Sunday, October 25, 2020

7 सीटर वर्जन में जल्द आ रही है हुंडई क्रेटा, जानिए लॉन्चिंग डेट, कीमत और किससे होगा मुकाबला October 24, 2020 at 10:12PM

हुंडई क्रेटा को इस साल की शुरुआत में एक जनरेशनल अपडेट मिला। मिड साइज एसयूवी का नया-जनरेशन मॉडल पूरी तरह से नए प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है, जिसे थोड़ा बड़े वाहनों के साथ भी उपयोग किया जा सकता है। इसलिए, हुंडई इसी प्लेटफार्म का उपयोग कर क्रेटा का 7-सीटर वर्जन बाजार में लाने की तैयारी कर रही है। 7-सीटर क्रेटा का मुकाबला बाजार में पहले से मौजूद एमजी हेक्टर प्लस और अपकमिंग टाटा ग्रेविटास से देखने को मिलेगा।

टेस्टिंग के दौरान की बार देखा जा चुका है

  • कार के कैमोफ्लैग्ड (Camouflaged) टेस्ट मॉडल को कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है, जिससे इसके डिजाइन को लेकर कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ चुकी हैं।
  • टेस्टिंग मॉडल को देखकर उम्मीद की जा रही है कि 7-सीटर क्रेटा में अपडेटेड फ्रंट ग्रिल, पीछे की तरफ फ्लैटर रूफ, एडिशनल रियर क्वार्टर, री-डिजाइन सी-पिलर और साथ ही एक बड़ा रियर ओवरहैंग मिलेगा। इसके अलावा, इस थ्री-रो एसयूवी को री-डिजाइन टेल लैंप भी देखने को मिलेंगे।

मौजूदा मॉडल के सामान हो सकते हैं फीचर्स

  • अतिरिक्त सीटों के अलावा, केबिन लेआउट पांच-सीट क्रेटा की तुलना में काफी हद तक सामान रहने की उम्मीद है।
  • स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 10.25 इंच की टच-स्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बोस साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, पावर्ड ड्राइवर सीट और एयर प्यूरीफायर जैसी खूबियां बरकरार रहने की उम्मीद है।

ये हो सकते हैं इंजन ऑप्शन

  • क्रेटा को वर्तमान में तीन पावरट्रेन के साथ पेश किया गया है, जिसमें 115 पीएस/144 एनएम पर 1.5 लीटर एनए पेट्रोल यूनिट, एक 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन जो 140 पीएस पावर और 242 एनएम टॉर्क का जनरेट करता है, साथ ही 1.5 लीटर डीजल इंजन शामिल है जो 115 पीएस और 250 एनएम का पावर आउटपुट देता है।
  • 7-सीटर हुंडई क्रेटा को 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। डीजल इंजन को संभवतः 6-स्पीड एमटी और 6-स्पीड एटी के साथ पेश किया जाएगा, जबकि टर्बो-पेट्रोल यूनिट को स्टैंडर्ड 7-स्पीड डीसीटी के साथ पेश किया जा सकता है।

मौजूदा मॉडल से एक लाख से अधिक महंगा हो सकता है 7-सीटर वर्जन

  • वर्तमान में 5-सीटर हुंडई क्रेटा की एक्स-शोरूम कीमत 9.81 लाख रुपए से 17.31 लाख रुपए के बीच में बेचती है, हालांकि, इसके 7-सीटर वर्जन मौजूदा मॉडल से लगभग 1 लाख रुपए से अधिक महंगा हो सकता है।
  • हुंडई को 'अलकेजर' (Alcazer) को भारतीय बाजार में 2021 के मध्य में लॉन्च करने की उम्मीद है


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
7-सीटर हुंडई क्रेटा को 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। (डेमो इमेज)

तीन बाद शुरू होगी फ्लिपकार्ट की बिग दिवाली सेल, 1 रुपए में मिलेगा मोबाइल प्रोटेक्शन, टीवी और होम अप्लायंसेस पर 80% तक की छूट October 24, 2020 at 08:30PM

फ्लिपकार्ट पर बिग दिवाली सेल 29 अक्टूबर से शुरू हो रही है और 4 नवंबर तक चलेगी। कुछ दिन पहले ही प्लेटफार्म पर बिग बिलियन डेड सेल समाप्त हुई है, जो 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक चली थी। फिलहाल प्लेटफार्म पर दशहरा सेल चल रही है जो 28 अक्टूबर को समाप्त हो जाएगी। बिग बिलियन डेज सेल की तरह ही, फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए बिग दिवाली सेल जल्दी शुरू होगी। सेल के दौरान कई बैंक ऑफर, नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन और प्रोडक्ट्स पर कई प्रकार के डिस्काउंट प्रदान किए जाएंगे।

फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल: किस पर कितनी छूट

  • फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए 29 अक्टूबर मिडनाइट से शुरू होगी और इसी दिन कुछ समय बाद रेगुलर ग्राहकों के लिए भी शुरू होगी। सेल सात दिनों तक चलेगा और 4 नवंबर को समाप्त होगा, इस दौरान ग्राहक एक्सिस बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड और ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं। एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, एसबीआई जैसे प्रमुख बैंकों के डेबिट कार्ड के साथ-साथ बजाज फिनसर्व पर भी ग्राहकों को नो-कॉस्ट ईएमआई की सुविधा मिलेगी।
  • फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल में सैमसंग गैलेक्सी F41, सैमसंग गैलेक्सी S20+, सैमसंग गैलेक्सी A50s समेत अन्य सैमसंग स्मार्टफोन पर डिस्काउंट मिलेगा। पोको एम 2, पोको एम 2 प्रो, और पोको सी 3 पर भी डिस्काउंट और ऑफर्स का लाभ लिया जा सकेगा।
  • इसी तरह, ओप्पो रेनो 2F, ओप्पो A52, ओप्पो F15 समेत अन्य ओप्पो स्मार्टफोन के साथ ही रियलमी नारजो 20 सीरीज पर भी ऑफर दिए जाएंगे। सेल के दौरान, फ्लिपकार्ट सिर्फ 1 रुपए में मोबाइल प्रोटेक्शन प्रदान करेगा।
  • फ्लिपकार्ट ने कहा कि- ग्राहक फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल के दौरान कैमरा, लैपटॉप, स्मार्टवॉच, हेडफोन सहित इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज पर 80 प्रतिशत तक की छूट की उम्मीद कर सकते हैं।
  • लैपटॉप पर 50 प्रतिशत तक और टैबलेट पर 45 प्रतिशत तक छूट मिल सकती है। हेडफोन और स्पीकर पर 80 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। सेल में तीन करोड़ से अधिक प्रोडक्ट शामिल होंगे और हर दिन नए डील दी जाएगी।
  • रेफ्रिजरेटर, माइक्रोवेव, वाशिंग मशीन और अन्य किचन अप्लायंसेस जैसे टीवी और अप्लायंसेस पर भी 80 प्रतिशत तक छूट दी जाएगी। ग्राहक अतिरिक्त छूट पाने के लिए एक्सचेंज ऑफर का उपयोग कर सकते हैं। चुनिंदा फ्लिपकार्ट ब्रांडेड प्रोडक्ट्स पर भी 80 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ग्राहक एक्सिस बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड और ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं।

Truecaller बताएगा क्यों आ रहा फोन? तो गूगल ने बच्चों का डेटा चुराने वाले 3 ऐप्स हटाए; पढ़ें इस वीक के सभी ऐप अपडेट October 24, 2020 at 03:30PM

आपको टेक्नोलॉजी पसंद है, लेकिन समय कम होने की वजह से आप इससे जुड़ी खबरें नहीं पढ़ पाते, तब हम आपके लिए टेक डिस्क्राइबर लेकर आए हैं। इस एक खबर में हम आपको इस सप्ताह अपडेट हुए ऐप्स के साथ लॉन्च होने वाली नई टेक्नोलॉजी के बारे में बताएंगे। तो चलिए जल्दी से शुरू करते हैं वीकली डिस्क्राइबर।

1. ट्रूकॉलर के 3 नए फीचर
आपके पास किसी अनजान नंबर से कॉल किस काम के लिए आ रहा है, इस बात का पता चल जाए तब कॉल रिसीव करना ज्यादा आसान हो जाएगा। अब कॉलर आईडी का काम करने वाला ट्रूकॉलर (Truecaller) ऐप ऐसा ही फीचर लेकर आ रहा है। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, अब इस ऐप में तीन नए फीचर को जोड़ा गया है। इसमें पहला कॉल रीजन, दूसरा शेड्यूल SMS और तीसरा SMS ट्रांसलेशन शामिल है।

  • कॉल रीजन : इस फीचर की मदद से यूजर्स कॉल करने की वजह पहले ही सेट कर पाएंगे। ताकि कॉल रिसीव करने वाले यूजर को कॉल रिसीव करने से पहले उसकी वजह का पता चल जाए। यानी ये कॉल पर्सनल, बिजनेस या फिर अर्जेंट रीजन के साथ किया गया है। इस फीचर की मदद से कॉल के दौरान एक नोट भी भेजा जा सकेगा, जिसमें इसकी वजह लिखी होगी। ऐसे में जिन लोगों के पास नए नंबर से कॉल आ रहा है उनके लिए ये फीचर काफी मददगार होगा।
  • शेड्यूल SMS : इस फीचर की मदद से यूजर्स किसी इवेंट, मीटिंग या फिर अन्य वजह से किए जाने वाले मैसेज रिमाइंडर को शेड्यूल कर पाएंगे। इसका फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर को मैसेज भेजते वक्त डेट और टाइम भी सेट करना होगा। ऐसा करने से आपके द्वारा तय किए गए टाइम पर SMS सेंड हो जाएगा।
  • SMS ट्रांसलेशन : इस फीचर की मदद से किसी अन्य भाषा में मिलने वाले मैसेज को आप अपनी भाषा में ट्रांसलेट करके पढ़ पाएंगे। यह फीचर गूगल की ML Kit से पावर्ड है, ऐसे में सभी मैसेज फोन पर ही लोकली प्रोसेस और ट्रांसलेट किए जाएंगे। यह फीचर 59 भाषाओं को सपोर्ट करता है, जिसमें आठ भारतीय भाषाएं हैं। इस फीचर उन लोगों की काफी मदद मिलेगी जिन्हें अंग्रेजी में मैसेज आते रहते हैं, लेकिन यूजर उन मैसेज को पढ़ नहीं पाते।

2. फेसबुक, इंस्टाग्राम से दुर्गा पूजा
कोविड-19 महामारी के प्रकोप के चलते इस बार फेस्टिवल सीजन में पहले जैसी धूम देखने को नहीं मिल रही है। ऐसे में फेसबुक और इंस्टाग्राम ने वर्चुअल दुर्गा पूजा सेलिब्रेशन को एंटरटेनिंग बनाने के लिए ढेरों फीचर्स और कंटेंट प्रोग्रामिंग लॉन्च किए हैं।

क्या हैं ये नए फीचर्स?

  • फेसबुक ने 'Pujaparikrama' नाम का AR इफेक्ट पेश किया है। इससे यूजर्स पूजा और पंडाल फेस्टिव एक्सपीरियंस को वर्चुअल तरीके से फील कर पाएंगे। इसी तरह 'Durga Pujo' नाम का भी एक AR इफेक्ट से अपने हेड के एक कैजुअल टिल्ट से मां दुर्गा और असुर के बीच स्विच कर पाएंगे। इन फीचर्स की मदद से यूजर्स ज्यादा अट्रेक्टिव स्टोरीज बना पाएंगे।
  • फेसबुक और इंस्टाग्राम ने दुर्गा पूजा GIFs भी लॉन्च किए हैं। इन्हें जिफ को 'Pujo' वर्ड के साथ सर्च करके अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज और रील्स को ज्यादा एंटरटेनिंग भी बना सकते हैं।
  • कोरोनावायरस के चलते पश्चिम बंगाल समेत देशभर में इस साल दुर्गा पूजा फेस्टिवल को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लाइव किया जा रहा है। ऐसे में FB लाइव, पोस्ट और IG स्टोरीज के जरिए आप इस पूजा में शामिल हो सकते हैं। लोग घर से ही देशभर के पूजा पंडालों के अलग-अलग फेसबुक लाइव के जरिए पूरा रिचुअल्स देखे पाएंगे और इनमें हिस्सा ले सकेंगे।

3. गूगल ने 3 ऐप्स हटाए
गूगल ने अपने प्ले स्टोर से ऐसे 3 ऐप्स को हटा दिया है जो बच्चों को डेटा चुरा रहे थे। डिजिटल अकाउंटेबेलिटी काउंसिंल (IDCA) की ओर से इसे लेकर चिंता जताई गई थी। आपको भी फौरन ये ऐप्स अपने फोन से डिलीट कर देने चाहिए। IDCA ने पाया कि Princess Salon, Number Coloring और Cats & Cosplay ऐप्स यूजर्स का डेटा कलेक्ट कर रहे थे और इन ऐप्स को बच्चों के लिए डिजाइन किया गया है। ऐसे में साफ है कि ये ऐप्स बच्चों रा डेटा कलेक्ट कर रहे थे और गूगल प्ले स्टोर के नियमों का उल्लंघन कर रहे थे।

4. बिजनेस ऐप से होगी शॉपिंग
वॉट्सऐप अपने बिजनेस ऐप पर जल्द ही ग्राहकों को शॉपिंग करने का मौका देगी। दरअसल, वॉट्सऐप ने बिजनेस करने वाले यूजर्स के लिए WhatsApp Business नाम का अलग ऐप बनाया है। ये ऐसा मार्केट प्लेस है जहां पर चैट के जरिए लोग बिजनेस कर सकते हैं। अब इस प्लेटफॉर्म से जल्द ही डायरेक्ट शॉपिंग करने का नया फीचर मिलने वाला है। वॉट्सऐप का ऐसा मानना है कि इस फीचर की मदद से छोटे कारोबारियों को अपना बिजनेस खड़ा करने में मदद मिलेगी।

5. वॉट्सऐप वेब से वीडियो कॉलिंग
कंपनी जल्द ही वॉट्सऐप वेब यानी डेस्कटॉप और लैपटॉप पर भी वॉयस और वीडियो कॉलिंग शुरू करने जा रही है। इस फीचर की बीटा वर्जन पर टेस्टिंग की जा रही है। सबकुछ सही रहा तब इसे जल्द ही सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा। इस फीचर से जुड़ी रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने सिलेक्टेड यूजर्स को ये फीचर टेस्ट करने के लिए भेजा है।

6. फेसबुक के नए फीचर की टेस्टिंग
सोशल मीडिया कंसल्टेंट मैट नवारा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। इसमें बताया गया है कि अभी फेसबुक का नया फीचर टेस्टिंग की शुरुआती स्टेज में है। इस पोस्ट में जो स्क्रीनशॉट दिख रहा है उस प्रोडक्ट को नेबरहुड्स (Neighborhoods) कहा जा रहा है। इसमें यूजर्स अपना पता भरकर एक यूनिक नेबरहुड्स प्रोफाइल बना सकते हैं। इस पर कंपनी के एक प्रवक्ता ने बताया कि, यह सच है कि फेसबुक कनाडा के कैलगरी (Calgary) मार्केट में नए फीचर की टेस्टिंग कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Weekly Discriber: Which Apps and Technology Were Updated 18 to 24 October, 2020

Saturday, October 24, 2020

सर्दी में धुंध से मुश्किल हो जाती है कार ड्राइविंग, इन टिप्स को करें फॉलो; कार के साथ आप भी सेफ रहेंगे October 24, 2020 at 12:55AM

मौसम बदलने की शुरुआत होने लगी है। गुलाबी सर्दी ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। घूमने-फिरने के लिए इस मौसम को सबसे अच्छा माना जाता है। देशभर में अब कोविड महामारी का असर कम हो रहा है। ऐसे में इस विंटर सीजन में कई लोग कार से ट्रैवलिंग का प्लान कर सकते हैं।

आप भी कार से घूमने का प्लान बना रहे हैं तब कार और ड्राइव दोनों की सेफ्टी के बारे में आपको पता होना चाहिए। यूट्यूबर ऑटो एक्सपर्ट अमित खरे (आस्क कारगुरु) ने विंटर में कार और ड्राइविंग की सेफ्टी से जुड़ी 10 जरूरी बातें बताई हैं।

1. कार के फॉग लैम्प सही रखें
यदि आपकी कार के फॉग लैम्प काम नहीं कर रहे हैं तब उन्हें सही करवा लें। यदि कार में फॉग लैम्प नहीं हैं तब उसे फिक्स करवा लें। सर्दी के मौसम में जब धुंध होती है तब फॉग लैम्प बेहद काम के साबित होते हैं।

2. वाइपर को चेक करें
यदि आपकी कार के वाइपर की रबड़ थोड़ी सी भी खराब हो रही है, तब उसे भी बदल डालें। कार वाइपर की कीमत 200 रुपए के करीब से शुरू हो जाती है। सर्दी के मौसम में जब फॉग होता है या फिर ओस गिरती है, तब वाइपर विंडशील्ड को साफ करने का काम करते हैं।

3. डिफॉगर का इस्तेमाल
सर्दी के मौसम में यदि बाहर धुंध ज्यादा है और आपकी कार में डीफॉगर दिया है, तब उसका इस्तेमाल करना चाहिए। कई बार रियर ग्लास पर मॉयश्चर आ जाता है, ऐसे में डीफॉगर की मदद से उसे जल्दी साफ कर सकते हैं। डीफॉगर ग्लास पर हीट जनरेट करता है जिससे मॉयश्चर खत्म हो जाता है।

4. टायरों में प्रेशर ओवर नहीं हो
सर्दी के मौसम में टायर का प्रेशर का सही रहना काफी जरूरी हो जाता है। खासकर हवा ज्यादा बिल्कुल नहीं होना चाहिए। ठंड में ज्यादा नमी की वजह से सड़कें पूरी तरह सूखी नहीं होती। ऐसे में गाड़ी की स्पीड ज्यादा है और अचानक से ब्रेक लगाने पड़े तब कार के स्किड होना का खतरा रहता है। सर्दी में टायरों की रबर थोड़ी सिकुड़ जाती है।

5. इमरजेंसी इंडिकेटर के इस्तेमाल से बचें
बारिश के मौसम की तरह सर्दी के मौसम में भी इमरजेंसी इंडिकेटर ऑन करने से बचना चाहिए। इसका सबसे बड़ा नुकसान ये होता है कि गाड़ी मोड़ते वक्त आप इंडिकेटर का इस्तेमाल नहीं कर पाते। ऐसे में पीछे या आगे से आ रही गाड़ी से एक्सीडेंट होने खतरा बन जाता है। इसकी जगह हेडलाइट का इस्तेमाल करना चाहिए।

6. इंजन का गर्म होने दें
जब भी आप सर्दी के मौसम में कार को स्टार्ट करते हैं, तब 5 मिनट तक इंजन को गर्म होने दें। इस दौरान आप एक्सीलेटर का इस्तेमाल नहीं करें। एक्सीलेटर का इस्तेमाल करने से कार के इंजन पर असर होता है। खासकर, आपकी गाड़ी में डीजल इंजन है तब उसे 5 मिनट तक स्टार्ट रखना जरूरी हो जाता है।

7. बैटरी का चार्ज करते रहें
जिन कार की बैटरी पुरानी हो चुकी है वे सर्दी के मौसम में प्रॉब्लम करने लगती हैं। ऐसे में बैटरी को सही करना सबसे जरूरी हो जाता है, क्योंकि कार का स्टार्ट होना बैटरी से जुड़ा होता है। ऐसे में यदि आप अपनी कार को डेली यूज नहीं करते हैं तब हर 3 दिन में कार को 5 से 6 किलोमीटर जरूर चलाएं।

8. एंटी फॉगिंग एलिमेंट का इस्तेमाल
सर्दी के दिनों में कार के अंदर फॉग आना आम बात है। इसे दूर करने के लिए आप एंटी फॉगिंग स्प्रे, सिलिका जेल जैसे किसी एलिमेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहें तो कपड़े की छोटी पोटली में चावल भरकर भी रख सकते हैं। इससे कार के अंदर फॉग की प्रॉब्लम काफी दूर होगी।

9. एसी का इस्तेमाल
बात थोड़ी अजीब है लेकिन विंडशील्ड के मॉयश्चर को हटाने का ये सबसे बेस्ट तरीका होता है। यदि आपकी कार में ज्यादा लोग हैं तब उनकी बॉडी टेम्प्रेचर से कार के अंदर का टेम्प्रेचर बढ़ जाता है। ऐसे में यदि कार के बाहर का टेम्प्रेचर 8 से 10 डिग्री है तब आप एसी का टेम्प्रेचर 18 से 20 डिग्री तक कर सकते हैं। भाप हटाने के लिए हीटर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

10. लो विस्कोसिटी ऑयल का इस्तेमाल
यदि आपके एरिया में सर्दी ज्यादा है तब आपको लो विस्कोसिटी इंजन ऑयल का इस्तेमाल करना चाहिए। खासकर पहाड़ों में रहने वाले लोगों को 5W-30 या 0w-30 इंजन ऑयल का इस्तेमाल करना चाहिए। ये ऑयल इंजन का काफी स्मूद रखते हैं। पहाड़ों में रहने वालों को गाड़ी का इंजन गर्म जरूर करना चाहिए, ये ब्रेक के लिए भी जरूरी होता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Driving in the Winters; Expert Tips for Drivers and Car Care | Car Maintenance in Winters Season
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...