Sunday, December 29, 2019

इस साल सुर्खियों में रहे रेडमी, सैमसंग और ओप्पो के ये बजट स्मार्टफोन, रियलमी C2 के बिके 10 लाख यूनिट December 29, 2019 at 02:23AM

गैजेट डेस्क. 2019 में स्मार्टफोन सेगमेंट में कई बड़ी लॉन्चिंग देखने को मिली। एक ओर जहां एपल, सैमसंग और वनप्लस के महंगे स्मार्टफोन ने बाजार में दस्तक दी वहीं बजट स्मार्टफोन स्मार्टफोन कैटेगरी में भी एक से एक ऑपशन अवेलेबल रहे जिन्होंने 10 हजार से कम बजट में ही ग्राहकों की जरूरतों को पूरा किया। चीनी कंपनी श्याओमी ने रेडमी 7ए, 7, 8 और 8ए को बाजार में उतारा वहीं सैमसंग ने एम30, एम30एस, एम20 और एम10 जैसे सस्ते फोन ग्राहकों को उपलब्ध कराएं। रियलमी ने भी कई बजट स्मार्टफोन बाजार में उतारे। कंपनी ने एक साल से भी कम समय में 80 लाख स्मार्टफोन का शिपमेंट किया वहीं रियलमी सी2 के 10 लाख यूनिट्स की बिक्री की।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
This year's budget smartphones of Redmi, Samsung and Oppo, sold 10 lakh units of Reality C2

समय के साथ दम तोड़ते गए ऑर्कुट, याहू मैसेंजर जैसे दिग्गज प्लेटफार्म, ईमेल और SMS के बदले जमकर होता था इस्तेमाल December 29, 2019 at 01:11AM

गैजेट डेस्क. पिछले कुछ सालों में फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स लोगों के जीवन का हिस्सा बने। वहीं इन्हीं प्लेटफार्म की बढ़ती लोकप्रियता के कारण कई अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म को बाजार से अपना कारोबार समेटना पड़ा। इसमें ऑर्कुट, गूगल प्लस, याहू मैसेंजर और फ्रेंडस्टर जैसे पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफार्म शामिल हैं, जिन्हें गुजरे जमाने में हम ईमेल और एसएमएस के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल किया करते थे।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Over the years, heavy platforms such as Orkut, Yahoo Messenger, used to be fiercely used instead of email and SMS in a jam.

एलजी के पहले फोल्डेबल फोन G8X ThinQ ने भारत में किया डेब्यू, दुनियाभर में सबसे ज्यादा डिमांडिंग रहा आईफोन XR December 28, 2019 at 10:15PM

गैजेट डेस्क. साल का आखिरी हफ्ता टेक वर्ल्ड के लिए सुर्खियों भरा रहा। कई कंपनियों में अपने बेहतरीन प्रोडक्ट बाजार में लॉन्च किए। सैमसंग ने अपने बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन गैलेक्सी A30s का 128 जीबी स्टोरेड वैरिएंट बाजार में लॉन्च किया। दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी में शुमार एलजी ने अपने पहले फोल्डेबल फोन एलजी G8X ThinQ को भी भारतीय बाजार में लॉन्च किया। इसकी कीमत 50 हजार रुपए है। वीवो ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन S1 प्रो लॉन्चिंग डेट से पर्दा उठाया, फोन 4 जनवरी को भारतीय बाजार में डेब्यू करेगी। वहीं काउंटरप्वाइंट ने इस साल सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन की लिस्ट जारी की जिसमें सबसे ज्यादा आईफोन एक्सआर डिमांडिंग रहा। जानिए इसे हफ्ते कौनसे प्रोडक्ट सुर्खियों में रहे...

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
LG's first foldable phone G8X ThinQ debuts in India, the most demanding iPhone XR worldwide

4 जनवरी को लॉन्च होगा डायमंड शेप कैमरे वाला वीवो S1 प्रो, 22 हजार रुपए तक होगी कीमत December 28, 2019 at 09:13PM

गैजेट डेस्क. चीनी स्मार्टफोन कंपनी वीवो 4 जनवरी को अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन वीवो एस1 प्रो को भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। हाल ही में वीवो ने ट्विटर पर फोन की लॉन्चिंग डेट के बारे में बताया वहीं ई-कॉमर्स साइट अमेजन ने भी फोन का टीजर पेज जारी कर लॉन्चिंग के बारे में कंफर्मेंशन दिया। कंपनी ने फिलहाल इसकी कीमत के बारे में कोई पुष्टि नहीं की है लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी कीमत 22 हजार रुपए तक हो सकती है।

फोन के भारतीय वैरिएंट में मिल सकते हैं बदलाव

कंपनी ने पिछले साल ही इस फोन को फिलीपींस में लॉन्च किया था। फोन में खास है इसका क्वाड कैमरा सेटअप जिसे डायमंड शेप डिजाइन दिया गया है। फोन में वॉटरड्रॉप नॉज है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे पंच होल डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च किया जा सकता है। फोन के भारतीय वैरिएंट में 6.38 इंच की डिस्प्ले, फनटच ओएस 9.2 पर बेस्ड एंड्रॉयड 9.2, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर मिल सकता है।

यह हो सकते हैं वीवो S1 Pro के बेसिक स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज 6.38 इंच
डिस्प्ले टाइप फुल एचडी प्लस पंच होल डिस्प्ले
रैम 8 जीबी तक
स्टोरेज 256 जीबी तक
ओएस फनटच ओएस 9.2 विद एंड्रॉयड 9 पाई
प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर
रियर कैमरा 48MP(प्राइमरी सेंसर)+8MP(अल्ट्रा-वाइड लेंस)+2MP(डेप्थ सेंसर)+2MP(मैक्रो लेंस)
फ्रंट कैमरा 32MP
बैटरी 3700 एमएएच विद 22.5 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
कनेक्टिविटी 4जी, वाई-फाई 802.11, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट
सेंसर इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो क्रेडिट - ट्विटर
फोटो क्रेडिट - ट्विटर
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...