Tuesday, January 14, 2020

सूर्य की रोशनी से चलती है यह ट्राइसाइकिल, चार लोग बैठकर कर सकते हैं सफर January 14, 2020 at 03:30AM

ऑटो डेस्क. पिछले हफ्ते हुए कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो में फ्रेंच स्टार्टअप कंपनी वैलो ने सौर ऊर्जा से चलने वाली ट्राइसाइकिल को पेश किया। इसे कार के विकल्प के तौर पर भी देखा जा रहा है। इससे भीड़भाड़ वाले इलाकों और सकरी सड़कों में आसानी से सफर किया जा सकता है। इसे सामान ढोने के इस्तेमाल में भी लिया जा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
the wello is a compact electric tricycle powered by the sun
the wello is a compact electric tricycle powered by the sun
the wello is a compact electric tricycle powered by the sun
the wello is a compact electric tricycle powered by the sun

जीप ने कंपास डीजल ऑटोमैटिक भारतीय बाजार में उतारी, शुरुआती कीमत 21.96 लाख रुपए January 14, 2020 at 02:46AM

ऑटो डेस्क. जीप इंडिया ने लंबे इंतजार के बादकंपास डीजल ऑटोमैटिक कोलॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 21.96 लाख से शुरू होगी। वहीं, टॉप वैरिएंट की कीमत 24.99 लाख रुपए होगी। कंपनी ने इसकी बुकिंग कुछ दिन पहले ही शुरू कर दी थी। जल्द ही इसकी डिलिवरी भी शुरू होगी।

कंपास डीजल ऑटोमैटिक को दो वैरिएंट लोंगिट्यूड और लिमिटेड प्लस में लॉन्च किया गया है। इसके ट्रिम वैरिएंट की कीमत मैनुअल की तुलना में 4 लाख रुपए अधिक है। इसकी वजह, BS6 नोर्म्स वाला इंजन, 9 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, जीप फोर व्हील ड्राइव सिस्टम और कई दूसरे इक्युपमेंटहैं। वहीं, टॉप वैरिएंट यानी लिमिटेड प्लस की कीमत मैनुअल वर्जन से 1.9 लाख रुपए ज्यादा है।

भारतीय बाजार में इससे पहले जीप का डीजल वैरिएंट ट्रायलहॉक ऑटोमैटिक का आ रहा था। जिसकी शुरुआती कीमत 26.80 लाख और टॉप वैरिएंट की कीमत 27.60 लाख रुपए है। ऐसे में कंपास डीजल ऑटोमैटिकआने से अब कंपनी के डीजल वैरिएंट ऑटोमैटिक एसयूवी की शुरुआत 4.8 लाख रुपए कम में हो जाएगी।

जीप कंपास डीजल ऑटोमैटिक के फीचर्स

लिमिटेड प्लस मैनुअल और ऑटोमैटिक वर्जन में एक जैसे फीचर्स दिए हैं। इसमें सेफ्टी के लिए 6 एयरबैक्स मिलेंगे। इसके साथ डुअल-पेन सनरूफ, 18-इंच अलॉय व्हील, जीप 8.4-इंच यूकनेक्ट इन्फोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक हैडलाइट्स और वाइपर्स, एट-वे पावर एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jeep launches compass diesel automatic in Indian market, starting price is Rs. 21.96 lakhs

फोल्डेबल फोन सर्फेस डुओ को इस्तेमाल करते स्पॉट हुए सीईओ नडेला, दुनिया कर रही है लॉन्चिंग का इंतजार January 14, 2020 at 02:02AM

गैजेट डेस्क. अक्टूबर 2019 में हुए माइक्रोसॉफ्ट के सालाना हार्डवेयर इवेंट में कंपनी ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन सर्फेस डुओ को पेश किया। फिलहाल इसे ऑफिशियली लॉन्च नहीं किया गया है लेकिन कंपनी के सीईओ इसे लंबे समय से इस्तेमाल कर रहे हैं। हाल ही में एक इवेंट में नडेला इसका प्रोटोटाइप वर्जन इस्तेमाल करते हुए स्पॉट किए गए। याहू फाइनेंस के एडिटर-एट-लार्ज ब्रायन सोज़ी ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर की जिसमें नडेला इसे यूज कर रहे हैं। ब्रायन ने बताया कि वह इस फोन को देखकर काफी प्रभावित हुए।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Satya Nadella is Already Using The Surface Duo Foldable Phone, And it is Just Darn Slick

भारतीय सकड़ों पर 1972 में पहली बार दौड़ा था चेतक, लोग कहने लगे थे 'हमारा बजाज' January 14, 2020 at 01:02AM

ऑटो डेस्क. भारतीय ऑटो बाजार में बजाज चेतक की आज फिर से वापसी हो चुकीहै। 70, 80 और 90 के तीन दशकों तक इस स्कूटर ने बाजार के साथ लोगों के दिलों पर भी राज किया है। 2000 के बाद ये नए जमाने के स्कूटर्स के साथ दौड़ में पीछे रहने लगा। 2005 में कंपनी ने इसके प्रोडक्शन पर रोक लगा दी। हालांकि, 14 साल बाद एक बार फिर ये लोगों के दिलों पर राज करने के लिए तैयार है। इसकी वापसी इलेक्ट्रिक वैरिएंट के साथ हो रही है। तो चलिए चेतक की वापसी पर इसके इतिहास पर एक बार फिर नजर डालते हैं।

बजाज ऑटो ने चेतक को 1972 भारतीय सड़कों पर उतारा था। इसका डिजाइन वेस्पा स्प्रिंट से और नाम महाराणा प्रताप के घोड़े चेतक से लिया था। 1972 में चेतक की 1000 यूनिट का लॉट बाजार में आया था और इसकी कीमत 8 से 10 हजार के बीच थी। लॉन्चिंग के साथ ही ये भारतीय बाजार में हिट हो गया और देखते ही देखते इसकी डिमांड बढ़ती चली गई। बढ़ती लोकप्रियता के चलते कंपनी ने इसे 'हमारा बजाज' की टैग लाइन दे दी। पहले इसकी डिलिवरी के लिए 3 महीने का इंतजार करना पड़ता था। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स की माने एक वक्त ऐसा भी आया था जब इसकी डिलिवरी के लिए 20 महीने का इंतजार भी करना पड़ा।

1977 में कंपनी ने पहली बार चेतक की 1 लाख यूनिट बेच दीं। वहीं, 1986 में ये आंकड़ा 8 लाख पहुंच गया। चेतक की कामयाबी के ये नया रिकॉर्ड था। 90 के दशक में भी इसकी डिमांड कम नहीं हुई। कंपनी ने इस दौरान लगातार कई महीने 1 लाख यूनिट बेची। 2002 में चेतक की कीमत करीब 27 हजार रुपए थी, जो 2005 तक करीब कीमत 31 हजार तक पहुंच गई। चेतक की बढ़ती कीमतों का असर इसकी बिक्री पर होने लगा। वहीं, दूसरी तरफ एक्टिवा की मार्केट में पकड़ मजबूत होती गई। इस रेस में आखिरकार चेतक पीछे रह गया और 2005 में कंपनी ने इसका प्रोडक्शन बंद कर दिया।

14 साल बाद यानी 2019 में बजाज ऑटो लिमिटेड के अध्यक्ष राहुल बजाज ने चेतक की वापसी का एलान किया। इस बार कंपनी ने इसका इलेक्ट्रिक अवतार दिखाया। साथ ही, इसे स्टाइलिश और नई जनरेशन की जरूरत के हिसाब से बनाया। अब चेतक नए अवतार में एक बार फिर भारतीय बाजार में आ चुका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bajaj Chetak | Bajaj Chetak Scooter History Old Information Updates: Almost Everything You Need to Know About [Bajaj Chetak Scooter
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...