Wednesday, November 25, 2020

कंपनी ने थाईलैंड में उतारी अपनी पॉपुलर हैचबैक, पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन में आएगी; 24.1km/l होगा माइलेज November 24, 2020 at 09:57PM

होंडा ने अपनी पॉपुलर होंडा सिटी के ऑल न्यू वैरिएंट को थाईलैंड में पेश किया है। यानी इस कार को पहले यहां पर सेल किया जाएगा। कंपनी ने इस हैचबैक का नया वर्जन लंबे समय के बाद बाजार में उतारा है। ऐसा माना जा रहा है कि इसे जल्द ही भारतीय बाजार में भी लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

न्यू होंडा सिटी का इंजन


नई होंडा सिटी में BS6 कंप्लायंट पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन मिलेंगे। इसमें वीटीसी (वेरीएबल वॉल्‍व टाइमिंग कंट्रोल) के साथ नया 1.5-लीटर i-VTEC DOHC पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 121 PS पावर और 145Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इसे एकदम नए 6 स्‍पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 7 स्‍पीड सीवीटी से लैस किया गया है। पेट्रोल इंजन 17.8km/l और सीवीटी 18.4 km/l का माइलेज देगा।

डीजल इंजन 1.5-लीटर i-DTEC यूनिट होगा और यह 100 PS का पावर और 200Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। यह 6 स्‍पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आएगा। डीजल इंजन में नई होंडा सिटी की फ्यूल इफीशिएंसी 24.1km/l होगी।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

  • ऑल न्यू सिटी हैचबैक को तीन वैरिएंट S+, SV और RS में पेश किया जाएगा। नया मॉडल देखने में सेडान के जैसा ही लगेगा। इसमें बड़ा ग्रीनहाउस एरिया, स्पोर्टी रियर बंपर, रिडिजाइन टेललैंप के साथ 8-इंच स्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ आएगा।
  • कार में सिक्योरिटी के लिए 6 एयरबैग, स्पीड सेंसिंग ऑटो डोर लॉक, इमरजेंसी अलार्म सिस्टम, कॉर्नरिंग व्हीकल स्टेबिलिटी असिस्ट के साथ बैलेंस कंट्रोल सिस्टम मिलेगा। भारत में 5th जनरेशन होंडा सिटी बेहतर परफॉर्म कर रही है। भारत में इसे दो वैरिएंट में ही बेचा जा रहा है, जिसकी शुरुआती कीमत 9.30 लाख रुपए है।
  • फिलहाल कंपनी ने थाईलैंड में पेश किए गए होंडा सिटी के न्यू वैरिएंट की कीमत से पर्दा नहीं उठाया है। माना जा रहा है कि इसकी कीमत मौजूदा वैरिएंट के आसपास ही होगी।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Honda City Hatchback Finally Revealed in Thailand First; Specifications, Variant, Features and Price

यूजर्स को वर्कआउट के लिए नए ट्रैकिंग कस्टमाइजेशन मिलेंगे, इस सप्ताह रोलआउट होगा गूगल फिट ऐप November 24, 2020 at 08:55PM

गूगल ने अपने फिटनेस से जुड़े वेयर ऑपरेटिंग सिस्टम में नए अपडेट्स जोड़े हैं। इसमें अब बेहतर वर्कआउट ट्रैकिंग और नए मीट्रिक कस्टमाइजेशन मिलेंगे। बीते सप्ताह गूगल ने एंड्रॉयड और iOS प्लेटफॉर्म के लिए गूगल फिट ऐप में चेंजेस का एलान भी किया था। ऐसे में अब कंपनी ने इस अपडेट को जारी कर दिया है। यूजर्स को ये अपडेट इस सप्ताह गूगल फिट ऐप और वेयर ओएस पर मिल जाएंगे।

गूगल ने अपने सपोर्टिंग पेज पर बताया कि वर्कआउट ट्रैकिंग के लिए वेयर ओएस को अब ज्यादा सरल और यूजर के एक्सपीरियंस को बेहतर करने वाला बनाया गया है। गूगल फिट पर अब तीन नए डिजाइन मिलेंगे। वर्कआउट के दौरान मीट्रिक सामने दिखाई देंगे, जो आपकी परफॉर्मेंस को बढ़ाने का काम करेंगे। यूजर को मीडिया कंट्रोल्स और सेटिंग के लिए राइट स्वाइप करना होगा। गूगल फिट यूजर को हर किलोमीटर/माइल को क्रॉस करे पर अलर्ट भी देगा।

वर्कआउट मीट्रिक को बदल पाएंगे
यूजर जरूरत के हिसाब से वर्कआउट परफॉर्मेंस मीट्रिक जैसे कैलोरीज, स्टेप्स, टाइम और हार्ट पॉइंट ट्रैकिंग को बदल पाएंगे। आप मैट्रिक्स को अपनी स्क्रीन पर जल्दी देख पाएंगे। गूगल फिट पर आप हर वर्कआउट के लिए डिस्टेंस, कैलोरीज काउंट, स्टेप्स और हार्ट पॉइंट का टारगेट सेट कर पाएंगे। आप एक ही समय पर अपनी प्रोग्रेस से जुड़े सभी अपडेट को लगातार देख पाएंगे। आपके हार्ट पॉइंट और स्टेप्स के डेली गोल्स नोटिफिकेशन बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

टच डायरेक्टली लॉक कर पाएंगे
इसमें नया ब्रीथ टाइल मिलेगा, जिसमें आप ये देख पाएंगे की वर्कआउट शुरू करने से खत्म करने तक आपकी हार्ट रेट कैसे बदली। आप सप्ताह में अपने ब्रीथिंग सेशन का रिकैप भी देख सकते हैं। गूगल फिट वेयर ओएस में नए अपडेट के बाद आप वर्कआउट के दौरान टच को डायरेक्टली लॉक कर पाएंगे। आप स्क्रीन को ऑन करके पॉज और रिज्यूम का इस्तेमाल भी कर पाएंगे। पावर बटन को होल्ड करने पर टच लॉक को ऑफ कर पाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Google Fit Wear OS Update to Start Rolling Out This Week With Improved Workout Tracking, Fresh Design

शाओमी कर सकती है दो फ्लैगशिप फोन की घोषणा, स्नैपड्रैगन 875 प्रोसेसर से लैस कंपनी के पहले फोन हो सकते हैं November 24, 2020 at 08:54PM

शाओमी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन टेक समिट 2020 में अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन एमआई 11 की घोषणा कर सकता है, समिट 1 और 2 दिसंबर के बीच वर्चुअली आयोजित की जाएगी। हालांकि, चीनी कंपनी ने अभी तक अपनी लॉन्च योजनाओं के बारे में कोई सफाई नहीं दी है, क्वालकॉम ने पुष्टि की है कि शाओमी के सह-संस्थापक और सीईओ लेई जून अपने नेक्स्ट जनरेशन प्रोडक्ट डेलवपमेंट्स की घोषणा करने के लिए वार्षिक सम्मेलन में शामिल होंगे।

एमआई 11 में एमआई 11 प्रो के साथ आने का अनुमान लगाया जा रहा है, और दोनों नए फोन क्वालकॉम के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ आएंगे, जो स्नैपड्रैगन 875 होने की अफवाह है।

कंपनियों ने सोशल मीडिया पर की घोषणा

  • क्वालकॉम ने वेइबो पर डिटेल पोस्ट की है, जिसमें स्नैपड्रैगन टेक समिट 2020 में लेई जून की उपस्थिति के बारे में बताया गया है।
  • सैन डिएगो बेस्ड कंपनी द्वारा माइक्रोब्लॉगिंग नेटवर्क पर शेयर की गई एक आधिकारिक तस्वीर से पता चलता है कि एग्जिक्यूटिव वैश्विक ग्राहकों के साथ शाओमी के नए प्रोडक्ट डेवलपमेंट की घोषणा करेंगे, साथ ही क्वालकॉम के साथ अपनी लॉन्ग-टर्म पार्टनरशिप भी शेयर करेंगे।

जल्द ही OLED स्क्रीन के साथ आएंगे एपल आईपैड प्रो मॉडल, सैमसंग-एलजी तैयार कर रही डिस्प्ले पैनल

पिछले साल समिट में शाओमी ने एमआई 10 की घोषणा की थी

  • प्रोडक्ट अनाउंसमेंट एमआई 11 के आसपास होने की संभावना है क्योंकि पिछले साल स्नैपड्रैगन टेक समिट में शाओमी ने एमआई 10 की घोषणा की थी।
  • नया एमआई फ्लैगशिप फोन नेक्स्ट जनरेशन स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ आने वाले कंपनी के पहले मॉडल में से एक होने की उम्मीद है।

वनप्लस 9 प्रो के फोटो लीक:टिप्सटर ने फोन के 4 प्रोटोटाइप फोटो में दिखाया पूरा डिजाइन

बेंचमार्क साइट सामने आ चुकी है एमआई 11 की कुछ जानकारियां

  • बेंचमार्क साइट गीकबेंच पर एक लिस्टिंग ने हाल ही में एमआई 11 के अस्तित्व का सुझाव दिया। इसमें एंड्रॉयड 11 और 6 जीबी रैम दिखाया गया है। फोन को 1105 का सिंगल कोर स्कोर और 3512 का मल्टी-कोर स्कोर भी मिला।
  • एमआई 11 को एमआई 11 प्रो के साथ आने का अनुमान है। दोनों नए एमआई फोन में 48-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और एक बेहतर इमेज स्टेब्लाइजेशन के साथ आने की अफवाह है। एमाई 11 प्रो को 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ QHD+ डिस्प्ले की सुविधा दी गई है।
  • अपनी घोषणा के अलावा, लेई जून क्वालकॉम स्नैपड्रैगन टेक समिट में अपने अपकमिंग एमआई 11 सीरीज के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन की घोषणा भी कर सकते हैं। हालांकि, फ्लैगशिप फोन को प्रमुख बाजारों तक पहुंचने में कुछ समय लग सकता है।

देश में 33.3 लाख रुपए के फेक हेडफोन, पावरबैंक, चार्जर जैसे प्रोडक्ट्स पकड़े; ऐसे करें असली की पहचान



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mi 11 and Mi 11 Pro Launch Announcement by Xiaomi Likely for Qualcomm Snapdragon Tech Summit 2020

जल्द ही OLED स्क्रीन के साथ आएंगे एपल आईपैड प्रो मॉडल, सैमसंग-एलजी तैयार कर रही डिस्प्ले पैनल November 24, 2020 at 07:58PM

एपल अपनी आईपैड लाइनअप की स्क्रीन क्वालिटी लगातार बेहतर से बेहतर करने की कोशिश कर रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी 2021 में OLED स्क्रीन के साथ एक नई आईपैड प्रो लाइनअप लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी नई लाइनअप, नेक्स्ट जनरेशन आईपैड मॉडल के ठीक बाद लॉन्च कर सकती है, जो मिनी-एलईडी डिस्प्ले के साथ आ सकते हैं।

उम्मीद की जा रही है कि OLED पैनल से आईपैड प्रो मॉडल में हाई ब्राइटनेस मिलेगी, साथ ही बर्न-इन इश्यू की संभावना भी कम होगी। एपल एनालिस्ट मिंग-ची कू ने हाल ही में बताया था कि आईपैड फैमिली 2021 की पहली छमाही में मिनी-एलईडी डिस्प्ले पर जाना शुरू कर देगी। आईपैड प्रो मॉडल को पहले नया ट्रिटमेंट प्राप्त होने की संभावना है, हालांकि यह धीरे-धीरे अन्य आईपैड वर्जन में भी मिलना शुरू होगा।

सितंबर 2022 में लॉन्च होगा एपल का पहला फोल्डेबल आईफोन, फिलहाल चल रही है टेस्टिंग-रिपोर्ट

सैमसंग-एलजी तैयार कर रहे डिस्प्ले

  • दइलेक (TheElec) की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग डिस्प्ले और एलजी डिस्प्ले वर्तमान में एक नया OLED पैनल विकसित कर रहे हैं जिसे 2021 की दूसरी छमाही में नए आईपैड प्रो मॉडल में लगाया जाएगा। मौजूदा आईपैड प्रो लाइनअप में एलसीडी पैनल का उपयोग किया जाता है जिसे एपल "लिक्विड रेटिना" डिस्प्ले कहती है।
  • सैमसंग डिस्प्ले ने कथित तौर पर आईपैड के लिए नए OLED स्क्रीन का प्रोडक्शन करने के लिए अपनी प्रोडक्शन लाइन को नया रूप दिया है। "कंपनी लाल, हरे और नीले रंग को जमा करने के लिए ओरिजन मटेरियल डिपोजिशन चैंबर में एक डिस्ट्रिब्यूशन चेंबर भी जोड़ रही थी। रिपोर्ट के मुताबिक, यह फर्म को RGB की एक परत को जमा करने की अनुमति देगा, सब्सट्रेट को उत्पादन लाइन के सामने भेज देगा, जो इसके ऊपर एक एमिटिंग परत को जोड़ देगा।

अंडर डिस्प्ले कैमरे के साथ आएगा गैलेक्सी Z फोल्ड 3, तो सस्ते गैलेक्सी Z फ्लिप लाइट पर भी काम कर रही सैमसंग

OLED डिस्प्ले में मिलेगी बेहतर लाइफ

  • नई OLED स्ट्रक्चर से उम्मीद है कि डिस्प्ले पैनल की लंबी उम्र बढ़ाने के लिए दो से तीन एमिटिंग लेयर्स को जोड़ा जा सकता है।
  • सैमसंग डिस्प्ले के समान, एलजी डिस्प्ले भी कथित तौर पर नेक्स्ट जनरेशन आईपैड प्रो लाइनअप के लिए अपने नए OLED पैनल तैयार करने में व्यस्त है।

Apple ने अपने ऐप स्टोर के कमीशन को 30% से घटा कर 15% तक करने का ऐलान किया; नए बदलाव 1 जनवरी 2021 से लागू होंगे

OLED से पहले आ सकती है मिनी-एलईडी डिस्प्ले

  • OLED पर स्विच करने से पहले, एपल अपनी आईपैड फैमिली के लिए मिनी-एलईडी डिस्प्ले ला सकता है। कई रिपोर्ट्स ने अतीत में सुझाव दिया है कि मिनी-एलईडी आईपैड मॉडल आने वाले महीनों में बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन में जा सकते हैं। हालांकि, आईपैड प्रो लाइनअप पहली बार मिनी-एलईडी डिस्प्ले में शिफ्ट हो सकता है। कु ने निवेशकों को अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि नई तकनीक नए आईपैड मिनी मॉडल का भी हिस्सा होगी।
  • दइलेक की रिपोर्ट बताती है कि एपल के आईपैड प्रो लाइनअप के लिए OLED को अपनाने में देरी हो सकती है - यह मिनी-एलईडी डिस्प्ले के " एडॉप्शन के पैमाने" पर निर्भर करता है। इसमें यह भी उल्लेख किया गया है कि मिनी-एलईडी आईपैड प्रो 2021 की पहली छमाही तक पहुंच सकता है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नई OLED स्ट्रक्चर से उम्मीद है कि डिस्प्ले पैनल की लंबी उम्र बढ़ाने के लिए दो से तीन एमिटिंग लेयर्स को जोड़ा जा सकता है। (डेमो इमेज)
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...