Wednesday, November 18, 2020

स्टूडेंट्स और टीचर्स को लुभा रही है चीनी कंपनी वनप्लस, स्मार्टफोन-टीवी खरीदने पर दे रही स्पेशल डिस्काउंट November 17, 2020 at 08:17PM

चीनी टेक कंपनी वनप्लस ने भारत में एक नया एजुकेशन बेनेफिट्स प्रोग्राम शुरू किया है, जिसमें स्टूडेंट्स और टीचर्स को विशेष छूट प्रदान की जाएगी। प्रोग्राम में पूरे भारत में 760 यूनिवर्सिटीज और 38,498 कॉलेज शामिल हैं।

प्रोग्राम के तहत स्टूडेंट्स और टीचर्स को नया वनप्लस स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी खरीदने पर एक हजार रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा कंपनी देश के सभी कॉलेज या युनिवर्सिटी जाने वालों के लिए किसी भी वनप्लस एक्सेसरीज पर पांच प्रतिशत की छूट भी दे रही है।

वनप्लस 9 सीरीज के 2 स्मार्टफोन मार्च 2021 में हो सकते हैं लॉन्च, इसके फीचर्स की डिटेल लीक हुई

स्टूडेंट-टीचर है या नहीं यह वेरिफाई करना होगा

  • ऑफर का लाभ उठाने के लिए, एलिजिबल स्टूडेंट्स और टीचर्स को वेरिफाई करना होगा कि वे वास्तव में किसी युनिवर्सिटी या कॉलेज में जा रहे हैं।
  • कंपनी ने बताया कि, वेरिफिकेशन प्रोसेस को आसान बनाने के लिए स्टूडेंट्स बीन्स के साथ साझेदारी की है।
  • एक बार जब यूजर, स्टूडेंट्स बीन्स द्वारा आयोजित वेरिफिकेशन प्रोसेस को पूरा कर लेते हैं, तो उनके वनप्लस अकाउंट पर एक कूपन वाउचर मिलेगा, जिसे खरीदारी करते समय इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • विशेष छूट का लाभ कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर लिया जा सकेगा। इसके लिए वनप्लस ने एक डेडिकेटेड पेज तैयार किया है।

15 हजार के बजट में उपलब्ध हैं ये चार नए स्मार्टफोन, मिलेगा 64MP तक का कैमरा और 6.67 इंच तक की डिस्प्ले

एक साल के लिए वैध रहेगा वाउचर

  • ध्यान देने वाली बात यह है कि, केवल वर्तमान में इनरोल स्टूडेंट्स और फैकल्टी मेंबर्स ही इस छूट के पात्र हैं।
  • इस लाभ का उपयोग प्रति वर्ष केवल एक बार किया जा सकता है।
  • ऑडियो डिवाइसेस, केस और प्रोटेक्शन सहित सभी एक्सेसरीज पर पांच प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
  • स्टूडेंट्स और फैकल्टी मेंबर्स को जारी किया गया वाउचर उनके वनप्लस अकाउंट में ही मिलेगा और केवल उसी व्यक्ति द्वारा यूज किया जा सकेगा।
  • वेरिफिकेशन के एक वर्ष बाद वाउचर की समय सीमा समाप्त हो जाएगी और यूजर को बाद में एक बार फिर से नया वाउचर प्राप्त करने के लिए री-वेरिफाई करना होगा।

सिर्फ 128GB स्टोरेज में उपलब्ध है वीवो V20 SE स्मार्टफोन, महंगे फोन का फील देता है इसका ग्लॉसी बैक पैनल

हाल ही में लॉन्च किया वनप्लस 8T

  • वनप्लस ने हाल ही में भारत में वनप्लस 8T स्मार्टफोन लॉन्च किया था, जिसकी शुरुआती कीमत 42999 रुपए है।
  • फोन दो स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन में आता है। 8GB+128GB स्टोरेज ऑप्शन की 42999 रुपए, जबकि 12GB+256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 45,999 रुपए है।
  • फोन की खासियत यह है कि इसमें 120Hz रिफ्रेश्ड रेट वाला डिस्प्ले और 4500mAh की बैटरी शामिल है।
  • कंपनी का दावा है कि बैटरी को फुल चार्ज होने में केवल 39 मिनट का समय लगता है।
  • फोन वनप्लस 8 की 30W चार्जिंग क्षमता से ऊपर 65W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
OnePlus Education Benefits Details Announced; Rs. 1,000 Off on Phones, TVs for Students, Teachers in India

ट्रेन, बस, पब्लिक प्लेस पर कोविड संक्रमितों की लाइव डिटेल मिलेगी; वॉइस कमांड से कॉल रिसीव-रिजेक्ट होंगे November 17, 2020 at 07:22PM

कोविड-19 से बचने और उससे जुड़े अपडेट के लिए गूगल लगातार मैप्स में नए फीचर्स जोड़ रहा है। ऐसे में अब कंपनी ने मैप्स में गूगल असिस्टेंट ड्राइविंग मोड जारी किया है। इस मोड से एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स को रियल टाइम में कोविड से जुड़ी सटीक जानकारी मिलेगी। यानी आप घर से बाहर निकलने वाले हैं तब आपको पब्लिक प्लेस और ट्रांसपोर्ट जैसे बस, ट्रेन या ज्यादा भीड़भाड़ वाली जगहों पर कोविड संक्रमितों के बारे में पहले ही पता चल जाएगा।

बता दें कि देश में कोरोना के नए मामलों में काफी गिरावट देखी जा रही है। एक्टिव केस में भी कमी हो रही है, लेकिन दिल्ली और केरल में संक्रमण की रफ्तार तेज होती जा रही है। मंगलवार को देश में कुल 38 हजार 478 केस सामने आए, इसके मुकाबले 44 हजार 671 मरीज ठीक हो गए। 471 मरीजों की मौत हुई। एक्टिव केस में 6 हजार 672 की कमी आई।

भारतीय यूजर्स को मिलेगा फायदा

  • गूगल मैप्स पर यह फीचर ऐसे में वक्त में आया है, जब भारत में एक बार फिर से कोविड-19 से जुड़े मामलों बढ़ रहे हैं। दिल्ली सरकार तो भीड़भाड़ वाली जगहों पर फिर से लॉकडाउन की प्लानिंग कर रही है। गूगल मैप यूजर को भीड़भाड़ वाले जगहों की रियल टाइम इन्फॉर्मेशन देगा। वहीं, पिछले 7 दिनों में दर्ज मामलों, कोविड-19 से होने वाली मौतों की भी जानकारी भी मिलेगी।
  • गूगल ने बताया कि इस नए फीचर की मदद से लोकल अथॉरिटी की गाइडलाइंस, टेस्टिंग साइट और लिंक की जानकारी मुहैया कराई जाएगी। किसी स्पेसिफिक एरिया के ऑल टाइम डिटेक्ट केस के बारे में जानकारी भी मिलेगी। यह जानकारी ऑफिशियल सोर्स से उपलब्ध कराई जाएगी।
  • यूजर्स डिलीवरी ऑर्डर का लाइव स्टेटस भी देख सकते हैं। यह फीचर आपको संभावित ऑर्डर का डिलीवरी टाइम, पिकअप टाइम की जानकारी भी उपलब्ध कराएगा। आपको अनुमानित वेटिंग टाइम, डिलीवरी फीस के बारे में भी जानकारी मिलेगी।
  • गूगल मैप से यूजर अपने पसंदीदा फूड को रिऑर्डर कर सकेंगे। इस फीचर को एंड्रायड और आईओएस यूजर के लिए भारत, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, जर्मनी और अमेरिका में लागू कर दिया गया है।
  • अमेरिका में गूगल असिस्टेंट ड्राइविंग मोड को एंड्रायड यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया है। इस फीचर से अब ड्राइविंग करते हुए बार-बार ड्राइवर को फोन की स्क्रीन पर नहीं देखना होगा। यानी ड्राइवर वॉइस कमांड से कॉल को रिसीव और रिजेक्ट कर पाएंगे। इस मोड से यूजर्स मैसेज भी भेज पाएंगे।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Coronavirus (COVID-19) Cases India; Here's Google Maps New Features Latest Updates

15 हजार के बजट में उपलब्ध हैं ये चार नए स्मार्टफोन, मिलेगा 64MP तक का कैमरा और 6.67 इंच तक की डिस्प्ले November 17, 2020 at 05:00PM

स्मार्टफोन निर्माता, भारतीय बाजार में तेजी से नए-नए स्मार्टफोन लॉन्च कर रहे हैं। जिसके परिणामस्वरूप अब ग्राहकों के सामने कई सारे नए ऑप्शन उपलब्ध हो गए हैं। फेस्टिव सीजन के दौरान भी कई बड़ी लॉन्चिंग देखने को मिली।


अगर आप दिवाली पर किसी कारण से नया फोन नहीं खरीद पाए, तो अब भी मौका हाथ से निकला नहीं है। हमनें 15 हजार रुपए* कीमत के कुछ ऐसे स्मार्टफोन की लिस्ट तैयार की है, जो हाल ही में लॉन्च हुए हैं। नीचे देखें लिस्ट...

1. रियलमी 7

  • कंपनी ने इसे हाल ही में लॉन्च किया है और फोन अपनी यूनिक बैक पैनल पैटर्न की वजह अट्रैक्टिव दिखता है, क्योंकि इसमें ग्लॉसी और मैट दोनों ही फिनिश मिल जाती है।
  • फोन में मिस्ट ब्लू और मिस्ट व्हाइट कलर के साथ दो वैरिएंट 6GB+64GB (कीमत: 14999 रुपए) और 8GB+128GB (कीमत: 16999 रुपए) में उपलब्ध है।
  • फोन में हीलियो G95 गेमिंग प्रोसेसर, 90Hz अल्ट्रा स्मूद 6.5 इंच FHD+ डिस्प्ले, सोनी 64MP क्वाड रियर कैमरा और 5000 एमएएच बैटरी मिलती है।

वायरलेस FM सपोर्ट करता है आईटेल का पोर्टेबल स्पीकर, सिंगल चार्ज में 6 घंटे तक सुन सकते हैं गाने

2. रियलमी नारजो 20 प्रो

  • यह रियलमी नारजो 20 सीरीज का सबसे ऊंचा मॉडल है। इसमें अट्रैक्टिव सा दिखने वाला खूबसूरत बैक पैनल मिलता है।
  • फोन ब्लैक निंजा और व्हाइट नाइट कलर ऑप्शन समेत दो वैरिएंट 6GB+64GB (कीमत: 14999 रुपए) और 8GB+128GB (कीमत: 16999 रुपए) में उपलब्ध है।
  • फोन में 90Hz रिफ्रेश्ड रेट के साथ आने वाला 6.5 इंच का FHD+ डिस्प्ले, हीलियो G95 गेमिंग प्रोसेसर, 65W सुपरडार्ट चार्ज सपोर्ट के साथ 4500 एमएएच बैटरी, 48 मेगापिक्सल एआई क्वाड कैमरा मिलता है।

सिर्फ 128GB स्टोरेज में उपलब्ध है वीवो V20 SE स्मार्टफोन, महंगे फोन का फील देता है इसका ग्लॉसी बैक पैनल

3. पोको M2 प्रो

  • पोको ने कुल समय पहले ही M2 प्रो की लॉन्चिंग के साथ अपनी लाइनअप को एक्सपेंड किया। फोन के बैक पैनल पर सिंपल सा पैटर्न मिलता है, जो देखने में काफी क्लासी है।
  • फोन ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर के साथ तीन वैरिएंट 4GB+64GB (कीमत: 13999 रुपए), 6GB+64GB (कीमत: 14999 रुपए), 6GB+128GB (कीमत: 16999 रुपए) में उपलब्ध है।
  • M2 प्रो में स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर, 33W फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ 5000 एमएएच बैटरी, 48MP AI क्वाड रियर कैमरा, 16MP सेल्फी कैमरा और 6.67 FHD+ डिस्प्ले मिलता है।

4. सैमसंग गैलेक्सी A21s

  • वैसे तो सैमसंग का यह स्मार्टफोन नया नहीं है लेकिन अगर 15 हजार रुपए या उससे कम बजट में कोई सैमसंग स्मार्टफोन खरीदना चाह रहे हैं, तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
  • फोन ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर के साथ तीन वैरिएंट 4GB+64GB (कीमत: 14499 रुपए), 6GB+64GB (कीमत: 15999 रुपए), 6GB+128GB (कीमत: 16999 रुपए) में उपलब्ध है।
  • फोन में 48MP का क्वाड रियर कैमरा, 6.5 इंच का इंफिनिटी-ओ HD+ डिस्प्ले, 5000 एमएएच बैटरी मिलती है।

10 हजार रु. सस्ता हुआ सैमसंग गैलेक्सी S20+ BTS एडिशन स्मार्टफोन, जानिए नई कीमत और ऑफर्स



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
These four new smartphones are available in the budget of 15 thousand, will get 64MP camera and up to 6.67 inch display

Tuesday, November 17, 2020

सितंबर 2022 में लॉन्च होगा एपल का पहला फोल्डेबल आईफोन, फिलहाल चल रही है टेस्टिंग-रिपोर्ट November 17, 2020 at 02:30AM

एपल अपने पहले फोल्डेबल आईफोन को डेवलप करने के लिए जोर-शोर से काम कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी सितंबर 2022 में अपना पहला फोल्डेबल हैंडसेट लॉन्च करना चाहती है।

एपल इसके लिए ताइवान के मटेरियल सप्लायर हॉन हाई और निप्पॉन निप्पॉन से लगातार संपर्क बनाए हुए है। रिपोर्ट के मुताबिक, एपल अपने पहले फोल्डेबल आईफोन में OLED या माइक्रो-एलईडी स्क्रीन तकनीक का उपयोग कर सकती है, जिसे सैमसंग द्वारा बनाया जाएगा। कंपनी फिलहाल स्क्रीन और बेयरिंग की टेस्टिंग में व्यस्त है।

ताइवानी मीडिया फर्म Money.udn.com ने सप्लाई चेन सोर्स का हवाला देते हुए बताया कि एपल वास्तव में 2022 में अपना पहला फोल्डेबल आईफोन लाने पर काम कर रही है। कंपनी फिलहाल फोल्डेबल आईफोन की स्क्रीन और बेयरिंग की टेस्टिंग कर रही है। साउथ कोरियाई कंपनी सैमसंग डिस्प्ले सप्लाई करेगी और बेयरिंग कई सप्लायर्स द्वारा बनाए जाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, न्यू निक्को मुख्य सप्लायर होगी और हॉन हाई कंपनी फोल्डेबल हैंडसेट को असेंबल करने का काम करेगी। हॉन-हाई को आईफोन के लिए एपल की सबसे बड़ी फाउंड्री में से एक बताया गया है।

एपल ने 12 सीरीज के मिनी और प्रो मैक्स की बुकिंग शुरू की, ग्राहकों को 34000 रुपए तक की छूट मिल रही

कठोर टेस्टिंग से गुजरेगा हैंडसेट

  • निप्पॉन निप्पॉन भी फोल्डेबल आईफोन के लिए बेयरिंग की खरीद करेगा।
  • फोल्डेबल हिंज के लिए एपल ताइवानी कंपनी द्वारा किए गए रिसर्च और डेवलपमेंट पर बहुत अधिक निर्भर करेगा।
  • किसी भी फोल्डेबल फोन की मजबूती पता लगाने के लिए उसकी कठोर टेस्टिंग की जाती है।
  • पिछले फोल्डेबल फोन की ड्यूरेबिलिटी मापने के लिए फोन को लगभग एक लाख बार टेस्ट किया गया।
  • न्यू निक्को, जैसा कि उल्लेख किया गया है, बड़े पैमाने पर इन बेयरिंग का उत्पादन करेगा।

गैलेक्सी फोल्ड को चुनौती देगा शाओमी का फोल्डेबल फोन, मिलेगा 108MP कैमरा; जानिए कब होगा लॉन्च

एपल फाइल करा चुकी है पेटेंट

  • यह पहली बार नहीं है जब हम एपल के फोल्डेबल फोन के बारे में सुन रहे हैं। फरवरी में, एपल ने एक फोल्डेबल फोन के लिए एक नए हिंज डिजाइन का पेटेंट कराया। पेटेंट से पता चलता है कि एपल एक यूनिक हिंज डिजाइन बनाने की कोशिश कर रहा है, जो लचीली स्क्रीन के लिए दो डिस्प्ले के बीच पर्याप्त स्थान को सक्षम बनाता है, जब फोन मुड़ा हुआ हो। हिंज के बीच में बनाया गया यह स्थान किसी भी क्रीज या तनाव को रोकने के लिए एक घुमावदार अवस्था में रहने की अनुमति देता है। इसे अचीव करने के लिए हिंज मूवेबल फ्लैप का उपयोग करता है।
  • फोल्डेबल फोन का सेगमेंट अभी भी बहुत ही लाजवाब है, पिछले साल सैमसंग ने पहली बार कमर्शियल फोल्डेबल फोन का अनावरण किया था। इस फोल्डेबल हैंडसेट ने कई समस्या सामने आईं, जिससे लॉन्चिंग में देरी देखी गई, लेकिन इसके बाद गैलेक्सी जेड फोल्ड 2 लॉन्च हुआ, जो बहुत स्मूथ है। एपल, अपनी प्रतिष्ठा को देखते हुए, एक फोल्डेबल आईफोन लॉन्च करने से पहले सभी खामियों को बाहर निकालना चाहता है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हॉन-हाई को आईफोन के लिए एपल की सबसे बड़ी फाउंड्री में से एक बताया गया है। (डेमो इमेज)
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...