Thursday, December 3, 2020

क्रिकी ने जियो के साथ मिलकर लॉन्च किया 'यात्रा' गेम, मोबाइल से काल्पनिक दुनिया में पहुंच जाएंगे December 02, 2020 at 06:46PM

ऑग्मेंटेड रियलिटी मोबाइल गेमिंग कंपनी क्रिकी (Krikey) ने भारत में यात्रा गेम लॉन्च किया है। ये ऑग्मेंटेड रियलिटी गेम है जिसे रिलायंस जियो के साथ मिलकर लॉन्च किया गया है। इस गेम को नई दुनिया की नई यात्रा की टैग लाइन दी गई है। जियो ने इसकी सीरीज ए के लिए फंडिंग भी की थी, जिसे वो 22 मिलियन डॉलर (करीब 163 करोड़ रुपए) तक ले गई थी।

इसके लॉन्चिंग इवेंट में क्रिकी फाउंडर्स जाह्नवी और केतकी श्रीराम ने कहा, "क्रिकी के साथ हमारा विजन इंस्पिरेशन और रियलिटी को एक साथ लाना है। ऑग्मेंटेड रियलिटी से एक काल्पनिक दुनिया आपके घर में आ जाएगी। ये सब आप स्मार्टफोन की मदद से कर पाएंगे।" इस गेम को गूगल प्ले स्टोर और iOS स्टोर से फ्री डाउनलोड कर सकते हैं।

काल्पनिक दुनिया में होगी लड़ाई
खिलाड़ी अपने मोबाइल के कैमरा के साथ एडवेंचर से भरी काल्पनिक दुनिया में जाएंगे, जहां राक्षस सेना को हराने के लिए वे अपनी यात्रा शुरू करेंगे। वे धनुष और तीर, चक्र, बिजली और आग के गोले जैसे कई हथियारों का इस्तेमाल कर पाएंगे। खिलाड़ियों को गेम की अलग-अलग स्टेप पर पहेलियां सुलझानी होंगी और कई खतरनाक जीवों से मुकाबला होगा।

एक बार जब यूजर्स अपना गेमप्ले को पूरा कर लेंगे, तब वे दोस्तों के साथ एक व्यक्तिगत वीडियो शेयर कर सकते हैं। अन्य यूजर्स द्वारा शेयर किए गए गेमप्ले वीडियो और एक डिजिटल ट्रेनिंग ग्राउंड देखने के लिए वीडियो फीड भी होगी, जहां खिलाड़ी फिर से खेलने से पहले अपने धनुष और तीर की प्रैक्टिस कर सकते हैं।

जियो यूजर्स को एक्सक्लूसिव एक्सेस मिलेगा
- 3D अवतार फीचर
- गेमप्ले टोकन (अतिरिक्त हथियारों और पावर को अनलॉक करने के लिए))
- गेम लेवल

हमारा विजन बेस्ट एक्सपीरियंस देना: आकाश
लॉन्चिंग मौके पर जियो के डायरेक्टर, आकाश अंबानी ने कहा, "क्रिकी ऑग्मेंटेड रियलिटी से यूजर्स को अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। हमारा विजन भारतीयों को दुनियाभर के बेस्ट एक्सपीरियंस देना है और यात्रा उसी दिशा में उठाया गया कदम है। ऑग्मेंटेड रियलटी यूजर को एक अलग दुनिया में ले जाएगी। हम इस यात्रा के लिए सभी जियो यूजर्स के साथ नॉन जियो यूजर्स को भी इनवाइट करते हैं।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जियो यूजर्स को इस गेम के लिए एक्सक्लूसिव एक्सेस मिलेगा

छोटे कद के राइडर्स भी आसानी से चला सकते हैं ये 5 बाइक, कम है इनकी सीट हाइट; देखें आपके बजट में कौनसी December 02, 2020 at 05:00PM

इस समय भारत के टू-व्हीलर सेगमेंट में ढेरों बाइक्स मौजूद हैं, लेकिन अगर खास तौर से क्रूजर मोटरसाइकिल की बात कि जाएं, तो फिर ऑप्शंस कम तो नहीं होते लेकिन सीमित जरूर हो जाते हैं।

ज्यादा हाइट वाले लोगों की पर्सनैलिटी पर क्रूजर बाइक सूट करती है लेकिन कम हाइट वाले राइडर्स इन्हें ज्यादा पसंद करते हैं, वजह है इसमें लो-सीट हाइट मिलती है। अगर आप लो-सीट हाइट वाली बाइक ढूंढ रहे हैं, तो हमने यहां एक लिस्ट तैयार की है, ताकि आपको बाइक ढूंढने में कुछ मदद मिल सके। नीचे देखें लिस्ट...

1. बजाज एवेंजर स्ट्रीट 160, क्रूज 220
सीट हाइट- 737 एमएम
शुरुआती कीमत: 1,01,094 रुपए

  • बजाज की एवेंजर स्ट्रीट 160 और क्रूज 220 दो ऐसी भारतीय मोटरसाइकिल हैं, जो सबसे कम सीट हाइट ऑफर करती हैं, ताकि कम कद के राइडर्स भी आसानी से राइड का मजा ले सकें। दूसरी खास बात यह है कि बाइक में फॉरवर्ड-सेट फूट रेस्ट मिलता है, जिससे लंबे राइडर्स को भी इसमें एक रिलैक्स सीटिंग पोजिशन मिलती है।
  • एवेंजर स्ट्रीट 160 और क्रूज 220, कंपनी के उन मॉडल में से एक है, जिन्हें सबसे पहले कंपनी ने बीएस 6 नॉर्म्स में अपग्रेड किया। एवेंजर स्ट्रीट 160 की कीमत 1,01,094 रुपए जबकि क्रूज 220 की कीमत 1,22,630 रुपए है। (कीमतें एक्स-शोरूम, दिल्ली)

7 लाख से भी कम है इन 7 किफायती क्रॉसओवर या एसयूवी की शुरुआती कीमत, देखें लिस्ट

2. सुजुकी इंट्रूडर
सीट हाइट: 740 एमएम
शुरुआती कीमत: 1,22,141 रुपए

  • सुजुकी इंट्रूडर में सीट की ऊंचाई 740 एमएम है, एवेंजर मॉडल से सिर्फ 3 मिमी अधिक है। बीएस 6 में अपग्रेड होने के बाद बाइक में नया इग्निशन सिस्टम, एग्जॉस्ट और ईसीयू आ गया है, जिससे पावर और टॉर्क के आंकड़ों में बदलाव देखने को मिलता है। एंट्री-लेवल क्रूजर का बीएस 6 मॉडल 13.6 हॉर्स पावर और 13.8 एनएम टॉर्म जनरेट करता है, जबकि बीएस 4 मॉडल में 14.6 हॉर्स पावर और 14 एनएम का टॉर्क मिलता था।
  • बीएस 6 में अपग्रेड होने के बाद बाइक का वजन भी 3 किलो बढ़ गया है, और इसका वजन 152 किलो हो गया है। इतना ही नहीं बाइक ओरिजनल कार्बोरेटेड बीएस 4 बाइक की तुलना में लगभग 20,000 रुपए, और फ्यूल-इंजेक्टेड बीएस 4 वर्जन की तुलना में लगभग 13,000 रुपए अधिक महंगी हो गई है। बाइक की कीमत 122,141 रुपए है। (कीमत एक्स-शोरूम, दिल्ली)

अब माइलेज से नो-समझौता! इन 10 सस्ती बाइक्स में मिलेगा 104 kmpl तक का माइलेज, देखें लिस्ट

3. जावा पेराक
सीट हाइट: 750 एमएम
शुरुआती कीमत: 1,94,500 रुपए

  • पेराक तीन जावा मॉडल्स में सबसे आखिरी में लॉन्च किया गया था, हालांकि, तीनों मॉडल्स को कंपनी ने एक साथ पेश किया था। यह कंपनी के बाकी दो मॉडलों से बिल्कुल अलग दिखता है और इसकी वजह है इसका लो एंड लॉन्ग डिजाइन है, जो इसे बॉबर स्टाइल देता है। और एक ट्रू बॉबर फैशन के तौर पर इसमें सिर्फ 750 एमएम की सीट हाइट मिलती है।
  • जावा पेराक बॉबर में बीएस 6 कंप्लेंट, 334 सीसी, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड DOHC इंजन मिलता है, 30 हॉर्स पावर और 31 एनएम का टार्क जनरेट करता है। बाइक की कीमत 1,94,500 रुपए है। (कीमत एक्स-शोरूम, दिल्ली)

4. कावासाकी वल्कन एस
सीट हाइट: 705 एमएम
शुरुआती कीमत: 5,79,000 रुपए

  • इस साल अगस्त में, कावासाकी ने बीएस 6-कंप्लेंट वल्कन S क्रूजर के लॉन्च के साथ अपने 650 सीसी प्लेटफॉर्म को बीएस 6 एमिशन नॉर्म्स में अपग्रेड करने का काम पूरा किया। बीएस 6 फॉर्म में, 649 सीसी पैरेलल ट्विन यूनिट 7500 आरपीएम पर 61 हॉर्स पावर जनरेट करता है, जबकि टॉर्क में न के बराबर गिरावट देखी गई है, जो 63 एनएम से 62.4 एनएम तक पहुंच गई।
  • अपने 650 सीसी सिबलिंग निंजा 650 और Z650 के विपरीत, वल्कन के बीएस 6 मॉडल में कोई अन्य अपडेट नहीं मिला। ऑफिशियल साइट पर बाइक की कीमत 5,79,000 रुपए है। (कीमत एक्स-शोरूम)

सिर्फ लुक्स नहीं बल्कि परफॉर्मेंस और कंफर्ट के लिए भी पॉपुलर हैं ये 5 बजट फ्रेंडली स्कूटर, देखें लिस्ट

5. ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्विन
सीट हाइट: 760 एमएम
शुरुआती कीमत: 7,45,000 रुपए

  • बीएस 6 ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्विन को अगस्त में वापस बोनविले स्पीडमास्टर के साथ लॉन्च किया गया था। 7.45 लाख रुपए की शुरुआती कीमत के साथ स्ट्रीट ट्विन, कंपनी की सबसे सस्ती मोटरसाइकिल है। स्ट्रीट ट्विन पर इंजन पिछली बाइक की तरह 900 सीसी पैरेलल-ट्विन यूनिट है। पीक टॉर्क पहले की तरह ही 80 एनएम का मिलता है, लेकिन यह अब 3800 आरपीएम के बजाए 3700 आरपीएम पर आता है।
  • इस बीच, आरपीएम जिस पर यह 65 हॉर्स पावर का मैक्सिमम पावर जनरेट करता है, वो 7400 आरपीएम से 7500 आरपीएम तक चला गया है। साइट के मुताबिक, बाइक की कीमत 7,45,000 रुपए है। (कीमत एक्स-शोरूम)


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
5 Lowest seat height motorcycles in India| Short Height Riders Can Easily Ride These 5 Bikes, See Which One is in Your Budget

कार में स्मार्टफोन, टैबलेट, बोतल समेत कई चीजों को इस कवर से करें ऑर्गनाइज; कीमत 500 रुपए से शुरू December 02, 2020 at 03:30PM

पर्सनल कार हमेशा एक रूम की तरह होती है। जहां अक्सर हम कोई भी चीज कहीं पर भी छोड़ देते हैं। कई बार ऐसा मौका भी आता है कि कार में हमारी चीजें गुम हो जाती है। ऐसे में कार के लिए बैक सीट ऑर्गनाइजर आता है। इसमें कई यूटिलिटी पॉकेट होती हैं। जिसमें स्मार्टफोन, टैबलेट के साथ पानी की बोतल और कई चीजें अरेंज कर सकते हैं।

ये ऑर्गनाइजर कार की सीट से पूरी तरह फिक्स हो जाता है। इसमें कई अलग तरह के डिजाइन आता है। वहीं, आपकी जररूत के हिसाब से इसमें कई पॉकेट और दूसरे एलिमेंट दिए होते हैं। आज हम आपको इन्हीं ऑर्गनाइजर के बारे में बता रहे हैं।

क्या है कार बैक सीट ऑर्गनाइजर?
इसके नाम से साफ है कि ये एक ऑर्गनाइजर है। इसे हम ओपन बैक भी कह सकते हैं। इसके फ्रंट सीट पर बैक सीट वाले पैसेंजर के लिए फिक्स किया जाता है। इनमें मल्टी पॉकेट के साथ ग्लास और फूट ट्रे भी होती है। पैसेंजर अपनी जरूरत को देखते हुए इस ऑर्गनाइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस ऑर्गनाइजर में मल्टी पॉकेट होती हैं जिसमें स्मार्टफोन, टैबलेट, पानी की बोतल फिक्स कर सकते हैं।
इसमें टिशू पेपर रखने के लिए भी पॉकेट होती है। यहां से जरूरत पर एक एककर टिशू बाहर निकाल सकते हैं।
यदि आप अपनी कार में छाता रखना पसंद करते हैं तब इसमें उसके लिए भी पॉकेट होती है।
ये ऑर्गनाइजर बैक सीट से इतना ऊपर होता है कि पैसेंजर को किसी तरह की समस्या नहीं आती।
ऑर्गनाइजर से बैक सीट का लेग स्पेस खत्म नहीं होता और ना ही पैसेंजर को किसी तरह का एडजेस्टमेंट करना होता है।

कार बैक सीट ऑर्गनाइजर की कीमत
इस ऑर्गनाइजर की ऑनलाइन कीमत करीब 500 रुपए से शुरू हो जाती है। वहीं क्वालिटी और डिजाइन के हिसाब से कीमत में अंतर आता जाता है। यदि ये ऑर्गनाइजर लेदर मटेरियल का है तब इसकी कीमत ज्यादा होगी। इन्हें ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन मार्केट से भी खरीद सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Car Backseat Organizer for Back Seat Storage Pockets with Tablet, Mobile, Bottle, Tissue Box and Umbrella Holder

Wednesday, December 2, 2020

अब एक साथ तीन अन्य यूजर्स को लाइव में शामिल कर सकेंगे क्रिएटर्स, जानिए फीचर यूज का तरीका December 02, 2020 at 12:41AM

इंस्टाग्राम ने मंगलवार को घोषणा की कि उसके 'लाइव रूम' फीचर से अब भारत में तीन अतिरिक्त लोगों के साथ लाइव पर जाने की सुविधा मिलेगी, यानी क्रिएटर्स कई सारे गेस्ट के साथ लाइव कर अपनी ऑडियंस बढ़ा सकते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने कहा कि इस फीचर की शुरुआती टेस्टिंग भारत में की गई थी और अब भारत, इसे व्यापक रूप से लागू करने वाले पहले देशों में से एक है।

इंस्टाग्राम लाइव, लोगों को सुविधा देता है कि वे लाइव पर जा सके और अपनी ऑडियंस से वर्चुअली कनेक्ट हो सकें। शायद इसी लिए इस साल इस फीचर के इस्तेमाल में काफी इजाफा भी देखने को मिला है।

फेसबुक इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर अजीत मोहन ने एक बयान में कहा, "रील्स के लॉन्च से लेकर, लाइव रूम की टेस्टिंग और रोलआउट तक, भारत एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, जिससे प्रोडक्ट्स को भविष्य के लिए डिजाइन किया जा सके।"

स्नैपचेट ने रोलआउट किया टिकटॉक जैसा फीचर स्पॉटलाइट, शॉर्ट वीडियो शेयर कर सकते हैं यूजर

तेजी से बढ़ रहे हैं इंस्टाग्राम लाइव के आंकड़े
मार्च में, भारत में इंस्टाग्राम लाइव व्यूज सप्ताह-दर-सप्ताह आधार पर 60 प्रतिशत बढ़े। अब तीन मेहमानों के साथ लाइव जाने की क्षमता के साथ, क्रिएटर्स के पास अपने कम्युनिटी के साथ बातचीत करने और लाइव के लिए अपनी पहुंच बढ़ाने और मामलों का विस्तार करने के लिए अधिक अवसर हैं, जैसे कि टॉक शो शुरू करना या पॉडकास्ट, या जाम सेशन होस्ट करना आदि।

सुरक्षा का भी रखा है खास ख्याल
कंपनी ने कहा कि- “जहां लाइव रूम अधिक से अधिक दर्शकों को जुड़ने की सुविधा प्रदान करेगा, वहीं सुरक्षा पर भी खास ध्यान दिया जाएगा और मौजूदा सुरक्षा उपाय लाइव रूम पर भी काम करेंगे। कम्युनिटी को सुरक्षित रखने के लिए इसमें इन-बिल्ट कंट्रोल्स दिए गए हैं।”

वॉट्सऐप: लाइट से डार्क मोड में आते ही खुद-ब-खुद बदल जाएगा चैट वॉलपेपर, भारतीयों को जल्द मिलेंगे ये इंटरेस्टिंग फीचर

कैसे काम करेगा यह फीचर?
लाइव रूम का उपयोग करने के लिए, यूजर्स को लाइव जाने की आवश्यकता है, अपनी स्टोरी ट्रे के टॉप लेफ्ट-हैंड कॉर्नर में स्थित प्लस साइन पर टैप करें या होम नेविगेशन बार के टॉप राइट पर दिए गए क्रिएट प्लस साइन पर क्लिक करें। गेस्ट को लाइव स्ट्रीम में जोड़ने के लिए, क्रिएटर्स को कैमरा/रूम आइकन पर टैप करना होगा।

भारत और इंडोनेशिया के यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा फीचर

  • फिर, वे ऐसे लोगों को देखेंगे, जिन्होंने उनसे लाइव जुड़ने का अनुरोध किया है। यूजर्स लाइव में शामिल होने के लिए अनुरोध भेजने के लिए गेस्ट का नाम भी सर्च कर सकते हैं।
  • यूजर्स एक समय में सभी तीन गेस्ट को जोड़ सकते हैं, और वे बाद के समय के लिए भी गेस्ट को जोड़ सकते हैं। कंपनी के अनुसार, 'लाइव रूम' के लिए रोलआउट शुरू हो गया है और जल्द ही भारत और इंडोनेशिया में सभी के लिए उपलब्ध होगा।

रात 12 बजे करना हो बर्थडे विश, तो वॉट्सऐप पर खुद-ब-खुद चला जाएगा मैसेज, बस करना होगा ये काम

हाल ही कंपनी ने बढ़ाई लाइव स्ट्रीमिंग की समय सीमा
अक्टूबर में, इंस्टाग्राम ने लाइव स्ट्रीम पर चार घंटे तक की समय सीमा बढ़ाई। हालांकि, इस तरह की सीमा का आनंद लेने के लिए, यूजर्स के पास एक अच्छी स्थिति में एक अकाउंट होना चाहिए। यानी उसने कंपनी की इंटरनल पॉलिसी या इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी का कोई उल्लंघन नहीं किया हो।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Instagram 'Live Rooms' now allows 3 more users in India
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...