Friday, January 24, 2020

3500 रु. तक सस्ते हुए नोकिया 6.2 और 7.2 स्मार्टफोन, दोनों में है राउंड शेप ट्रिपल रियर कैमरा January 24, 2020 at 03:24AM

गैजेट डेस्क. एचएमडी ग्लोबल ने अपने दो स्मार्टफोन नोकिया 6.2 और नोकिया 7.2 की कीमतों में 3500 रुपए तक की कटौती कर दी है। नोकिया 6.2 को पिछले साल अक्टूबर में 15,999 रुपए और नोकिया 7.2 को सितंबर में 18599 रुपए कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। दोनों फोन गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम के तहत बाजार में उतारे गए थे, इन फोन में तेज अपडेट्स और स्टॉक एंड्रॉयड का एक्सपीरियंस मिलता है। नई कीमतों के साथ नोकिया 6.2 को अमेजन और नोकिया 7.2 को फ्लिपकार्ट समेत नोकिया इंडिया ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Nokia 7.2 Nokia 6.2 Price | Nokia 7.2 Nokia 6.2 Price cut Today Latest News and Updates; Full Specification & Features (24 January 2020)

12 मई से शुरू होगी कंपनी की एनुअल डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस, एंड्रॉयड 11 और नए पिक्सल फोन की हो सकती है लॉन्चिंग January 24, 2020 at 02:26AM

गैजेट डेस्क. दिग्गज सर्च इंजन कंपनी ने अपनी एनुअल डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस की डेट्स का ऐलान कर दिया है। कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई ने शुक्रवार को ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी। इवेंट 12 मई से 14 मई तक कैलीफोर्निया स्थित शोरलाइन एम्फीथिएटर में आयोजित किया जाएगा। इस साल शो में कई बड़ी लॉन्चिंग देखने को मिल सकती है। शो में नया एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम समेत पिक्सल 4a स्मार्टफोन लॉन्च होने की उम्मीद है। इवेंट में कंपनी वॉयस असिस्टेंट फीचर गूगल असिस्टेंट और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से जुड़े नए इनोवेशन का भी ऐलान कर सकती है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Google I/O 2020 Dates Announced: Get Ready to See Android 11, New Pixel Phone, and Developments on May 12

26 जनवरी से 15 फरवरी तक 1999 रु वाले प्लान पर 71 दिन और 213GB डाटा एक्स्ट्रा मिलेगा January 24, 2020 at 01:33AM

गैजेट डेस्क. भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने ग्राहकों के लिए गणतंत्र दिवस के मौके पर शानदार ऑफर ला रही है। कंपनी इस दिन अपने 1,999 रुपए वाले प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी को 71 दिन तक बढ़ा रही है। यानी जो ग्राहक 26 जनवरी, 2020 को 1,999 रुपए वाला रिचार्ज कराएंगे उन्हें 365 की जगह 436 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। ये ऑफर 26 जनवरी से 15 फरवरी, 2020 तक वैलिड रहेगा।

बीएसएनएल के 1,999 रुपए वाले प्लान पर यूजर्स को रोजाना 3GB डाटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग (डेली 250 मिनट की लिमिट) और डेली 100 SMS दे रही है। साथ ही, रोमिंग भी पूरी तरह फ्री मिलेगी। बीते साल दिसंब महीने में कई कंपनियों ने अपनी प्लान्स की कीमतें बढ़ा दी थीं, जबकि बीएसएनएल ने अपने प्लान की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया था।

71 दिन के लिए 213 डाटा एक्स्ट्रा मिलेगा

बीएसएनएल के इस प्लान में पहले 365 दिन के लिए डेली 3GB डाटा के हिसाब से कुल 1095GB डाटा मिलता था। क्योंकि अब कंपनी ने 71 दिन की वैलिडिटी बढ़ा दी है। ऐसे में 71 दिन के लिए 213GB डाटा एक्स्ट्रा मिलेगा। यानी अब इस प्लान में कुलमिलाकर 1,308GB डाटा मिलेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BSNL Rs. 1,999 Plan to Offer 71 Days of Increased Validity in Republic Day Offer

1 रुपए में आटा, शक्कर या किराने का अन्य सामान; ग्राहकों को लुभाने वाले ऑनलाइन ऑफर्स का पूरा सच January 23, 2020 at 11:55PM

गैजेट डेस्क. ग्राहकों को लुभाने के लिए ई-कॉमर्स कंपनियां कई शानदार ऑफर्स और डिस्काउंट दे रही हैं। वे गैजेट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम, होम अप्लायंस, एक्सेसरीज पर तो 80 प्रतिशत तक डिस्काउंट का दावा करती हैं। इसका असर ऑफलाइन मार्केट पर दिखाई देता है। वहीं, सैमसंग, श्याओमी, ओप्पो, वीवो जैसी कई अन्य बड़ी कंपनियां सबसे पहले अपने प्रोडक्ट को ऑनलाइन ही सेल करती हैं। इन प्रोडक्ट्स की लिस्ट में अब ग्रॉसरी का डिस्काउंट भी शामिल हो गया है। कुछ ई-कॉमर्स कंपनियां तो 1 रुपए की लुभावनी डील भी दे रही हैं, लेकिन क्या वाकई ऐसी किसी डील से ग्राहकों को फायदा मिलता है।

1 रुपए में ग्रॉसरी

फ्लिपकार्ट ने ग्रॉसरी के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म सुपरमार्ट तैयार किया है। यहां पर लगभग सभी प्रोडक्ट को उनकी एमआरपी से सस्ता खरीदा जा सकता है। वहीं, ग्राहकों को लुभाने के लिए 1 रुपए में ग्रॉसरी के कई प्रोडक्ट जैसे आटा, शक्कर, दाल, कोल्ड ड्रिंक, कुकिंग ऑयल, स्नैक्स, पैक्ड आइटम जैसे कई फूड शामिल हैं। हालांकि, इस डील को लेकर कंपनी की कुछ टर्म्स और कंडीशन भी होती हैं। साथ ही, 1 रुपए वाली डील में लगातार बदलाव भी होते रहते हैं।

1 रुपए वाली ग्रॉसरी से ग्राहकों की बचत

इस डील से ग्राहकों को लगभग 100 प्रतिशत फायदा मिल जाता है। यानी ग्राहकों को एमआरपी पर महज 1 रुपया ही देना होता है। जैसे मान लीजिए किसी प्रोडक्ट की कीमत 50 रुपए है, तब उसे केवल 49 रुपए ही देने होंगे। हालांकि, 1 रुपए वाली डील में कंपनी की एक कंडीशन ये भी है कि ग्राहक सिर्फ 3 प्रोडक्ट ही खरीद पाएगा।

1 रुपए में ग्रॉसरी खरीदने की कंडीशन

सुपरमार्ट पर 1 रुपए में ग्रॉसरी खरीदने की कुछ कंडीशन्स हैं। यदि ग्राहक इन्हें फॉलो नहीं करता तब वो 1 रुपए वाली डील को क्रेक नहीं कर पाएगा। इसके लिए जरूरी कंडीशन कुछ इस तरह हैं...

> मिनिमम 450 रुपए की शॉपिंग करने पर ही कोई ग्राहक 1 रुपए वाले प्रोडक्ट को कार्ट कर पाएगा
> 450 रुपए की शॉपिंग के बाद भी ग्राहक को 50 रुपए का डिलिवरी चार्ज चार्ज अलग देना होगा
> ग्राहक 1 रुपए वाले तीन प्रोडक्ट ही खरीद सकता है, इनकी क्वांटिटी भी एक से ज्यादा नहीं होगी
> मिनिमम 1200 रुपए की शॉपिंग करने पर डिलीवरी चार्ज से बचा जा सकता है

1200 रुपए खर्च करने पर भी नहीं होगा फायदा

यदि कोई ग्राहक 1 रुपए की डील के लालच में 1200 रुपए खर्च करता है, तब उसको फायदा हो ये जरूरी नहीं। इस बात को ऐसे समझा जा सकता है। आशीर्वाद का दस किलोग्राम आटा की एमआरपी 410 रुपए है, लेकिन अलग-अलग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कीमतें...

> ग्रोफर्स पर 10 किलो आटा की कीमत 323 रुपए
> ऑनडोर पर 10 किलो आटा की कीमत 329 रुपए
> बिग बास्केट पर 10 किलो आटा की कीमत 336.05 रुपए
> सुपरमार्ट पर 10 किलो आटा की कीमत 390 रुपए

ग्रोफर्स के 323 रुपए के मुकाबले सुपरमार्ट पर इसकी कीमत 390 रुपए है। यानी दोनों की कीमतों में 67 रुपए का अंतर है। इसी तरह दूसरे ग्रॉसरी प्रोडक्ट्स पर भी कीमत में बड़ा अंतर देखने को मिल सकता है। वहीं, ऑफलाइन इन आइटम को ज्यादा कम दाम पर भी खरीदा जा सकता है। कुल मिलाकर जब ग्राहक 1200 रुपए खर्च करेगा तब वो दूसरे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की तुलना में औसतन 200 रुपए ज्यादा खर्च करेगा। यानी उससे 200 रुपए ज्यादा लेने के बाद 3 प्रोडक्ट 1 रुपए की कीमत में दिए जाएंगे। जो हो सकता है 100 रुपए की भी नहीं हो।

सभी ग्राहक नहीं कर सकते शॉपिंग

ज्यादातर ऑनलाइन ग्रॉसरी प्लेटफॉर्म का फायदा सभी ग्राहकों को नहीं मिलता। ये देश की मेट्रो सिटी जैसे दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, अहमदाबाद या अन्य पर ही डिलिवरी कर रही हैं। इन ग्राहकों को थोड़ी राहत बैंक ऑफर्स या ऑनलाइन वॉलेट प्लेटफॉर्म से मिल सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Flipkart Grocery Deal | Flipkart Supermart Grocery Rs 1 Deal Offer Today Latest News and Updates On Flipkart Grocery Deal; Everything You Need to Know
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...