Saturday, January 25, 2020

टीवीएस ने अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर आईक्यूब लॉन्च किया, पहली बिक्री बेंगलुरु से होगी January 25, 2020 at 03:19AM

गैजेट डेस्क. टीवीएस मोटर्स ने भारतीय बाजार में अपनी पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर आईक्यूब लॉन्च कर दिया है। इस स्कूटर की ऑन-रोड प्राइस 1.15 लाख रुपए है। इसकी बिक्री सबसे पहले बंगलुरू में की जाएगी। जिसके बाद इसे देश के अन्य शहरों में भी बेचा जाएगा। कंपनी का कहना है कि अभी वो हर महीने इसकगी 1000 यूनिट ही तैयार करेगी।

स्कूटर के लॉन्चिंग इवेंट पर टीवीएस मोटर के चेयरमेन वेणु श्रीनिवासन ने कहा कि टीवीएस मोटर सभी इनोवेशन ग्राहकों को ध्यान में रखकर करती है। हमारा फोकस देश के 'ग्रीन और कनेक्टेड' यूथ पर है। हमने इन्हें टीवीएस इलेक्ट्रिक के पोर्टफोलियो में शामिल किया है। टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक एडवांस ड्राइवट्रेन और नेक्स्ट जनरेशन टीवीएस स्मार्टएक्सकनेक्ट प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है।

कंपनी ने इस स्कूटर को 2012 ऑटो एक्सपो में पहली बार पेश किया था। इसमें स्मार्टएक्सकनेक्ट कनेक्टेड टेक, एलईडी डीआरएल के साथ एलईडी हेडलैम्प और टेललैम्प दिए हैं। स्कूटर में दी गई इलेक्ट्रिक मोटर 6 bhp का पावर और 140 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। वहीं, इसकी टॉप स्पीड 78 kmph है।

आईक्यूब में 4.5 kWh की लिथियम-ऑयन बैटरी दी है, जो लगभग 5 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। हालांकि, अभी इसके लिए कंपनी ने फास्ट चार्जिंग उपलब्ध नहीं कराई है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला बजाज चेतक इलेक्ट्रिक, अथर 450 और ओकिनावा प्रेज से हो सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
TVS Electric Scooter Price | TVS iQube Electric Scooter Price, Features, Specifications and Updates

398 और 558 वाले नए प्रीपेड प्लान लॉन्च, ग्राहक को वोडाफोन प्ले और Zee5 का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा January 25, 2020 at 01:43AM

गैजेट डेस्क. वोडाफोन ने अपने ग्राहकों को ज्यादा फायदा पहुंचाने के लिए नए प्लान लॉन्च किए हैं। साथ ही, अपने छोटे प्लान को रिवाइज भी किया है। कंपनी ने एक तरफ जहां 398 और 558 रुपए कीमत वाले दो प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। तो दूसरी तरफ, 19 रुपए वाले प्लान को रिवाइज किया है। इन सभी प्लान में ग्राहकों को अनलिमिडेट कॉलिंग के साथ अनलिमिटेड SMS जैसे फायदे मिलेंगे। हालांकि, इन प्लान का फायदा फिलहाल मुंबई, मध्य प्रदेश और हरियाणा सर्कल के यूजर्स को मिलेगा।

19 रुपए में अनलिमिटेड कॉलिंग

कंपनी अपने इस प्लान में अब पहले से ज्यादा बेनिफिट दे रही है। यानी पहले जहां इसमें 150MB डाटा मिलता था, तो अब इसमें 200MB डाटा मिलेगा। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी। इस प्लान की वैलिडिटी 2 दिन है। इन सब के साथ ग्राहक को वोडाफोन की फ्री लाइव टीवी ऐप वोडाफोन प्ले का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

वोडाफोन के नए प्रीपेड प्लान

558 रुपए वाला प्लान : इसमें डेली 3GB डाटा, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS मिलेंगे। इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिन की है। इस प्लान के साथ 499 रुपए कीमत वाला वोडाफोन प्ले सब्सक्रिप्शन और 999 रुपए कीमत वाला Zee5 सब्सक्रिप्शन फ्री दे रही है।

398 रुपए वाला प्लान : इसमें डेली 3GB डाटा, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS मिलेंगे। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। इस प्लान के साथ भी 499 रुपए कीमत वाला वोडाफोन प्ले सब्सक्रिप्शन और 999 रुपए कीमत वाला Zee5 सब्सक्रिप्शन फ्री दे रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Vodafone, Rs 19 data plan, Vodafone 398 plan, Vodafone 558 plan, prepaid plan

BS6 इंजन के साथ सियाज लॉन्च, शुरुआती कीमत 8.31 लाख रु; कंपनी ने नया S MT वैरिएंट भी पेश किया January 24, 2020 at 10:13PM

ऑटो डेस्क. मारुति सुजुकी ने अपनी सबसे प्रीमियम सेडान सियाज को BS6 कम्पलायंट इंजन के साथ लॉन्च कर दिया है। ये BS6 इंजन वाली मारुति की 11वां मॉडल है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.31 रुपए है। इसे मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाले 8 वैरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसमें सिग्मा, डेल्टा, जेटा और अल्फा शामिल हैं। BS4 इंजन की तुलना में इसकी कीमत 11,000 से 22,000 रुपए तक ज्यादा है।

सियाज BS6 के वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीतमें

वैरिएंट BS6 इंजन BS4 इंजन
सिग्मा MT 8.31 लाख 8.19 लाख
डेल्टा MT 8.93 लाख 8.81 लाख
डेटा MT 9.70 लाख 9.58 लाख
अल्फा MT 9.97 लाख 9.97 लाख
डेल्टा AT 9.97 लाख 9.80 लाख
जेटा AT 10.80 लाख 10.58 लाख
अल्फा AT 11.09 लाख 10.98 लाख
सियाज S MT 10.08 लाख -

मारुति ने सियाज का S वैरिएंट में पेश किया है। ये अल्फा मैनुअल के बाद का टॉप वैरिएंट है। इसमें ग्लॉसी-ब्लैक फिनिश्ड वाला 16-इंच अलॉय व्हील मिलेंगे। साथ ही, ब्लैक बूट-माउंडेट स्पॉयलर दिया है। कार के अंदर ऑल-ब्लैक इंटीरियर मिलेगा। स्टैंडर्ट वैरिएंट डुअल-टोन ब्लैक थीम में ही आएगा।

सियाज में 1.5-लीटर का BS6 पेट्रोल स्मार्ट हाईब्रिड टेक इंजन दिया है, जो 105hp का पावर जनरेट करता है। कंपनी अभी इस इंजन को अपनी सबसे लग्जरी 6 सीटर कार XL6 में दे रही है। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी इसी महीने इस इंजन के साथ विटारा ब्रेजा और एस-क्रॉस को लॉन्च करेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Maruti Suzuki Ciaz BS6 Price | Maruti Suzuki Ciaz BS6 Launched India Today News and Updates Price in India Full Specifications and Features

श्याओमी Mi A3 की नई कीमत 11999 रुपए से शुरू, लॉन्चिंग से अब तक 3000 रु सस्ता हुआ January 24, 2020 at 09:40PM

गैजेट डेस्क. चीनी कंपनी श्याओमी ने अपने 48 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा से लैस Mi A3 की कीमतों में कटौती कर दीहै। ग्राहक अब इस स्मार्टफोन को 11,999 रुपए की शुरुआती कीमत के साथ खरीद पाएंगे। इसके बेस वैरिएंट में 4GB रैम और 64GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया है। इस स्मार्टफोन को अमेजन इंडिया, मी.कॉम, फ्लिपकार्ट के साथ दूसरे रिटेल स्टोर्स से भी खरीद सकते हैं।

लॉन्चिंग से अब तक 3000 रुपए सस्ता हुआ स्मार्टफोन

श्याओमी इंडिया का चीफ मनु कुमार जैन ने ट्वीट करते हुए इसकी नई कीमत के बारे में बताया है। उन्होंने ट्वीट किया कि अब Mi A3 को 1000 रुपए सस्ता खरीदा जा सकता है। इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट की नई कीमत 11,999 रुपए है। वहीं, 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट को 14,999 रुपए में खरीद पाएंगे। बता दें कि इस स्मार्टफोन को 14,999 रुपए की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था।

Mi A3 के स्पेसिफिकेशन

इस फोन में 6.08-इंच HD+ (720x1560 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले स्क्रीन दी है। जिसे गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और 4GB/6GB रैम दी है। फोन में 64GB और 128GB स्टोरेज मिलता है। वहीं, माइक्रो SD कार्ड लगाकर इसके स्टोरेज को 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप किया गया है, जिसमें पहला 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर है, जो f/1.79 अपरचर, दूसरा 8 मेगापिक्सल 118-डिग्री वाइड-एंगल f/1.79 अपरचर लेंस और तीसरा 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर दिया है। सेल्फी लवर्स के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल कैमरा दिया है, जो f/2.0 अपरचर के साथ आता है।

फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ v5.0, GPS/ A-GPS, USB टाइप-C और 3.5mm ऑडियो जैक दिया है। इसमें 4,030mAh की बैटरी दी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
New price of Xiaomi Mi A3 starts at Rs 11999, Rs 3000 cheaper till launch
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...