Saturday, November 21, 2020

वर्ल्ड टेलीविजन डे पर फ्लिपकार्ट दे रही बड़ा डिस्काउंट, 26000 का टीवी 11499 में खरीदने का मौका November 20, 2020 at 10:16PM

आज वर्ल्ड टेलीविजन डे है। इस मौके पर ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट धमाकेदार सेल लेकर आई है। यहां से 32-इंच, 40-इंच, 43-इंच, 50-इंच, 55-इंच के साथ QLED टीवी बड़े डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। ये ऑफर सिर्फ आज के लिए है। यानी ग्राहकों को रात 12 बजे से पहले इस ऑफर का फायदा उठाना होगा। इस ऑफर में 26 हजार का टीवी 12 हजार से कम में खरीद सकते हैं। हम कैटेगरी के हिसाब से डिस्काउंट के बारे में बता रहे हैं।

टीवी पर ये ऑफर भी मिलेंगे

  • फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5% का कैशबैक ऑफर मिलेगा।
  • ऐक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड पर 5% का बैंक ऑफर मिलेगा।
  • आज टीवी खरीदने पर 100% वैल्यू बैक चांस जीतने का मौका मिलेगा।
  • टीवी को 1,300 रुपए से लेकर 3,556 रुपए तक की मंथली नो कोस्ट EMI पर खरीद पाएंगे।

32-इंच कैटेगरी में डिस्काउंट

कंपनी/मॉडल MRP ऑफर प्राइस
कूका स्मार्ट टीवी 25,990 11,499
MarQ एंड्रॉयड टीवी 15,499 11,999
कोडक एंड्रॉयड टीवी 13,999 11,999
iFFALCON एंड्रॉयड टीवी 26,990 11,999
सैमसंग LED TV 14,900 12,499

40-इंच, 43-इंच कैटेगरी में डिस्काउंट

कंपनी/मॉडल MRP ऑफर प्राइस
माइक्रोमैक्स LED टीवी 42,990 16,999
थॉमसन एंड्रॉयड टीवी 21,499 16,999
कोडक एंड्रॉयड टीवी 20,999 16,999
iFFALCON एंड्रॉयड टीवी 36,990 18,499
कोडक एंड्रॉयड टीवी 24,999 19,999

50-इंच कैटेगरी में डिस्काउंट

कंपनी/मॉडल MRP ऑफर प्राइस
थॉमसन अल्ट्रा HD 35,499 25,999
सैनसुई अल्ट्रा HD 38,790 29,499
iFFALCON अल्ट्रा HD 58,990 29,499
माइक्रोमैक्स अल्ट्रा HD 59,990 30,001
कोडक अल्ट्रा HD 42,999 30,999

55-इंच कैटेगरी में डिस्काउंट

कंपनी/मॉडल MRP ऑफर प्राइस
कूका अल्ट्रा HD 69,999 31,999
कोडक 7X प्रो 39,990 32,499
सैनसुई अल्ट्रा HD 49,190 33,999
iFFALCON अल्ट्रा HD 70,990 34,499
थॉमसन अल्ट्रा HD 40,499 34,499


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Flipkart Smart TV Offer Today, World TV Day Special Update; Xiaomi Mi TV, Samsung, LG, Nokia and More

KTM 250 एडवेंचर भारत में लॉन्च, कीमत 2.48 लाख रुपए; रॉयल एनफील्ड हिमालयन और BMW G 310 GS से मुकाबला November 20, 2020 at 09:30PM

रेसिंग बाइक बनाने वाली कंपनी केटीएम (KTM) ने KTM 250 एडवेंचर भारत में लॉन्च कर दी है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.48 लाख रुपए है। इसे केटीएम 390 एडवेंचर प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। ऑल-न्यू केटीएम 250 एडवेंचर एक ट्रैवल-एंड्यूरो मोटरसाइकिल है।

केटीएम 250 एडवेंचर का लुक 390 एडवेंचर की तरह ही है। दोनों बाइक इंजन और कलर में फर्क है। केटीएम 250 एडवेंचर ब्लैक और ऑरेंज कलर में लॉन्च की गई है।

केटीएम 250 एडवेंचर का इंजन और फीचर्स

  • बाइक में 248cc सिंगल सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया है, जो 30hp पर 9,000rpm पावर और 24Nm पर 7,500rpm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। बाइक में 14.5-लीटर कैपेसिटी वाला पेट्रोल टैंक गया है।
  • बाइक में जीपीएस ब्रैकेट, रेडिएटर प्रोटेक्शन ग्रिल, क्रैश बंग्स, हेडलैम्प प्रोटेक्शन और हैंडलबार पैड्स, बॉश का ABS (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) शामिल हैं। बाइक में 320mm के फ्रंट डिस्क ब्रेक है और 230mm रियर डिस्क ब्रेक शामिल हैं।
  • एडवेंचर सीरीज की इस बाइक को सभी तरह के रास्तों पर दौड़ाया जा सकता है। यानी आप इन्हें नोर्मल सड़क के साथ कीचड़ भरे रास्ते, पथरीले रास्ते पर भी आसानी से चला पाएंगे।
  • भारतीय ऑटो बाजार में केटीएम 250 एडवेंचर का मुकाबला रॉयल एनफील्ड हिमालयन से है, जिसकी कीमत 1.91 से 1.95 लाख रुपए है। साथ ही, BMW G 310 GS भी इसे टक्कर देगी, जिसकी कीमत 2.85 लाख रुपए है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
केटीएम 250 एडवेंचर का लुक 390 एडवेंचर की तरह ही है

एडवांस प्रोसेसर के साथ NUC M15 लॉन्च, जनवरी 2021 में शुरू होगी बिक्री; कीमत करीब 74000 रुपए November 20, 2020 at 07:49PM

इंटेल के छोटे कम्प्यूटर वाली सीरीज NUC ने अब M15 लैपटॉप किट लॉन्च की है। ये काफी कॉम्पैक्ट टाइप के लैपटॉप हैं। खास बात है कि इनमें कोर i5 और i7 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ये डैल और एचपी के मिनी लैपटॉप के जैसे नजर आते हैं। बता दें कि NUC गेमिंग के लिए मिनी डेस्कटॉप तैयार करती है।

NUC M15 को कोडनेम 'बिशप कंट्री' है, जो कस्टमाइज्ड बेस्ट यूनिट के साथ अलग-अलग स्टोरेज ऑप्शन में मिलेगा। इंटेल NUC लाइन प्रोडक्ट का डायरेक्ट कंज्यूमर को नहीं बेची, लेकिन पार्टनर उन प्रोडक्ट को अपने नाम के साथ बेचते हैं।

इंटेल NUC M15 का स्पेसिफिकेशन
इंटेल NUC M15 15.6-इंच लैपटॉप है, जिसका वजन 1.7 किलोग्राम है। इसमें एल्युमिनियम चेसेस का इस्तेमाल किया है, जो 14.9mm पतला है। ये दो कलर ऑप्शन शेडो ग्रे और ब्लैक में उपलब्ध है। NUC M15 में इंटेल के नए 10nm, 11th-जनरेशन टाइगर लेक प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसे दो प्रोसेसर ऑप्शन कोर i5-1135G7 और कोर i7-1165G7 क्वाड-कोर में खरीद पाएंगे। इसमें इंटेल की नई आइरिस Xe इंटीग्रेटेड ग्राफिक्स दिया है।

इंटेल का दावा है इसमें जो बैटरी इस्तेमाल की गई है वो सिंगल चार्ज पर 16 घंटे का बैकअप देती है। लैपटॉप फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। 30 मिनट की चार्जिंग में इसे 4 घंटे तक चलाया जा सकता है। इसमें वाई-फाई 6 का सपोर्ट दिया है। इंटेल का कहना है कि इन लैपटॉप को प्रोजेक्ट एथेना के तहत डेवपल किया गया है।

इंटेल NUC M15 की कीमत और उपलब्धता
कंपनी के मुताबिक, जनवरी 2021 से इनकी बिक्री शुरू की जाएगी। ये अलग-अलग कॉन्फिग्रेशन के साथ आएंगे, जिससे इनका प्राइस टैग भी अलग होगा। इनकी कीमत 999 डॉलर (करीब 74,000 रुपए) से लेकर 1,499 डॉलर (करीब 104,000 रुपए) के बीच होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इंटेल का कहना है कि इन लैपटॉप को प्रोजेक्ट एथेना के तहत डेवपल किया गया है

Friday, November 20, 2020

फेसबुक से यूजर्स का डेटा मांगने में भारत दूसरे पायदान पर; 2020 की पहली छमाही में भारत ने 35 हजार से ज्यादा रिक्वेस्ट भेजा November 20, 2020 at 03:52AM

फेसबुक ने कहा है कि उसके उपयोगकर्ताओं के डेटा के संबंध में इस साल जनवरी से जून के बीच वैश्विक स्तर पर सरकारी रिक्वेस्ट 23 प्रतिशत बढ़ गए और इस तरह के रिक्वेस्ट के मामले में भारत का स्थान अमेरिका के बाद दूसरा है।

फेसबुक की रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान भारत में 57,294 यूजर्स व अकाउंट के लिए कुल 35,560 रिक्वेस्ट किए गए। रिपोर्ट के अनुसार, 50 प्रतिशत मामलों में कुछ डेटा पेश किए गए। वर्ष 2020 के पहले छह महीनों में उपयोगकर्ताओं के डेटा के लिए वैश्विक स्तर पर सरकारों के अनुरोध 23 प्रतिशत बढ़कर 1,73,875 हो गए।

पिछले साल यानी 2019 की दूसरी छमाही में ऐसे रिक्वेस्टों की संख्या 1,40,875 थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2020 की पहली छमाही में सबसे अधिक 61,528 रिक्वेस्ट अमेरिका से आए। ये रिक्वेस्ट 1,06,114 उपयोगकर्ताओं या अकाउंट के लिए किए गए थे और 88 प्रतिशत मामलों में कुछ डेटा पेश किए गए।

इस सूची में अमेरिका और भारत के बाद जर्मनी, फ्रांस तथा ब्रिटेन का स्थान है। फेसबुक ने कहा कि वह लागू कानून और अपनी सेवा शर्तों के अनुसार सरकारी अनुरोधों का जवाब देती है। कंपनी ने कहा कि वह मिलने वाले हर अनुरोध की कानूनी पहलुओं के साथ सावधानीपूर्वक समीक्षा करती है।

फेसबुक उपाध्यक्ष और डिप्टी जनरल काउंसिल क्रिस सोनडर्बी ने कहा कि हम सरकारों को लोगों की जानकारी तक सीधी या परोक्ष पहुंच मुहैया नहीं कराते। हमारा मानना है कि इस तरह से जानबूझकर अपनी सेवाओं को कमजोर करने से हमारे उपयोगकर्ताओं की आवश्यक सुरक्षा प्रभावित होगी।

फेसबुक ने कहा कि समीक्षाधीन अवधि के दौरान, स्थानीय कानून के आधार पर सामग्री प्रतिबंधित किए जाने के मामले 40 प्रतिशत बढ़ कर 22,120 हो गए हैं जो पहले 15,826 थे । भारत में इस अवधि में 824 सामग्री को प्रतिबंधित किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
India made over 35,000 requests for user data in H1 2020: Facebook
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...