Wednesday, March 4, 2020

हुंडई ने पेश की इलेक्ट्रिक कार प्रोफेसी; स्टीयरिंग व्हील की जगह जॉय स्टीक और स्वच्छ हवा के लिए एयर प्यूरिफायर मिलेगा March 04, 2020 at 03:02AM

ऑटो डेस्क. हुंडई ने अपने नई इलेक्ट्रिक कार प्रोफेसी को पेश कर दिया है। कार स्टाइल और टेक्नोलॉजी का बेहरतरीन कॉम्बीनेशन है। कंपनी का कहना है कि इसे ह्यूमन और ऑटोमोबाइल के बीच इमोशनल लिंक को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। पहले इसे जेनेवा मोटर शो 2020 में लॉन्च किया जाना था लेकिन कंपनी ने इसे ऑनलाइन लॉन्च किया। सबसे खासबात यह है कि इस कॉन्सेप्ट कार में पिक्सलेट हेडलाइट और टेललाइट्स दी गई है जो अल्ट्रा लग्जरी कार बुगाटी डिवो से इंस्पायर्ड है। कंपनी का कहना है कि इस पिक्सलेट लाइट्स के डिजाइन को सिग्नेचर डिजाइन एलीमेंट्स के तौर पर फ्यूचर मॉडल्स में भी इस्तेमाल किया जाएगा।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hyundai Concept EV Prophecy Price | Hyundai Concept EV Prophecy revealed with pixellated headlamps Latest News and Updates on Hyundai Electric Models
Hyundai Concept EV Prophecy Price | Hyundai Concept EV Prophecy revealed with pixellated headlamps Latest News and Updates on Hyundai Electric Models

कोरोनावायरस से बचाने में सक्षम है हांगकांग की ये कार, कंपनी का दावा गाड़ी का एयर फिल्टर और एसी वायरस को खत्म करते हैं March 04, 2020 at 02:55AM

ऑटो डेस्क. हांगकांग की ऑटोमोटिव कंपनी Geely का दावा है कि उसकी न्यू एसयूवी कोरोनावायरस से बचाने में सक्षम है। कंपनी का कहना है कि आइकन एसयूवी में दिए गए एयर फिल्टरेशन सिस्टम कार के अंदर वायरस और बैक्टीरिया के सूक्ष्मजीवों को प्रवेश करने से रोकतेहैं। ये COVID-19 वायरस को भी रोकतेहैं। हालांकि, अब तक ऐसा साबित नहीं हुआ है, लेकिन कंपनी को अपनी तकनीक पर पूरा विश्वास है। बता दें कि चीन समेत दुनियाभर में कोरोनावायरससे अब तक 3000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

कंपनी का कहना है कि कार में लगा एयर प्यूरिफिकेशन सिस्टम और एयरकंडीशनर सिस्टम साथ मिलकर काम करते हैं। ये सिस्टम कार में मौजूद बैक्टीरिया और वायसर समेत सभी तरह के हानिकारक तत्वों को खत्म कर देते हैं।

7.9 सेकंड में 0-100 kmph की स्पीड

Geely आइकन एसयूवी को पहली बार 2018 के बीजिंग ऑटो शो में पेश किया गया था। इस कार को अब तक 30 हजार प्री-ऑर्डर मिल चुके हैं। दुनियाभर के पांच ग्लोबल डिजाइन को ध्यान में रखकर इसका डिजाइन तैयार किया गया है। ये अपने सेगमेंट की पहली ऐसी कार भी है जिसमें 48V माइल्ड हाईब्रिड सिस्टम दिया है। इसमें 1.5-लीटर टर्बो-चार्ज्ड इंजन दिया है, जो 184 bhp का पावर और 255 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि इसका माइलेज 17.5 kmpl है। वहीं, 0-100 kmph की स्पीड ये महज 7.9 सेकंड में पकड़ लेती है।

कार का इंटीरियर काफी खूबसूरत डिजाइन किया गया है। इसके अंदर 10.25-इंच टचस्क्रीन वाले दो इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिए हैं। इसमें कंपनी का GKUI Geely स्मार्ट ईकोसिस्टम दिया है। इसमें L2+ इंटेलीजेंट ड्राइविंग टेक्नोलॉजी दी है, जो कार में लगे 5 एचडी कैमरा के साथ काम करती है। ये कैमरा कार के 360 डिग्री व्यू को भी सपोर्ट करते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Geely Claims Its New Icon SUV Can Fight The Coronavirus with an Air Filtration System which can Prevent Microorganisms Like Viruses, Vacteria And COVID-19 Virus too?

सेल्फी लवर्स को पंसद आ सकता है ओप्पो रेनो 3 प्रो, फ्रंट कैमरा से वीडियो में भी ब्लर कर सकते हैं बैकग्राउंड March 04, 2020 at 01:43AM

गैजेट डेस्क. चीनी कंपनी ओप्पो ने इसी सप्ताह भारत में रेनो सीरीज का नया स्मार्टफोन रेनो 3 प्रो लॉन्च किया है। ये दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें 44 मेगापिक्सल का डुअल पंच-होल सेल्फी कैमरा दिया है। ये वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान भी लाइव फोकस और बोकेह इफेक्ट को सपोर्ट करता है। इसमें 64 मेगापिक्सल का क्वाड रियर कैमरा भी दिया है। कैमरा फोक्सड इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 29,990 रुपए है। क्या इतनी कीमत में ये फोन भारतीय यूजर्स को रास आएगा? टेक एक्सपर्ट गौरव चौधरी (टेक्निकल गुरुजी) से इसकी अनबॉक्सिंग और फर्स्ट लुक के साथ जानते हैं।

1. बॉक्स में क्या मिलेगा?

फोन का बॉक्स ब्लू कलर का है। जिसके ऊपर कंपनी की ब्रांडिंग और स्मार्टफोन का मॉडल नंबर लिखा है। बॉक्स के साइड में ICC की ब्रांडिंग भी की गई है। वहीं, पीछे की तरफ कलर, रैम, स्टोरेज के साथ इसकी कीमत की जानकारी दी है।बॉक्स खोलेने पर सबसे पहले एक सेक्शन निकलता है, जिसके अंदर यूजर मैनुअल, सिम ट्रे टूल और ट्रांसपेरेंट फोन कवर दिया है। इसके ठीक नीचे हैंडसेट रखा है। बॉक्स में ओप्पो का 30 वॉट वाला चार्जर, USB C-टाइप केबल, 3.5mm ऑडियो जैक वाला ईयरफोन भी है।

2. हैंडसेट डायमेंशन और बटन पोजिशन

फोन के राइट साइड में पावर लॉक/अनलॉक बटन दिया है। ऊपर की तरफ सेकंडरी माइक्रोफोन नॉइस कैंसलेशन के लिए दिया है। लेफ्ट साइड में वॉल्यूम रॉकर्स की दी हैं। इसके ऊपर ट्रिपल स्लॉट वाली हाईब्रिड सिम ट्रे दी है। फोन के नीचे की तरफ प्राइमरी माइक्रोफोन, C-टाइप पोर्ट, 3.5mm फीमेल पोर्ट और स्पीकर ग्रिल दी है। फोन के बैक साइड के टॉप लेफ्ट पर क्वाड कैमरा को वर्टिकल आकार में सेटअप किया गया है। इस सेक्शन में LED लाइट भी दी है।

3. फोन का डिस्प्ले

इसमें 6.4-इंच का एमोलेड कैपेसिटिव टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया है। जो 16 मिलियन कलर्स को सपोर्ट करता है। इसका रेजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल है। वहीं, पिक्सल पर इंच डेनसिटी 405 ppi है। फोन की बॉडी में स्क्रीन का हिस्सा 89.7 प्रतिशत है। स्क्रैच और डेमेज से बचाने के लिए स्क्रीन को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया है।

4. प्रोसेसर, रैम और मेमोरी

इसमें मीडियाटेक हीलियो P95 ऑक्टा-कोर (2x2.2 GHz कोरटेक्स-A75 एंड 6x2.0 GHz कोरटेक्स-A55) प्रोसेसर दिया है। इसका GPU पावर वीआर GM9446 है।

फोन दो वैरिएंट में आएगा है। जिसमें 128GB स्टोरेज + 8GB रैम और 256GB स्टोरेज + 8GB रैम दी है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए इसमें माइक्रो SD कार्ड स्लॉट भी दिया है।

5. कैमरे में कितना दम?

फोन का फ्रंट और रियर कैमरा कई फीचर्स से लैस है। इसमें 64 मेगापिक्सल का क्वाड रियर कैमरा दिया है। जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल (f/1.7) 26mm वाइड लेंस, 13 मेगापिक्सल (f/2.4) टेलीफोटो लेंस, 8 मेगापिक्सल (f/2.2) अल्ट्रावाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल (f/2.4) डेप्थ लेंस दिया है। इसके साथ पावरफुल LED फ्लैश, HDR, पैनोरामा जैसे फीचर्स दिए हैं। सेल्फी लवर्स के लिए 44 मेगापिक्सल (f/2.4) वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल (f/2.4) दिया है।

6. ऑपरेटिंग सिस्टम और बैटरी

ओएस: इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड का लेटेस्ट वर्जन 10 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा। जो कंपनी के कलरओएस 7 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड है। इसमें कस्टमाइज से जुड़े कई फीचर्स मिलेंगे।

बैटरी: इसमें 4025mAh की बैटरी दी है। फोन के साथ 30 वाट का सुपरफास्ट चार्जर भी आता है। ये फोन कंपनी की वूश फ्लैश चार्ज 4.0 टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। कंपनी का ऐसा दावा है कि बैटरी 0 से 50 प्रतिशत सिर्फ 20 मिनट में चार्ज हो जाती है।

7. कनेक्टिविटी और सिक्योरिटी फीचर्स

कनेक्टिविटी: फोन 4G LTE नेटवर्क को सपोर्ट करता है। इसमें Wi-Fi 802.11, Wi-Fi डायरेक्ट, हॉटस्पॉट, ब्लूटूथ 5.0, GPS, USB C-टाइप पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन दिए हैं।

सिक्योरिटी: फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया है। जो तेजी से काम करता है। वहीं, फेस अनलॉक फीचर भी मिलता है।

8. कीमत और हमारी राय

ओप्पो रेनो 3 प्रो पावरपैक स्मार्टफोन है। 8GB रैम वाले सेगमेंट में ये किफायती भी नजर आता है। हालांकि, इस फोन को बेस्ट पार्ट इसका सेल्फी कैमरा है। ऐसे यूजर्स जिन्हें सेल्फी लेना पंसद है, या फिर सेल्फी कैमरा से वीडियो बनाते हैं, तब ये फोन उनके काम आ सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Oppo Reno 3 Pro The Camera Monster! and 44MP Dual Selfie Camera Unboxing, Review and First Look, Phone Best Features and Specification

16 मार्च को लॉन्च होगा मोटो रेजर 2019, 16MP का सिंगल रियर कैमरा मिलेगा, यूएस में कीमत 1.10 लाख रुपए March 04, 2020 at 12:03AM

गैजेट डेस्क. मोटोरोला का पॉपुलर फोल्डेबल स्मार्टफोन मोटो रेजर 2019, 16 मार्च को भारतीय बाजार में लॉन्च होगा। कंपनी ने लॉन्चिंग को लेकर मीडिया इन्वाइट्स भेजना शुरू कर दिए हैं। इसे सबसे पहले अमेरिकी बाजार में नवंबर 2019 में लॉन्च किया गया था। लुक्स के मामले में यह पुराने मोटो रेजर V3 जैसा ही दिखता है जिसे 2004 में लॉन्च किया गया था। यूएस में इसकी कीमत 1.10 लाख रुपए है। उम्मीद की जा रही है कि भारत में भी इसकी कीमत लगभग इतनी ही होगी। फिलहाल इसे भारत में कहां लॉन्च किया जाएगा इसे लेकर कंपनी ने कोई सफाई नहीं दी है। कोरोनावायरस के भारत में बढ़ते मामले को देखते हुए कंपनी श्याओमी और रियलमी के तर्ज पर इसका ऑनलाइन इवेंट भी ऑर्गनाइज कर सकती है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला 1.10 लाख रुपए कीमत के गैलेक्सी Z-फ्लिप स्मार्टफोन से देखने को मिलेगा।

मोटोरोला रेजर 2019 (लेफ्ट साइड), सैमसंग गैलेक्सी Z-फ्लिप (राइड साइड)
मोटोरोला रेजर 2019 (लेफ्ट साइड), सैमसंग गैलेक्सी Z-फ्लिप (राइड साइड)


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Motorola Razr 2019 Price | Motorola Razr 2019 To be Launch in india on 16 March Today News and Updates Price in India Full Specifications and Features
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...