Monday, December 23, 2019

हैप्पी न्यू ईयर प्लान लॉन्च, 2020 के रिचार्ज पर सालभर सभी सर्विसेज फ्री; जियो फोन भी फ्री December 23, 2019 at 04:02AM

गैजेट डेस्क. रिलायंस जियो ने 'हैप्पी न्यू ईयर ऑफर 2020' पेश कर दिया है। कंपनी ने इस ऑफर को स्मार्टफोन यूजर्स और जियो फोन यूजर्स के लिए अलग-अलग पेश किया है। जियो ग्राहक इस ऑफर का फायदा 24 दिसंबर से ले सकते हैं। कंपनी का कहना है कि ये लिमिटेड ऑफर है। हालांकि, ऑफर कब खत्म होगा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

स्मार्टफोन यूजर्स के लिए ऑफर

स्मार्टफोन यूजर्स को 'हैप्पी न्यू ईयर ऑफर 2020' का फायदा लेने के लिए 2020 रुपए का रिचार्ज करना होगा। जिसके बाद उन्हें एक साल तक कंपनी द्वारा दी जाने वाली सभी सर्विसेज फ्री मिलेंगी।

कीमत 2020 रुपए
वॉयस कॉल अनलिमिटेड
डाटा 1.5GB रोजाना
SMS 100 रोजाना
जियो ऐप्स फ्री
वैलिडिटी 365 दिन

जियो फोन यूजर्स के लिए ऑफर

जियो फोन यूजर्स को 'हैप्पी न्यू ईयर ऑफर 2020' का फायदा लेने के लिए 2020 रुपए का रिचार्ज करना होगा। जिसके बाद उन्हें जियो फोन के साथ एक साल तक कंपनी द्वारा दी जाने वाली सभी सर्विसेज फ्री मिलेंगी।

कीमत 2020 रुपए
वॉयस कॉल अनलिमिटेड
डाटा 0.5GB रोजाना
SMS 100 रोजाना
जियो ऐप्स फ्री
वैलिडिटी 12 महीने


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Happy New Year plan launch, all free services throughout the year on 2020 recharge; Live phone is also free

विधानसभा चुनाव के नतीजों पर यूजर्स का तंज- एनआरसी की पहली सूची जारी, भाजपा झारखंड से बाहर December 23, 2019 at 03:54AM

सोशल मीडिया डेस्क. झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स बीजेपी का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। डॉ कुमार विश्वास ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, '“सरयू” की धवल-धार में “रघुबर” डूब गए'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'ऐसाही होता है जब भक्ति सर चढ़ के बोले'। पढ़ें सोशल मीडिया पर आए यूजर्स के ऐसे ही रिएक्शंस।

यूजर्स बोले, अमित शाह जी को दोबारा कमान संभालना पड़ेगी...

## ## ## ## ## ## ## ## ## ## ## ## ##
##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jharkhand Election Results | BJP: BJP Raghubar Das, Defeat In Jharkhand Social Media Reactions Memes Over Jharkhand Vidhan Sabha Election Chunav Result 2019

ब्रिक्स ने ब्लूटूथ कराओके माइक किया लॉन्च, बिल्ट-इन स्पीकर भी दिया; कीमत 574 रुपए December 23, 2019 at 03:35AM

गैजेट डेस्क. कम्प्यूटर एक्सेसरीज बनाने वाली इंडियन कंपनी ब्रिक्स ने वायरलेस ब्लूटूथ कराओके माइक लॉन्च किया है। इस माइक का ग्राहक अमेजन इंडिया की वेबसाइट से खरीद सकते हैं। इसकी कीमत 574 रुपए है। कंपनी ने इसे क्रिसमस के मौके पर लॉन्च किया है। यानी इस माइक से आप अपनी क्रिसमस पार्टी को यादगार बना सकते हैं। ये माइक कई तरह की खूबियों से लैस है।

माइक में ब्लूटूथ स्पीकर भी दिया

इस माइक में ब्लूटूथ स्पीकर भी दिया है। इसे मल्टीपल डिवाइस जैसे स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप, कम्प्यूटर या अन्य के साथ कनेक्ट कर सकते हैं। ये एंड्रॉयड, आईओएस, विंडोज सभी तरह के ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें हाई क्वालिटी इंटेलिजेंट चिप दी है, जो वॉयस को फिल्टर करती है। जिससे कराओके के दौरान ज्यादा बेहतर साउंड आता है। इसमें 2600mAh की रिचार्जेबल बैटरी भी दी है, जो फुल चार्जिंग के बाद 8 घंटे का बैकअप देती है। माइक को इसका यूनिक डिजाइन और गोल्डर कलर ज्यादा अट्रेक्टिव बनाते हैं।

माइक में एक पावर बटन दिया है जिससे ये ऑन/ऑफ होता है। इसके साथ, ट्रैवल, बास, ईको, वॉल्यूम और म्यूजिक को एडजेस्ट करने के लिए भी बटन दिए हैं। चार्जिंग के लिए इसमें माइक्रो USB पोर्ट दिया है। इसे किसी भी स्मार्टफोन चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। कंपनी इस पर तीन महीने की वारंटी भी देती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Brix also launched Bluetooth karaoke mic, built-in speaker; Price Rs 574

हुवावे के अपकमिंग फोन में मिलेगा ट्रिपल फ्लिप कैमरा सेटअप, 180 डिग्री तक एक साथ घुमेंगे तीन कैमरे December 23, 2019 at 02:47AM

गैजेट डेस्क. आसुस के बाद अब चीनी कंपनी हुवावे अपना फ्लिप कैमरे वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। हुवावे ने इसमें थ्री फ्लिप कैमरा डिजाइन दिया है यानी इसमें तीन कैमरे एक साथ रोटेट होंगे। कंपनी ने 9 जनवरी को वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑफिस ने पेटेंट फाइल कराया गया था जिसे पिछले हफ्ते यानी 17 दिसंबर को अप्रूवल मिला है।

गिज़्मोचाइना ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि डिजाइन के मामले में यह काफी हद तक आसुस 6Z से इंस्पायर्ड है। आसुस में जहां दो कैमरा वहीं हुवावे के अपकमिंग फोन में दो की बजाए तीन कैमरे होंगे। यह ट्रिपल कैमरा सेटअप पूरे 180 डिग्री फ्लिप होकर सामने आएंगे, जो रियर के साथ फ्रंट कैमरे का भी काम करेंगे।

इसी के साथ कंपनी हुवावे पी30 लाइट (2020) स्मार्टफोन को भी यूरोपियन मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने इसे इसी साल मार्च में शोकेस किया था। इसमें किरिन 710 चिपसेट मिलेगा। उम्मीद की जा रही है कि इसकी कीमत 27 हजार रुपए तक होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो क्रेडिट - ट्विटर
फोटो क्रेडिट - ट्विटर
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...