Thursday, March 5, 2020

42 भाषा में वेबपेज पढ़कर सुनाएगा गूगल असिस्टेंट; कंपनी ने जारी किया रीड आउट लाउड फीचर, आवाज और अंदाज भी तय कर सकेंगे March 05, 2020 at 02:47AM

गैजेट डेस्क. गूगल ने गुरुवार को अपने वॉयस असिस्टेंट का नया फीचर रीड आउट लाउड लॉन्च किया। अब गूगल असिस्टेंट पहले से ज्यादा इंटेलीजेंट हो गया है। ये यूजर को 42 भाषाओं में वेबपेज, न्यूज स्टोरी और ब्लॉग को पढ़कर सुनाएगा। कंपनी ने सीईएस 2020 में इस फीचर के बारे में अनाउंस किया था। नए फीचर को दुनियाभर के एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जारी किया गया है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Google Assistant Read Out Loud feature | Google Assistant can now read webpages out loud to you in 42 languages know latest updates

होंडा ने CRF1100L अफ्रीका ट्विन लॉन्च की, 1084cc का इंजन और टचस्क्रीन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा March 05, 2020 at 02:26AM

ऑटो डेस्क. होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने 2020 होंडा CRF1100L अफ्रीका ट्विन सुपर बाइक भारतीय बाजार में उतार दी है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 15.35 लाख रुपए है। इसमें 1,084cc का पैरेलल-ट्विन इंजन दिया है। बाइक में नई टेक्नोलॉजी के साथ नई कनेक्टिविटी फीचर्स भी मिलेंगे। इसमें नई फेयरिंग, लाइट फ्रेम, 25 लीटर का फ्यूल टैंक और हाईट एडजेस्ट करने वाली विंडस्क्रीन मिलेगी।

इतना पावरफुल है इंजन

इसमें 1,084cc का इंजन दिया है, कंपनी का कहना है कि पुराने मॉडल की तुलना में 10 प्रतिशत ज्यादा पावर और 11 प्रतिशत ज्यादा टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 101 bhp पर 7,500 rpm का पावर और 105 Nm पर 6,250 rpm का पीक टॉर्क जनेरट करता है। इंजन में लाइटर एल्युमीनियम सिलेंडर स्लीव्स और रीडिजाइन इंजन केसिंग मिलेगी।

व्हील कंट्रोल के साथ आने वाली ये होंडा अफ्रीकाट्विन लेटेस्ट बाइक भी है। राइडर व्हील कंट्रोल को बंद भी कर सकता है। इसमें नया टचस्क्रीन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा। जो ब्लूटूथ ऑडियो कनेक्टिविटी के साथ आता है। ये एपल कारप्ले कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि इसका मैनुअल ट्रांसमिशन 20.4 kmpl और ऑटोमैटिक DCT वर्जन 20.8 kmpl का माइलेज देता है।

इसमें चार राइडिंग ऑप्शन टूर, अर्बन, ग्रावल और ऑफ-रोड दिया है। इसके साथ दो कस्टमाइज यूजर मोड्स दिए हैं। इसके स्टैंडर्ड मॉडल में 18.8 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है। इसके रियर सस्पेंशन प्रो-लिंक मोनोशॉक एल्युमीनियम के हैं। इसका फ्रंट व्हील 21-इंच और रियर व्हील 18-इंच का है। स्पीड को कंट्रोल करने के लिए फ्रंट व्हील में 310mm का डिस्क ब्रेक दिया है। इसमें एंट्री-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) भी दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The 2020 Honda CRF1100L Africa Twin Adventure Sports BS6 Launched In India; Prices Start At Rs. 15.35 Lakh; Specification and Features

1500 रु. से कम कीमत के 5 वायरलेस ईयरफोन, मिलेगा वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट, पानी की बौछारें भी बेअसर March 05, 2020 at 01:27AM

गैजेट डेस्क. कई कंपनियां अब स्मार्टफोन में 3.5 एमएम ऑडियो जैक नहीं दे रही हैं।। ऐसे में ब्लूटूथ नेकबैंड, ट्रूली वायरलेस ईयरबड्स का क्रेज बढ़ता जा रहा है। बाजार में सेनहाइजर, सोनी, एपल और सैमसंग समेत कई कंपनियों के नेकबैंड और ईयरबड्स मौजूद हैं लेकिन महंगा होने के कारण इन्हें हर कोई नहीं खरीद पाता। लेकिन बाजार में कुछ ऐसे वायरलेस ईयरफोन भी मौजूद हैं, जिसमें 1500 रुपए से कम कीमत में बेहतरीन साउंड आउटपुट मिलता है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Wireless Earphones and earbuds Price list | These 5 Wireless earphones and earbuds under 1500 rupees support voice assistant and water resistance rating know updates price and specifications

रियलमी का पहला फिटनेस बैंड लॉन्च, क्रिकेट खेलने की एक्टिविटी करेगा ट्रैक; डिस्प्ले में 5 डायलिंग फेस मिलेंगे March 05, 2020 at 12:43AM

गैजेट डेस्क. रियलमी ने आज भारतीय बाजार में अपनी न्यू रियलमी 6 सीरीज के साथ रियलमी बैंड लॉन्च किया है। ये भारत में लॉन्च होने वाला कंपनी का पहला फिटनेस बैंड भी है। इस बैंड में यूएसबी डायरेक्ट चार्जिंग और स्मार्ट नोटिफिकेशन फीचर दिया है। इसमें 5 डायलिंग फेस भी दिए हैं। बैंड को तीन स्ट्रैप कलर्स ब्लैक, ग्रीन और यलो में खरीद पाएंगे। ये बैंड कंपनी केलिंक ऐप से कनेक्ट होकर यूजर की फिटनेस को ट्रैक करेगा। ऐसा माना जा रहा है कि ये बैंड श्याओमी के मी बैंड 4 का कॉम्पटीटर बन सकता है।

रियलमी बैंड की कीमत

इसकी कीमत 1499 रुपए तय की गई है। लॉन्चिंग के साथ ही इसकी बिक्री कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। हालांकि, ये लिमिटेड समय के लिए है। कंपनी का कहना है कि पहले आने वाले को ये बैंड पहले मिलेगा। इसकी पहली रेगुलर सेल 9 मार्च को होगी। इसे अमेजन इंडिया के साथ दूसरे ऑफलाइन स्टोर्स से भी खरीद पाएंगे।

रियलमी बैंड के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

इसमें 0.96-इंच का कलर TFT LCD पैनल दिया है, जिसका रेजोल्यूशन 80x160 पिक्सल है। डिस्प्ले में एक टच बटन दिया है। ये 5 लेवल ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। बैंड की ब्राइटनेस को लिंक ऐप की मदद से भी कम या ज्यादा कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि अभी इसमें 5 फेस दिए हैं, जो ऐप अपडेट होने के साथ बढ़ जाएंगे।

ये यूजर की फिटनेस को ट्रैक करता है। इसमें हार्ट रेट सेंसर दिया है, जो रियल टाइम हार्ट रेट हर 5 मिनट में बताता है। इसमें स्लीप क्वालिटी मॉनीटर भी दिया है, जो यूजर की नींद को ट्रैक करता है। इसमें 9 स्पोर्ट्स मोड्स भी दिए हैं जिसमें वॉकिंग, रनिंग, योगा और अन्य शामिल हैं। इसमें क्रिकेट मोड भी दिया है। इस मोड की मदद से क्रिकेट खेलने के दौरान होने वाली एक्टिविटी ट्रैक होगी।

इस बैंड को IP68 सर्टिफिकेट मिलाहै। यानी गंदगी, डस्ट, सेंड और पानी की बूंदों से ये पूरी तरह सेफ रहता है। ये फेसबुक, वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम, ट्विटर, टिकटॉक और यूट्यूब के साथ कई अन्य ऐप्स के नोटिफिकेशन दिखाया है। मौसम से जुड़ीजानकारी भी बैंड पर देख सकते हैं।

इसमें थ्री-एक्सेस एक्सेलेरोमीटर, रोटर वाइब्रेशन मोटर और ब्लूटूथ वर्जन 4.2 दिया है। जिन स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप या उससे ज्यादा वर्जन वाला ऑपरेटिंग सिस्टम है, उनसे इसे कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें 90mAh की बैटरी है। कंपनी का कहना है कि ये 6 से 9 दिन का बैकअप देती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Realme Band With Colour Display and Cricket Mode Launched in India at Rs. 1,499: Specifications and Features
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...