Tuesday, November 24, 2020

वॉयरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी टाइमेक्स की अलॉर्म वॉच, इसकी ऊपरी सतह पर फोन रखते ही शुरू हो जाएगी चार्जिंग November 23, 2020 at 07:57PM

वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ एक नई टाइमेक्स अलार्म वॉच को वायरलेस पावर कंसोर्टियम द्वारा सर्टिफाइड किया गया है। यह सर्टिफिकेशन कुछ दिन पहले ही दिया गया था, जो हिंट देता है कि प्रोडक्ट जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। इस सर्टिफिकेशन में अटैच तस्वीर में वॉच की यूनिक डिजाइन देखा जा सकता है।

वॉच के टॉप पर लगा है वायरलेस चार्जर
खासबात यह है कि टाइमेक्स ने पारंपरिक अलार्म वॉच सी दिखने वाली इस वॉच के ऊपरी सतह पर वायरलेस चार्जिंग तकनीक को जोड़ा है। वायरलेस पावर कंसोर्टियम ने वायरलेस चार्जिंग डिवाइस के साथ एक नई टाइमेक्स अलार्म वॉच को सर्टिफाइड किया है। यूजर अपने फोन को बस अलार्म घड़ी के टॉप पर रखकर चार्ज कर पाएंगे।

सिर्फ 128GB स्टोरेज में उपलब्ध है वीवो V20 SE स्मार्टफोन, महंगे फोन का फील देता है इसका ग्लॉसी बैक पैनल

5 वॉट का मिलेगा पावर आउटपुट
लिस्टिंग में एक इमेज अटैच है, जिसमें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के लिए एक फ्लैट सरफेस के साथ एक सिलिंड्रिकल टेबल-टॉप डिजाइन दिखाती है। सामने डिस्प्ले स्क्रीन है जो लाल एलईडी लाइट में समय दिखाती है। वायरलेस पावर कंसोर्टियम पर इसका पावर लेवल 5 वॉट पर लिस्टेड किया है और रजिस्ट्रेशन की तारीख 20 नवंबर बताई गई है।

रियलमी ने उतारी नई स्मार्टवॉच, तो नॉइस ने लॉन्च किए एयर बड्स, जानिए क्या है इनमें खास

लॉन्च कब होगी फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं
वायरलेस चार्जिंग के साथ यह आने वाली टाइमेक्स अलार्म वॉच को मॉडल नंबर TW300 दिया गया है। कंपनी द्वारा अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि यह प्रोडक्ट कब लॉन्च किया जाएगा और यह किन बाजारों में पेश किया जाएगा। हालांकि, यह घोषणा जल्द ही होने की संभावना है कि घड़ी सर्टिफाइड हो गई है।

टाइमेक्स ने हाल ही में लॉन्च की नई स्मार्टवॉच
टाइमेक्स ने कुछ दिन पहले ही आईकनेक्ट प्रीमियम एक्टिव स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च किया है। यह कलर टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ सिलिकॉन और स्टेनलेस स्टील स्ट्रैप ऑप्शन के साथ आता है। वॉच को वॉटर रेजिस्टेंट के तौर पर IP68 रेटिंग दी गई है, साथ ही इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, कॉल-मैसेज नोटिफिकेशन, सेडेंटरी रिमाइंडर, एक्टिविटी ट्रैकिंग, स्लीप ट्रैकिंग के साथ म्यूजिक प्लेबैक कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज में इसमें 5 दिन की बैटरी लाइफ मिलती है। भारत में इसकी कीमत 6995 रुपए है।

टाइमेक्स ने लॉन्च की प्रीमियम एक्टिव आईकनेक्ट स्मार्टवॉच, जानिए कीमत से लेकर फीचर्स तक सबकुछ



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इस अलार्म वॉच से फोन चार्ज करने के लिए, फोन में वॉयरलेस चार्जिंग सपोर्ट होना जरूरी है।

देश में 33.3 लाख रुपए के फेक हेडफोन, पावरबैंक, चार्जर जैसे प्रोडक्ट्स पकड़े; ऐसे करें असली की पहचान November 23, 2020 at 07:50PM

भले ही भारतीय बाजार में चीनी कंपनियों का विरोध होता रहा हो, लेकिन इन प्रोडक्ट की डिमांड भी सबसे ज्यादा यहां होती है। अभी तक फोन सेलिंग से जुड़ी सभी रिपोर्ट में टॉप-5 में से चार चीनी कंपनियां ही रही हैं। इसमें शाओमी पहले नंबर पर रही। शाओमी प्रोडक्ट्स की इसी डिमांड के चलते अब मार्केट में इसके नकली प्रोडक्ट की जमकर बिक रहे हैं। चेन्नई और बेंगलुरु में पुलिस ने इस कंपनी के 33.3 लाख रुपए के नकली प्रोडक्ट्स को पकड़ा है।

अक्टूबर और नवंबर में तीन सप्लायर्स पर हुई छापेमारी के बाद मार्केट से ढेरों ऐसे प्रोडक्ट्स मिले हैं, जिन्हें शाओमी की ब्रांडिंग के साथ बेचा जा रहा था। बता दें कि भारत में सबसे ज्यादा स्मार्टफोन मार्केट शेयर के साथ शाओमी पहले नंबर पर है।

3000 से ज्यादा फेक प्रोडक्ट पकड़ाए


शाओमी ने इन सप्लायर्स के खिलाफ एक्शन लेते हुए पुलिस के साथ कंपनी के रिप्रेजेंटेटिव ने 3000 से ज्यादा फेक प्रॉडक्ट्स सीज करवाए। इनमें मोबाइल बैक केस से लेकर हेडफोन्स, पावरबैंक, चार्जर, इयरफोन्स और दूसरी एक्सेसरीज शामिल हैं। जांच से पता चला कि ये सप्लायर्स लंबे समय से मार्केट में फेक प्रोडक्ट्स सप्लाई कर रहे थे।

चेन्नई से 24.9 लाख रुपए और बेंगलुरु से 8.4 लाख रुपए के फर्जी Mi इंडिया प्रोडक्ट्स सीज किए गए हैं। वहीं, शाओमी की इन फेक प्रोडक्ट्स को बेच रहे शॉप ओनर्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

डेटा और प्राइवेसी को खतरा
शाओमी ने इस मामले में कहा कि कि फेक प्रोडक्ट्स यूजर का एक्सपीरियंस तो खराब करते ही हैं, उसके डेटा सिक्योरिटी के लिए भी खतरा हो जाता है। कुछ फेक प्रोडक्ट्स की मदद से यूजर्स की प्राइवेसी को भी नुकसान पहुंचाया जा सकता है। अब कंपनी ने मार्केट को मॉनीटर करने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स तैयार की है। ये फोर्स फेक प्रोडक्ट्स तैयार करने वालों के खिलाफ एक्शन ले रही है। कंपनी ने ग्राहकों को ऑथराइज्ड शाओमी स्टोर से प्रोडक्ट खरीदने की बात कही है।

शाओमी के ओरिजनल प्रोडक्ट को ऐसे चेक करें


शाओमी की ज्यादातर प्रोडक्ट्स को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक किया जा सकता है। इन प्रोडक्ट्स में Mi पावरबैंक, ऑडियो डिवाइसेज शामिल हैं। इन प्रोडक्ट्स पर दिए गए सिक्योरिटी कोड को mi.com पर जाकर चेक कर सकते हैं। इन स्टेप को करें फॉलो...

  • सबसे पहले www.mi.com/global/ वेबसाइट को ओपन करें।
  • गूगल पर Product Authentication - Mi.com सर्च करने के बाद पहले पहली लिंक को ओपन करें।
  • यहां ऊपर दी गईं सब-कैटेगरी में सबसे आखिर में Product Authentication पर जाएं।
  • अब अपने प्रोडक्ट का IMEI या सीरियल नंबर बॉक्स में डालें।
  • अब नीचे वाले बॉक्स में वेरिफिकेशन कोड डालकर वेरिफाई करें।
  • आपके प्रोडक्ट की डिटेल सामने आ जाएगी।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शाओमी की ज्यादातर प्रोडक्ट्स को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक किया जा सकता है

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म शेयरचैट को खरीद सकता है गूगल, 7,600 करोड़ रुपए में हो सकता सौदा November 23, 2020 at 07:41PM

अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी गूगल बेंगलुरु के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म शेयरचैट को खरीद सकती है। यह सौदा 1.03 बिलियन डॉलर करीब 7,600 करोड़ रुपए में हो सकता है। इस मामले से वाकिफ सूत्रों के हवाले से एक मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।

कोरोनाकाल में एवरेज यूजर टाइम बढ़ा

कोरोनाकाल में शेयरचैट के मासिक एक्टिव यूजर्स में 166% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी के को-फाउंडर और CTO भानू प्रताप सिंह के मुताबिक, कोरोनाकाल में शेयरचैट के एक्टिव मासिक यूजर 60 मिलियन से बढ़कर 160 मिलियन पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा इन महीनों में प्लेटफॉर्म पर रोजाना बिताया जाने वाला औसत समय 24 मिनट से बढ़कर 31 मिनट पर पहुंच गया है।

टिकटॉक के बैन और लॉकडाउन का फायदा मिला

2020 में शेयरचैट के एक्टिव यूजर्स बढ़ने में चीन के वीडियो शेयरिंग ऐप टिकटॉक पर बैन और लॉकडाउन का काफी योगदान है। मार्च में लॉकडाउन के बाद लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जमकर समय बिताया था। कैरेट इंडिया के डाटा के मुताबिक, भारत में सोशल मीडिया कंजम्पशन बढ़कर 280 मिनट प्रतिदिन पर पहुंच गया है। जून में टिकटॉक पर बैन के बाद यूजर्स ने घरेलू सोशल मीडिया ऐप्स पर नया ठिकाना बनाया था।

शेयरचैट ने अब तक 222.8 मिलियन डॉलर जुटाए

क्रंचबेस पर उपलब्ध डाटा के मुताबिक, शेयरचैट 8 राउंड की फंडिंग में अब तक 222.8 बिलियन डॉलर की राशि जुटा चुका है। अगस्त 2019 में हुए पिछले D सीरिज राउंड में शेयरचैट ने 100 मिलियन डॉलर की राशि जुटाई थी। 2021 में शेयरचैट की वैल्यूएशन 1 बिलियन डॉलर तक होने की संभावना जताई जा रही है।

2015 में हुई थी शेयरचैट की स्थापना

अंकुश सचदेवा, भानु प्रताप सिंह और फरीद अहसान ने 2015 में शेयरचैट की स्थापना की थी। अंकुश इस समय कंपनी के CEO हैं। भानु प्रताप CTO और फरीद COO हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस सौदे में शेयरचैट के फाउंडर छोटी हिस्सेदारी अपने पास रख सकते हैं। हालांकि, इस सौदे को लेकर गूगल या शेयरचैट ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शेयरचैट 8 राउंड की फंडिंग में अब तक 222.8 बिलियन डॉलर की राशि जुटा चुका है।

वॉट्सऐप से चंद सेकंड में करें फंड ट्रांसफर, बस फॉलो करें ये ईजी स्टेप्स November 23, 2020 at 05:00PM

लाखों यूजर्स हर दिन अपने दोस्तों-रिश्तेदारों से जुड़ने के लिए वॉट्सऐप का उपयोग करते हैं। यह संख्या महामारी के कारण कई गुना बढ़ गई है। कंपनी ने हाल ही में कुछ नए फीचर्स भी लॉन्च किए हैं जैसे वॉयस-वीडियो कॉल में 8 प्रतिभागियों को जोड़ना, फॉरवर्ड मैसेज की लिमिट सीमित करना। भारतीय यूजर्स के लिए प्लेटफॉर्म ने सबसे महत्वपूर्ण पेमेंट फीचर भी जोड़ा गया है।

वॉट्सऐप ने अब भारत में अपने मोस्ट अवेटेड पेमेंट फीचर को आधिकारिक तौर पर रोलआउट करना शुरू कर दिया है और यह देश के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) फ्रेमवर्क को पैसे भेजने और रिसीव करने के लिए उपयोग करता है। हमने यहां कम्पलीट गाइड तैयार की है, जिससे आप वॉट्सऐप पेमेंट को जल्दी से सेटअप करके प्लेटफॉर्म का उपयोग पैसे भेजने के लिए कर सकेंगे। नीचे देखें स्टेप्स...

अब वॉट्सऐप से कर सकेंगे पेमेंट; NPCI ने दी भारत में UPI बेस्ड सिस्टम लॉन्च करने की इजाजत

वॉट्सऐप पेमेंट फीचर का सेटअप कैसे करें
स्टेप 1:
सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर या एपल ऐप स्टोर पर जाकर वॉट्सऐप अपडेट करें।
स्टेप 2: अब फोन पर वॉट्सऐप ओपन करें और सेटिंग पर जाएं।
स्टेप 3: अब नीचे स्क्रोल करें और पेमेंट ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 4: अब स्क्रीन पर बैंक की लिस्ट दिखाई देगी। लिस्ट में से अपना बैंक सिलेक्ट कर अकाउंट डिटेल्स भरें।

स्टेप 5: इस प्रोसेस के बाद आपके बैंक अकाउंट की डिटेल्स सक्सेसफुली ऐप में जुड़ जाएंगी।

जल्द ही वॉट्सऐप में मिलेंगे मल्टी-डिवाइस सपोर्ट और एडवांस्ड वॉलपेपर समेत ये 5 फीचर्स, देखें लिस्ट

वॉट्सऐप पेमेंट फीचर पर पैसे भेजने की प्रोसेस
स्टेप 1:
आपके बैंक अकाउंट की डिटेल सक्सेसफुली एड हो चुकी है, अब आप पैसे भेजने-रिसीव करने के लिए तैयार है।

स्टेप 2: अब जिस भी कॉन्टैक्ट को पैसे भेजने है, उसे ओपन करें।
स्टेप 3: पेमेंट ऑप्शन पर जाएं।
स्टेप 4: जिसे बैंक अकाउंट से पैसे ट्रांसफर करना है, उसे सिलेक्ट करें।
स्टेप 5: अमाउंट डालें और ट्रांजेक्शन कम्पलीट करने के लिए UPI पिन डालें।

एंड्रॉयड-आईओएस सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हुआ वॉट्सऐप का डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर, इस्तेमाल करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

वॉट्सऐप पेमेंट फीचर के जरिए पैसे कैसे रिसीव करें
पैसे भेजने की तरह, यदि आप अपने किसी वॉट्सऐप कॉन्टैक्ट से पैसे प्राप्त करना चाहते हैं, तो बस यह सुनिश्चित करें कि आपने ऊपर बताई गईं स्टेप्स का पालन करके बैंक अकाउंट जोड़ा है या नहीं। आपको सबसे पहले वॉट्सऐप ऐप को अपडेट करना होगा> सेटिंग पर जाएं> पेमेंट्स ऑप्शन पर जाएं> बैंक का नाम सिलेक्ट करें> अपना बैंक अकाउंट जोड़ें। अब आप अपने वॉट्सऐप कॉन्टैक्ट से पैसे रिसीव कर सकेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
WhatsApp Payment: How to setup, send and receive money
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...