Tuesday, October 27, 2020

हैकर क्या कोई भी वॉट्सऐप चैट लीक नहीं कर सकेंगा, बस इन 5 बातों का रखना होगा ध्यान October 26, 2020 at 05:00PM

एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन टेक्नोलॉजी की बदौलत वॉट्सऐप को सबसे सुरक्षित मैसेजिंग प्लेटफॉर्म माना जाता है। बावजूद इसके कई बार चैट लीक या वायरल होने की खबरें सुनने को मिल जाती हैं। हाल ही में कुछ सेलिब्रिटी की वॉट्सऐप चैट वायरल हो गई थीं, जिसके बाद लोगों के मन में प्लेटफॉर्म की सुरक्षा को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो गए थे।

कम ही लोग जानते हैं कि वॉट्सऐप अपने यूजर्स को कई तरह के सिक्योरिटी फीचर्स प्रदान करता है, ताकि अकाउंट सुरक्षित रखा जा सके। हालांकि, वॉट्सऐप यूजर्स को भी कुछ नियमों का पालन करना जरूरत, ताकि चैट गलत हाथों में न लगे। चलिए जानते हैं कैसे....

1. क्लाउड बैकअप को डिसेबल करें

  • दिनभर में की गई चैट्स को वॉट्सऐप रात में अपने क्लाउट स्टोरेज में सेव करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि, यदि यूजर वॉट्सऐप अन-इंस्टॉल करता है या किसी नए फोन में अकाउंट ओपन करता है, तो क्लाउड स्टोरेज से पुरानी चैट्स और मीडिया फाइल्स रिकवर कर सके।
  • गौर करने वाली बात यह है कि वॉट्सऐप चैट तो एन्क्रिप्टेड होती है लेकिन क्लाउड पर सेव हुआ कंटेंट एन्क्रिप्टेड नहीं होता। ऐसे में अगर यह किसी हैकर के हाथ में बैकअप का एक्सेस लग जाए तो आसानी से किसी दूसरे डिवाइस में वॉट्सऐप चैट का बैकअप लेकर, उन्हें आसानी से पढ़ सकता है।
  • अगर आपको यह चिंता सता रही है कि वॉट्सऐप चैट किसी गलत हाथों में न पड़ जाए, तो तुरंत ऑटोमैटिक क्लाउड ऑप्शन को डिसेबल कर दें। हालांकि, ऐसा करने के बाद यदि आप वॉट्सऐप अन-इंस्टॉल करते हैं, तो दोबारा ऐप इंस्टॉल करने पर पुरानी चैट रिकवर नहीं कर सकेंगे।
  • डिसेबल करने के लिए इन स्टेप्स फॉलो करें... WhatsApp Settings > Chats > Chat Backup > Back up to Google Drive option > select Never
    हालांकि, ऐसा करने के बाद यदि आप वॉट्सऐप अन-इंस्टॉल करते हैं, तो दोबारा ऐप इंस्टॉल करने पर पुरानी चैट रिकवर नहीं कर सकेंगे।

2. मैनुअल एन्क्रिप्शन चेक करें

  • वैसे तो वॉट्सऐप चैट एन्क्रिप्टेड होती है लेकिन इसे हम खुद भी चेक कर सकते हैं। चेक करने के लिए चैट ओपन कर नाम पर क्लिक करना होगा और उसके बाद एन्क्रिप्शन ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • टैप करने के बाद एक पॉप-अप सामने आएगा, जिसमें QR कोड और नीचे 40 डिजिट दिखाई देंगे। ये सिक्योरिटी कोड होता है। यह वॉट्सऐप आइडेंटिटी होती है, जिसे दूसरे के साथ भी शेयर कर सकते हैं।
  • अगर आपको सुनिश्चित करना है कि आपकी वॉट्सऐप चैट सुरक्षित है या नहीं, तो आप अपने फोन में दिखाई दे रहे कोड को दूसरे यूजर के कोड से वेरिफाई कर सकते हैं।
    अगर दोनों को एक समान कोड दिखाई दे रहे हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं है, आपकी चैट सुरक्षित है।

3. टू-स्टेप वैरिफिकेशन

  • टू-स्टेप वैरिफिकेशन से अकाउंट को और ज्यादा सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं। अगर अपने ये फीचर एक्टिवेट कर रखा है, तो जब भी आप किसी अन्य डिवाइस पर अकाउंट ओपन करेंगे तो ये 6-डिजिट कोड मागेंगा, जो सिर्फ आपको पता होगा।
  • ऐसे में अगर किसी हैकर के हाथ में आपका नंबर या वॉट्सऐप अकाउंट की डिटेल लग भी जाए, तो भी वह वॉट्सऐप यूज नहीं कर पाएगा, क्योंकि इस्तेमाल करने के लिए उसे वहीं 6-डिजिट कोड की जरूरत होगी।
  • इसे एक्टिवेट करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें... Menu > Settings > Account > Two-step verification > Enable.
    इसे एक्टिवेट करने के लिए आपको ईमेल एड्रेस भी देना होगा, ताकि भूल जाने पर कोड दोबारा रिकवर किया जा सके।
    इसे एक्टिवेट करने के लिए आपको ईमेल एड्रेस भी देना होगा, ताकि भूल जाने पर कोड दोबारा रिकवर किया जा सके।

4. एक्टिवेट फिंगरप्रिंट/ फेस-आईडी सिक्योरिटी

  • वॉट्सऐप बायोमैट्रिक सिक्योरिटी भी प्रदान करता है। यूजर अपने फिंगरप्रिंट या फेस-आईडी से वॉट्सऐप को सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं।
  • एंड्रॉयड यूजर इसे एक्टिवेट करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें.. Settings > Accounts > Privacy > Fingerprint Unlock.
  • इसी तरह एपल यूजर फेस आईडी एक्टिवेट कर सकते हैं।
    इसका फायदा ये होगा कि अगर फोन गुम या चोरी हो जाता है या किसी गलत हाथ में पड़ जाता है, तो भी चैट सुरक्षित रहेंगी।
    इसका फायदा ये होगा कि अगर फोन गुम या चोरी हो जाता है या किसी गलत हाथ में पड़ जाता है, तो भी चैट सुरक्षित रहेंगी।

5. स्कैम में न फंसे

  • आखिरी लेकिन सबसे महत्वपूर्ण नियम- वॉट्सऐप ग्रुप पर आ रही किसी भी अनजान लिंक पर बिना सोचे समझें क्लिक न करें। ये स्पाईवेयर हो सकता है, जो आपके फोन से निजी जानकारियां चुरा सकता है।
  • इसके अलावा किसी भी अनजान नंबर से इनबॉक्स में भेजी गई फाइल को डाउनलोड न करें। हालांकि, इससे सुरक्षित रहने के लिए भी वॉट्सऐप में फीचर उपलब्ध है।
  • इस फीचर की बदौलत बिना आपकी परमिशन कौन आपको ग्रुप में जोड़ सके और कौन न जोड़ सके, इसे तय किया जा सकता है।
  • ऐसा करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें.. Settings > Account > Privacy > Groups > My Contacts.
    इसे फायदा यह होगा कि हर कोई आपको किसी भी ग्रुप में जोड़ नहीं सकेगा।
    इसे फायदा यह होगा कि हर कोई आपको किसी भी ग्रुप में जोड़ नहीं सकेगा।

ये भी पढ़ सकते हैं..

1. कोई चोरी-छिपे तो नहीं पढ़ रहा आपका वॉट्सऐप चैट, यह छोटी सी ट्रिक सामने ला देगी पूरी सच्चाई

2. अब फोन के वॉल्यूम बटन से स्क्रीनशॉट ले सकेंगे, टॉर्च और ऐप भी ओपन कर पाएंगे, बस फॉलो करनी होगी ये इंटरेस्टिंग ट्रिक

3. कहीं आपको धोखे में रखकर तो नहीं बेचा जा रहा चोरी का स्मार्टफोन; सिर्फ एक मैसेज सामने ला देगा पूरी सच्चाई, फॉलो करें ये आसान ट्रिक



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Follow These 5 Rules to Save Your WhatsApp Chats From Hacker

Monday, October 26, 2020

बजाज ने 90km का माइलेज देने वाली CT100 का 2020 वैरिएंट लॉन्च किया, इसमें 8 नए फीचर्स मिलेंगे October 26, 2020 at 01:25AM

बजाज ने अपनी मोस्ट पॉपुलर और मोस्ट सेलिंग बाइक CT100 का अपडेट वर्जन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बाइक कe 2020 किक-स्टार्ट वैरिएंट उतारा है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 46,432 रुपए है। बाइक ने जिस पुराने मॉडल को रिप्लेस किया है उसकी तुलना में इसकी कीमत करीब 2000 रुपए ज्यादा है।

कई फीचर्स को किया गया अपडेट

  • बजाज CT100 में 8 नए फीचर्स मिलेंगे। इन फीचर्स में न्यू टैंक ग्राफिक्स शामिल है। इसका ग्राफिक्स पैटर्न काफी कुछ तक टीवीएस रेडॉन से मिलता है। अन्य फीचर्स में फोर्क गेटर्स, हैंडलबार पर क्रॉस ट्यूब, बड़ा हैंडल, क्लियर लेंस इंडीकेटर्स शामिल हैं। नए फीचर्स में फ्यूल गेज भी शामिल है।
  • कंपनी ने CT100 को जनवरी में BS6 इंजन के साथ पेश किया था। तब ब्लैक फिनिश के साथ इंजन केसिंग, चेन कवर और फोर्क में बदलाव किया गया था।

बाइक का स्पेसिफिकेशन

  • बाइक में 115.45cc का 4 स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर इंजन दिया है, जो 6.33 kW (8.6 PS) @ 7000 rpm पावर और 9.81 @ 5000 टॉर्क जनरेट करता है। इसकी टॉप स्पीड 90km/h है। बाइक में 10.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है। बाइक का माइलेज 90 km/l है।
  • इसके फ्रंट में 130 mm ड्रम और रियर में 110 mm ड्रम ब्रेक CBS (कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम) के साथ दिए हैं। बाइक में डे-टाइम LED लैम्प के साथ हैडलैम्प दिया है। बाइक का ग्राउंड क्लियरेंस 170mm है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कंपनी ने CT100 को जनवरी में BS6 इंजन के साथ पेश किया था

आईफोन 12 और 12 प्रो को पहले 3 फीट फिर 10 फीट ऊंचाई से बार-बार गिराया, फिर सामने आया ये रिजल्ट October 25, 2020 at 11:56PM

भारत में एपल ने अपनी आईफोन 12 सीरीज के दो स्मार्टफोन आईफोन 12 और आईफोन 12 प्रो की बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी का कहना है कि इस नई सीरीज के स्मार्टफोन पुरानी की तुलना में ज्यादा मजबूत है। आईफोन 12 पर सिरेमिक शील्ड का इस्तेमाल किया गया है। ऐसे में यूट्यूबर एवरीथिंग एपल प्रो EAP ने इसकी मजबूती का पता लगाने के लिए ड्रॉप टेस्ट किया।

इस टेस्ट के दौरान उन्होंने आईफोन 12 और 12 प्रो दोनों हैंडसेट का इस्तेमाल किया है। टेस्ट की शुरुआत फोन को 3 से 4 फीट की ऊंचाई से गिराने के साथ हुई। इसके बाद उन्हें 10 फीट या उससे भी ज्यादा ऊंचाई से गिराया गया। आप भी जानिए इस टेस्ट का क्या रिजल्ट निकला।

आईफोन 12 और 12 प्रो का ड्रॉप टेस्ट

  • 3 फीट से हुई शुरुआत: इन दोनों आईफोन को गिराने की शुरुआत 3 फीट से शुरू की गई। पहले दोनों फोन को ऐज की तरफ से फिर स्क्रीन वाले हिस्से की तरफ से गिराया गया। इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद फोन में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। यानी फोन की स्क्रीन, ऐज और कैमरा लेंस सब कुछ सही रहा।
  • 6 फीट से गिराया: इसके बाद फोन को 6 फीट ऊंचाई से गिराया गया। इस बार भी फोन की स्क्रीन पूरी तरह सेफ रही। हालांकि, आईफोन 12 के ऐज पर थोड़े से स्क्रैच जरूर आ गए। बाद में दोनों आईफोन को इतनी ही ऊंचाई से स्क्रीन की तरफ से नीचे गिराया गया। इस बार भी फोन की स्क्रीन क्रेक नहीं हुई। ऐसे 2-3 बार किया गया।
  • 10 फीट से गिराया: बाद में इन दोनों आईफोन को 10 फीट की ऊंचाई से बार-बार गिराकर ड्रॉप टेस्ट किया गया। पहली 2 बार में तो फोन की स्क्रीन पर कोई असर नहीं हुआ, लेकिन बाद में सिरेमिक शील्ड में क्रेक आना शुरू हो गए। इस टेस्ट को आगे इसी तरह जारी रखा गया, लेकिन हर बार सिरेमिक शील्ड को ही नुकसान हुआ, फोन का डिस्प्ले पूरी तरह सही रहा।

आईफोन 12 सीरीज की खास बातें

  • इस सीरीज के सभी आईफोन 6 मीटर पानी में आधे घंटे तक डूब रहने के बाद भी काम करेंगे।
  • आईफोन 12 सीरीज की ड्रॉप परफॉर्मेंस 4 गुना बेहतर की गई है। यानी ये आईफोन 11 की तुलना में ज्यादा मजबूत है।
  • फोन को मजबूत बनाने के लिए इसमें सिरेमिक शील्ड का इस्तेमाल किया गया है।

एपल आईफोन 12 सीरीज के स्पेसिफिकेशन

आईफोन 12: इसमें 6.1-इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले स्क्रीन दी है। स्क्रीन सेफ्टी के लिए इस पर कॉर्निंग का नई सिरेमिक शील्ड दी है। इसका रेजोल्यूशन 2532x1170 पिक्सल है। इसमें एल्युमिनियम फ्रेम फ्लैट ऐज (किनारे) दिए हैं। कंपनी का कहना है कि ये आईफोन 11 से 11% पतला, 15% छोटा, 16% हल्का है। इसे ब्लैक, व्हाइट, ब्लू, रेड और ग्रीन के 5 कलर वैरिएंट में लॉन्च किया गया है।

नया आईफोन 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इसके लिए कंपनी ने अपने iOS को भी ऑप्टिमाइज्ड किया है। फोन में A14 बायोनिक चिप दी है। कंपनी ने हाल ही में इस चिप का इस्तेमाल आईपैड एयर में भी किया है। कंपनी का दावा है कि नेटवर्क की आइडल कंडीशन रहती है तब इसकी मैक्सिमम डाउनलोड स्पीड 4Gbps तक रहेगी। इसमें 64GB, 128GB और 256GB के स्टोरेज वैरिएंट मिलेंगे।

फोन में 12 मेगापिक्सल के डुअल-रियर कैमरा दिए हैं। इनमें एक वाइड लेंस और दूसरा अल्ट्रा वाइड लेंस है। अल्ट्रा वाइड लेंस 120 डिग्री तक का एरिया कवर करता है। आईफोन 11 की तुलना में इसकी लो लाइट फोटोग्राफी क्वालिटी को 27 फीसदी बेहतर किया गया है। इसमें नया स्मार्ट HDR 3 कैमरा फीचर दिया है। सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। ये 15 वॉट की वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

आईफोन 12 की भारत में कीमत

वैरिएंट कीमत
64GB स्टोरेज 79,900 रुपए
128GB स्टोरेज 84,900 रुपए
256GB स्टोरेज 94,900 रुपए

आईफोन 12 प्रो: इसमें 6.1-इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले स्क्रीन दी है। इसका रेजोल्यूशन 2532x1170 पिक्सल है। इसमें भी A14 बायोनिक चिप दी है, जो 5G सपोर्ट के साथ आती है। फोन में 12 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा दिया है। जिसमें दो वाइड एंगल सेंसर और एक टेलीफोटो सेंसर है। सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। इसे 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेट वैरिएंट में खरीद सकते हैं।

कंपनी का कहना है कि फोन की बैटरी से 17 घंटे वीडियो कॉलिंग, 11 घंटे वीडियो स्ट्रीमिंग, 65 घंटे म्यूजिक सुन सकते हैं। 20 वॉट के एडॉप्टर से ये 30 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाती है। फोन को सिल्वर, ग्रेफाइट, गोल्ड और पेसिफिक ब्लू कलर वैरिएंट में खरीद सकते हैं।

आईफोन 12 प्रो की भारत में कीमत

वैरिएंट कीमत
128GB स्टोरेज 1,19,900 रुपए
256GB स्टोरेज 1,29,900 रुपए
512GB स्टोरेज 1,49,900 रुपए


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारत में आईफोन 12 और आईफोन 12 प्रो की बुकिंग शुरू हो चुकी है

हुंडई ने पहली बार दिखाई नेक्स्ट-जनरेशन i20 की झलक, जानिए कितने इंजन ऑप्शन और फीचर्स के साथ होगी लॉन्च October 25, 2020 at 11:31PM

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने घरेलू बाजार के लिए थर्ड-जनरेशन i20 के पहले डिजाइन स्केच को पेश किया है। इसे ब्रांड द्वारा वैश्विक स्तर पर अपनाई गई 'सेंसस स्पोर्टीनेस' स्टाइलिंग फिलॉस्फी को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। प्रीमियम हैचबैक को आने वाले हफ्तों में नए डिजाइन और नए इंटीरियर के साथ भारत में लॉन्च किया जाएगा।

नई हुंडई i20 ने डीलर यार्ड्स में पहुंचना शुरू कर दिया है। टेस्टिंग के दौरान भी इस कई भारतीय सड़कों पर स्पॉट किया जा चुका है। ऑल न्यू i20, ओल्ड कॉन्टीनेंट में पिछले कुछ महीनों से बेची जा रही यूरो-स्पेक i20 पर बेस्ड है।

एक्सटीरियर में कई बदलाव देखने को मिलेंगे

  • रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि नई i20 प्रीमियम हैचबैक स्पेस में दोबारा एक बेंचमार्क स्थापित कर सकती है, क्योंकि इसके अंदर शानदार इंटीरियर देखने को मिलेगा। टीजर स्केच में देखा जा सकता है कि 5-सीटर हैचबैक में अधिक एग्रेसिव एक्सटीरियर डिजाइन देखने को मिलता है। फ्रंट में री-डिजाइन हेक्सागोनल फ्रंट ग्रिल दी गई है, जिसमें हैंडलैंप क्लस्टर को इंटीग्रेट किया गया है।
  • इंटीग्रेटेड एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स के साथ शार्पर प्रोजेक्टर हेडलाइट्स नए डिजाइन किए गए फ्रंट बम्पर पर देखने को मिल जाते हैं, जिसके साथ किनारों तक फैले हुए फॉग लैंप को ट्रेंगुलर ब्लैक हाउजिंग के साथ जोड़ा गया है। टीजर के अन्य हाइलाइट्स में ब्लैक रूफ के साथ डुअल-टोन अपीयरेंस और पतले विंग मिरर्स शामिल हैं।
  • इसके अलावा, एक बड़ी विंडशील्ड, स्पोर्टियर कट और क्रीज, प्रोमिनेंट कैरेक्टर लाइन्स, नया हुड स्ट्रक्चर और नए व्हील्स देखे जा सकते हैं। पीछे की तरफ, नई i20 में Z-शेप्ड सिग्नेचर के साथ एलईडी टेल लैंप्स, हुंडई और i20 बैज, री-स्टाइल्ड बंपर देखने को मिलता है।

इंटीरियर में होंगे ये खास फीचर्स

  • इंटीरियर में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जिसमें नया डैशबोर्ड, सेंटर कंसोल, डिजिटल इंस्ट्रूमेंटेशन, नया मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, एपल-कारप्ले, एंड्रॉयड-ऑटो और ब्लूलिंक कनेक्टिविटी के साथ फ्री-स्टैंडिंग होरिजोंटल ओरिएंटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेंट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, क्रोम एक्सेंट्स, सनरूफ, वायरलेस चार्जर जैसे फीचर्स शामिल हैं।
  • केबिन पर कम फिजिकल बटन का उपयोग कर कंपनी ने अंदर इस्तेमाल किए जाने मटेरियल की क्वालिटी में सुधार किया है। इसे 1.2-लीटर नैचुरली एस्पीरेटेड पेट्रोल और 1.0-लीटर तीन-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल और मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ लॉन्च किया जा सकता है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इसे 1.2-लीटर नैचुरली एस्पीरेटेड पेट्रोल और 1.0-लीटर तीन-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल और मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...