्ट ग्रीन, पोलर व्हाइट, मिडनाइट ग्रे कलर में उपलब्ध है। दुनियाभर में मई के मध्य में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

रेडमी नोट 9 स्मार्टफोन: स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज 6.53 इंच
डिस्प्ले टाइप फुल एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले, गोरिल्ला ग्लास 5
सिम टाइप डुअल नैनो सिम
ओएस MIUI 11 बेस्ड एंड्रॉयड 10
प्रोसेसर मीडियाटेक हीलियो G85 ऑक्टा-कोर
रैम/स्टोरेज 3GB+64GB/4GB+128GB
एक्सपेंडेबल 128GB
रियर कैमरा 48MP(सैमसंग GM1 सेंसर)+8MP(अल्ट्रा-वाइड सेंसर)+2MP(डेप्थ लेंस)+2MP(मैक्रो लेंस)
फ्रंट कैमरा 13MP
बैटरी 5020 एमएएच विद 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इसमें माइक्रो एसडी कार्ड से स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा

ट्विटर पर लोकप्रियता के मामले में आरबीआई बैंक सबसे आगे, 7.47 लाख से ज्यादा हुए फॉलोअर्स, अमेरिका-यूरोप के केन्द्रीय बैंक भी पीछे April 30, 2020 at 02:43AM

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अमेरिका और यूरोप से भले ही मौद्रिक क्षमता के मामले में ज्यादा शक्तिशाली नहीं है लेकिन लोकप्रियता के मामले में आरबीआई इनसे आगे निकल गई है। गुरुवार शाम तक माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर आरबीआई के लगभग 7.47 लाख फॉलोअर्स हो गए हैं। केंद्रीय बैंक के एक अधिकारी के अनुसार, सिर्फ 20 अप्रैल को ही आरबीआई के ट्विटर हैंडल पर 1.31 लाख नए फॉलोअर्स जुड़े हैं। बता दें कि आरबीआई और उसके गवर्नर शक्तिकांत दास के ट्विटर अकाउंट अलग-अलग हैं।

फॉलोअर्स की संख्या में दोगुना बढ़ोतरी
अधिकारी के मुताबिक, मार्च 2019 के मुकाबले ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या में दोगुना बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल मार्च में सेंट्रल बैंक के ट्विटर हैंडल पर करीब 3,42,000 फॉलोअर्स थे जो कि अब बढ़कर 7,50,000 हो गए हैं। बता दें कि आरबीआई ने जनवरी 2012 में अपना ट्विटर अकाउंट बनाया था। इस लिस्ट में आरबीआई के बाद दूसरे नंबर पर इंडोनेशिया का केंद्रीय बैंक है और तीसरे स्थान पर 7.11 लाख फॉलोअर्स के साथ लैटिन अमेरिकी कंट्री बैंक-डे-मैक्सिको, एपेक्स बैंक ऑफ मैक्सिको है।


आरबीआई अभियान के चलते बढ़ा फॉलोअर्स
बता दें कि लाॅकडाउन के दौरान आरबीआई ने अपने ट्विटर अकाउंट 'RBI Says' सुरक्षा अभियान की शुरूआत की है। इसी नाम से एक फेसबुक पेज भी शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत आरबीआई लोगों को बैंक शाखाओं में न जाकर स्वस्थ और सुरक्षित रहने की सलाह दे रहे हैं। अभियान बैंक से संबंधति अन्य सूचनाओं के बारे में भी जानकारी दिया जा रहा है। एक अधिकारी के मुताबिक, 25 मार्च से शुरू लाॅकडाउन के दौरान बैंक के फॉलोअर्स की संख्या में 1.5 लाख से ज्यादा की वृद्धि हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लाॅकडाउन के दौरान आरबीआई ने अपने ट्विटर अकाउंट 'RBI Says' सुरक्षा अभियान की शुरूआत की है

जूम ऐप को चुनौती देगा गूगल का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप मीट, दुनियाभर के यूजर्स फ्री में इस्तेमाल कर सकेंगे April 30, 2020 at 01:49AM

लॉकडाउन के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप के बढ़ते क्रेज को देखते हुए गूगल ने अपनी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप मीट को दुनियाभर के यूजर्स के लिए फ्री कर दिया है। कंपनी ने बताया कि आने वाले कुछ हफ्तों के भीतर सभी यूजर्स इसे फ्री में इस्तेमाल कर सकेंगे। अभी तक इस प्रीमियम ऐप का पेड वर्जन अवेलेबल था। गूगल मीट में एक साथ 100 पार्टिसिपेंट्स एक घंटे तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सकेंगे। गूगल मीट का मुकाबला जूम ऐप से देखने को मिलेगा। जूम के फ्री वर्जन में भी 100 प्रतिभागी एक साथ 40 मिनट तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जुड़ सकते हैं।

100 प्रतिभागी एक साथ जुड़ सकेंगे
गूगल क्लाउड की प्रोडक्ट मैनेजमेंट डायरेक्टर स्मिता हाशिम ने बताया कि गूगर मीट के सभी के लिए फ्री होने से अब कोई भी यूजर मीटिंग होस्ट कर सकेंगे, जिसमें 100 प्रतिभागी 60 मिनट तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हो सकेंगे। उन्होंने आगे कहा कि गूगल मीट न सिर्फ सुरक्षित है बल्कि विश्वसनीय भी है। हमें उम्मीद है कि हमारे हैंगआउट यूजर अब गूगल मीट पर स्विच हो जाएंगे।

लेआउट भी चेंज करेगी कंपनी
कंपनी ने बताया कि हम कुछ आवश्यक सर्विस को ही फ्री कर रहे हैं। फिलहाल गूगल मीट को मोनेटाइज करने की हमारी कोई योजना नहीं है। हमें उम्मीद है कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आने वाले समय में भी एक आवश्यक सेवा बनी रहेगी, उन्होंने कहा कि कंपनी की भविष्य में गूगल मीट के लेआउट में बदलाव करने की भी योजना है।

रोज जुड़ रहे हैं 3 करोड़ नए यूजर्स
जनवरी में लॉन्च हुई गूगल मीट का रोजाना इस्तेमाल अबतक 30 गुना तक बढ़ गया है। वर्तमान में ऐप 300 करोड़ वीडियो मीटिंग होस्ट करता है और ऐप पर रोजाना 3 करोड़ नए यूजर्स जुड़ते रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले हफ्ते रोजाना मीट ऐप इस्तेमाल करने वालों का आंकड़ा 10 करोड़ के पार हो गया था।

फ्री मिलेंगे सभी एडवांस्ड फीचर्स
मई से कोई भी यूजर ईमेल एड्रेस से मीट ऐप में साइनअप कर ऐप के सभी खास फीचर्स इस्तेमाल सकेगा, जो अभी तक गूगल बिजनेस और एजुकेशन अकाउंट यूजर्स के लिए उपलब्ध थे। इनमें सिंपल शेड्युलिंग, स्क्रीन शेयरिंग, रियल-टाइम कैप्शन और प्राथमिकता के अनुसार लेआउट चुनना शामिल है। कंपनी ने बताया कि यह सुविधा सिर्फ उन्हीं यूजर्स को मिलेगी, जिनके पास गूगल अकाउंट होगा। 30 सितंबर से हम जी सूइट भी जरूरी कर देंगे, जिसमें कई एडवांस्ड फीचर्स फ्री मिलेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गूगल मीट ऐप फ्री में इस्तेमाल करने के लिए गूगल अकाउंट होना अनिवार्य है

कोरोना के लिए एपल ने फेस ID फीचर में किया बदलाव, चेहरे पर मास्क हुआ तो सीधे पिनकोड एंट्री स्क्रीन खुलेगी April 30, 2020 at 12:03AM

एपल नए फीचर पर काम कर रहा है, जिसमें मास्क पहने हुए भी फेस आईडी सपोर्ट करने वाले आईफोन को अनलॉक किया जा सकेगा। यह नया फीचर आईओएस 13.5 बीटा वर्जन में मिलेगा, जिसमें यूजर के चेहरे पर मास्क होने पर फेस आईडी फंक्शनैलिटी ऑटोमैटिक स्विच होकर पिनकोड में कन्वर्ट हो जाएगी, जिसके बाद पासवर्ड डालकर फोन अनलॉक किया जा सकेगा। कोरोना महामारी के दौरान यह फीचर काफी महत्वपूर्ण साबित होगा, क्योंकि कई जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है, ऐसे में फोन अनलॉक करने के लिए मास्क हटाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

मास्क देखकर खुद स्किप हो जाएगा फेस आईडी फीचर

  • हालांकि, आईफोन X या उससे ऊपर के मॉडल्स में बाय डिफॉल्ट फेस आईडी ऑथेंटिकेशन मिलता है, जो ट्रू डेप्थ कैमरे के जरिए यूजर का फेशियल डेटा कलेक्ट करता है। हालांकि यूजर के पास स्क्रीन स्वाइप करके पासवर्ड डालने की सुविधा भी मिलती है।
  • लेकिन लेटेस्ट आईओएस 13.5 बीटा वर्जन में कंपनी ने सिस्टम को इस तरह से डिजाइन किया है कि अगर फेसआईडी को यूजर के चेहरे पर मास्क या उससे मिलता-जुलता कोई ऑब्जेक्ट दिखता है, तो सीधे पासवर्ड एंट्री स्क्रीन खुल जाएगी। यूजर स्क्रीन स्वाइप करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

शुरुआत में कुछ ही यूजर को मिलेगा फीचर
शुरुआती तौर में टेस्टिंग के लिहाज से फीचर सिर्फ लेटेस्ट आईओएस 13.5 बीटा वर्जन के डेवलपर्स को ही मिलेगा। जल्द ही कंपनी इसे स्टेबल वर्जन यूजर्स के लिए भी जारी करेगी।

रॉबर्ट पीटरसन नाम के यूजर इस फीचर का स्क्रीनशॉट ट्वीटर पर शेयर किया है, जिसमें इस फीचर की झलक देखने को मिल रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह नया फीचर आईओएस 13.5 बीटा वर्जन के जरिए मिलेगा
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...