Tuesday, October 27, 2020

एपल यूजर्स को महंगा पड़ेगा ऐप्स और इन-ऐप खरीदारी करना, कंपनी ने भारत समेत पांच देशों में बढ़ाई ऐप स्टोर की कीमतें October 26, 2020 at 10:15PM

एपल ने भारत समेत पांच अन्य देशों जैसे ब्राजील, कोलंबिया, इंडोनेशिया, रूस और दक्षिण अफ्रीका में ऐप स्टोर की कीमतें बढ़ाई हैं। अगले कुछ दिनों में ये नई कीमतें लागू हो सकती हैं, जिसके बाद ऐप स्टोर से ऐप्स और इन-ऐप खरीदारी के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी।

ऐप्स की नई कीमतों को दर्शाने के लिए कंपनी ने डेवलपर्स को अपडेटेड प्राइस चार्ट उपलब्ध कराया है। कंपनी ने कहा कि कीमतों में वृद्धि को एपल डेवलपर पोर्टल पर माय ऐप्स के कीमत और उपलब्धता सेक्शन में दिखाया जाएगा।

एपल डेवलपर वेबसाइट के माध्यम से की गई घोषणा के अनुसार, ऐप स्टोर की कीमतों में वृद्धि, मौजूदा गुड्स और सर्विस टैक्स के अतिरिक्त दो प्रतिशत के बराबर होगी, जो भारत के लिए फिलहाल 18 प्रतिशत थी। भारत के अलावा, इंडोनेशिया में संशोधित एपल ऐप स्टोर की कीमतों में देश के बाहर स्थित डेवलपर्स के लिए 10 प्रतिशत वैल्यू-एडेड-टैक्स का प्रभाव शामिल है।

बढ़ोतरी पर एपल ने दी सफाई

  • कंपनी ने बताया कि, "जब टैक्स या विदेशी एक्सचेंज रेट में बदलाव होता है, तो हमें कभी-कभी ऐप स्टोर पर कीमतों को अपडेट करने की आवश्यकता होती है।"
  • डेवलपर्स को अपनी विशेष एप्लिकेशन की कीमतों में वृद्धि दिखाने के लिए अपडेटेड प्राइस चार्ट प्रदान किए गए हैं। यह बदलाव एपल डेवलपर पोर्टल पर कीमत और उपलब्धता सेक्शन पर दिखाई देंगे। एपल ने यह भी बताया कि डेवलपर्स की आय की गणना टैक्स-एक्सक्लूसिव प्राइस के आधार पर की जाएगी।
  • कंपनी ने कहा कि- आप किसी भी समय ऐप स्टोर कनेक्ट में अपने ऐप और इन-ऐप खरीदारी (ऑटो-रिन्युएबल सब्सक्रिप्शन सहित) की कीमत बदल सकते हैं। यदि आप सब्सक्रिप्शन प्रदान करते हैं, तो आप मौजूदा ग्राहकों के लिए कीमतों को प्रिजर्व कर सकते हैं।

भारतीयों को अब 89 रु. देना होगा मिनिमम चार्ज

ऐप स्टोर के माध्यम से भारत में ऐप और इन-ऐप खरीदारी पर अब न्यूनतम 89 रुपए का शुल्क लिया जाएगा। यह पहले के 80 रुपए के न्यूनतम शुल्क से ज्यादा है।

फिलहाल नई कीमतें लागू होने की तारीख का ऐलान नहीं

  • एपल ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि क्या वह एपल म्यूजिक, एपल टीवी प्लस और आईक्लाउड सहित अपनी सेवाओं की कीमतों को एडजस्ट करेगी या नहीं।
  • हालांकि, एपल ने अभी कोई निश्चित तारीख भी नहीं बताई गई है कि कब एंड-यूजर्स के लिए बढ़ी हुई कीमत लागू की जाएगी।

भारत में 2017 में भी बढ़ाई गई थी कीमतें

  • हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब एपल ने कुछ विशेष देशों के लिए ऐप स्टोर की कीमतें अपडेट की हैं।
  • पिछले साल, कंपनी ने विशेष रूप से कंजंप्शन टैक्स रेट में वृद्धि के कारण जापान में कीमतों में संशोधन किया था।
  • ब्रेक्सिट के कारण एक्सचेंज रेट में भारी गिरावट के कारण ब्रिटेन में भी यह 25 प्रतिशत की दर से बढ़ी थी।
  • इसके अलावा, एपल ने जनवरी 2017 में भारत में ऐप स्टोर की कीमतों में पिछला संशोधन किया था।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Apple Will Soon Charge More for Apps, In-App Purchases in India and Five Other Countries

वनप्लस ने 17300 रुपए में लॉन्च किया नया नॉर्ड N100 स्मार्टफोन, सस्ता 5G फोन भी उतारा October 26, 2020 at 09:55PM

वनप्लस ने अपनी न्यू एन (N) सीरीज के दो स्मार्टफोन नॉर्ड N100 और नॉर्ड N10 5G लॉन्च कर दिए हैं। ये कंपनी की 5G कनेक्टिविटी वाले सबसे सस्ती सीरीज है। सीरीज के दोनों स्मार्टफोन होल-पंच डिस्प्ले के साथ आएंगे। फोन में स्नैपड्रैगन 460 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और स्टीरियो स्पीकर्स दिए हैं। हालांकि, इन स्मार्टफोन को अभी भारत में लॉन्च नहीं किया गया है।

वनप्लस नॉर्ड N10 5G, नॉर्ड N100 की कीमत
वनप्लस नॉर्ड N10 5G के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत GBP 329 (करीब 32,000 रुपए) है। वहीं, वनप्लस नॉर्ड N100 के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत GBP 179 (करीब 17,300 रुपए) है। इन स्मार्टफोन को अभी यूरोप और नॉर्थ अमेरिका में बेचा जाएगा। इसे मिडनाइट आइस कलर, व्हाइट कलर वैरिएंट में खरीद पाएंगे।

वनप्लस नॉर्ड N10 5G का स्पेसिफिकेशन

  • ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड बेस्ड ऑक्सीजन ओएस 10.5 पर रन करेगा। फोन में 6.49-इंच फुल HD+ डिस्प्ले दिया है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 690 प्रोसेसर के साथ 6GB रैम मिलेगी। फोन में 64 मेगापिक्सल का क्वाड कैमरा सेटअप किया गया है। फोन में मैक्रो और शूटर लेंस दिए हैं। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
  • फोन का ऑनबोर्ड स्टोरेज 128GB है, जिसे माइक्रो SD कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.1, GPS/ A-GPS और USB Type-C पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन दिए हैं। फोन के रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। इसमें 4,300mAh की बैटरी दी है, जो कंपनी के वार्प चार्ज 30T फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर दिए हैं।

वनप्लस नॉर्ड N100 का स्पेसिफिकेशन

  • ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड बेस्ड ऑक्सीजन ओएस 10.5 पर रन करेगा। फोन में 6.52-इंच HD+ डिस्प्ले दिया है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर के साथ 4GB रैम मिलेगी। फोन में 13 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप किया गया है। फोन में मैक्रो और शूटर लेंस दिए हैं। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
  • फोन का ऑनबोर्ड स्टोरेज 64GB है, जिसे माइक्रो SD कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। फोन में 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.1, GPS/ A-GPS और USB Type-C पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन दिए हैं। इसमें 5,000mAh की बैटरी दी है, जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इन स्मार्टफोन को अभी यूरोप और नॉर्थ अमेरिका में बेचा जाएगा

अविटा ने लॉन्च किया 17990 रुपए का लैपटॉप, इस पर मिल रहा है 3 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट, जानें क्या है डील October 26, 2020 at 08:19PM

टेक कंपनी अविटा ने पॉकेट फ्रेंडली लैपटॉप के तौर पर अविटा एसेंशियल को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। यह एक इंटेल सेलेरॉन N4000 प्रोसेसर से लैस है, साथ ही कंपनी ने इसे थिन-बेजल डिजाइन दिया है। इस किफायती लैपटॉप में 14 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले और यह 6 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलेगी। कंपनी ने इसे तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है, जिसमें - कंक्रीट ग्रे, मैट ब्लैक और मैट व्हाइट कलर शामिल हैं।


कंपनी का कहना है कि इस प्रोडक्ट से हमारा उद्देश्य किफायती कीमत में सुविधा, ड्यूरेबिलिटी और फ्लेक्सिब्लिटी प्रदान करना है। खास बात यह है कि अविटा एसेंशियल में एक यूनिक क्लॉथ टेक्चर डिजाइन देखने को मिलता है और यह वर्तमान में अमेजन पर डिस्काउंट कीमत पर उपलब्ध है।

अविटा एसेंशियल: भारत में कीमत औरस उपलब्धता

  • भारत में अविटा एसेंशियल की कीमत 17,990 रुपए है। यह अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।
  • ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल पर लैपटॉप 14,990 रुपए के डिस्काउंट रेट पर उपलब्ध है।
  • प्लेटफार्म, लैपटॉप पर नो-कॉस्ट ईएमआई की सुविधा भी दे रही है, जो 706 प्रति माह से शुरू है।
  • कंपनी लैपटॉप पर दो साल की ऑनसाइट वारंटी भी दे रही है।

अविटा एसेंशियल: बेसिक स्पेसिफिकेशन

  • अविटा एसेंशियल लैपटॉप विंडोज 10 होम पर काम करता है और इसमें पतले बेजल डिजाइन के साथ 14 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) डिस्प्ले है।
  • बिना किसी परेशानी के इसे लंबे समय तक उपयोग किया जा सके, इसके लिए इसमें एंटी-ग्लेयर स्क्रीन दी गई है। फ्रंट में 2-मेगापिक्सेल वेबकैम भी मिलेगा।
  • लैपटॉप डुअल-कोर इंटेल सेलेरॉन N4000 (2.6GHz पर क्लॉक) प्रोसेसर से लैस है, जिसे 4GB LPDDR4 रैम के साथ जोड़ा गया है।
  • अविटा एसेंशियल 128GB का स्टोरेज और इंटेल UHD ग्राफिक्स 600 के साथ आता है। लैपटॉप में एक नॉइस-फ्री फैन-लेस डिजाइन मिलता है।
  • कंपनी का दावा है कि लैपटॉप में छह घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है। इसमें दो 0.8W स्पीकर और ब्लूटूथ 4.0 सपोर्ट मिलता है। लैपटॉप सिर्फ 1.37 किलो वजनी है।
  • कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर इसमें एक एचडीएमआई पोर्ट, दो यूएसबी 3.0 टाइप-ए स्लॉट्स, एक माइक्रो-एसडी कार्ड रीडर, एक हेडफोन जैक और एक पावर जैक शामिल हैं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कंपनी लैपटॉप पर दो साल की ऑनसाइट वारंटी भी दे रही है।

म्यूजिक लवर्स के लिए जल्द लॉन्च होंगे एंट्री लेवल एयरपॉड्स, नया स्मार्ट स्पीकर और हेडफोन भी लाएगी October 26, 2020 at 08:12PM

अमेरिकी कंपनी एपल जल्द ही म्यूजिक लवर्स के लिए एंट्री लेवल एयरपॉड्स लाने की तैयारी कर रही है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के ये अब तक के सबसे सस्ते एयरपॉड्स होंगे। कंपनी सेकंड जनरेशन प्रीमियम एयरपॉड्स पर भी काम कर रही है। इन्हें कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ तैयार किया जाएगा। अभी मौजूदा एयरपॉड्स की कीमत 12 से 14 हजार रुपए है। इतनी कीमत में एयरपॉड्स को खरीदना यूजर्स के लिए काफी महंगा है।

एपल अपनी न्यू आईफोन 12 सीरीज के साथ चार्जर और एयरपॉड्स नहीं दे रही है। ऐसे में जो यूजर्स की जरूरत को देखते हुए कंपनी सस्ते एयरपॉड्स पर काम कर रही है। साथ ही, कंपनी छोटे स्मार्ट स्पीकर पर भी काम कर रही है।

एंट्री लेवल एयरपॉड्स : रिपोर्ट के मुताबिक, एपल के एंट्री लेवल एयरपॉड्स देखने में उसके मौजूदा एयरपॉड्स जैसे ही होंगे, लेकिन इसकी साउंड क्वालिटी वैसी नहीं मिलेगी। इनमें नॉयस कैंसिलेशन जैसे फीचर्स भी नहीं मिलेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि इसका बैटरी बैकअप बेहतर हो सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन एयरपॉड्स को कंपनी अप्रैल या मई 2021 में लॉन्च कर सकती है।

सेकंड जनरेशन एयरपॉड्स : एपल अपने सेकंड जनरेशन एयरपॉड्स को कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ ला सकती है। डिजाइन के साथ इसके फीचर्स में भी कई चेंजेस मिल सकते हैं। इन्हें गोलाकार डिजाइन किया जा सकता है, ताकि यूजर के कान में ये अच्छी तरह फिट हो जाएं। सैमसंग, अमेजन और गूगल भी हाल ही के दिनों में अपने ऐसे ही एयरपॉड्स लॉन्च कर चुकी हैं।

स्मार्ट स्पीकर और हेडफोन : एपल इस साल के खत्म होने से पहले अपना हेडफोन भी लॉन्च कर सकती है। बेहतर साउंड क्वालिटी के साथ इसमें कई एडवांस फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इसमें टाइप सी पोर्ट मिल सकता है। वहीं, कंपनी अपने स्मार्ट स्पीकर को भी भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है।

एपल मैगसेफ बना रहा निशान

एपल का नया मैगसेफ चार्जर कंपनी के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है, लेकिन इससे डिवाइस पर गोल निशान आने की संभावना बन रही है। यूजर्स का ऐसा मानना है कि मैगसेफ आईफोन के बैक साइड या केस पर गोल निशान बना रहा है। एक यूजर ने मैकरूमर्स पर एक फोटो शेयर किया था जिसमें ये दावा किया गया कि मैगसेफ चार्जर ने गोल निशान बना दिया है। एपल ने भी यूजर्स को इस बात का अलर्ट किया है कि वे कवर और फोन के बीच क्रेडिट कार्ड, सिक्योरिटी बैज या पासपोर्ट जैसी चीजें नहीं रखें। ऐसे में चार्जिंग के दौरान इन्हें नुकसान पहुंच सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एपल अपनी न्यू आईफोन 12 सीरीज के साथ चार्जर और एयरपॉड्स नहीं दे रही है
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...