Tuesday, January 21, 2020

7 फीट लंबी OTG केबल के साथ एडकॉम हेडफोन लॉन्च, ऑफर प्राइस 1590 रुपए January 21, 2020 at 03:36AM

गैजेट डेस्क. एडकॉम कंपनी ने भारतीय बाजार में अपना नया गेमिंग हेडफोन एडकॉम विजन लॉन्च किया है। इसकी कीमत 1,790 रुपए है, लेकिन लॉन्चिंग ऑफर के चलते इसे 1,590 रुपए में सेल किया जा रहा है। ग्राहक इसे स्टील ग्रे कलर वैरिएंट में खरीद पाएंगे। कंपनी इस पर एक साल की रिप्लेसमेंट वारंटी भी दे रही है।

इस हेडफोन में 50mm हाई-फाई व्हाइट मेगनेट बास ड्राइवर्स और ओमिनी-डायरेक्शनल माइक दिया है। ये बैकग्राउंड नॉइस केंसिलेशन फीचर के साथ आता है। साथ ही, इसकी वॉयस क्वालिटी एकदम क्लियर है। यानी गेमिंग के दौरान यूजर को बाहर का साउंड डिस्टर्ब नहीं करेगा। इसमें लेदर पेडेट कुशन हेडबैंड्स और ईयरपैड्स दिए हैं। इसके माइक्रोफोन को एजजेस्ट किया जा सकता है।

एडकॉम विजन के फीचर्स

> 50mm हाई-फाई व्हाइट मेगनेट बास ड्राइवर्स
> ओमिनी-डायरेक्शनल माइक
> हाई टेन्सल स्ट्रेंथ
> एंटी-वाइंडिंग ब्राइडेड केबल
> 7 फीट लंबी OTG कनेक्टिंग केबल
> एडजेस्टेबल वॉयस/वॉल्यूम कंट्रोल
> LED पावर इंडीकेटर

ये हेडफोन 7.1 ट्रू सराउंड साउंड, प्लग एंड प्ले यूएसबी ऑडियो को सपोर्ट करता है। इसका वजन 322 ग्राम है। कंपनी के मुताबिक ये गेमिंग के लिए आइडल वजन है। इसे पीसी, लैपटॉप, टैबलेट, माबाइल फोन, गेमिंग कंसोल, प्ले स्टेशन, एक्सबॉक्स के साथ कई दूसरे डिवाइस से भी कनेक्ट कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ADCOM Vision gaming headphones launched in India at Rs 1590

महिंद्रा XUV300 को मिली 5 स्टार रेटिंग, एडल्ट और बच्चों की सुरक्षा में सबसे ज्यादा स्कोर करने वाली पहली भारतीय कार January 21, 2020 at 03:27AM

ऑटो डेस्क. ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में महिंद्रा की पॉपुलर सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV300 ने 5-स्टार रेटिंग दी गई। यह तीसरी भारतीय कार है जो एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में पूरे 5-स्टार रेटिंग हासिल करने में कामयाब रही, हालांकि चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में इसे 4-स्टार रेटिंग मिली है। कारों और उसमें बैठे पैसेंजर्स की सुरक्षा परखने के लिए होने वाले ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में टाटा नेक्सन और टाटा अल्ट्रोज को भी 5-स्टार रेटिंग मिल चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mahindra XUV300: Mahindra XUV300 NCAP Rating India 2020 Updates; Mahindra XUV300 Scores Five Stars In Global NCAP Crash Tests

23 जनवरी को लॉन्च होगा गैलेक्सी S10 लाइट स्मार्टफोन, 4 सेमी. की दूरी से भी खींच सकेंगे क्लियर फोटो January 21, 2020 at 01:57AM

गैजेट डेस्क. सैमसंग 23 जनवरी को भारतीय बाजार में अपने अगले प्रीमियम स्मार्टफोन गैलेक्सी S10 लाइट को लॉन्च करेगी। कंपनी ने कुछ दिन पहले ही इसे गैलेक्सी नोट10 लाइट स्मार्टफोन के साथ ग्लोबली लॉन्च किया था। भारत में इसे खासतौर से फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा। हाल ही में फ्लिपकार्ट ने फोन का टीजर पेज जारी किया, जिसमें इंडियन वैरिएंट में मिलने वाले फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Samsung Galaxy S10 Lite Price | Samsung Galaxy S10 Lite Launch Updates: Samsung Galaxy S10 Lite Price in India, Full Specification & Features (23rd January 2020)
Samsung Galaxy S10 Lite Price | Samsung Galaxy S10 Lite Launch Updates: Samsung Galaxy S10 Lite Price in India, Full Specification & Features (23rd January 2020)

रेडमी से रियलमी और आईफोन तक, चेक करें कौन सा स्मार्टफोन कहां मिल रहा सबसे सस्ता January 21, 2020 at 12:04AM

गैजेट डेस्क. फ्लिपकार्ट और अमेजन पर चल रही साल की पहली सेल (फ्रीडम सेल) में स्मार्टफोन पर कई बड़े डिस्काउंट मिल रहे हैं। इनमें लो बजट से लेकर प्रीमियम स्मार्टफोन शामिल हैं। दोनों कंपनियों के पास कुछ एक्सक्लूसिव स्मार्टफोन हैं। वहीं, कुछ स्मार्टफोन ऐसे भी हैं जो दोनों बेच रही हैं। ऐसे में हम यहां उन स्मार्टफोन्स के बारे में बता रहे हैं जो दोनों के पास हैं, लेकिन ज्यादा सस्ता कौन दे रहा है?

फ्लिपकार्ट स्मार्टफोन पर दे रही ये ऑफर

> ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड और कोटक महिंद्रा के डेबिट और क्रेडिट कार्ड के साथ EMI पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट।
> फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5% का अनलिमिटेड कैशबैक मिलेगा।
> एक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड पर 5% का एक्स्ट्रा ऑफर मिलेगा।
> एक्सचेंज ऑफर पर अधिकतम 14,050 रुपए का फायदा।
> नो कोस्ट EMI, फोन पर 1 साल और फोन एक्सेसरीज पर 6 महीने की वारंटी।

Realme X (Space Blue, 4GB+128GB)

इस स्मार्टफोन की कीमत 17,999 रुपए है। फिल्पकार्ट इस हैंडसेट को 14,999 रुपए में बेच रही है। यानी ग्राहक को 3000 रुपए का सीधे तौर पर फायदा मिलेगा। दूसरी तरफ, अमेजन पर ये फोन 16,798 रुपए का बिक रहा है। बता दें कि फोन में 4GB रैम और 128GB स्टोरेज दिया है। वहीं, 48+5MP का डुअल रियर और 16MP का फ्रंट कैमरा दिया है। फोन में 6.53-इंच फुल HD+ डिस्प्ले मिलेगा।

Realme 3 (Dynamic Black, 3GB+32GB)

इस स्मार्टफोन की कीमत 10,999 रुपए है। फिल्पकार्ट इस हैंडसेट को 6,999 रुपए में बेच रही है। यानी ग्राहक को 4000 रुपए का सीधे तौर पर फायदा मिलेगा। दूसरी तरफ, अमेजन पर ये फोन 8,099 रुपए का बिक रहा है। बता दें कि फोन में 3GB रैम और 32GB स्टोरेज दिया है। वहीं, 13+2MP का डुअल रियर और 13MP का फ्रंट कैमरा दिया है। फोन में 6.22-इंच फुल HD+ डिस्प्ले मिलेगा।

Redmi K20 (Glacier Blue, 6GB+64GB)

इस स्मार्टफोन की कीमत 22,999 रुपए है। फिल्पकार्ट इस हैंडसेट को 19,999 रुपए में बेच रही है। यानी ग्राहक को 3000 रुपए का सीधे तौर पर फायदा मिलेगा। दूसरी तरफ, अमेजन पर भी ये फोन 19,999 रुपए का बिक रहा है। बता दें कि फोन में 6GB रैम और 64GB स्टोरेज दिया है। वहीं, 48+13+8MP का डुअल रियर और 20MP का फ्रंट कैमरा दिया है। फोन में 6.39-इंच फुल HD+ डिस्प्ले मिलेगा।

Apple iPhone 7 Plus (Black, 32GB)

आईफोन 7 प्लस की कीमत 37,900 रुपए है। फिल्पकार्ट इस हैंडसेट को 33,999 रुपए में बेच रही है। यानी ग्राहक को 3901 रुपए का सीधे तौर पर फायदा मिलेगा। दूसरी तरफ, अमेजन पर ये हैंडसेट फिलहाल उपलब्ध नहीं है। बता दें कि फोन में 32GB स्टोरेज दिया है। वहीं, 12+12MP का डुअल रियर और 7MP का फ्रंट कैमरा दिया है। फोन में 5.5-इंच फुल HD डिस्प्ले मिलेगा।

Apple iPhone 11 Pro Max (Midnight Green, 256GB)

आईफोन 11 प्रो मैक्स की कीमत 1,23,900 रुपए है। फिल्पकार्ट इस हैंडसेट को इतनी ही कीमत में बेच रही है। दूसरी तरफ, अमेजन पर ये हैंडसेट सिर्फ 1 रुपए सस्ता है। बता दें कि फोन में 256GB स्टोरेज दिया है। वहीं, 12+12+12MP का डुअल रियर और 12MP का फ्रंट कैमरा दिया है। फोन में 6.5-इंच फुल HD डिस्प्ले मिलेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Realme K20 X 3 Price | Amazon Budget Mobile Phone Vs Flipkart Smartphones Prices Comparison: Redmi K20, Realme X, Realme 3, Apple iPhone 7 Plus, Apple iPhone 11 Pro Max
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...