Tuesday, November 3, 2020

1.85 लाख रु. शुरुआती कीमत वाली होंडा हाईनेस CB350 पर मिल रहा है 43000 तक का बेनेफिट, जानिए क्या है पूरी डील November 02, 2020 at 08:44PM

दिवाली नजदीक है और भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार इस समय शानदार ऑफर और छूट से भरा हुआ है। हर साल फेस्टिव सीजन के दौरान वाहनों की बिक्री में तेजी देखने को मिलती है। ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए, निर्माता अपने वाहनों पर कई तरह के ऑफर्स प्रदान करते हैं। होंडा भी अपनी नई हाईनेस सीबी 350 मोटरसाइकिल के साथ भी कुछ ऐसा ही कर रही है।

होंडा हाईनेस सीबी 350: क्या है ऑफर

  • कंपनी ने हाईनेस सीबी 350 को 30 सितंबर 2020 को लॉन्च किया था और तब से ही यह काफी सुर्खियों में है। रॉयल एनफील्ड की कॉम्पीटिटर होने के कारण इसने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया और इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया भी मिली।
  • ज्यादा से ग्राहकों को लुभाया जा सके, इसके लिए कंपनी इस पर बेहद आकर्षक फाइनेंस स्कीम्स ऑफर कर रही है। होंडा सीमित समय के लिए बेहद कम ब्याज दर (5.6 फीसदी) के साथ बाइक पर 100% फाइनेंस ऑप्शन की सुविधा दे रही है।
  • कंपनी के अनुसार, नियमित ब्याज दर से तुलना करें तो मोटरसाइकिल पर कम ब्याज दर से 43 हजार रुपए तक की बचत होती है। इसके अलावा, कंपनी लो-ईएमआई स्कीम भी ऑफर कर रही है, जिसकी शुरुआत महज 4999 रुपए से होगी। जो टाइट बजट वाले खरीदारों के लिए मोटरसाइकिल खरीदना आसान बनाता है।

पावर ही नहीं डायमेंशन और फीचर्स के मामले में क्लासिक 350 से कहीं आगे हैं नई होंडा हाईनेस सीबी 350

होंडा हाईनेस सीबी 350: एक्स-शोरूम कीमतें

  • होंडा हाईनेस CB350 (DLX) की कीमत 1.85 लाख रुपए जबकि DLX Pro की कीमत 1.90 लाख रुपए होगी।
  • 5 हजार रुपए ज्यादा खर्च करके DLX Pro वैरिएंट में डुअल-पेंट ऑप्शन, टू-यूनिट हॉर्न और होंडा स्मार्टफोन वॉयल कंट्रोल सिस्टम जैसे एडवांस्ड फीचर्स मिल जाएंगे। भारत में होंडा की यह पहली क्रूजर मोटरसाइकिल है और इसी के साथ कंपनी ने भारतीय बाजार के 300-350 सीसी मॉडर्न-क्लासिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में एंट्री की है।

कॉम्पीटिटर्स की तुलना में हाईनेस CB350 कितनी महंगी

  • होंडा हाईनेस CB350 डुअल-चैनल एबीएस सिस्टम से लैस है। इसकी शुरुआती कीमत 1.85 लाख रुपए है जो क्लासिक 350 से थोड़ी ज्यादा है। रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 (डुअल-चैनल-एबीएस) की कीमत 1.70-1.87 लाख रुपए तक है।
  • जावा मोटरसाइकिल की बात करें तो जावा फोर्टी टू के डुअल-चैनल-एबीएस मॉडल की कीमत 1.74 लाख रुपए और जावा के डुअल-चैनल-एबीएस मॉडल की कीमत 1.83 लाख रुपए है। यानी ये भी हाईनेस CB350 से सस्ती है।
  • हालांकि, बेनेली की इंपीरियल 400 मोटरसाइकिल हाईनेस CB350 से थोड़ी महंगी है। इसकी कीमत 1.99-2.11 लाख रुपए तक है। (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम दिल्ली)

होंडा हाईनेस सीबी 350: इंजन डिटेल्स

  • नई हाईनेस सीबी 350 में 348.36 सीसी, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन है, जो 5500 आरपीएम पर 20.8 हॉर्स पावर और 3000 आरपीएम पर 30 एनएम का टार्क जनरेट करता है। इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।
  • नई हाईनेस सीबी 350 में दोनों व्हील्स पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। फ्रंट में 310 एमएम और रियर में 240 एमएम डिस्क मिलता है। फ्रंट सस्पेंशन में टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर मिलता है। इसके टायर, आगे की तरफ 100 / 90-19 और पीछे की तरफ 130 / 70-18 डायमेंशन के हैं।
  • बाइक की लंबाई 2163 एमएम, चौड़ाई 800 एमएम और ऊंचाई 1107 एमएम है। इसमें 166 एमएम का ग्राउंड क्लीयरेंस मिल जाता है। हाईनेस सीबी 350 में 15-लीटर का फ्यूल टैंक और 181 किलोग्राम का कर्ब वेट मिलता है।

इसमें कई फर्स्ट-इन-सेगमेंट फीचर्स हैं

  • कंपनी का कहना है कि होंडा हाईनेस सीबी 350 कई फर्स्ट-इन-सेगमेंट फीचर्स हैं, जैसे कि होंडा स्मार्टफोन वॉयस कंट्रोल सिस्टम (HSVCS), होंडा सेलेक्टेड टॉर्क कंट्रोल (HSTC) और एक असिस्टेंट और स्लीपर क्लच।
  • HSVCS के साथ, आप अपने स्मार्टफोन को मोटरसाइकिल से कनेक्ट कर सकते हैं और नेविगेशन, म्यूजिक, फोन कॉल और इनकमिंग मैसेज जैसी सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं। HSTC के अलावा, इसमें डुअल-एबीएस भी सेफ्टी-फीचर के तौर पर मिलता है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नई हाईनेस सीबी 350 में दोनों व्हील्स पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। फ्रंट में 310 एमएम और रियर में 240 एमएम डिस्क मिलता है।

10 नवंबर को होगा एपल का 'वन मोर थिंग' इवेंट, कंपनी नई मैकबुक का दे सकती है सरप्राइज November 02, 2020 at 07:54PM

एपल अपना नया सरप्राइज इवेंट लेकर आ रही है। कंपनी ने इस इवेंट को 'वन मोर थिंग' का नाम दिया है। ये इवेंट 10 नवंबर को भारतीय समय अनुसार रात 11.30pm पर शुरू होगा। ये पिछले कुछ महीने में कंपनी का तीसरा इवेंट है। कंपनी ने सितंबर के इवेंट में आईपैड और वॉच लॉन्च किए थे। वहीं, अक्टूबर वाले इवेंट में आईफोन 12 सीरीज लॉन्च की थी।

एपल इवेंट को लेकर जो इनवाइट भेज रही है उसमें कहा गया है कि इवेंट एपल पार्क से होगा। जिसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट apple.com पर देख पाएंगे। कंपनी ने एपल लोगो के साथ कलरफुल बैकग्राउंड का इस्तेमाल किया है।

ऐसा माना जा रहा है कि इस इवेंट में कंपनी अपनी मैक डिवाइस को लॉन्च कर सकती है। इन डिवाइस में कंपनी के इन हाउस प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। बता दें कि एपल ने अपनी नई मैक लाइनअप का एलान इस साल जून में WWDC इवेंट में किया गया था। इसका मतलब यह नहीं है कि इंटेल बेस्ड मैक्स पूरी तरह से आउटडेटेड हो जाएंगे। पहले ऐसा माना जा रहा था कि एपल के सितंबर और अक्टूबर वाले इवेंट में भी इन डिवाइस को लॉन्च कर सकती है।

आपके काम की खबरें

1. अक्टूबर में इन 10 कारों की डिमांड रही सबसे ज्यादा

2. वॉट्सऐप में आ रहा है डिसअपेयरिंग फीचर, ऐसे करेगा काम

3. 1 मिनट में कार की सीट को गर्म कर देगा ये कवर

WWDC में कंपनी के सीईओ टिम कुक ने कहा था कि यह कदम मैक के लिए एक बड़ी छलांग है, जो अधिक शक्तिशाली और एनर्जी एफिशिएंट सिस्टम से एपल के मोबाइल डिवाइसेज को ऑपरेट करता है।

मैकबुक प्रो और मैकबुक एयर लॉन्च होंगे


कंपनी इस इवेंट में एपल प्रोसेसर के साथ 13-इंच और 16-इंच मैकबुक प्रो और 13-इंच मैकबुक एयर को लॉन्च कर सकती है। फॉक्सकॉन, जिसे होन हाई प्रिसिजन इंडस्ट्री कंपनी के नाम से भी जाना जाता है, वो दो छोटे लैपटॉप को असेंबल कर रहा है, जबकि क्वांटा कंप्यूटर इंक बड़े मैकबुक प्रो का निर्माण कर रहा है। छोटे मॉडल प्रोडक्शन में आगे हैं और कम से कम उन दो लैपटॉप को अगले सप्ताह के इवेंट में दिखाया जाएगा।

बता दें कि एपल अपने पिछले दो इवेंट में एपल वॉच SE, वॉच सीरीज 6 और आईपैड एयर को लॉन्च किया था। जिसके बाद आईफोन 12 सीरीज के चार फोन आईफोन 12 मिनी, आईफोन 12, आईफोन 12 प्रो और आईफोन 12 प्रो मैक्स को लॉन्च किया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कंपनी इस इवेंट में एपल प्रोसेसर के साथ 13-इंच और 16-इंच मैकबुक प्रो और 13-इंच मैकबुक एयर को लॉन्च कर सकती है

नई कार खरीदने का प्लान है, तो पहले पढ़ें पिछले महीने किन 10 कारों को मिले सबसे ज्यादा ग्राहक November 02, 2020 at 07:30PM

अक्टूबर 2020 का महीना भारतीय ऑटोमोटिव इंडस्ट्री के लिए काफी अच्छा रहा क्योंकि फेस्टिव सीजन में सबसे अधिक बिक्री देखने को मिली है। मारुति सुजुकी ने इस दौरान सबसे ज्यादा कारें बेची, तो टाटा मोटर्स सालाना आधार पर 79% की सबसे ज्यादा बढ़त हासिल करने में कामयाब रही। बिक्री के मामले में मारुति इस बार भी हुंडई, टाटा मोटर्स और किआ से आगे रही और सभी ने एक ही महीने में अपना उच्चतम बिक्री का स्तर हासिल किया।

उम्मीद के मुताबिक, दस सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में मारुति सुजुकी के आठ मॉडलों ने अपनी जगह बनाई जबकि हुंडई के दो ही मॉडल लिस्ट में जगह बना पाए।

फेस्टिव सीजन में बढ़ी कार-बाइक की जबरदस्त मांग; अक्टूबर में ऑटो कंपनी की ग्रोथ रेट डबल डिजिट में

पिछले महीने इन 10 कारों ने किया शानदार प्रदर्शन

मॉडल यूनिट
1. मारुति सुजुकी स्विफ्ट 24,589
2. मारुति सुजुकी बलेनो 21,971
3. मारुति सुजुकी वैगनआर 18,700
4. मारुति सुजुकी अल्टो 17,850
5. मारुति सुजुकी डिजायर 17,675
6. हुंडई क्रेटा 14,023
7. हुंडई ग्रैंड i10 निओस 14,000
8. मारुति सुजुकी ईको 13,309
9. मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा 12,087
10. मारुति सुजुकी एस-प्रेसो 10,612
  • कॉम्पैक्ट हैचबैक स्विफ्ट ने अक्टूबर 2020 में कुल 24,589 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की।
  • बलेनो ने 21,971 यूनिट्स के साथ लिस्ट में दूसरे स्थान पर जगह बनाने में कामयाब रहा, हालांकि, जल्द ही इसे नेक्स्ट-जनरेशन आई20 के रूप में एक नया प्रतिद्वंद्वी मिलने वाला है।
  • जनवरी 2019 में लॉन्च हुई थर्ड-जनरेशन वैगनआर भी ग्राहकों के बीच अच्छी लोकप्रियता हासिल किए हुए है। पिछले महीने इसके कुल 18700 यूनिट्स बिके।
  • अल्टो कुल 17850 यूनिट्स के साथ लिस्ट में चौथे पायदान पर है। कुछ समय पहले ही अल्टो ने बाजार में अपने दो दशक पूरे किए, इस दौरान कंपनी ने इसकी 40 लाख से ज्यादा यूनिट्स बेची हैं।
  • डिजायर कॉम्पैक्ट सेडान ने पिछले महीने 17,675 यूनिट्स बिके, जिसके साथ ही देश में सबसे ज्यादा समय तक बिकने वाली सेडान बनी हुई है।
  • किआ सेल्टोस को पछाड़ कर हुंडई क्रेटा वापस सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज एसयूवी बन गई है। पिछले महीने 14023 यूनिट्स बिक्री के साथ क्रेटा में छठे स्थान पर अपनी जगह बनाई है।
  • ग्रैंड आई10 निओस और क्रेटा में सिर्फ 23 यूनिट का अंतर है। 14000 यूनिट्स निओस लिस्ट में सातवें पायदान पर है।
  • आठवें पायदान पर मारुति सुजुकी की ईको अपनी जगह बनाने में कामयाब रही। ईको, कुल 13309 यूनिट्स के साथ अपने उच्चमत मासिक स्तर पर है।
  • किआ सोनेट, हुंडई वेन्यू और टाटा नेक्सन को पीछे छोड़ते हुए कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा ने फिर बाजी मारी है। ब्रेजा की कुल 12087 यूनिट्स बिकीं।
  • वहीं, मारुति सुजुकी की माइक्रो-एसयूवी एस-प्रेसो 10,612 यूनिट की बिक्री के साथ 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में दसवें पायदान पर अपनी जगह बनाने में कामयाब रही।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
From Swift, Baleno, Creta, i10 To Dzire These Are Top 10 Most Sold Cars In October 2020

गैलेक्सी फोल्ड को चुनौती देगा शाओमी का फोल्डेबल फोन, मिलेगा 108MP कैमरा; जानिए कब होगा लॉन्च November 02, 2020 at 05:56PM

चीनी कंपनी शाओमी ने फोल्डेबल फोन बनाने की तैयारी तेज कर दी है। कंपनी अपने इस फोल्डेबल फोन से सेगमेंट में पहले से मौजूद सैमसंग, मोटोरोला और हुवावे जैसे प्रतिद्वंद्वियों को टक्कर देगी। रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी का नया फोल्डेबल फोन 108 मेगापिक्सल कैमरे के साथ आएगा और अच्छी बात यह है कि फोन अगले साल की शुरुआत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकता है।

स्नैपड्रैगन 800 चिपसेट से लैस होगा

  • हाल ही में MIUI 12 कोड्स के जरिए इसकी कुछ डिटेल्स लीक हुई, जिसे एक्सडीए डेवलपर्स द्वारा देखा गया। कोड एक फोल्डेबल डिवाइस के बारे में बता रहा है, जिस पर 'सिटस (cetus)' नाम से काम किया जा रहा है और यह फिलहाल एंड्रॉयड 11- बेस्ड एमआईयूआई वर्जन पर चल रहा है। चूंकि एमआईयूआई का सार्वजनिक रोलआउट अभी भी एंड्रॉइड 10 वर्जन तक ही सीमित है, इसलिए यह उम्मीद की जा रही है कि डिवाइस को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। हो सकता है कि शाओमी इसे MWC 2021 में पेश करें।
  • लीक डिटेल्स के मुताबिक, फोन स्नैपड्रैगन 800 चिपसेट से लैस होगा। यह 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट वाला लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 865+ या स्नैपड्रैगन 875 चिपसेट हो सकता है। निश्चित रूप से आने वाले हफ्तों में इसकी और डिटेल्स सामने आने की संभावना है।

एलजी ने भारत में रोटेड स्क्रीन वाले विंग के साथ वेलवेट स्मार्टफोन भी किया लॉन्च, शुरुआती कीमत 36990 रुपए

108 मेगापिक्सल कैमरा मिलेगा
कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन फ्लैगशिप होगा, जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फोन में 108-मेगापिक्सल कैमरा मिलेगा। कंपनी इस कैमरा सेंसर को पहले ही अपने फ्लैगशिप एमआई 10 सीरीज में इस्तेमाल कर चुकी है। ऐसे में एक बार फिर इसे देखना कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी। हम यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि शाओमी का फोल्डेबल कीमत के मामले में गैलेक्सी फोल्ड सीरीज को चुनौती दे पाएगा या नहीं।

हाल ही में कंपनी ने टीवी के लिए रोलआउट किया अपडेट पैचवॉल
शाओमी ने भारत में अपने सभी एमआई टीवी मॉडल के लिए पैचवॉल इंटरफेस को अपडेट किया है। कंपनी के स्मार्ट टीवी मॉडल मुख्य रूप में एंड्रॉयड टीवी ओएस के साथ आते हैं, जो कस्टम पैचवॉल इंटरफेस पर आधारित होते हैं। पैचवॉल इंटरफेस मूल रूप से एक लाइव कंटेंट लाइब्रेरी के रूप में काम करता है जो ओटीटी ऐप्स के साथ-साथ पारंपरिक लाइव टीवी कंटेंट को मर्ज करता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोन अगले साल की शुरुआत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकता है। (डेमो इमेज)
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...