Tuesday, November 17, 2020

एयरटेल दे रही 3 महीने का फ्री यूट्यूब प्रीमियम सब्सक्रिप्शन, ग्राहकों को ऐसे मिलेगा इसका फायदा November 16, 2020 at 09:06PM

एयरटेल ग्राहकों को तीन महीने के लिए फ्री यूट्यूब प्रीमियम मेंबरशिप दे रही है। इस मेंबरशिप को लेने के लिए उन्हें एयरटेल थैंक्स ऐप पर जाना होगा। ये मेंबरशिप प्लान 22 अप्रैल, 2021 तक लिया जा सकेगा। हालांकि, फ्री यूट्यूब प्रीमियम मेंबरशिप ऑफर केवल चुनिंदा एयरटेल ग्राहकों तक सीमित है।

भारती एयरटेल ने ग्राहकों को पहले डिज्नी+ हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन का फ्री एक्सेस देने की शुरुआत की थी। यह सब्सक्रिप्शन कंपनी ने अपने प्लेटिनम टीयर ग्राहकों को दिया था।

क्या है यूट्यूब प्रीमियम मेंबरशिप?
यूट्यूब प्रीमियम मेंबरशिप लेने के बाद यूजर बिना किसी विज्ञापन के वीडियो का मजा ले सकते हैं। साथ ही, उन्हें इस सर्विस में यूट्यूब ओरिजनल और यूट्यूब म्यूजिक का फ्री एक्सेस भी मिलता है। इसमें गानों को ऑफलाइन और बैकग्राउंड में प्ले किया जा सकता है। यूजर को इस सर्विस के लिए 129 रुपए महीने के खर्च करने होते हैं।

यूट्यूब प्रीमियम प्लान
यूजर 2 महीने फ्री 129/महीना
स्टूडेंट 1 महीने फ्री 79/महीना
फैमिली 1 महीने फ्री 189/महीना

इन यूजर्स को मिलेगा फायदा
यूट्यूब प्रीमियम ऑफर 22 अक्टूबर, 2020 से शुरू हुआ था, जो 22 अप्रैल, 2021 को खत्म हो जाएगा। यह ऑफर केवल उन ग्राहकों को मिलेगा जिनके पास वर्तमान में यूट्यूब म्यूजिक प्रीमियम, यू्ट्यूब प्रीमियम, यूट्यूब रेड या गूगल प्ले म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन मौजूद नहीं है। ग्राहकों के पास पहले भी यूट्यूब प्रीमियम ट्रायल या किसी भी बताई गई सर्विस का सब्सक्रिप्शन नहीं होना चाहिए। ट्रायल अवधि के खत्म होने पर ग्राहकों को 129 रुपए महीने खर्च करने होंगे। हालांकि, सब्सक्राइबर्स चाहें तो मेंबरशिप रद्द कर सकते हैं।

कंपनी डिज्नी+ हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन भी दे रही
एयरटेल ने अपने ब्रॉडबैंड और प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक साल के लिए डिज्नी+ हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन फ्री देने की शुरुआत की थी। यह ऑफर 499 रुपए या ज्यादा के पोस्टपेड प्लान और 999 रुपए या ज्यादा के ब्रॉडबैंड प्लान पर उपलब्ध है। वहीं, प्रीपेड यूजर्स के लिए ये सब्सक्रिप्शन 401 रुपए, 612 रुपए, 1,208 रुपए, 2,599 रुपए और अन्य प्लान पर मौजूद है। बता दें कि डिज्नी+ हॉटस्टार कां मंथली सब्सक्रिप्शन चार्ज 399 रुपए है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एयरटेल ने अपने ब्रॉडबैंड और प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक साल के लिए डिज्नी+ हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन फ्री देने की शुरुआत की थी

भारत में बढ़ रहा डिस्प्ले वाले स्मार्ट स्पीकर का क्रेज, साल के अंत कर 7.5 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिकने की उम्मीद November 16, 2020 at 08:46PM

भारत में स्मार्ट स्पीकर का क्रेज दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्मार्ट होम स्पीकर्स का शिपमेंट भारत में साल के अंत तक 7.5 लाख यूनिट के पार पहुंचने की उम्मीद है, जो अब तक के सबसे उच्च स्तर है। इसका नेतृत्व अमेजन इको डिवाइस कर रहा है, जनवरी-सितंबर की अवधि में इसकी कुल बाजार हिस्सेदारी 95.9 प्रतिशत थी।

शाओमी ने सितंबर की तिमाही में यूनिट शिपमेंट द्वारा 7.1 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ एक अच्छी शुरुआत की। गूगल के पास इस साल के लिए (सितंबर तक) 1.2 प्रतिशत की कुल बाजार हिस्सेदारी है।

'भारतीय स्मार्ट टेक्नोलॉजी तेजी से अपना रहे हैं और इसमें एक स्मार्ट स्पीकर की तरह आवाज से कंट्रोल होने वाले डिवाइस एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। फैसल कावोसा, संस्थापक और मुख्य विश्लेषक, टेकआर्क ने कहा- कि यूजर्स इसे समझते हैं और उस डिवाइस में निवेश कर रहे हैं जो उपयोगी होने के साथ-साथ मजेदार यूजर एक्सपीरियंस भी प्रदान करता है।'
कावोसा ने 'इंडियन स्मार्ट स्पीकर मार्केट स्कैन' रिपोर्ट में बताया कि- अमेजन ने इस मौके को अच्छे तरह से भुनाया है और इको डिवाइस को लोकप्रिय बनाने के लिए यूजर्स को बहुत अधिक इंगेजिंग कंटेंट देने के लिए ऐप्स की एक विशाल रेंज प्रदान की है।

डिस्प्ले वाला स्मार्ट स्पीकर सबसे लोकप्रिय

  • जुलाई-सितंबर की बात करें तो, इस अवधि में अमेजन इको डॉट थर्ड जनरेशन सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्ट स्पीकर था। रिपोर्ट के मुताबिक, इस अवधि में बिकने वाले स्मार्ट स्पीकर्स में 53 फीसदी अमेजन इको डॉट थर्ड जनरेशन थे।
  • जनवरी-सितंबर की संचयी (cumulative) अवधि के लिए, अमेजन इको मॉडल का शेयर 70.4 प्रतिशत की भारी वृद्धि के साथ खड़ा था। स्मार्ट स्पीकर का औसत बिक्री मूल्य (एएसपी) 5,560 रुपए था, जो कि ओवरऑल शिपमेंट में डिस्प्ले-इनेबल्ड डिवाइसेस के अनुपात में वृद्धि होने से और अधिक हो सकता है।
  • जुलाई-सितंबर की अवधि के लिए, औसत बिक्री मूल्य (एएसपी) 6,100 रुपए था। भारत में डिस्प्ले वाले स्मार्ट स्पीकर खरीदने का चलन बढ़ रहा है।
  • तीसरी तिमाही में, पिछली तिमाही की तुलना में डिस्प्ले वाले स्मार्ट स्पीकर का शिपमेंट 87 प्रतिशत बढ़ा। तीसरी तिमाही के लिए डिस्प्ले वाले स्मार्ट स्पीकर की कुल हिस्सेदारी 6.4 प्रतिशत थी, जो कि तिमाही प्रतिशत रिकॉर्डिंग के उच्चतम 9.7 प्रतिशत थी।
  • रिपोर्ट में बताया गया है कि- डिस्प्ले वाले स्मार्ट स्पीकर्स में, 65.9 प्रतिशत (हर 3 में से 2) 8-इंच स्क्रीन डिस्प्ले साइज के साथ थे। यह अमेजन इको शो 8 को सबसे लोकप्रिय डिस्प्ले वाला स्मार्ट स्पीकर बनाता है। "डिस्प्ले-इनेबल्ड स्मार्ट स्पीकर्स में, अन्य कॉम्पीटिटर्स के लिए अभी भी स्कोप है, खासकर तब जब ट्रेंड जोर पकड़ रहा है"।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तीसरी तिमाही के लिए डिस्प्ले वाले स्मार्ट स्पीकर की कुल हिस्सेदारी 6.4 प्रतिशत थी।

टिप्सटर ने Mi 11 प्रो की डिटेल लीक की, इसमें कर्व्ड डिस्प्ले और 80 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा November 16, 2020 at 07:27PM

शाओमी के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Mi 11 प्रो के डिस्प्ले और स्पेसिफिकेशन की डिटेल टिप्सटर ने लीक की है। टिप्सटर के मुताबिक, फोन में QHD+ डिस्प्ले मिलेगा। यानी इसमें Mi 10 प्रो और Mi 10T प्रो की तुलना में ज्यादा बेहतर डिस्प्ले होगा। इन दोनों स्मार्टफोन में फुल HD+ डिस्प्ले दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी Mi 11 प्रो को अगले साल लॉन्च कर सकती है।

एंड्रॉयड डिवाइस पर फोकस्ड ब्लॉग PlayfulDroid के टिप्सटर ने Weibo पर पोस्ट करते हुए बताया कि Mi 11 प्रो 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आएगा। ये QHD+ रेजोल्यूशन को सपोर्ट करेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी रिफ्रेश रेट Mi 10 प्रो के 90Hz रिफ्रेश रेट से ज्यादा, लेकिन Mi 10T प्रो के रिफ्रेश रेट 144Hz से कम होगी।

क्या है डिस्प्ले रिफ्रेश रेट?
एक सेकंड में डिस्प्ले के ऊपर कितनी बार इमेज को पेंट किया जाता है, इसे हर्ट्ज (Hz) में मापते है। आसान शब्दों में कहा जाए तो एक सेकंड में डिस्प्ले पैनल कितनी बार डेटा रिफ्रेश करता है, उसे रिफ्रेश रेट कहते हैं।

Mi 11 प्रो का कैमरा
टिप्सटर के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में सिंगल सेल्फी कैमरा मिलेगा, जो स्क्रीन के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर होगा। ऐसे रूमर्स भी है कि इसका कर्व्ड डिस्प्ले होगा।

Mi 11 प्रो की डिटेल सामने आने से कुछ दिन पहले Mi 11 को गीकबेंच वेबसाइट पर मॉडल नंबर M2012K11C के साथ देखा गया है। इन दोनों स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 875 प्रोसेसर मिल सकता है। वहीं, ये एंड्रॉयड 11 बेस्ड न्यू MIUI ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेंगे। इस नई सीरीज में 48-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा सेंसर मिलेगा।

फरवरी में लॉन्च होने का अनुमान
अभी शाओमी ने Mi 11 सीरीज को लेकर ऑफिशियली कोई जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन जिस तरह से इस सीरीज को लेकर बातें सामने आ रही हैं और लगातार इसके स्पेसिफिकेशन लीक हो रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि ये फरवरी 2021 में लॉन्च हो सकती है।

Mi 11 प्रो की न्यू सीरीज शाओमी के 80 वॉट फास्ट वायरलेस चार्जिंग के साथ आ सकती है। कंपनी का दावा है कि इस चार्जर से 4,000mAh की बैटरी 19 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इस नई सीरीज में 48-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा सेंसर मिलेगा

फ्री वाई-फाई का लालच देकर अब हैकर नहीं चुरा पाएंगे निजी डेटा, बस फोन में करें यह छोटी सी सेटिंग November 16, 2020 at 05:30PM

फ्री वाई-फाई मिल जाने पर कुछ लोग खुश हो जाते हैं और बिना देर किए नेटवर्क से कनेक्ट होकर उसे इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। कई बार यूजर्स को इसका काफी बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ता है। कई हैकर्स फ्री वाई-फाई का लालच देकर घात लगाए बैठे रहते हैं, और जैसे ही कोई व्यक्ति उनके लालच में फंसता है, हैकर्स अपना काम शुरू कर देते हैं।

अगर आप भी फ्री वाई-फाई की तलाश में रहते हैं, तो हम आपको एक वाई-फाई से संबंधित एक ऐसी ट्रिक बता रहे हैं, जिससे आप मलिशियस या संवेदनशील वाई-फाई नेटवर्क से बच सकेंगे। चलिए शुरू करते हैं...

1. सबसे पहले अपने फोन की Settings में जाकर Connections पर जाएं।

2. यहां Wifi दिखाई देगा, इस पर टैप करें और इसके अंदर (थ्री डॉट्स पर क्लिक करें) सेटिंग्स पर क्लिक कर Advanced पर जाना होगा।

3. Advanced पर क्लिक करते ही आपके सामने कई सारे ऑप्शन आ जाएंगे, इनमें से आपको Detect Suspicious Networks ढूंढ कर ऑन करना होगा।

Detect Suspicious Networks सेटिंग का काम यह है कि जब भी आप किसी वाई-फाई नेटवर्क से कनेक्ट होते हैं और यदि उस नेटवर्क पर संवेदनशील गतिविधियां होती हैं, या हैकर्स उस नेटवर्क के जरिए आपके फोन में घुसपैठ कर डेटा चुराने की कोशिश करता है, जो यह सेटिंग तुरंत यूजर को अलर्ट कर उस नेटवर्क से फोन को खुद-ब-खुद डिसकनेक्ट कर देती है, जिससे आपका डेटा सुरक्षित रहता है।

नोट- जब भी किसी वाई-फाई नेटवर्क से फोन को कनेक्ट करे, सुरक्षा को देखते हुए यह सेटिंग हमेशा ऑन रखें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कई हैकर्स फ्री वाई-फाई का लालच देकर घात लगाए बैठे रहते हैं और जैसे ही कोई व्यक्ति उनके लालच में फंसता है, हैकर्स अपना काम शुरू कर देते हैं।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...