Friday, January 10, 2020

दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाएंगे ये 5 इनोवेशन, आम इंसानों तरह कर सकेंगे सारे काम January 10, 2020 at 02:44AM

गैजेट डेस्क. सबसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक शो सीईएस 2020 में स्मार्ट व्हीकल, स्मार्ट होम प्रोडक्ट, फिटनेस गैजेट के अलावा ऐसे गैजेट भी सुर्खियों में रहें जिन्हें खासतौर से दिव्यांगों के लिए बनाया गया था। शो में कई कंपनियों ने स्मार्ट ग्लव्स, ऑटोनोमस व्हीलचेयर, रोबोटिक हैंड समेत कई इनोवेशन पेश किए जिनकी मदद से दिव्यांगों भी आम इंसानों की तरह जीवन बीता सकेंगे।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रोस्थेटिक हैंड
लैडरोल व्हील चेयर
स्मार्ट ग्लव्स
टेस्लासूट वीआर ग्लव्स
सेगवे एस-पॉड

लॉन्चिंग से पहले Mi बैंड 5 की डिटेल लीक, इस बार 1.2-इंच की बड़ी स्क्रीन मिलेगी January 10, 2020 at 01:40AM

गैजेट डेस्क. चीनी कंपनी श्याओमी ने भारतीय बाजार में नया Mi बैंड लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नया बैंड बड़ी स्क्रीन और नियर फील्ड कम्युनिकेशन (NFC) जैसे फीचर्स के साथ आ सकता है। वहीं, इसकी कीमत से जुड़ी जानकारी भी सामने आ गई है। बता दें कि कंपनी ने इस बैंड को बीते साल लॉन्च किया था।

बड़ी स्क्रीन और अन्य फीचर्स

लीक स्पेसिफिकेशन के मुताबिक Mi बैंड 5 में 1.2-इंच की डिस्प्ले स्क्रीन मिल सकती है। इसमें ग्लोबल सपोर्ट करने वाला नियर फील्ड कम्युनिकेशन (NFC) फीचर मिलेगा। हालांकि, ये फीचर कंपनी ने Mi बैंड 3 और Mi बैंड 4 में दिया था। ऐसा माना जा रहा है कि चीन में इसकी कीमत 179 युआन (करीब 1800 रुपए) हो सकी है। भारत में भी इतनी कीमत होने की उम्मीद है। इसके इसी साल जून तक लॉन्च किया जा सकता है।

Mi बैंड के स्पेसिफिकेशन

श्याओमी के बैंड में कलर डिस्प्ले के साथ 2.5D टेम्पर्ड ग्लास दिया है। जो 5 लेवल ब्राइटनेस के साथ आता है। इसमें हेल्थ और फिटनेस से जुड़े फीचर्स जैसे ट्रेडमिल रनिंग, एक्सरसाइज, आउटडोर रनिंग, साइक्लिंग, वॉकिंग, पूल स्वीमिंग जैसे ट्रैकर दिए हैं। इसके साथ ये हार्ड रेट मॉनिटरिंग भी करता है। इन सभी की डिटेल बैंड के साथ कंपनी के फिटनेस ऐप पर भी देखी जा सकती है। Mi बैंड 4 में 135mAh की बैटरी है, जो 20 दिन तक बैकअप देती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Xiaomi Mi Band 5 to launch with 1.2-inch display, NFC, Google Pay support

ऑल न्यू मर्सिडीज बेंज GLE 28 जनवरी को होगी लॉन्च, दो डीजल और एक पेट्रोल इंजन मिलेगा January 10, 2020 at 12:07AM

ऑटो डेस्क. मर्सिडीज-बेंज भारतीय बाजार में अपनी ऑल-न्यू GLE 28 जनवरी को लॉन्च करेगी। ये इस साल यहां लॉन्च होने वाली कंपनी की पहली कार भी है। कंपनी इसे ऑटो एक्सपो 2020 से पहले ही भारतीय बाजार में उतार रही है। GLE का साइज पहले से ज्यादा बड़ा है। इसमें लंबा व्हीलबेस मिलेगा। बता दें कि कंपनी ने बीते साल (2019) भारतीय बाजार में 13,786 यूनिट्स बेची हैं।

दो डीजल इंजन में आएगी कार

न्यू GLE को कंपनी दो डीजल इंजन वैरिएंट में लॉन्च करेगी। वहीं, इसका पेट्रोल वैरिएंट भी आएगा। GLE 300d का डीजल इंजन वैरिएंट 2.0-लीटर, फोर सिलेंडर का है, जिसका पावर 256hp और टॉर्क 500Nm है। वहीं, GLE 400d का डीजल वैरिएंट 3.0-लीटर का है, जिसका पावर 330hp और टॉर्क 700Nm है। दूसरी तरफ, पेट्रोल वैरिएंट में 3.0-लीटर, सिक्स सिलेंडर माइल्ड-हाइब्रिड इंजन है, जिसका पावर 367hp और टॉर्क 500Nm है। ये सभी इंजन BS6 हैं।

मर्सिडीज-बेंज GLE के स्पेसिफिकेशन

इस कार में फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, LED हेडलैम्प्स, पैनारोमिक सनरूफ, डुअल 12.3-इंच डिस्प्ले स्क्रीन वाला इन्फोटेनमेंट एंड इंस्ट्रूमेंटेशन सिस्टम, हैंड्स-फ्री पार्किंग, इलेक्ट्रिक एडजेस्ट फ्रंट सीट, पावर्ड टेलगेट जैसे कई फीचर्स दिए हैं। सिक्स-सिलेंडर वैरिएंट में सिक्स-वे एडजेस्टेबल पावर्ड रियर सीट, 360 डिग्री कैमरा और एडॉप्टिव एयर सस्पेंशन दिया है।

इसकी एक्सपेक्टेड एक्स-शोरूम कीमत करीब 75 लाख रुपए से शुरू हो सकती है। ये कार भारतीय बाजार में ऑडी Q7 और बीएमडब्ल्यू X5 को टक्कर दे सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
2020 Mercedes-Benz GLE India launch on January 28

CES में पेश हुआ गोल स्क्रीन वाला सर्कल फोन, डुअल सिम और दो हेडफोन जैक को सपोर्ट करेगा January 09, 2020 at 10:55PM

गैजेट डेस्क. यूएस की स्टार्टअप डीटूर ने लॉस वेगास में चल रहे कंज्यूरम इलेक्ट्रॉनिक्स शो में अनोखा स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस फोन में गोल स्क्रीन दी है। कंपनी ने इसे सर्कल फोन नाम दिया है। ये पहला ऐसा फोन भी है जिसमें दो हेडफोन जैक मिलेंगे। ये 1990 में आने वाली साइंस-फिक्शन मूवी में दोनों तरफ बात करने वाले डिवाइस की याद दिलाता है। ये मॉड्यूल स्मार्टफोन भी है।

इस फोन हथेली के साइज का है। वहीं, इसमें दो सिम कार्ड स्लॉट्स भी दिए हैं। फोन में सेल्फी के लिए फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया है। कंपनी ने इस फोन को खासतौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया है जिनके हाथ छोटे होते हैं और फोन में अपने हाथों में फोन की बेहतर ग्रिप चाहते हैं। ये मेकअप मिरर के जैसा नजर आता है। इसे पेंट और शर्ट की पॉकेट में भी कैरी किया जा सकता है।

सर्कल फोन के स्पेसिफिकेशन

इस फोन में LED टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया है, लेकिन कंपनी ने इसका साइज से पर्दा नहीं उठाया है। ये 4G LTE नेटवर्क को सपोर्ट करता है। वहीं, गूगल के एंड्रॉयड 9.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। फोन के फ्रंट में कैमरा दिया है, लेकिन रियर कैमरा के बारे में कोई डिटेल नहीं दी। कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है। हालांकि, फोन को अगले साल रिलीज किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
dTOOR Bizarre Cyrcle phone with a round screen and TWO headphone jacks unveiled at CES 2020
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...