Wednesday, November 18, 2020

ग्रैंड i10 निओस की सेफ्टी रेटिंग पर टाटा मोटर्स ने हुंडई का उड़ाया मजाक, जारी किया टीजर पोस्टर November 17, 2020 at 10:19PM

एक सप्ताह पहले, ग्लोबल NCAP ने तीन वाहन - मारुति एस-प्रेसो, हुंडई ग्रैंड i10 निओस और किआ सेल्टोस के क्रैश टेस्ट रिजल्ट्स जारी किए। इन वाहनों के सेफ्टी स्कोर संतोषजनक नहीं थे। इसके बाद टाटा मोटर्स ने कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मारुति सुजुकी एस-प्रेसो के लो-सेफ्टी स्कोर पर तंज कसते हुए एक पोस्टर जारी किया था, और अब कंपनी ने कुछ ऐसा ही हुंडई की लेटेस्ट जनरेशन आई10 के साथ भी किया है।

ज्यादा सेफ है टाटा टियागो

  • ग्लोबल एनकैप द्वारा किए गए हुंडई ग्रैंड आई10 निओस के क्रैश टेस्ट में हैचबैक ने 2 स्टार एडल्ट सेफ्टी रेटिंग और 2 स्टार चाइल्ड सेफ्टी रेटिंग हासिल की, जो एक किफायती हैचबैक के लिए काफी कम स्कोर है।
  • इसके विपरीत, टाटा टियागो, जो कि एक एंट्री-लेवल हैचबैक भी है, क्रैश टेस्ट में 4-स्टार एडल्ट सेफ्टी रेटिंग और 3-स्टार चाइल्ड सेफ्टी रेटिंग हासिल करने में कामयाब रही। (यहां बताई गईं सभी रेटिंग्स ग्लोबल NCAP द्वारा प्राप्त की हैं)।

मारुति एस-प्रेसो को क्रैश टेस्ट में नहीं मिला कोई स्टार, जानिए हुंडई i10 निओस और किआ सेल्टॉस हैं कितना सुरक्षित?

सोशल मीडिया पर जारी किया पोस्टर

  • टाटा मोटर्स द्वारा शेयर किए गए पोस्टर में, 2 और 4 रोमन अंकों को दिखाई दे रहे हैं, जिनके बीच "कम (<)" के लिए एक चिन्ह है। यह बतलाता है कि "दो से कम है चार", जो कि दोनों वाहनों की एडल्ट सेफ्टी रेटिंग का जिक्र करता है। यहां उपयोग किए गए i को ठीक वैसी ही स्टाइल में लिखा गया है, जैसा हुंडई द्वारा i10 और i20 के बैज लिखा जाता है।
  • इसके अलावा पोस्टर में यह भी लिखा गया है कि- "यह ग्रैंड साइंस नहीं है, यह सरल गणित है", बस कुछ लोगों को समझने के लिए यह संदेश बहुत सूक्ष्म था। अब, हम यह देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं कि क्या टाटा ने किआ सेल्टोस के लिए भी कुछ योजना बनाई है!

टाटा ने अपनी प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज का XM+ वैरिएंट लॉन्च किया, इसमें नए इंफोटेनमेंट के साथ कई एडिशन फीचर्स जोड़े गए

पिछले साल बाजार में आई थी ग्रैंड i10 निओस

  • हुंडई ग्रैंड i10 निओस को पिछले साल भारत में लॉन्च किया गया था, और तब से इसकी काफी बिक्री हो रही है। टाटा टियागो की तुलना में, इसकी बिक्री के आंकड़े तुलनात्मक रूप से कम हैं। जो इस बा का संकेत देता है कि भारतीय बाजार में टाटा की लोकप्रियता धीरे-धीरे लेकिन लगातार बढ़ रही है, और टियागो, ब्रांड का सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल है, जबकि यह लाइनअप में सबसे सस्ती भी है।
  • भारतीय खरीदारों के बीच बढ़ती वाहनों की सुरक्षा के बारे में जागरूकता के साथ, कई लोगों ने कम सेफ्टी रेटिंग वाले वाहनों के बारे में अपनी चिंताओं जताते हुए आवाज उठाई है। हालांकि, अभी भी, काफी काम करना बाकी है, और निर्माताओं को अपने वाहनों के सेफ्टी स्टैंडर्ड में सुधार करना होगा ताकि उन्हें औसत खरीदार के लिए सुरक्षित बनाया जा सके।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टाटा टियागो, जो कि एक एंट्री-लेवल हैचबैक भी है, क्रैश टेस्ट में 4-स्टार एडल्ट सेफ्टी रेटिंग हासिल करने में कमयाब रही।

अब ग्राहकों को दवाइयों की भी होम डिलिवरी करेगी कंपनी, प्राइम मेंबर्स को बड़ा डिस्काउंट भी मिलेगा November 17, 2020 at 09:58PM

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने अपनी अमेजन फार्मेसी शुरू की है। यानी अब यहां पर इलेक्ट्रॉनिक्स, गैजेट्स, एक्सेसरीज, होम अप्लायंस, लाइफ स्टाइल मटेरियल के साथ दवाइयां भी खरीद पाएंगे। फिलहाल, अमेजन फार्मेसी की शुरुआत अमेरिका में की गई है। कंपनी ने कहा कि इस सर्विस के तहत सामान्य प्रिस्क्राइब्‍ड दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी। इसमें क्रीम और टैबलेट शामिल हैं। कंपनी इंसुलिन की तरह ऐसी दवाइयां भी इस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराएगी, जिन्हें कम तापमान पर रखना होता है।

शॉपर्स को अमेजन की वेबसाइट पर एक प्रोफाइल स्थापित करना होगा और डॉक्टरों को सिएटल स्थित ई-कॉमर्स दिग्गज को पर्ची भेजना होगा।
कंपनी के इस कदम से अमेरिका में ड्रग्स रिटेलर्स वालग्रीन्स, सीवीएस और वॉलमार्ट को कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है। अमेजन जल्द ही ऑनलाइन फार्मेसी दुनियाभर में शुरू करने की योजना बना रही है।

पिलपैक को खरीद चुकी है अमेजन
हेल्थकेयर सेक्टर पर पिछले कुछ समय से अमेजन की पैनी नजर थी। दो साल पहले कंपनी ने ऑनलाइन फार्मेसी पिलपैक को 75 करोड़ डॉलर (करीब 5,600 करोड़ रुपए) में खरीदा था। पिलपैक तारीख और समय के हिसाब से दवाओं की डोज के पैकेट उपलब्ध कराती है। अमेजन ने बताया कि पिलपैक पहले की तरह ही दवाओं की आपूर्ति करती रहेगी।

ग्राहकों को डिस्काउंट भी मिलेगा
अमेजन फार्मेसी की वेबसाइट या ऐप पर ग्राहकों को दवा खरीदने से पहले इनकी कीमत में तुलना करने की सुविधा भी मिलेगी। इससे ग्राहक जो सप्लायर सस्ती दवाइयां बेच रहा होगा, उससे सस्ती कीमतों पर दवा खरीद सकेंगे। कंपनी ने कहा कि अधिकांश बीमा स्वीकार किए जाते हैं, लेकिन जिन प्रमुख सदस्यों के पास बीमा नहीं है, वे छूट के लिए अमेजन से जेनेरिक या ब्रांड नाम की दवाएं भी खरीद सकते हैं।

अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण ऑनलाइन मेडिसिन खरीदने का चलन बढ़ा है। अमेजन के प्राइम मेंबर्स को दवा खरीदने पर डिस्काउंट भी मिलेगी। अमेरिका में प्रिस्क्रिप्शन आधारित मेडिसिन की होम डिलिवरी के लिए कंपनी दो साल से काम कर रही थी। इस दौरान कंपनी ने अमेरिका के सभी राज्यों से मेडिसिन डिलिवरी के लिए लाइसेंस लिया और सप्लाई चेन बनाई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अमेजन फार्मेसी की वेबसाइट या ऐप पर ग्राहकों को दवा खरीदने से पहले इनकी कीमत में तुलना करने की सुविधा भी मिलेगी

24 नवंबर को आ रहा है पोको M-सीरीज में तीसरा स्मार्टफोन M3, जानिए संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन November 17, 2020 at 08:59PM

चीनी स्मार्टफोन कंपनी पोको अपने नए स्मार्टफोन पोको M3 को भारत में 24 नवंबर को लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर इसका जानकारी दी। पोको M2 और पोको M2 Pro के बाद नया स्मार्टफोन पोको M-सीरीज में तीसरा मॉडल होगा। कंपनी ने पोको M-सीरीज के जरिए ऐसे ग्राहकों को टार्गेट किया है, जो 15 हजार से कम बजट में एक दमदार फोन चाहते हैं, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इसकी कीमत 15 हजार रुपए से कम हो सकती है।

वैसे तो कंपनी ने पोको M3 के बारे में कोई डिटेल्स जारी नहीं की है लेकिन इसके कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन सामने आ चुके हैं। पोको के इस फोन की मॉडल नंबर M2010J19CG के साथ आने की उम्मीद है जो हाल ही में बेंचमार्क साइट गीकबेंच पर सामने आया है। पोको M3 को एक अपकमिंग रेडमी फोन का री-ब्रांडेड वर्जन होने का भी अनुमान है जो रेडमी नोट 10 के रूप में आ सकता है।

नोकिया 2.4 भारत में 26 नवंबर को लॉन्च होगा, इसमें डुअल-रियर कैमरा और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा

वर्चुअल इवेंट के जरिए होगी लॉन्चिंग

  • पोको ग्लोबल द्वारा अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से पोस्ट किए गए ट्वीट के अनुसार, पोको M3 की लॉन्चिंग 24 नवंबर को शाम 5:30 बजे IST पर एक वर्चुअल इवेंट के माध्यम से होगी।
  • पोको M3 के बारे में ऑफिशियल डिटेल्स अभी तक सामने नहीं आई हैं। हालांकि, पोको के मार्केटिंग मैनेजर और ग्लोबल स्पोकपर्सन एंगस काई हो ने पिछले महीने कहा था कि 2020 के अंत से पहले एक नया पोको फोन आ जाएगा। यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि रेडमी नोट 10 की ही री-बैज्ड वर्जन होगा, जो अफवाह का हिस्सा रहा है। यह हैंडसेट गीकबेंच पर ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ दिखाई दिया। रेडमी नोट 10 का एक चीनी वर्जन, हाल ही में मॉडल नंबर M2010JJSC के साथ चीन कंपलसरी सर्टिफिकेट (3C) वेबसाइट पर सामने आया है।

टिप्सटर ने Mi 11 प्रो की डिटेल लीक की, इसमें कर्व्ड डिस्प्ले और 80 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा

पोको M3 स्पेसिफिकेशन (संभावित)

  • पोको ने अभी तक पोको M3 के बारे में कोई डिटेल जारी नहीं की है। लेकिन फिर भी, टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने यूट्यूब पर पोस्ट किए गए वीडियो के माध्यम से इसके कुछ स्पेसिफिकेशन शेयर किए हैं।
  • टिप्स्टर ने कहा कि फोन में 6.53-इंच के फुल-एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ-साथ डॉट ड्रॉप डिजाइन (वाटर-ड्रॉप) के साथ आएगा।
  • फोन में एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर होने की अफवाह है।
  • फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी मिलने की उम्मीद है।
  • फोन में डुअल स्पीकर्स के साथ 6000 एमएएच बैटरी का सपोर्ट भी मिलेगा, जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Poco M3 Launch Set for November 24, Specifications Leak Online

बच्चों की पढ़ाई को मजेदार बनाएगा इलेक्ट्रॉनिक टैबलेट, लिखने के साथ ड्रॉइंग भी सीख जाएंगे; कीमत 250 रुपए November 17, 2020 at 08:55PM

कोविड-19 महामारी के बीच भले ही अर्थव्यवस्था से जुड़ी चीजों को धीरे-धीरे शुरू किया जा रहा है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। यही वजह है कि स्कूल को फिलहाल खोलने की कोई प्लानिंग नहीं है। बच्चे जब तक स्कूल नहीं जा रहे तब तक उनके साथ घर पर ही मेहनत करनी होगी। यदि बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लग रहा तब इसके लिए आप इलेक्ट्रॉनिक टैबलेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इन टैबलेट पर बच्चे लिखने के साथ ड्रॉइंग कर सकते हैं। इन टैबलेट का इस्तेमाल स्लेट की तरह किया जा सकता है। वहीं, बच्चों के साथ बड़े इसका यूज नोट्स लिखने में कर सकते हैं। तो चलिए जल्दी से जानते हैं आखिर क्या है इलेक्ट्रॉनिक टैबलेट?

क्या है इलेक्ट्रॉनिक टैबलेट?
जैसा की नाम से साफ है कि ये डिवाइस एक टैबलेट के जैसा होता है। फर्क सिर्फ इतना है कि इसका इस्तेमाल स्लेट की तरह किया जाता है। यानी इससे एंटरटेनमेंट नहीं कर पाएंगे। इलेक्ट्रॉनिक टैबलेट में ब्लैक कलर की बड़ी LCD स्क्रीन होती है, जिस पर स्टाइलस जैसे पेन की मदद से लिखा जाता है। टैबलेट पर लिखा हुआ इरेज बटन की मदद से मिटा सकते हैं। इन टैबलेट की मदद से बच्चे लिखना जल्दी सीखते हैं।

  • इस टैबलेट में 8.5-इंच तक की बड़ी LCD स्क्रीन होती है।
  • कुछ टैबलेट में कलर स्क्रीन आती है, जो 4-5 कलर को सपोर्ट करती है।
  • स्क्रीन को प्रोटेक्ट करने के लिए चारों तरफ मोटे बेजल होते हैं।
  • इनमें नीचे की तरफ एक सपोर्टिंग होल होता है, जिससे इसे स्टैंड कर सकते हैं।
  • इसमें नीचे के स्टाइलस जैसा पेन फिक्स होता है, जिससे लिखा जाता है।
  • टैबलेट में एक लिथियम 3 वोल्ट बैटरी भी होती है।

इलेक्ट्रॉनिक टैबलेट के फायदे
इस टैबलेट की मदद से जो बच्चे लिखना सीख रहे हैं उन्हें काफी मदद मिलती है। वहीं, कॉपी का पैसा पूरा सेव हो जाता है। आपके स्लेट और चॉक लेने की भी जरूरत नहीं होती। टैबलेट से घर में किसी तरह की गंदगी नहीं होती। बच्चे लिखने के साथ ड्रॉइंग सीख सकते हैं। क्रिएटिविटी भी कर सकते हैं।

इलेक्ट्रॉनिक टैबलेट की कीमत
इन टैबलेट की ऑनलाइन कीमत करीब 250 रुपए से शुरू हो जाती है। वहीं, टैबलेट के मटेरियल और क्वालिटी के हिसाब से कीमत 900 रुपए तक पहुंच जाती है। इन्हें पॉपुलर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट, अमेजन से खरीदा जा सकता है। वहीं, ऑफलाइन मार्केट में भी ये आसानी से मिल जाते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Electronic Graphic Drawing and Writing Tablet with Screen Lock for Kids; Ideal for Home, School, Office, Memo, and Notebook
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...