Friday, October 30, 2020

29 हजार में खरीद सकते हैं 47 हजार रुपए का आसुस रोग फोन 3 गेमिंग स्मार्टफोन, जानिए क्या है पूरी डील October 29, 2020 at 08:10PM

पॉपुलर और प्रीमियम गेमिंग स्मार्टफोन आसुस रोग फोन 3 के सभी वैरिएंट्स की कीमत में कंपनी में 3 हजार रुपए की कटौती कर दी है। कटौती के बाद इसकी शुरुआती कीमत 46999 रुपए हो गई है, जो पहले 49,999 रुपए थी। प्राइस कट के अलावा, फोन कई एडिशनल ऑफर्स के साथ फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसमें चुनिंदा बैंक कार्ड पर 9 महीने तक नो-एमआई कॉस्ट ऑप्शन और इंस्टेंट कैशबैक की सुविधा दी जा रही है।

आसुस रोग फोन 3: भारत में कीमत और ऑफर्स

  • कटौती के बाद आसुस रोग फोन 3 की कीमत में काफी बदलाव देखने को मिला है। अब फोन के बेस 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल के लिए 46,999 रुपए, 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल के लिए 49,999 और टॉप 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल के लिए 54,999 रुपए खर्च करने होंगे।
  • भारत में तीनों वैरिएंट्स की कीमत में कंपनी ने स्थाई रूप से 3,000 रुपए की कटौती कर दी है। फोन सिर्फ सिंगल ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है।
  • फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल के दौरान सेल ऑफर में बजाज फिनसर्व, फ्लिपकार्ट कार्डलेस क्रेडिट के लिए तीन, छह और नौ महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन और फ्लिपकार्ट के साथ भागीदारी करने वाले सभी बैंकों के क्रेडिट और डेबिट कार्ड शामिल हैं।
  • इसके अलावा, 4 नवंबर से शुरू होने वाली फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल के दौरान आसुस रोग फोन 3 के खरीदार एक्सिस बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत के इंस्टेंट डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं।
  • ई-कॉमर्स साइट फोन पर 14,850 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस भी मुहैया करा रही है।
  • यानी 3 हजार रुपए की कटौती, 14850 रुपए एक्सचेंज बोनस और 10% इंस्टेंट डिस्काउंट का लाभ लिया जाए, तो आसुस रोग फोन 3 के बेस मॉडल को सिर्फ 28934 रुपए में खरीदा जा सकता है।
  • (नोट- एक्सचेंज बोनस की राशि, पुराने फोन के मॉडल-कंडीशन पर निर्भर करेगी।)

आसुस रोग फोन 3: बेसिक स्पेसिफिकेशन

  • स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, आसुस रोग फोन 3 एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड रोग यूआई पर काम करता है।
  • फोन में 6.59-इंच का फुल-एचडी + (1080x2340 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ है।
  • फोन में स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर है, जो 12GB तक की रैम और 256GB तक के स्टोरेज के साथ आता है।
  • फोन में 64-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, 13-मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर और 5-मेगापिक्सल तीसरा सेंसर है।
  • सेल्फी के लिए फ्रंट में 24-मेगापिक्सल का सेंसर भी है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
  • फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
  • कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, GPS/A-GPS/NavIC, USB टाइप-C और 48-पिन साइड पोर्ट शामिल हैं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
4 नवंबर से शुरू होने वाली फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल के दौरान आसुस रोग फोन 3 के खरीदार एक्सिस बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत के इंस्टेंट डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं।

1 मिनट में आपकी सीट को गर्म कर देगा ये कवर, सर्दी के मौसम में ड्राइविंग के दौरान नहीं होगी थकान October 29, 2020 at 03:30PM

सर्दी के मौसम में कार से सफर करने का अलग मजा आता है। मौसम ठंडा होने की वजह से कार ड्राइविंग में थकान कम होती है। साथ ही, कार की कम गर्म होती है। एसी का इस्तेमाल नहीं करना पड़ता जिसके चलते कार का माइलेज भी बढ़ जाता है। हालांकि, कई लोग सर्दी की वजह से ड्राइविंग में पूरी तरह कम्फर्ट नहीं होते। ऐसे लोगों के लिए हीटर सीट कुशन वार्मर कवर आते हैं।

क्या है हीटर सीट कुशन वार्मर कवर?
ये ऐसे सीट कुशन कवर होते हैं जिनके अंदर हीटिंग वायर लगाए जाते हैं। साथ ही कवर में लेदर फाइबर फेब्रिक का इस्तेमाल किया जाता है।
इन्हें नॉर्मल कवर की तरह कार की सीट पर लगाया जाता है। ये 12 वोल्ट DC प्लग के साथ काम करता है। इसके फोन चार्जिंग प्लग में लगाकर इस्तेमाल किया जाता है।

जरूरत के हिसाब से गर्माहट देंगे

  • इस कवर में हाई और लो हीटिंग के ऑप्शन दिए होते हैं। आप सर्दी के हिसाब से टेम्परेचर को मेंटेन कर सकते हैं। क्योंकि ये बैटरी ऑपरेटेड कवर होते हैं ऐसे में इससे शॉक लगने का खतरा नहीं होता। ये कवर नीचे और पीछे की तरफ से गर्म होते हैं। ऐसे में ड्राइविंग के दौरान ये कवर गर्माहट देते हैं। जिससे थकान कम होती है।
  • इन कवर में भी कई तरह की क्वालिटी आती है। अच्छी क्वालिटी वाले कवर्स में कुछ एडिशनल फीचर्स भी मिल जाते हैं। जैसे, इनमें हीटिंग टाइमर भी दिया होता है। ऐसे में फिक्स टाइम के बाद ये ऑटो ऑफ हो जाते हैं। साथ ही, इनसे नीचे या बैक साइड को अलग-अलग और लो, मीडियम और हाई टेम्परेचर कर सकते हैं।
  • कई लोग इन कवर्स को कार के अलावा घर और ऑफिस में चेयर पर लगाकर इस्तेमाल करते हैं। बस इसके लिए बैटरी का होना जरूरी होता है। ये एक मिनट के अंदर ही हीटिंग देना शुरू कर देते हैं। ऐसे में इन पर बैठने वाले को काफी रिलेक्स मिलता है। इनका टेम्परेचर 30 से 65 डिग्री तक कर सकते हैं।

हीटर सीट कुशन वार्मर कवर की कीमत
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इनकी कीमत 1000 से 1200 रुपए के बीच शुरू हो जाती है। अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कीमत भी अलग होती है। ऑनलाइन डील पर आपको दूसरे ऑफर्स भी मिल सकते हैं। ये कवर्स ज्यादातर ब्लैक कलर में ही आते हैं। हालांकि, इनके पैटर्न अलग हो सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Car Heated Seat Cushion Warmer Cover Winter Car Electric Heating Pad; All You Need To Know

Thursday, October 29, 2020

कोरोना और अमेरिका-चीन तनाव से सैमसंग को फायदा; कंपनी ने तीसरी तिमाही में बेचे 8.8 करोड़ हैंडसेट, चीनी कंपनियों को छोड़ा पीछे October 29, 2020 at 02:46AM

स्मार्टफोन एवं इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद बनाने वाली दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग ने साल की तीसरी तिमाही में काफी अच्छा कारोबार किया है। कंपनी ने गुरुवार को कहा कि सितंबर तिमाही में उसका लाभ 59 फीसदी बढ़कर दो साल के सबसे उच्च स्तर 10.89 अरब डॉलर पर पहुंच गया। कंपनी का लाभ कंप्यूटर मेमोरी चिप, स्मार्टफोन और उपकरणों की बिक्री के दम पर बढ़ा है। यह सैमसंग का किसी भी तिमाही का सबसे अधिक राजस्व है।

कंपनी ने 8.8 करोड़ हैंडसेट बेचे हैं

सैमसंग भारत सहित अपने कुछ प्रमुख बाजारों में 8.8 करोड़ हैंडसेट बेचे हैं। इनमें से 90 फीसदी से अधिक स्मार्टफोन की बिक्री हुई है, जबकि 90 लाख टैबलेट बेचे गए हैं। कंपनी ने आज यह जानकारी दी। हालांकि, कंपनी ने कहा कि कंप्यूटर चिप की मांग में कमी आई है।

काउंटर पॉइंट रिसर्च के मुताबिक, भारत में स्मार्टफोन के बाजार में शाओमी की जगह अपना वर्चस्व हासिल करने में सैमसंग को दो सालों का वक्त लगा। साल की तीसरी तिमाही (जुलाई से सितंबर तक की अवधि) में 24 फीसदी हिस्सेदारी के साथ सैमसंग ने शाओमी को पछाड़ पहले स्थान पर कब्जा जमा लिया है।

उत्पादों की मांग में तेजी देखी गई है

इस बार 23 फीसदी हिस्सेदारी के साथ शाओमी ने दूसरा स्थान हासिल किया है। सैमसंग ने कहा है कि तीसरी तिमाही में उत्पादों की मांग में तेजी देखी गई है। दूसरी तिमाही के समय से देश में लॉकडाउन के हटने के क्रम में आर्थिक गतिविधियों में गति लाई जा रही है। इस दक्षिण कोरियाई कंपनी ने कहा, गैलेक्सी नोट 20 और गैलेक्सी जेड फोल्ड 2 जैसे नए प्रमुख मॉडलों के लॉन्च के साथ-साथ भारत सहित प्रमुख क्षेत्रों में पिछली तिमाही से बड़े पैमाने पर स्मार्टफोन की बिक्री तेजी से बढ़ी है।

कोरोना और चीन-अमेरिका तनाव का मिला लाभ

बता दें कि सैमसंग को कोरोनावायरस महामारी के अलावा अमेरिका-चीन के व्यापारिक तनाव दोनों से फायदा हुआ है। अमेरिका के द्वारा चीन की कंपनियों के ऊपर पाबंदियां लगाने से हुआवेई का बाजार बाधित हुआ है। इससे स्मार्टफोन, स्मार्टफोन चिप और दूरसंचार उपकरण के क्षेत्र में सैमसंग की सबसे बड़ी कंपनियों को नुकसान हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Samsung benefited from Corona epidemic and US-China tension; Company sold 8.8 crore handsets in third quarter, leaving Chinese companies behind

लॉन्चिंग से पहले ही कार के इंजन की डिटेल लीक हुई, 2 पेट्रोल और 1 डीजल ऑप्शन मिलेगा; 25km तक होगा माइलेज October 29, 2020 at 12:58AM

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड अपनी नेक्स्ट जनरेशन 2020 हुंडई i20 5 नवंबर को लॉन्च करेगी। कंपनी इसकी बुकिंग भी शुरू कर चुकी है। ग्राहक 21000 रुपए के टोकन अमाउंट के साथ इसकी बुकिंग कर सकते हैं। इस बीच की कार के वैरिएंट, इंजन, गियरबॉक्स और माइलेज से जुड़ी डिटेल लीक हो गई है।सामने आई जानकारी के मुताबिक, 2020 हुंडई i20 के डीजल मैनुअल वैरिएंट का माइलेज 25km/l होगा। वहीं, इसके पेट्रोल मैनुअल वैरिएंट का माइलेज 21km/l होगा।

इंजन माइलेज
1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल iMT 20 km/l
1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल DCT 20.28 km/l
1.2-लीटर मैनुअल 21 km/l
1.2-लीटर CVT 19.65 km/l
1.5-लीटर डीजल मैनुअल

25 km/l

2020 हुंडई i20 वैरिएंट की डिटेल

  • न्यू i20 में ग्राहकों को 3 इंजन ऑप्शन मिलेंगे। इसमें पहला 1.2-लीटर पेट्रोल, दूसरा 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और तीसरा 1.5-लीटर डीजल इंजन शामिल है।
  • मैनुअल गियरबॉक्स तीनों इंजन के साथ आएगा, लेकिन 1.0 टर्बो इंजन में इंटेलीजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन (iMT) ऑप्शन मिलेगा। दोनों पेट्रोल इंजन में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलेगा।
  • 1.2-लीटर पेट्रोल में CVT गियरबॉक्स, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल में 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स मिलेगा। हालांकि, डीजल इंजन में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन नहीं मिलेगा।

2020 हुंडी i20 वैरिएंट वाइज इंजन और गियरबॉक्स ऑप्शन

इंजन एंड गियरबॉक्स मैग्ना स्पोर्ट्ज* एस्टा एस्टा(O)*
1.2 NA पेट्रोल MT हां हां हां हां
1.2 NA पेट्रोल CVT नहीं हां हां नहीं
1.0 टर्बो-पेट्रोल iMT नहीं हां हां नहीं
1.0 टर्बो-पेट्रोल DCT नहीं नहीं हां हां
1.5 डीजल MT हां हां नहीं हां

इंटीरियर में मिलेंगे खास फीचर्स
कार के इंटीरियर में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जिसमें नया डैशबोर्ड, सेंटर कंसोल, डिजिटल इंस्ट्रूमेंटेशन, नया मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, एपल-कारप्ले, एंड्रॉयड-ऑटो और ब्लूलिंक कनेक्टिविटी के साथ फ्री-स्टैंडिंग होरिजोंटल ओरिएंटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेंट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, क्रोम एक्सेंट्स, सनरूफ, वायरलेस चार्जर जैसे फीचर्स शामिल हैं।

आपके काम की दूसरी स्टोरी

1. नई बाइक खरीदने में मदद करेगा ये डाटा, जानिए सितंबर में किन बाइक की डिमांड रही सबसे ज्यादा

2. ये जानना जरूरी है! सेकंड हैंड मोबाइल नकली तो नहीं, इन छोटे टिप्स से आप भी कर सकते हैं पता

3. ऑनलाइन क्रेकर्स डील: दिवाली पटाखों पर लेना चाहते हैं 50% तक डिस्काउंट, तो ऐसे करें बुकिंग

4. सर्दी में धुंध से मुश्किल हो जाती है कार ड्राइविंग, सेफ्टी के लिए इन टिप्स को करें फॉलो



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सामने आई जानकारी के मुताबिक, 2020 हुंडई i20 के डीजल मैनुअल वैरिएंट का माइलेज 25km/l होगा
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...