Thursday, March 26, 2020

दो वैरिएंट में लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी M21 स्मार्टफोन, शुरुआती कीमत 13,499 रु, 48MP ट्रिपल रियर कैमरा और 6000mAh बैटरी मिलेगी March 22, 2020 at 07:09PM

गैजेट डेस्क. साउथ कोरियाई कंपनी सैमसंग ने बुधवार को नया स्मार्टफोन गैलेक्सी एम21 लॉन्च कर दिया है। इसे एम20 के अपग्रेड वर्जन के तौर पर लॉन्च किया गया है। इसे 4 जीबी और 6 जीबी रैम वाले दो वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। फोन की शुरुआती कीमत 13,499 रुपए है। खासबात यह है कि फोटोग्राफी के लिए फोन में 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा और 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसके अलावा फोन में सुपर एमोलेड डिस्प्ले समेत 6000 एमएएच बैटरी भी मिलेगी।

सैमसंग गैलेक्सी एम21: वैरिएंट वाइस कीमत और ऑफर

  • कंपनी ने फोन के दो वैरिएंट लॉन्च किए हैं। यह दो कलर ऑप्शन ब्लैक, ब्लू में उपलब्ध हैं। इसकी पहली सेल 23 मार्च से शुरू होगी। इसे अमेजन से खरीदा जा सकेगा।
  • फोन के बॉक्स में डेटा केबल, 15 वॉट चार्जर (टाइप-सी), सिम इजेक्टर टूल, यूजर मैनुअल गाइड मिलेगा।

वैरिएंट वाइस कीमत

वैरिएंट कीमत
4GB/64GB 13,499 रुपए
6GB/128GB 15,499 रुपए

सैमसंग गैलेक्सी एम21 के बेसिक स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज 6.4 इंच
डिस्प्ले टाइप फुल एचडी प्लस, 1080x2340 पिक्सल रेजोल्यूशन, गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन
सिम टाइप डुअल नैनो सिम
ओएस वन UI 2.0 बेस्ड एंड्रॉयड 10
प्रोसेसर एक्सीनोस 9611
रैम/स्टोरेज 4GB/64GB, 6GB/128GB
एक्सपेंडेबल मेमोरी 512GB
रियर कैमरा 48MP(प्राइमरी)+8MP(अल्ट्रा-वाइड एंगल)+5MP(डेप्थ सेंसर)
फ्रंट कैमरा 20MP
बैटरी 6,000mAh विद 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
कलर ब्लैक, ब्लू
सिक्योरिटी फिंगरप्रिंट और फेसअनलॉक
सेंसर एक्सीलेरोमीटर, फिंगरप्रिंट सेंसर, जायरोस्कोप, जियोमैग्नेटिक सेंसर, प्रॉक्सिमिटी, वर्चुअल लाइट सेंसिंग
वजन 188 ग्राम

फोन का यूएसपी है इसका दमदार ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

सैमसंग गैलेक्सी एम21 में तीन रियर कैमरे मिलेंगे। इसमें 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा मिलेगा।
सेल्फी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

कंपनी ने इसके पेज पर कुछ सैंपल इमेज भी जारी की

गैलेक्सी एम20 और एम21 में क्या है अंतर...

  • एम20 में 6.3 इंच का इंफिनिटी-वी शेप वाला फुल एचडी डिस्प्ले है जबकि एम21 में 6.4 इंच का सुपर एमोलेड इंफिनिटी- डिस्प्ले मिलेगा।
  • फोटोग्राफी के लिए एम20 में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 13 मेगापिक्सल + 5 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरा हैं जबकि एम30 में 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जबकि सेल्फी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।
  • एम20 में 5000 एमएएच की बैटरी है जबकि एम21 में 6000 एमएएच की बैटरी है, जिसमें 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल जाता है।
  • एम20 एंड्ऱॉयड 8.1 ओरियो और एक्सीनोस 7904 प्रोसेसर पर बेस्ड है जबकि एम21 में एंड्रॉयड 10 ओएस और एक्सीनोस 9611 चिपसेट दिया गया है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Samsung Galaxy M21 Price| Samsung Galaxy M21 launched in in india at starting price 12999 rupees, know todays updates, price, features and specication

आपकी कार में हो सकते हैं वायरस, डोर हैंडल को बार-बार करें साफ; सेफ्टी के लिए इन 6 बातें रखें ध्यान March 21, 2020 at 09:18PM

ऑटो डेस्क. कोरोनावायरस से बचने के लिए सुरक्षा ही सबसे बड़ा कदम है। इसके लिए स्वंम को साफ-सुथरा रखने के साथ आसपास की चीजों को भी साफ रखना जरूरी है। खासकर यदि आप डेली कार से ट्रेवल करते हैं तब उसकी सफाई बेहद जरूरी है। क्योंकि कोरोना का वायरस आपकी कार की सीट, डोर हैंडल, स्टीयरिंग कहीं पर भी हो सकता है। ऐसे में आपको अपनी कार की सफाई के कुछ बेसिक स्टेप्स फॉलो करना है, जो आपको COVID-19 के साथ सभी तरह के वायरस से सुरक्षित रखेंगे।

1. सबसे पहले खुद को स्वच्छ रखें
कार ड्राइविंग के दौरान खुद की सुरक्षा सबसे जरूरी है। यदि आप खुद को सुरक्षित रखते हैं तब कार के अंदर वायरस पहुंचने की संभावना न के बराबर हो जाती है। ऐसे में जरूरी है कि वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ने सफाई को लेकर जो गाइडलाइन जारी की है, उसे लगातार फॉलो करें। यदि आप अपने हाथों को बार-बार सही तरह से साफ करते हैं तब इस संक्रमण से बच सकते हैं। आप ड्राइविंग से पहले और बाद में हमेशा अपने हाथों को अच्छी तरह साफ करें। अपनी कार में हैंड सैनिटाइजर जरूर रखें। इसका आपको कार इस्तेमाल करने से पहले करना चाहिए। साथ ही, जो लोगो आपकी कार में ट्रेवल कर रहे हैं उन्हें भी सैनिटाइजर का इस्तेमाल जरूर कराएं। हो सके तो मुंह पर मास्क लगाकर ही ड्राइविंग करे। साथ ही, कार में बैठने वाले सभी लोगों को मास्क लगाने के लिए कहें।

2. कार केबिन का साफ रखें
कार के केबिन की सफाई सबसे जरूरी है। इन दिनों तो आपको ड्राइविंग से पहले हमेशा केबिन को अच्छी तरह साफ रखना चाहिए। इसके लिए केबिन को सैनिटाइज करें। आपकी कार में वायरस तब तक ही रहेंगे जब तक उसकी सफाई अच्छी तरह नहीं हो रही है। सफाई के लिए आप किसी भी कार क्लीनिंग प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। कार केबिन की सफाई के लिए वैक्यूम क्लीनर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। कोशिश करें कि कार केबिन के किसी भी हिस्से में धूल या किसी अन्य तरह की गंदगी नहीं हो। यदि कार में कर्टेन लगे हैं तब उनकी सफाई भी बेहद जरूरी है। कार के डैशबोर्ड, स्टीयरिंग, एसी विंग्स को भी अच्छी तरह साफ करें।

3. बार-बार छुने वाली जगहों पर ज्यादा ध्यान दें
कार की उन जगहों पर जिन्हें आप ज्यादा छूते हैं, उनकी बार-बार सफाई करना सबसे ज्यादा जरूरी है। खासकर कार के डोर हैंडल को कई लोग छूते हैं, तब उसकी सफाई लगातार होना चाहिए। इतना ही नहीं, इसकी सफाई करने के तुरंत बाद आपको हैंड सैनिटाइजर का भी इस्तेमाल करना चाहिए। इसके साथ कार में जिन चीजों पर सबसे ज्यादा हाथ लगता है उनमें स्टीयरिंग व्हील, गियरबॉक्स, हैंड ब्रेक, सन वीजर्स, सीट एडजेस्टमेंट लीवर, सीट बेल्ट, डैशबोर्ड, म्यूजिक सिस्टम या टचस्क्रीन शामिल है। इन सभी एलीमेंट की सफाई का ध्यान जरूर रखें। इनकी सफाई के लिए कार में कोई भी कीटाणुनाशक रखें। इन सभी को किसी कपड़े से साफ करें। और उस कपड़े की सफाई का भी ध्यान रखें।

4. सीट लेदर और कवर की सफाई
वायरस कार के सीट कवर, लेदर को अपना घर बना सकते हैं। इन पर वायरस आते हैं तो आपके हाथों, कपड़ों तक आसानी से पहुंच सकते हैं। इसके साथ, हेडरेस्ट्स, सीटबैक पॉकेट्स, बैकरेस्ट्स और आर्मरेस्ट्स ऐसी कई जगहें हैं जिन्हें रेगुलर साफ किया जाना चाहिए। इसकी सफाई के लिए आप पानी में शैम्पू मिलाकर हल्के गीले कपड़े से साफ कर सकते हैं। हो सके तो रात के वक्त कार में कोई कीटनाशक स्प्रे कर देना चाहिए। इससे कार में मौजूद सभी तरह के कीटाणु और वायरस खत्म हो जाएंगे।

5. एयर कंडीशनर की सफाई
किसी भी तरह का वायरस एसी में सबसे तेजी से एक्टिव होता है और तेजी से फैलता है। क्योंकि कार का एरिया छोटा होता है और एसी चलने के दौरान वायरस सभी पैसेंजर्स के पास पहुंच सकता है। गर्मी के मौसम में ज्यादातर लोग एसी का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में कार के एसी की सफाई रखना सबसे ज्यादा जरूरी है। इसके लिए आप ऐसी वेंट्स को साफ करें। साथ ही, वेंट्स में कीटाणुनाशक स्प्रे का इस्तेमाल जरूर करें।

6. अकेले चलने की कोशिश करें
कुछ समय के लिए आपको अपने सोशल नेटवर्क को पीछे छोड़ देना चाहिए। यानी कोशिश करें कि कार में अकेले ही ट्रेवल करें। किसी बाहर वाले, दोस्त, परिचित के साथ ट्रेवलिंग से बचे। यदि किसी स्थिति में इनके साथ चलना पड़ रहा है तब सैनिटाइज प्रोसेस का पूरा ध्यान रखें। सबसे जरूरी बात कि ट्रेवलिंग के दौरान सभी तरह के पेमेंट डिजिटल करने की कोशिश करें। क्योंकि वायरस नोट के ऊपर हो सकता है, जो आपके हाथ वॉलेट तक पहुंच सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Coronavirus Outbreak : How to Disinfect Your Car 6 Steps to Follow for Your Safety

Wednesday, March 25, 2020

खासतौर से गेमिंग के लिए बने हैं ये 7 फोन, 12GB तक की रैम से है लैस, गेम खेलते समय फोन न हो इसलिए लगे हैं कूलिंग फैन March 25, 2020 at 01:50AM

गैजेट डेस्क. गेमिंग के लिए स्मार्टफोन में बड़ी रैम और दमदार प्रोसेसर होना बेहद जरूरी है। वहीं फोन के डिस्प्ले का रिफ्रेश्ड रेट भी अच्छा होना चाहिए ताकि हैवी गेम्स के ग्राफिक्स आसानी और तेजी से रन हो सके। ऐसे में अगर आप अपने फोन में हैवी गेम्स नहीं खेल पा रहे हैं और ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में है जिसे खासतौर से गेमिंग के लिए ही डिजाइन किया गया हो तो नीचे दिए गए कुछ फोन बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।

आसुस रोग फोन 2


आसुस ने कुछ दिन पहले ही भारतीय बाजार में लेटेस्ट स्मार्टफोन आसुस रोग फोन 2 को लॉन्च किया। इसकी शुरुआती कीमत 37999 रुपए है। फोन को खासतौर से गेमिंग के लिए बनाया गया है। इसमें 6000 एमएएच की दमदार बैटरी है। फोन में 6.59 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश्ड रेट मिलता है, यानी हैवी गेम के ग्राफिक्स बेहद स्मूद रन करेंगे। फोन में 12 जीबी तक की रैम, 512 जीबी तक का स्टोरेज और स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर है जिसकी बदौलत इसमें पबजी जैसे हैवी गेम्स आसानी से खेले जा सकते हैं।

दो वर्जन में लॉन्च हुआ गेमिंग स्मार्टफोन आसुस रोग फोन 2, शुरुआती कीमत 37,999 रुपए

नुबिया रेड मैजिक 3S

चीनी कंपनी नुबिया का गेमिंग फोकस्ड स्मार्टफोन नुबिया रेड मैजिक 3S भी भारतीय बाजार में बिक्री के लिए अवेलेबल है। इसकी शुरुआती कीमत 35999 रुपए है। इसमें 12 जीबी तक की रैम और 256 जीबी तक का स्टोरेज मिलेगा। इसमें स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर है, जिसकी बदौलत फोन में हैवी गेम्स आसानी से खेले जा सकते हैं साथ ही इसमें 6.6 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जिसमें गेम खेलने का बेहतरीन अनुभव मिलेगा। फोन में 5000 एमएएच बैटरी है, जो 27 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें लिक्विड-फिल्ड हीट पाइप, डेडिकेटेड इंटरनल कूलिंग फैन और थर्मल मैनेजमेंट के लिए मल्टी-लेयर ग्रेफाइट शीट मिलती है।

गेमिंग स्मार्टफोन नुबिया रेड मैजिक 3S लॉन्च, मिलेगी 12 जीबी तक की रैम और 5000mAh बैटरी

ब्लैक शार्क 2


श्याओमी की सब-ब्रांड कंपनी ब्लैक शार्क ने भारतीय बाजार में अपने गेमिंग फोक्सड स्मार्टफोन ब्लैक शार्क 2 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 39999 रुपए है। इसके टॉप वैरिएंट में 12 जीबी रैम और 256 जीबी तक का स्टोरेज मिलेगा। फोन में 6.39 इंच का डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर मिलेगा। गेमिंग के दौरान फोन गर्म न हो इसके लिए फोन में लिक्विड-कूल्ड 3.0 टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है।

12GB रैम वाला ब्लैक शार्क 2 स्मार्टफोन लॉन्च, लिक्विड-कूल्ड टेक्नोलॉजी नहीं होने देगी गर्म

वनप्लस 7T
यह पहला स्मार्टफोन था जिसमें प्री-इंस्टॉल एंड्रॉयड 10 ओएस दिया गया था। फोन की कीमत 39999 रुपए है। गेमिंग के लिहाज से भी यह फोन बढ़िया है इसमें 8 जीबी रैम मिलती है और 256 जीबी तक का स्टोरेज मिलता है। फोन में 6.55 इंच का बड़ा डिस्प्ले है जिसमें 90Hz का रिफ्रेश्ड रेट मिलता है। यह स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर से लैस है। ग्राफिक्स के लिए इसमें डेडिकेटेड एड्रिनो 640 जीपीयू मिलता है।

वनप्लस 7T लॉन्च, पहला फोन जिसमें प्री लोडेड मिलेगा एंड्रॉयड 10 ओएस, शुरुआती कीमत 39,999 रु.

iQOO3 5G
हाल ही में चीनी कंपनी iQOO ने 5जी स्मार्टफोन iQOO3 के साथ भारतीय बाजार में डेब्यू किया। फोन की कीमत 36999 रुपए है। इसमें 12 जीबी तक की रैम और 256 जीबी तक का स्टोरेज मिलता है। फोन में 6.6 इंच का डिस्प्ले है जिसमें 60Hz स्क्रीन रिफ्रेश्ड रेट मिलता है। फोन में है स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर जो अबतक का सबसे दमदार प्रोसेसर है।

चीनी कंपनी iQOO ने भारत में 4G और 5G फोन किए लॉन्च, अब तक का सबसे तेज प्रोसेसर मिलेगा

रियलमी X50 5G
यह भारत का पहला 5G स्मार्टफोन है। इसकी शुरुआती कीमत 37999 रुपए है। फोन में 12 जीबी तक की रैम और 256 जीबी तक का स्टोरेज मिलता है। इसमें अबतक का सबसे दमदार प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 865 दिया गया है। फोन में 6.44 इंच की बैटरी है। हालांकि फोन में सिर्फ 4200 एमएएच की बैटरी मिलती है लेकिन इसमें 65 वॉच का फास्ट चार्जर भी मिलता है, जो सिर्फ 35 मिनट में फोन को फुल चार्ज कर देता है।

पहला 5G फोन रियलमी X50 स्मार्टफोन लॉन्च, डुअल म्यूजिक मोड से एक साथ वायर्ड और ब्लूटूथ दोनों हेडफोन पर सुन सकेंगे गाने

सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट

सैमसंग का यह फोन भी गेमिंग के लिए बढ़िया है। इसकी कीमत 39999 रुपए है। इसमें 8 जीबी रैम, 128 जीबी का स्टोरेज और स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर मिलता है जो गेमिंग के लिए परफेक्ट है। फोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले मिलता है जिसमें गेमिंग का बेहतरीन एक्सपीरियंस मिलेगा।


गैलेक्सी नोट 10 लाइट और S10 लाइट लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा और स्लिम बेजल डिस्प्ले मिलेगा



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gaming Smartphone Price List| Nubia Red Magic 3S, Black Shark 2, Asus Rog 2 include 7 best gaming focused smartphone know update on price, features and specifications

सामने आईं गैलेक्सी A31 की स्पेसिफिकेशन डिटेल्स, चार रियर कैमरे, 5000mAh बैटरी और 128GB तक का स्टोरेज मिलेगा March 24, 2020 at 11:04PM

गैजेट डेस्क. साउथ कोरियाई कंपनी सैमसंग जल्द ही अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन गैलेक्सी ए31 को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने ऑफिशियल वेबसाइट पर इसके पेज को लाइव कर दिया है, जिसमें लॉन्चिंग से पहले ही डिवाइस के फीचर्स सामने आए। हालांकि, कीमत के बारे में फिलहाल कोई ऐलान नहीं किया गया है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसकी कीमत 15 हजार रुपए तक होगी। पेज पर दी गई जानकारी के मुताबिक, यह प्रिज्म क्रश ब्लक, प्रिज्म क्रश ब्लू, प्रिज्म क्रश रेडल और प्रिज्म क्रश व्हाइट में अवेलेबल होगा।

सैमसंग गैलेक्सी A31: बेसिक स्पेसिफिकेशन

  • कंपनी ने ग्लोबल वेबसाइट पर इसके फुल स्पेसिफिकेशन को जारी कर दिया है। इसमें 6.4 इंच का फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड इंफिनिटी-यू डिस्प्ले मिलेगा।
  • हालांकि प्रोसेसर के बारे में जानकारी नहीं दी गई है लेकिन लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें मीडियाटेक हीलियो पी65 प्रोसेसर मिलेगा।
  • फोन 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज के अलावा 6 जीबी रैम, 128जीबी स्टोरेज ऑप्शन में मिलेगा। माइक्रो एसडी कार्ड से इसके स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
  • फोन में 5000 एमएएच बैटरी मिलगी, जिसमें 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
  • फोटोग्राफी के लिए इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 5 मेगापिक्सल का डेप्थ लेंस और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मिलेगा। सेल्फी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। एंड्रॉयड10 ओएस बेस्ड वन यूआई पर काम करने वाले इसे फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।
डिस्प्ले साइज 6.4 इंच
डिस्प्ले टाइप फुल एचडी प्लस, सुपर एमोलेड, इंफिनिटी-यू
रैम/स्टोरेज 4GB/64GB, 6GB/128GB
एक्सपेंडेबल 512GB
रियर कैमरा 48MP+8MP+5MP+5MP
फ्रंट कैमरा 20MP
बैटरी 5000mAh विद 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
सिक्योरिटी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Samsung Galaxy A31 price| Samsung Galaxy A31 With 5,000mAh Battery and 20-Megapixel Selfie Camera to be launched in india know updates on price features and Specifications
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...