Tuesday, November 24, 2020

प्राइवेसी को लेकर ब्रिटेन में जांच का सामना कर रही कंपनी, एडवरटाइजिंग डेटा में बदलाव का है मामला November 23, 2020 at 10:58PM

कॉम्पीटिटर्स के एक ग्रुप ने रेगुलेटर्स की शिकायत के बाद कहा है कि गूगल अपने विज्ञापन डेटा सिस्टम को फिर से बनाने को लेकर ब्रिटेन में नई जांच का सामना कर रहा है, इससे अमेरिकी टेक कंपनी गूगल के ऑनलाइन दबदबे पर असर पड़ेगा।

ओपन वेब मार्केटर्स, पब्लिशिंग कंपनी और टेक्नोलॉजी ग्रुप ने सोमवार को कहा कि वह यूके कॉम्पीटिशन वॉचडॉग से आग्रह कर रहे हैं कि वह आगे आए और गूगल पर उसके "प्राइवेसी सैंडबॉक्स" को रोलआउट में देरी करने के लिए दवाब बनाए, जो अगले साल की शुरुआत में रोलआउट होना है।

नई तकनीक से थर्ड पार्टी कुकीज रिमूव की जाएगी, जो डिवाइस में यूजर की जानकारियां स्टोर करती है, इसे गूगल के ही टूल से रिप्लेस किया जाएगा। ग्रुप में कहा कि इसका मतलब यह है कि लॉगइन, एडवरटाइजिंग समेत अन्य जानकारियां ओपन वेब से हटा दी जाएंगी और गूगल के कंट्रोल में चली जाएंगी।

CMA (द कॉम्पीटिशन एंड मार्केट अथॉरिटी) ने भी पुष्टि की कि उन्हें इसे संदर्भ में शिकायत प्राप्त हुई है। एक बयान में कहा गया है, "हम शिकायत में उठाए गए मामलों को बहुत गंभीरता से लेते हैं, और कॉम्पीटिशन एक्ट के तहत एक औपचारिक जांच को खोलने के लिए ध्यान से उनका आकलन करेंगे।" उन्होंने आगे कहा- अगर ज्यादा जरूरत हुई तो अंतिम कदम के तौर पर किसी भी संदिग्ध एंटी-कॉम्पीटिटिव आचरण को रोकने के लिए विचार किया जाएगा।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म शेयरचैट को खरीद सकता है गूगल, 7,600 करोड़ रुपए में हो सकता सौदा

क्या है मामला?

  • शिकायत गूगल के नए सिस्टम के बारे में है, इस मामले को वॉचडॉग ने जुलाई में उठाया था, जो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और डिजिटल एडवरटाइजिंग से संबंधित है। रिपोर्ट की सिफारिश की गई है कि ब्रिटिश सरकार ऑनलाइन विज्ञापनों के माध्यम से ज्यादा पैसे बनाने के लिए गूगल के लिए एक नया नियामक दृष्टिकोण अपनाएगी।
  • गूगल का कहना है कि नई तकनीक न सिर्फ प्राइवेसी सुनिश्चित करेगी बल्कि पब्लिशर्स का भी मदद करेगी। कंपनी ने कहा कि- एड-स्पोर्टेड वेब जोखिम में है अगर डिजिटल विज्ञापन की कार्य प्रणाली लोगों की बदलती अपेक्षाओं को दर्शाना के लिए विकसित नहीं होती हैं कि डेटा कैसे इकट्ठा और उपयोग किया जाता है।

वॉट्सऐप से चंद सेकंड में करें फंड ट्रांसफर, बस फॉलो करें ये ईजी स्टेप्स

दुनिया का प्रमुख ब्राउजर है गूगल क्रोम

  • गूगल क्रोम दुनिया का प्रमुख वेब ब्राउजर है, और दूसरों जैसे की माइक्रोसॉफ्ट एज क्रोमियम तकनीक पर बेस्ड है। CMA (द कॉम्पीटिशन एंड मार्केट अथॉरिटी) ने जुलाई की रिपोर्ट में बताया कि गूगल यूके के 880 करोड़ डॉलर सर्च एडवरटाइजिंग मार्केट को नियंत्रित करती है।
  • ओपन वेब के लिए मार्केटर ने कहा कि प्राइवेसी सैंडबॉक्स न्यूज पब्लिशर्स को उन कुकीज तक पहुंच से वंचित करेगा, जो वे डिजिटल विज्ञापन बेचने के लिए उपयोग करते हैं, जो उनके राजस्व को बहुत कम कर देगा।
  • ग्रुप ने कहा कि गूगल के बदलाव डिजिटल एड बिजनेस को "अपने क्रोम ब्राउजर की दीवारों वाले बगीचे में बदल देगा, जहां यह रेगुलेटर्स की पहुंच से दूर रहेगा।"


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The company facing investigation in the UK regarding privacy, is a matter of change in advertising data

गूगल पे की वेब सर्विस जनवरी 2021 में होगी बंद, इंस्टैंट मनी ट्रांसफर पेमेंट के लिए देना होगा चार्ज November 23, 2020 at 10:26PM

गूगल अपने डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म गूगल पे से पीयर-टू-पीयर पेमेंट सर्विस बंद करने जा रहा है। इस सर्विस को जनवरी 2021 से बंद कर दिया जाएगा। कंपनी इस सर्विस के बदले इंस्टैंट मनी ट्रांसफर पेमेंट सिस्टम जोड़ेगी, लेकिन इसके लिए यूजर्स को चार्ज देना होगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अभी कंपनी ने इन चार्ज को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

अभी यूजर्स गूगल पे ऐप और pay.google.com दोनों प्लेटफॉर्म की मदद से पैसे ट्रांसफर कर पाते हैं। ऐसे में अब गूगल ने एक नोटिस जारी करके यूजर्स को नोटिफाई किया है कि उसकी वेब पेमेंट सर्विस अगले साल जनवरी से काम नहीं करेगी। उसने बताया, "2021 की शुरुआत से यूजर्स pay.google.com प्लेटफॉर्म पर जाकर न तो पैसे भेज पाएंगे और न ही प्राप्त कर पाएंगे। पैसे ट्रांसफर करने के लिए उन्हें गूगल पे ऐप का इस्तेमाल करना होगा।"

9to5Google ने शेयर की जानकारी

  • 9to5Google की रिपोर्ट के मुताबिक, अभी गूगल पे मोबाइल या फिर pay.google.com से पैसों को भेजने और रिसीव करने की सुविधा देता है। हालांकि, अब गूगल की तरफ से नोटिस जारी करके वेब ऐप को बंद करने का ऐलान किया गया है। ऐसे में यूजर 2021 की शुरुआत से Pay.google.com के जरिए पैसों का लेन-देन नहीं कर पाएंगे। यूजर को गूगल पे ऐप का इस्तेमाल करना होगा।
  • कंपनी ने अपने सपोर्ट पेज पर बताया कि जब आप अपने बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करते हैं, तो पैसों के ट्रांसफर होने में एक से तीन बिजनेस दिन का वक्त लगता है। जबकि डेबिट कार्ड से पैसे तुरंत ट्रांसफर हो जाते हैं। जब आप डेबिट कार्ड से पैसा ट्रांसफर करते हैं, तो 1.5% या 0.31 डॉलर शुल्क लगता है। ऐसे में गूगल की तरफ से भी इंस्टैंट मनी ट्रांसफर पर चार्ज वसूला जा सकता है।

अमेरिकन यूजर्स के लिए हुए कई चेंजेस
गूगल ने पिछले हफ्ते गूगल पे ऐप के लिए कई सारे फीचर को रोलआउट किया है। यह सभी फीचर्स फिलहाल अमेरिकी एंड्रायड और iOS यूजर्स के लिए रोलआउट हुए है। कंपनी ने गूगल पे का लोगो भी बदल दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Google Pay is set to kill the peer-to-peer payments facility on its web app in January 2021

टिप्सटर ने फोन के 4 प्रोटोटाइप फोटो में दिखाया पूरा डिजाइन, 6.7-इंच कर्व्ड डिस्प्ले मिलने का दावा November 23, 2020 at 09:50PM

वनप्लस के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन यूं तो 2021 में लॉन्च होंगे, लेकिन इनसे जुड़ी डिटेल लीक होने लगी है। पहले जहां इन फोन से जुड़े कुछ स्पेसिफिकेशन सामने आए थे, तो अब इसके डिजाइन की फोटो लीक हो गई हैं। टिप्स्टर स्टीव हेमरस्ट्रॉफर जिन्हें ऑनलीक्स के नाम से भी जाना जाता है, उन्होंने वनप्लस 9 प्रो के फोटो लीक किए हैं।

फोटो सौजन्य: ऑनलीक्स वॉइस

ऑनलीक्स पर वनप्लस 9 प्रो के 4 इमेज लीक की गई हैं। इनमें फोन का डिस्प्ले, बैक, कैमरा के साथ नीचे का हिस्सा भी साफ दिखाई दे रहा है। इसका डिस्प्ले वनप्लस 8 प्रो के जैसा ही दिख रहा है। हालांकि, बैक पैनल पूरी तरह से अलग है। टिप्सटर के मुताबिक, ये फोन का प्रोटोटाइप डिजाइन है। इसके फाइनल वर्जन में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

प्रोटोटाइप डिजाइन की डिटेल

फोटो सौजन्य: ऑनलीक्स वॉइस
  • लीक्स के मुताबिक, वनप्लस 9 प्रो में 6.7-इंच कर्व्ड डिस्प्ले मिल सकता है। ये लेफ्ट कॉर्नर पंच-होल फ्रंट कैमरा डिस्प्ले होगा। पंच-होल और कर्व्ड डिस्प्ले कंपनी वनप्लस 8 प्रो और वनप्लस 7 प्रो में दे चुकी है।
  • टिप्स्टर के मुताबिक, वनप्लस 9 प्रो में स्पीकर नीचे की तरफ होगा। वहीं, राइट साइड में पावर बटन और लेफ्ट साइड में वॉल्यूम रॉकर्स मिलेंगे। फोन का बैक ग्लास से तैयार किया गया है, जैस पिछली जनरेशन में दिया था।
  • वनप्लस 9 प्रो में रियर कैमरा सेटअप कुछ अलग तरह से मिलेगा। इसमें क्वाड-रियर कैमरा को बैक के लेफ्ट साइड में ऊपर की तरफ फिक्स किया गया है। इसमें तीन लेंस एक लाइन में दिए हैं। वहीं, चौथा लेंस दूसरे लेंस के पास फिक्स किया है। इसमें डुअल LED फ्लैश भी दिख रहा है।

टिप्सटर TechDroider ने लीक की थी डिटेल

फोटो सौजन्य: ऑनलीक्स वॉइस


टिप्सटर TechDroider ने बताया है कि कंपनी वनप्लस 9 सीरीज के दो रेगुलर स्मार्टफोन वनप्लस 9 और वनप्लस 9 प्रो ही लॉन्च करेगी। इसमें तीन मॉडल नहीं मिलेंगे। कंपनी ये सीरीज मार्च 2021 में लॉन्च कर सकती है। टिप्सटर की इस बात से पता चलता है कि कंपनी इस सीरीज का तीसरा मॉडल वनप्लस 9 अल्ट्रा या वनप्लस 9T को लॉन्च नहीं करेगी।

टिप्सटर ने इस बात का भी दावा किया है कि वनप्लस 9 तीन मॉडल नंबर LE2110, LE2117 और LE2119 पर और वनप्लस 9 प्रो 2 मॉडल नंबर LE2120 और LE2127 पर काम कर रही है। हालांकि, इससे पहले इसी टिप्सटर ने ट्वीट करके कहा था कि वनप्लस 9 का मॉडल नंबर LE2110 और वनप्लस 9 प्रो मॉडल नंबर LE2117, LE2119 और LE2120 होंगे।

वनप्लस 9 सीरीज स्पेसिपिकेशन (एक्सपेक्टेड)

फोटो सौजन्य: ऑनलीक्स वॉइस


वनप्लस 9 को लेकर आए रूमर्स के मुताबिक, फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 875 प्रोसेसर और 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा। फोन में वायर्ड के साथ वायरलेस चार्जिंग भी मिलेगी। वनप्लस 9 सीरीज का डेवलपमेंट कोडनेम ‘Lemonade' के साथ किया जा रहा है। फोन को कम से कम चार वैरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ऑनलीक्स वॉइस ने फोन के फोटो और वीडियो लोक किए हैं

पांच शहरों में 3000 स्मार्ट चार्जिंग स्टेशन लगाएगा eBikeGo, दोपहिया वाहन चार्ज किए जा सकेंगे November 23, 2020 at 08:42PM

इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप eBikeGo देश के पांच शहरों में 3000 स्मार्ट चार्जिंग स्टेशन लगाने की योजना बना रहा है। यह चार्जिंग स्टेशन IoT तकनीक पर आधारित होंगे और इन पर दोपहिया वाहन चार्ज किए जा सकेंगे।

इन शहरों में लगाए जाएंगे चार्जिंग स्टेशन

कंपनी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि पहले चरण में 3000 चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। यह स्टेशन दिल्ली-NCR, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई में लगाए जाएंगे। यह स्टेशन तीन महीने में लगाए जाएंगे। कंपनी की योजना पूरे देश में 1 साल में 12 से 15 हजार चार्जिंग स्टेशन लगाने की है।

ऐप से होगी चार्जिंग स्टेशनों की मॉनिटरिंग

कंपनी के मुताबिक, इन चार्जिंग स्टेशनों की मॉनिटरिंग के लिए eBikeGo चार्ज ऐप लॉन्च किया जाएगा। इस ऐप से वाहनों की मॉनिटरिंग भी होगी। यूजर इस ऐप से QR कोड स्कैन करके अपने वाहन को चार्ज कर सकेंगे। इस ऐप से चार्जिंग के दौरान बिजली की खपत की मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके अलावा eBikeGo इस बात की मॉनिटरिंग भी करेगी कि वाहन में कितनी बैटरी बकाया है और कितनी चार्जिंग की आवश्यकता है।

इलेक्ट्रिक व्हीकल इकोसिस्टम को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी

eBikeGo के फाउंडर और CEO इरफान खान का कहना है कि देश के प्रमुख शहरों में चार्जिंग स्टेशन की स्थापना की घोषणा करते हुए हमें काफी खुशी हो रही है। इस कदम से ना केवल इलेक्ट्रिक व्हीकल की डिमांड बढ़ाने में मदद मिलेगी बल्कि देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल इकोसिस्टम को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। साथ ही प्रदूषण और बैटरी स्वेपिंग सिस्टम की समस्या दूर करने में भी मदद मिलेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
eBikeGo के फाउंडर और CEO इरफान खान का कहना है कि इस कदम से ना केवल इलेक्ट्रिक व्हीकल की डिमांड बढ़ाने में मदद मिलेगी बल्कि देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल इकोसिस्टम को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...