नई दिल्ली. हुंडई ने एलीट आई20 हैचबैक का बीएस6 मॉडल लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.50 लाख रुपए है। यह प्रीमियम हैचबैक अब सिर्फ पेट्रोल-मैनुअल वर्जन में ही मिलेगी। कंपनी ने इसके 1.4 लीटर डीजल इंजन और सीवीटी ऑटोमैटिक ऑप्शन को बंद कर दिया है। नई बीएस6 एलीट आई20 में अब सिर्फ चार वैरिएंट में अवेलेबल होगी।
इंजन की बात करें तो इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन है जो 83 हॉर्स पावर की ताकत और 114 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। कार में स्टैंडर्ड तौर पर 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ट्रांसमिशन मिलेगा। बीएस6 अपग्रेशन के बाद कार पहले से 15 हजार रुपए तक महंगी हो गई है।
BS6 हुंडई एलीट आई20: वैरिएंट वाइस कीमत
| मैग्ना प्लस | 6.50 लाख रुपए |
| स्पोर्ट्स प्लस | 7.36 लाख रुपए |
| स्पोर्ट्स डुअल टोन | 7.66 लाख रुपए |
| एस्टा (O) | 8.31 लाख रुपए |
किस वैरिएंट में क्या खास फीचर्स मिलेंगे
| हुंडई आई20 मैग्ना प्लस, कीमत 6.50 लाख रुपए |
|
| हुंडई आई20 स्पोर्ट्स प्लस, कीमत 7.36 लाख रुपए |
|
| हुंडई आई20 स्पोर्ट्स प्लस डुअल टोन, कीमत 7.66 लाख रुपए |
|
| हुंडई आई20 एस्टा (O), कीमत 8.31 लाख रुपए |
|
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
