एपल ने अपने एयरपॉड्स मैक्स ओवर-ईयर हेडफोन भारत में लॉन्च कर दिए हैं। पहले इसका नाम एपलपॉड्स स्टूडियो होने की रूमर्स थीं। एपल के इस नए वायरलेस हेडफोन में एक्टिव नॉयज कैंसिलेशन फीचर दिया गया है। भारतीय बाजार में ये हेडफोन सोनी, बोस और सेनहाइजर जैसे दमदार और प्रीमियम हेडफोन को टक्कर देगा।
भारत में एयरपॉड्स मैक्स की कीमत 59,900 रुपए होगी। वहीं, इसकी सेलिंग 15 दिसंबर से ऑनलाइन और एपल स्टोर से शुरू होगी। अमेरिका में इसका प्री-ऑर्डर 8 दिसंबर से शुरू हो चुका है। भारतीय यूजर्स इस हेडफोन को सोशल मीडिया पर आईफोन एक्स से भी महंगा बता रहे हैं।
एयरपॉड्स मैक्स हेडफोन का स्पेसिफिकेशन
ओवर-ईयर हेडफोन एयरपॉड्स मैक्स में एडेप्टिव इक्वालाइजर के साथ एक्टिव नॉयज कैंसिलेशन फीचर दिया है। प्रीमियम वायरलेस ब्लूटूथ 5.0 ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए एपल ने अपने H1 चिप का सपोर्ट दिया है। कंपनी के मुताबिक, इसमें स्पैटियल ऑडियो, ट्रांसपेरेंसी मोड जैसे एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज पर इसकी बैटरी 20 घंटे का बैकअप देती है।
हेडफोन में स्टेनलेस स्टील हेडबैंड दिया गया है, यानी सिर के साइज और आकार के हिसाब से स्टील हेडबैंड एडजस्ट कर सकते हैं। ये स्पेस ग्रे, सिल्वर, स्काई ब्लू, ग्रीन और पिंक कलर के 5 कलर वैरिएंट्स में मिलेगा।
एपल ने इस हेडफोन में डिजिटल क्राउन दिया गया है, जो एपल वॉच डिजाइन से प्रेरित है। बेहतर वॉल्यूम कंट्रोल के साथ-साथ ऑडियो प्ले या पॉज, ट्रैक करने, कॉल का जवाब देने या बंद कर सकते हैं। यानी यूजर हेडफोन से कॉलिंग को कंट्रोल कर पाएंगे।
भारत के टॉप-5 कार निर्माताओं ने पैसेंजर व्हीकल (पीवी) बाजार पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। इन पांचों की बाजार हिस्सेदारी 85% है, जबकि अन्य 22 ब्रांड सिर्फ बाकी बचे 15% हिस्से में ही खेल रहे हैं।
दुनिया के नामी ग्लोबल ब्रांड्स जैसे रेनो, फोर्ड, होंडा, टोयोटा और फॉक्सवैगन भारतीय बाजार में उपस्थित है, बावजूद इसके पीसी सेगमेंट में मारुति सुजुकी, हुंडई, टाटा मोटर्स, किआ मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसे ब्रांड्स का दबदबा है।
नवंबर'20 में टॉप-5 कंपनियों की बाजार हिस्सेदारी 4.5% बढ़ी
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि टॉप-5 कंपनियों ने इस साल नवंबर तक अपने शेयर में 4.5% की बढ़ोतरी की, जो कि पिछले साल नवंबर में 81.56% थी। एक बड़े बाजार के लिए (भारत दुनिया में चौथा सबसे बड़ा मोटर वाहन बाजार है) बाजार हिस्सेदारी में फ्रेगमेंटेशन की कमी आश्चर्य करने वाली है।
अन्य देशों में इतनी है टॉप-5 कंपनियों की बाजार हिस्सेदारी
उदाहरण के लिए, चीन में, जो दुनिया का सबसे बड़ा मोटर वाहन बाजार है, टॉप-5 कार निर्माता बाजार का केवल 40% नियंत्रित करते हैं और अमेरिका में, उनका हिस्सा 68% है। जर्मनी के लिए, जो पिछले साल भारत से आगे निकल गया था, टॉप-5 कार निर्माता कंपनियों ने 50% हिस्सेदारी की कमान संभाली थी।
जापान लिस्ट में अपवाद बना हुआ है, जहां टॉप-5 कंपनियां लगभग 81% बाजार हिस्सेदारी को नियंत्रित करती हैं। जिनमें सभी जापानी ब्रांड हैं। कई देशों का प्रभावशाली ब्रांड टोयोटा की भारत में हिस्सेदारी सिर्फ 3% है।
देखे-परखे ब्रांड पर ही जाना पसंद करते हैं ग्राहक- एनालिस्ट
नए लॉन्च और ब्रांड लॉयल्टी ने भारत के टॉप-5 कार निर्माता कंपनियों को अपने बाजार में सुधार करने में मदद की। हालांकि, देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी के पास साल के दौरान कोई नया मॉडल लॉन्च नहीं हुआ है, फिर भी कंपनी अपने रिटेल शेयर में सुधार करने में सफल रही। मुंबई के एक सीनियर एनालिस्ट ने कहा कि लोग गाड़ी खरीदते समय देखे-परखे ब्रांड के साथ जाना ज्यादा पसंद करते हैं।
मारुति के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कंपनी ने पिछले साल नवंबर में दर्ज 45% से नवंबर में अपनी बाजार हिस्सेदारी 50% से अधिक बढ़ा ली। “मारुति के कम लागत वाले मॉडल, मजबूत ब्रांड रिकॉल और व्यापक नेटवर्क ने पिछले कुछ महीनों के दौरान बाजार में हिस्सेदारी हासिल करने में मदद की।
मारुति के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कंपनी ने पिछले साल नवंबर में दर्ज 45% से नवंबर में अपनी बाजार हिस्सेदारी 50% से अधिक बढ़ा ली। "मारुति के कम लागत वाले मॉडल, मजबूत ब्रांड रिकॉल और व्यापक नेटवर्क ने पिछले कुछ महीनों के दौरान बाजार में हिस्सेदारी हासिल करने में मदद की।"
हुंडई ने नवंबर 2019 में देखी गई 17.74% की रिटेल बिक्री में नवंबर 2020 में मामूली गिरावट के साथ 16.21% रिटेल बिक्री दर्ज की।
टाटा मोटर्स ने रिटेल बाजार में हिस्सेदारी में नवंबर में 4.84% से 7.5% की वृद्धि के साथ दूसरी सबसे बड़ी वृद्धि दर्ज की, जबकि किआ मोटर्स ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जिसने 3.78% से 6.28% की हिस्सेदारी में सुधार।
टाटा मोटर्स के प्री-लॉकडाउन लॉन्च अल्ट्रोज और एसयूवी नेक्सन ने हिस्सेदारी को बेहतर बनाने में मदद की। किआ मोटर्स के रूप में, कॉम्पैक्ट एसयूवी सोनेट, जो अपने सेगमेंट में सबसे अधिक बिकने वाला बन गया है, ने इसे बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने में मदद की।
टाटा मोटर्स ने कुछ महीने पहले तीसरे स्थान पर कब्जा किया था - किआ मार्च में तीसरे नंबर पर पहुंच गया था, लेकिन वर्तमान में चौथे स्थान पर है।
भारत की पांचवीं सबसे बड़ी पीवी निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा को नवंबर में अपने समान समूह में सबसे खराब गिरावट का सामना करना पड़ा। महीने के दौरान 6.78% बाजार हिस्सेदारी से फिसल कर यह आंकड़ा 5.48% पर जा पहुंचा था।
महिंद्रा-एंड-महिंद्रा की गिरावट थार एसयूवी के आने के पहले आई। थार के लॉन्च होने के एक महीने के भीतर महिंद्रा-एंड-महिंद्रा का दावा है कि थार को 20,000 बुकिंग मिलीं। हालांकि, कंपनी थार के प्रोडक्शन में वृद्धि नहीं कर पाई है, जिससे छह महीने से अधिक की वेटिंग पीरियड हो गया।
कड़ाके की ठंड पड़ने के साथ ही भारत के कई शहरों का प्रदूषण स्तर तेजी से बढ़ जाता है। अगर आप भी ऐसे शहर में रह रहे हैं जहां की हवा काफी ज्यादा प्रदूषित है तो आपको जल्द से जल्द एक अच्छा एयर प्यूरिफायर खरीद लाने की जरूरत है।
एक अच्छी क्वालिटी का एयर प्यूरिफायर न सिर्फ आप और आपके पूरे परिवार को स्वच्छ हवा देगा बल्कि वायु प्रदूषण से होने वाली बीमारियों से भी बचाए। हाई एफिशिएंसी पर्टिकुलेट एयर (HEPA) क्षमता वाले एयर प्यूरिफायर 99.97 प्रतिशत कणों को हवा से हटाता है, जिनका साइज न्यूनतम 0.3 माइक्रोन होता है, इस तरह आपका कई रोगाणुओं से भी बच जाते हैं।
बाजार में बहुत एयर प्यूरिफायर के कई सारे ऑप्शन उपलब्ध हैं, ऐसे में यह तय करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है कि कौन सा प्रोडक्ट आपके घर के लिए ठीक रहेगा। आपकी सहूलियत के लिए हमने पांच एयर प्यूरिफायर्स की लिस्ट तैयार की है, जो बाजार में उपलब्ध हैं। नीचे देखें लिस्ट...
इस प्रोडक्ट में 3-स्टेज फिल्ट्रेशन सिस्टम है जो प्री-फिल्टर, HEPA फिल्टर और एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर से लैस है, जिससे 0.3 माइक्रोन तक के साइज के प्रदूषकों को निकाला जा सकता है। इसका CADR 250 क्यूबिक मीटर प्रति घंटा है और यह 3 कलर वाले एलईडी के साथ आता है, जो इंडोर हवा की क्वालिटी का संकेत देता है।
यह एयर प्यूरिफायर पूरी तरह ओजोन फ्री एयर प्यूरिफायर है और इसकी फिल्ट्रेशन टेक्नोलॉजी किसी भी तरह की नुकसानदेह गैस उत्सर्जित नहीं करती।
एमआई एयर प्यूरिफायर में एक ट्रू HEPA फिल्टर के साथ 3 स्तर का फिल्ट्रेशन प्रोसेस है और यह 360 डिग्री फिल्ट्रेशन देता है जो 0.3 माइक्रोन साइज तक के कणों समेत 99.97 प्रतिशत प्रदूषकों को निकाल देता है। शाओमी का यह एयर प्यूरिफायर तेज प्यूरिफिकेशन के लिए 360 डिग्री एयर इंटेक सिस्टम के साथ आता है।
इसका CADR (क्लीन एयर डिलीवरी रेट) 380 क्यूबिक मीटर प्रति घंटा है और यह टच कंट्रोल के साथ अल्ट्रा क्लीयर ओएलईडी डिस्प्ले के साथ आता है। इसे शाओमी होम ऐप से भी कंट्रोल किया जा सकता है और यह गूगल असिस्टेंट एवं अमेजन एलेक्सा को भी सपोर्ट करता है।
फिलिप्स का हाई एफिशिएंसी एयर प्यूरिफायर एसी2887 दो स्टेज वाली फिल्ट्रेशन प्रोसेस पेश करता है, जिसमें विटाशील्ड आईपीएस और साथ में ट्रू HEPA फिल्टर एवं एक्टिवेटेड कार्बन
फिल्टर है।
यह प्यूरिफायर 333 क्यूबिक मीटर प्रति घंटा के क्लीन एयर डिलीवरी रेट (CADR) के साथ आता है और हवा में मौजूद 99.97 प्रतिशत वायु प्रदूषकों को हटाता है। इसके अतिरिक्त, इसमें एक स्लीप मोड भी है, जिसकी मदद से शोर कम करने के लिए इसके पंखों की गति को कम किया जा सकता है। घटाया जा सकता है।
इस मॉडल में 360 डिग्री ग्लास HEPA फिल्टर और एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर इस्तेमाल किया गया है, जो 99.95 प्रतिशत एलर्जिक और प्रदूषित पदार्थों को हवा से बाहर कर, यूजर तक शुद्ध हवा पहुंचाते हैं।
यह 0.1 माइक्रोन तक के छोटे से छोटे कणों को हवा से निकाल देता है। इसका प्रीमियम डिजाइन ज्यादा से ज्यादा एरिया में शुद्ध हवा फैलाने में मददगार साबित होता है। अपने शक्तिशाली एयर-प्यूरिफिकेशन सिस्टम के साथ यह रेंज 500 क्यूबिक मीटर प्रति घंटा तक के CADR (क्लीन एयर डिलीवरी रेट) देता है। यह प्रोडक्ट कंपनी की एयर मल्टीप्लायर टेक्नोलॉजी से युक्त है।
5. हैवल्स फ्रेशिया एयर-प्यूरिफायर रेंज
कीमत: 15,295 से 47,495 रुपए तक
हैवल्स की फ्रेशिया रेंज स्मार्ट-एयर टेक्नोलॉजी के साथ आती है। इसमें 9-स्टेज फिल्ट्रेशन सिस्टम लगा हुआ है जो आपके घर के लिए ताज़ा और स्वास्थ्य हवा मुहैया कराता है। इस प्रोडक्ट में स्टैंडर्ड प्री-फिल्टर, एंटी-बैक्टीरियल, आयन प्रोड्यूसर, कोल्ड केटेलिस्ट और हैपा (HEPA) फिल्टर लगे हैं।
इसके अलावा इसमें ह्यूमिडिफायर, एक्टिवेटेड कार्बन, स्टरलाइजिंग यूवी लाइट और एंटी बैक्टीरियल बॉल्स भी हैं जो हवा से विषैले पदार्थों को हटाता है और जरूरी चीजों से युक्त मुहैया कराता है। ये फिल्टर यह सुनिश्चित करते हैं कि हवा में मौजूद धूल के कणों के साथ-साथ रोगाणु भी साफ हो जाएं। यह कमरे के तापमान को भी एडजस्ट करता है और त्वचा को सूखेपन से बचाता है तथा फॉर्मलडिहाइड से नुकसानदेह रसायनों से कमरे की हवा को बचाता है। इसमें अन्य फीचर भी हैं जैसे डस्ट सेंसर, फ्रंट कवर ओपन प्रोटेक्शन, एलईडी एयर प्योरिटी इंडिकेटर और आयोनाइजर।
मोटो G9 पावर को लेनोवो के स्वामित्व वाले मोटोरोला के अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर भारत में लॉन्च कर दिया है। मोटो का नया फोन 6000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। इसके अलावा, फोन में एक पंच-होल डिस्प्ले डिजाइन और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है।
स्मार्टफोन में दो कलर शेड्स और एक IP52 वॉटर-रिपेलेंट बिल्ट के साथ आता है। मोटोरोला ने मोटो G 5G को देश में लॉन्च करने के कुछ दिनों बाद ही मोटो G9 पावर को भारतीय बाजार में उतारा है। इसके अलावा, मोटो G9 पावर रेगुलर मोटो G9 के साथ बैठता है, जिसे अगस्त में देश में लॉन्च किया गया था।
भारत में मोटो G9 पावर की कीमत 11999 रुपए है, जो इसके एकमात्र 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट के लिए है। फोन इलेक्ट्रिक वायलेट और मेटेलिक सेज कलर ऑप्शन में आता है। पहली सेल 15 दिसंबर से शुरू होगी, फोन को फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीदा जा सकेगा।
मोटो G9 पावर को पहले ही पिछले महीने यूरोपीय बाजार में लॉन्च किया जा चुका है, जहां इसकी कीमत EUR 199 (यानी लगभग 17,800 रुपए) है।
डुअल नैनो सिम सपोर्ट करने वाला मोटो G9 पावर स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर काम करता है और इसमें 20.5:9 आस्पेक्ट रेशो वाली 6.8-इंच की एचडी प्लस (720x1640 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले दी गई है।
फोन, ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से लैस है, जिसे 4GB रैम के साथ जोड़ा गया है।
फोटो और वीडियो के लिए, फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें f/1.79 लेंस के साथ 64MP का प्राइमरी सेंसर, f/2.4 मैक्रो लेंस के साथ 2MP का सेकेंडरी सेंसर और f/2.4 के साथ 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है।
सेल्फी कैप्चर करने और वीडियो चैट को सक्षम करने के मामले में, मोटो G9 पावर फ्रंट में 16-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के साथ आता है।
फोन में 128 जीबी का ऑनबोर्ड स्टोरेज शामिल है, जिसे माइक्रो-एसडी कार्ड से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
कनेक्टिविटी ऑप्शन में 4G LTE, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और एक 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं।
सिक्योरिटी के लिए फोन में पीछे की तरफ फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
फोन में 6000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 20 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 221 ग्राम वजनी इस फोन का डायमेंशन 172.14x76.79x9.66 एमएम है।