Friday, February 21, 2020

कई स्मार्ट कैमरा फीचर्स से लैस है गैलेक्सी A71, लेकिन 64MP वाले रेडमी नोट 8 प्रो से दोगुना महंगा February 21, 2020 at 03:03AM

गैजेट डेस्क. भारतीय बाजाजर में सैमसंग का लेटेस्ट स्मार्टफोन गैलेक्सी A71 है। ये मिड रेंज स्मार्टफोन है, जिसकी कीमत 29,999 रुपए है। कंपनी इसकी बिक्री 24 फरवरी से शुरू करेगी। इसमें 64 मेगापिक्सल का क्वाड कैमरा दिया है। हालांकि, भारतीय बाजार में इतने मेगापिक्सल कैमरा वाले स्मार्टफोन 14 हजार रुपए में भी मिल रहे हैं। ऐसे में क्या ये भारतीय ग्राहकों को पसंद आएगा? टेक एक्सपर्ट गौरव चौधरी (टेक्निकल गुरुजी) से इसकी अनबॉक्सिंग और फर्स्ट लुक के साथ जानते हैं।

1. बॉक्स में क्या मिलेगा?


फोन का बॉक्स व्हाइट कलर का है। जिसके ऊपर सैमसंग की ब्रांडिंग और स्मार्टफोन का मॉडल नंबर लिखा है। बॉक्स खोलेने पर सबसे पहले एक सेक्शन निकलता है, जिसके अंदर यूजर मैनुअल, सिम ट्रे टूल और ट्रांसपेरेंट फोन कवर दिया है। इसके ठीक नीचे हैंडसेट रखा है। बॉक्स में सैमसंग का 25 वॉट वाला सुपरफास्ट चार्जर, USB C-टाइप केबल, 3.5mm ऑडियो जैक वाला ईयरफोन भी है।

2. हैंडसेट डायमेंशन और बटन पोजिशन


राइट साइड में पावर लॉक/अनलॉक बटन दिया है। जिसके ठीक ऊपर वॉल्यूम रॉकर्स की दी हैं। फोन में ऊपर की तरफ सेकंडरी माइक्रोफोन दिया है। फोन के लेफ्ट साइड में ट्रिपल स्लॉट वाली हाईब्रिड सिम ट्रे दी है। फोन के नीचे की तरफ प्राइमरी माइक्रोफोन, C-टाइप पोर्ट, 3.5mm फीमेल पोर्ट और स्पीकर ग्रिल दी है।फोन के बैक साइड के टॉप लेफ्ट पर क्वाड कैमरा को 'L' डिजाइन में सेटअप किया गया है। इन सभी को एक बॉक्स के अंदर सेट किया है। कैमरा की LED लाइट भी इसी सेक्शन में दी है।

3. फोन का डिस्प्ले


इसमें 6.7-इंच का सुपर एमोलेड कैपेसिटिव टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया है। जो 16 मिलियन कलर्स को सपोर्ट करता है। इसका रेजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल है। वहीं, पिक्सल पर इंच डेनसिटी 393 ppi है। फोन की बॉडी में स्क्रीन का हिस्सा 87.2 प्रतिशत है। स्क्रैच और डेमेज होने से बचाने के लिए स्क्रीन को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन दिया है।

4. प्रोसेसर, रैम और मेमोरी


इसमें क्वालकॉम SDM730 स्नैपड्रैगन 730 ऑक्टा-कोर (2x2.2 GHz Kryo 470 गोल्ड & 6x1.8 GHz Kryo 470 सिल्वर) प्रोसेसर दिया है। इसका GPU एड्रेनो 618 है।

फोन दो वैरिएंट में आएगा है। जिसमें 128GB स्टोरेज + 6GB रैम, और 128GB स्टोरेज + 8GB रैम दी है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए इसमें माइक्रो SD कार्ड स्लॉट भी दिया है।

5. कैमरे में कितना दम?


गौरव चौधरी के मुताबिक फोन का कैमरा काफी अच्छा है। ये फोन का बेस्ट पार्ट कैमरा है। इसमें क्वाड रियर कैमरा दिया है। 64 मेगापिक्सल (f/1.8) 26mm वाइड लेंस, 12 मेगापिक्सल (f/2.2) अल्ट्रावाइड लेंस, 5 मेगापिक्सल (f/2.4) 25mm मैक्रो लेंस और 5 मेगापिक्सल (f/2.2) डेप्थ लेंस दिया है। इसके साथ पावरफुल LED फ्लैश, HDR, पैनोरामा जैसे फीचर्स दिए हैं। सेल्फी लवर्स के लिए 32 मेगापिक्सल (f/2.2) वाइड लेंस दिया है।

6. ऑपरेटिंग सिस्टम और बैटरी


ओएस : इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड का लेटेस्ट वर्जन 10.0 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा। जो कंपनी के वन यूआई 2 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड है। इसमें कस्टमाइज से जुड़े कई फीचर्स मिलेंगे।

बैटरी : फोन का दूसरा बेस्ट पार्ट इसकी बैटरी और चार्जर है। इसमें 4500mAh की बैटरी दी है। फोन के साथ 25 वाट का सुपरफास्ट चार्जर भी आता है।

7. कनेक्टिविटी और सिक्योरिटी फीचर्स


कनेक्टिविटी : फोन 4G LTE नेटवर्क को सपोर्ट करता है। इसमें Wi-Fi 802.11, Wi-Fi डायरेक्ट, हॉटस्पॉट, ब्लूटूथ 5.0, GPS, USB C-टाइप पोर्ट, NFC, 3.5mm ऑडियो जैक जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन दिए हैं।

सिक्योरिटी : फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया है। जो बहुत तेजी से काम करता है। वहीं, फेस अनलॉक फीचर भी मिलता है।

8. कीमत और हमारी राय

सैमसंग का गैलेक्सी A71 पावरपैक स्मार्टफोन है। यदि आपको एक ऐसे स्मार्टफोन की तलाश है जिससे बेहतर फोटोग्राफी कर पाएं, तब इसकी तरह जा सकते हैं। हालांकि, रेडमी नोट 8 प्रो में भी इतने पावर का कैमरा दिया है, जिसकी कीमत 14 हजार रुपए है। हालांकि, जब लेंस क्वालिटी की बात की जाए तब सैमसंग बहुत बेहतर है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Samsung Galaxy A71 Unboxing, Review and First Look, Phone Best Features and Specification

स्पीच रिकॉग्निशन सिस्टम को बेहतर बनाने कंपनी इकट्ठा करेगी वॉयस सैंपल, बदले में यूजर को मिलेंगे 360 रुपए February 21, 2020 at 02:22AM

गैजेट डेस्क. सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक अपने स्पीच रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी को बेहतर बनाने के हर संभव कोशिश करती नजर आ रही है। गुरुवार को कंपनी ने कहा कि वे चुनिंदा यूजर्स से आवाज के सैंपल रिकॉर्ड करवाएगी, जिसका इस्तेमाल कंपनी के स्पीच रिकॉग्निशन सिस्टम को बेहतर बनाने में किया जाएगा। कंपनी ने यह फैसला तब लिया जब खुद फेसबुक समेत अमेजन, गूगल, एपल और माइक्रोसॉफ्ट पर स्पीच रिकॉग्निशन सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए यूजर के परमिशन के बिना चोरी छिपे उनकी बातें सुनने के आरोप लग चुके हैं।

फेसबुक ने बताया कि लोगों की इन वॉयस रिकॉर्डिंग सैंपल को व्यूप्वाइंट्स मार्केट रिसर्च ऐप द्वारा कंपनी के प्रोनन्सिएशन प्रोग्राम के तहत इकट्ठा किया जाएगा। क्वालिफाई होने पर ही यूजर प्रोग्राम में भाग ले पाएगा। सिलेक्ट होने पर यूजर को 'हे पोर्टल' बोलकर फ्रेंड लिस्ट में से किसी फ्रेंड का नाम बोलना होगा। ऐसे करीब 10 दोस्तों के नाम के साथ करना होगा। वहीं एक स्टेटमेंट को दो बार बोलकर रिकॉर्ड करना होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Facebook will now pay you for your voice recordings know updates and how to join this program

BS6 इंजन वाली देश की सबसे सस्ती कार हैं आल्टो और क्विड, माइलेज भी ज्यादा; लेकिन पावर में इन तीन से पीछे February 21, 2020 at 01:21AM

ऑटो डेस्क. 1 अप्रैल, 2020 से भारतीय बाजार में सिर्फ BS6 इंजन वाली गाड़ियां ही बेची जाएंगी। वहीं, इन गाड़ियों में बेसिक सेफ्टी फीचर्स जैसे हाई स्पीड अलर्ट, सीट बेल्ट रिमाइंडर, पार्किंग सेंसर, ड्राइवर सीट एयरबैग, एंट्री-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ईबीडी होना अनिवार्य है। यानी इतने सेफ्टी फीचर्स किसी भी कार के बेस वैरिएंट में भी मिलेंगे। ऐसे में सबसे सस्ती गाड़ी भी सुरक्षित होगी। हम 5 कंपनियों की सबसे सस्ती BS6 हैचबैक के बारे में बता रहे हैं।

कार कंपनियों के सबसे सस्ते BS6 मॉडल : भारतीय बाजार में इस वक्त मारुति सुजुकी ऐसी कंपनी है जिसने अपने सभी मॉडल को BS6 इंजन के साथ लॉन्च कर दिया है। इसकी आल्टो 800, एस-प्रसो और सिलेरियो BS6 इंजन वाली सबसे सस्ती कार भी है। इनमें आल्टो 800 सबसे सस्ती कार है। ये BS6 इंजन वाली देश की दूसरी सबसे सस्ती कार भी है।

सबसे सस्ती BS6 कार : रेनो क्विड देश की सबसे सस्ती BS6 कार है। हालांकि, इसमें 799cc का इंजन है, जो दूसरी कार की तुलना में कम पावर वाला है। दूसरी तरफ, मारुति की आल्टो 800 में भी इतने पावर वाली कार है।

क्वि़ड और आल्टो बेस्ट माइलेड कार : इन दोनों कार में 799cc का BS6 पेट्रोल इंजन दिया है। ऐसे में दोनों कार का माइलेज भी अपने सेगमेंट की कार में सबसे ज्यादा है। क्विड जहां 23 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है, तो आल्टो 800 का माइलेज 22 किलोमीटर प्रति लीटर से ज्यादा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Maruti Suzuki Alto 800, Renault Kwid, Hyundai Santro, Ford Figo and Tata Tiago is Most Capest BS6 Petrol Engine Cars in India

जियो ने लॉन्च किया 2121 रुपए का प्रीपेड प्लान, 336 दिनों तक रोजाना मिलेगा 1.5 जीबी हाई स्पीड डेटा February 21, 2020 at 12:26AM

गैजेट डेस्क. टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने नया 2121 रुपए का प्री-पेड प्लान लॉन्च कर दिया है। इसमें 336 दिन की वैलेडिटी मिलेगी। प्लान में रोजाना 1.5 जीबी का हाई स्पीड डेटा के साथ अनलिमिटेड जियो-टू-जियो और लैंडलाइन वॉयस कॉलिंग बेनेफिट्स मिलेंगे। इसमें मिलने वाले बेनेफिट्स ठीक वैसे ही है जैसे दिसंबर में न्यू ईयर ऑफर के तहत लॉन्च किए गए 2020 रुपए के प्रीपेड प्लान में मिल रहे थे, हालांकि इसमें 365 दिन कि वैलेडिटी मिल रही थी।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jio Launches Rs 2121 Prepaid Recharge Plan With 1.5GB Daily High-Speed Data for 336 Days, know benefits and how to recharge
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...