Sunday, April 5, 2020

अब नहीं खरीद सकेंगे सुजुकी हायाबूसा और एनफील्ड के 500 सीसी मॉडल्स, BS6 आने के बाद इन 6 पॉपुलर टू-व्हीलर की बिक्री हुई बंद April 04, 2020 at 11:30PM

1 अप्रैल से देशभर में बीएस6 नॉर्म्स लागू हो चुके हैं। ज्यादातर कंपनियां अपने बीएस4 व्हीकल्स को बीएस6 में कन्वर्ट चुकी हैं। लेकिन कुछ गाड़ियां ऐसी भी हैं जिनके इंजन में नए एमिशन नॉर्म्स को देखते हुए कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऐसे में कुछ का प्रोडक्शन पूरी तरह से बंद हो चुका है तो कुछ के बीएस6 मॉडल लॉन्च होने की उम्मीद अभी भी की जा रही है। आइए देखते हैं बीएस6 के दौर में कौन से टू-व्हीलर्स हैं जो अलविदा कह चुके हैं....


रॉयल एनफील्ड 500 सीसी मॉडल्स

बीएस6 आने के कारण रॉयल एनफील्ड के 500 सीसी मॉडल्स अब नहीं खरीदे जा सकेंगे। कंपनी ने बुलेट 500, क्लासिक 500 और थंडरबर्ड 500 रेंज के सभी मॉडल्स बंद कर दिए हैं। इसकी वजह यह भी है कि कंपनी ने नए एमिशन नॉर्म्स को लेकर 500 सीसी इंजन में कोई अपडेट्स नहीं किए हैं।

सुजुकी हायाबूसा
दो दशक तक लोगों कि दिलों पर राज करने वाली सुजुकी हायाबूसा भी अब नहीं बिकेंगी। ग्लोबल मार्केट में इसका बीएस6 वर्जन उपलब्ध नही है, जिस कारण कंपनी ने इसे बंद कर दिया है। लेकिन कयास लगाए जा रहे है कि कंपनी इसकी लोकप्रियता को देखते हुए जल्द ही इसका बीएस6 वर्जन पेश करेगी।

होंडा सीबीआर250 आर

लगभग एक दशक पहले भारत में लॉन्च हुई होंडा सीबीआर 250 आर में भी कंपनी ने तब से लेकर अब तक कोई खास बदलाव नहीं किया। बीएस6 को देखते हुए भी कंपनी ने इसके इंजन में बदलाव नहीं किए। ग्लोबल मार्केट में होंडा सीबीआर250 आर के रिप्लेसमेंट के तौर पर सीबीआर 300आर को लॉन्च कर दिया गया है लेकिन भारत में ये अवेलेबल नहीं है। सीबीआर250 आर की बिक्री कई इंटरनेशनल मार्केट में बंद कर दी गई है और अब भारत में भी इसे खरीदा नहीं जा सकेगा।

होंडा यूनिकॉर्न 150
होंडा यूनिकॉर्न 150 को 2004 में लॉन्च किया गया था लेकिन तब से लेकर अबतक इसमें कोई खास बदलाव नहीं किए गए। बाद में कंपनी ने इसके रिप्लेसमेंट के तौर पर सीबी यूनिकॉर्न 160 को लॉन्च किया लेकिन पहले जैसी लोकप्रियता हासिल नहीं कर पाई, जिसके बाद कंपनी ने इसे दोबारा लॉन्च किया। यह कंपनी का सबसे पॉपुलर मॉडल है। इसके अब तक 25 लाख यूनिट्स बिक चुके हैं लेकिन बीएस6 आने के बाद कंपनी ने इसके 149.2 सीसी इंजन को बंद करने का फैसला लिया है। यानी यूनिकॉर्न 150 कि बिक्री अब हमेशा के लिए बंद कर दी गई है।

यामाहा फस्किनो
अच्छी सेल्स की बावजूद यामाहा ने 110 सीसी स्कूटर फस्किनो को बंद कर दिया है। कंपनी ने बताया है कि 2025 तक वे अपने स्कूटर सेगमेंट का मार्केट शेयर भी दोगुना करना चाहती है। ऐसे में जहां स्कूटर्स अब 125 सीसी की तरप बढ़ रही हैं तो यामाहा भी पीछे नहीं रहना चाहता। Ray Z की तरह यामाहा ने फस्किनो को फस्किनो 125 से रिप्लेस कर दिया है, जिसमें यामाहा Ray ZR का इंजन लगा हुआ है।

हीरो प्लेजर
2006 में 102 सीसी इंजन से लैस फर्स्ट जनरेशन हीरो प्लेजर को भारतीय बाजार में उतारा गया और 14 साल बाद इसे डिस्कंटीन्यू करना का फैसला लिया। हालांकि कंपनी ने इसके बदलें हीरो प्लेजर प्लस को बाजार में उतारा था, जिसमें 110 सीसी का इंजन दिया गया था लेकिन बीएस6 आने के बाद कंपनी ने इसे भी बंद कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Honda Navi, Hero Pleasure, Suzuki Hayabusa, Royal Enfield 500cc models include these 6 motorcycles and scooters discontinued in the BS6 era

गहरे पानी में भी काम करेंगे फ्यूचर आईफोन, स्वीमिंग और डाइविंग के दौरान अंडरवॉटर फोटो-वीडियोग्राफी कर सकेंगे April 04, 2020 at 08:17PM

दुनियाभर में कोरोना का कहर जारी है लेकिन बावजूद इसके एपल अपने फ्यूचर आईफोन्स को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है। हाल ही में एपल के नए पेटेंट की रिपोर्ट इंटरनेट पर स्पॉट की गई जिसमें नए अपकमिंग आईफोन की झलक देखने को मिली। नए पेटेंट के मुताबिक, एपल आईफोन की वॉटरप्रूफ कैपेबिलिटी को और मजबूत करने पर काम कर रहा है। फिलहाल मार्केट में अवेलेबल लगभग सभी आईफोन वॉटरप्रूफ है और हम कई ऐसी खबरें भी सुन चुके हैं कि कई दिनों बाद खोया हुआ आईफोन पानी में मिला वो भी का काम करता हुआ।

एपल इंसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ऐसे आईफोन पर काम कर रही है जिसमें गहरे पानी में भी इस्तेमाल किया जा सके। यानी फ्यूचर आईफोन को अंडरवॉटर एक्टिविटी जैसे स्वीमिंग और फ्री-डाइविंग में इस्तेमाल किया जा सकेगा और गहरे पानी में फोटो और वीडियोग्राफी की जा सकेगी। यूएस पेटेंट नंबर 20200104021 के तहत कंपनी ने नए यूजर इंटरफेस को भी शो किया। पेटेंट एप्लीकेशन के मुताबिक, आईफोन अंडरवॉटर यूजर इंटरफेस एक्टिवेट कर लेगा जब वह पानी के अंदर काम करेगा।

इसके अलावा कंपनी ने एक और पेटेंट फाइल किया है। जिसके जरिए कंपनी ने कुछ दिक्कतों को ठीक करने की भी कोशिश की है। नए पेटेंट ( यूएस पेटेंट नंबर 20200104033) के तहत आईफोन यूजर के चेहरे के जरिए काम करेगा। फ्यूचर आईफोन यूजर के फेस को पहचान कर यूआई को ऑटोमैटिकली बदल देगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Apple iPhone could operate underwater in the future; patent spotted online

Saturday, April 4, 2020

सनरूफ वैरिएंट के साथ लॉन्च हुआ टाटा नेक्सन का नया XZ+(S) वैरिएंट, फुली लोडेड XZ(O)मॉडल से 30 हजार रु. सस्ता, शुरुआती कीमत 10.10 लाख रु. April 04, 2020 at 03:28AM

टाटा मोटर्स ने सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सन में नया XZ+(S) वैरिएंट जोड़ा है। इसके पेट्रोल-मैनुअल वर्जन की कीमत 10.10 लाख रुपए और डिजल-मैनुअल वर्जन की कीमत 11.60 लाख रुपए है। ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मॉडल XZA+(S) की बात करें तो पेट्रोल मॉडल 10.70 लाख रुपए तो डीजल मॉडल 12.20 लाख रुपए का है। नया मॉडल नेक्सन के XZ+ वैरिएंट से 60 हजार रुपए महंगा है लेकिन फुली लोडेड वैरिएंट XZ(O) से 30 हजार रुपए सस्ता है।

XZ+ मॉडल के सभी फीचर्स के अलावा S वैरिएंट में कई एडिशनल फीचर्स मिलेंगे, जिसमें सबसे खास है इलेक्ट्रिक सनरूफ, जो पहले सिर्फ फुली लोडेड वैरिएंट XZ(O) में ही मिलता था। इसमें XZ(O) की तरह ही लेदर रेप्ड गियरनॉब और स्टीयरिंग, टायर प्रेशर मॉनिटर, ऑटो हेडलैंप्स और वाइपर्स, क्रूज कंट्रोल और क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम के लिए एक्सप्रेस कूल फंक्शन मिलता है। हालांकि कंपनी की कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी अभी भी फुली लोडेड XZ(O) वैरिएंट में ही सीमित है।

नए XZ+(S) मॉडल में बीएस6 कंप्लेंट 1.2 लीटर का टर्बो-पेट्रोल और 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलेगा। दोनों में 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन मिलते हैं। उम्मीद की जा रही है कि लोअर वैरिएंट सनरूफ मिलने से ग्राहकों के बीच इसकी लोकप्रियता बढ़ेगी और इसकीस सेल्स में इजाफा होगा। इसका मुताबला हुंडई वेन्यू और हाल ही में लॉन्च हुई सुजुकी विटारा ब्रेजा फेसलिफ्ट, फोर्ड ईकोस्पोर्ट और महिंद्रा एक्सयूवी 300 से है।




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
New XZ + (S) variant of Tata Nexon launched with sunroof variant, fully loaded XZ (O) model for Rs. 30,000. Cheap, Starting Price Rs. 10.10 Lakh

CCS इन्साइट की रिपोर्ट में दावा- इस साल बिकेंगे सिर्फ 157 करोड़ स्मार्टफोन, यह पिछले दशक का सबसे कम आंकड़ा, सस्ते हो जाएंगे 5G फोन April 04, 2020 at 01:32AM

साल 2020 इंडस्ट्रीज के लिए काफी मुश्किलों भरा रहेगा और इसका एक ही कारण है वो है कोरोनावायरस महामारी का फैलना। यह वायरस अब तक 205 देशों को अपने जद में ले चुका है और इसकी वजह से दुनियाभर में 60 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। टेक्नोलॉजी सेगमेंट की बात करें तो स्मार्टफोन सेक्टर को इससे सबसे ज्यादा नुकसान होगा। रिसर्च कंपनी सीसीएस इन्साइट की रिपोर्ट के मुताबिक, स्मार्टफोन मार्केट के लिए यह साल काफी मुश्किलों भरा रहेगा। इस साल दुनियाभर में कुल 157 करोड़ यूनिट्स की ही बिक्री होगी जो पिछले साल की तुलना 13 फीसदी कम है। बिक्री के मामले में यह पिछले एक दशक का सबसे कम आंकड़ा है। अभी तक सिर्फ 126 करोड़ यूनिट ही बिक पाए है जबकि पिछले साल 141 करोड़ यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

कोरोना के कारण साल की दूसरी तिमाही भी काफी मुश्किलों भरी रहने वाली है। रिपोर्ट में बताया गया है कि सप्लाई और डिमांड में दिक्कतें आने के कारण कम्बाइंड शिपमेंट में 29 फीसदी की गिरावट देखी जा सकती है। इतना ही नहीं छुट्टियों में होने वाली बिक्री पर भी असर पड़ेगा।

इस समय दुनियाभर के ग्राहक लॉकडाउन के कारण घरों में हैं, हालांकि डिमांड पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। लॉकडाउन के कारण सप्लाई चेन में काफी दिक्कतें आ रही हैं, इस कारण कई देशों के ग्राहक फिलहाल स्मार्टफोन नहीं खरीद पा रहे हैं। भारत की बात करें तो यहां कई ऐसे ग्राहक फोन खरीद चुके है और उसका भुगतान भी कर चुके हैं लेकिन उन्हें फोन नहीं मिला है।

दूसरा कारण जो इस समय लोगों को फोन खरीदने से रोक रहा है वो यह है कि लॉकडाउन के कारण आर्थिक स्थिति भी डगमगा गई है, ऐसे में फोन के बजाए लोग रोजमर्रा की जरूरी चीजों को खरीद रहे हैं। रिपोर्ट में बताया कि इस साल त्यौहार के समय भी साल 2019 की तुलना में कुछ फीसदी स्मार्टफोन ही ज्यादा बिके।

लेकिन अच्छी बात यह कि मार्केट तेजी से रिकवरी भी कर लेगा। इस साल आई डिमांड में कमी के कारण अलगे साल यानी 2021 में मांग में 12 फीसदी की तेजी देखी जा सकती है जो 2022 तक बनी रहेगी। उम्मीद की जा रही है कि 2022 में शिपमेंट का आंकड़ा 200 करोड़ के पार पहुंच सकता है। इतना ही नहीं स्मार्टफोन निर्माता सस्ते फोन बनाने पर भी जोर देंगे। उम्मीद की जा रही है कि 5जी मिडरेंज और फ्लैगशिप स्मार्टफोन भी सस्ते हो जाएंगे। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि 2024 तक सिर्फ 5जी फोन ही सबसे ज्यादा बिकेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
CCS Insight report claims - Only 157 crore smartphones will be sold this year, this is the lowest figure of last decade, 5G phones will become cheap
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...