Thursday, October 15, 2020

आप भी खरीदने वाले हैं स्मार्टफोन, लैपटॉप या दूसरा गैजेट्स, तो जानिए कहां मिलेगा 95% तक डिस्काउंट; पढ़ें इसी हफ्ते शुरू होने वाली ऑनलाइन सेल के बारे में पूरी डिटेल October 14, 2020 at 03:30PM

इसी हफ्ते से कई ई-कॉमर्स कंपनियां फेस्टिवल सेल शुरू करने वाली हैं। इनमें फ्लिपकार्ट, अमेजन, पेटीएम मॉल, शॉपक्लूज के साथ कई दूसरी कंपनियां भी शामिल हैं। ऐसे में आप भी कुछ खरीदने का मन बना रहे हैं तब ये सेल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। हम आपको इस सेल में मिलने वाले स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप या दूसरे गैजेट्स पर मिलने वाली डील और ऑफर्स के बारे में बता रहे हैं। साथ ही, किस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर आपको क्या सस्ता और बेहतर मिलेगा, इसकी भी पूरी जानकारी दे रहे हैं।


सबसे पहले जानते हैं ई-कॉमर्स वेबसाइट द्वारा दिए जाने वाले ऑफर्स

1. फ्लिपकार्ट

  • SBI, ICICI, HDFC, कोटक के साथ अन्य बैंकों पर नो कॉस्ट EMI पर प्रोडक्ट खरीदने का मौका मिलेगा।
  • बजाज फिनसर्व पर भी नो कॉस्ट EMI में सामान खरीद पाएंगे। उन्हें एडिशनल चार्ज नहीं देना होगा।
  • डेबिट कार्ड पर भी EMI का ऑप्शन मिलेगा। इसके लिए कार्ड पर मिनिमम बैलेंस की जरूरत नहीं होगी।
  • SBI कार्ड से शॉपिंग करने पर एडिशनल 10% का और पेटीएम पर भी कैशबैक ऑफर मिलेगा।
  • सिर्फ 1 रुपए में मोबाइल प्रोटेक्शन ले पाएंगे। स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा।

2. अमेजन

  • प्राइम मेंबर्स के लिए सेल एक दिन पहले शुरू हो जाएगी। उन्हें फास्ट डिलिवरी सर्विस भी मिलेगी।
  • डेली शॉपिंग करने पर 500 रुपए तक का रिवार्ड मिलेगा। रिवार्ड का फायदा अमेजन पे के जरिए मिलेगा।
  • डेबिट/क्रेडिट कार्ड पर नो कॉस्ट EMI और बजाज फिनसर्व पर 1 लाख रुपए तक क्रेडिट का फायदा मिलेगा।
  • एक्सचेंज ऑफर पर 13,500 तक बेनीफिट। ICICI क्रेडिट कार्ड पर 3% का रिवार्ड या 750 रुपए तक कैशबैक मिलेगा।

3. पेटीएम मॉल

  • नो कॉस्ट EMI का ऑप्शन मिलेगा। ICICI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10% तक कैशबैक भी मिलेगा।
  • फ्लैश सेल, डील ऑफ दे डे और कॉम्बो ऑफर के दौरान ज्यादा सस्ते प्रोडक्ट खरीदने का मौका मिलेगा।
  • ग्राहकों के लिए 499 रुपए से कम कीमत वाले प्रोडक्ट का स्टोर अलग से ओपन किया जाएगा।

4. शॉपक्लूज

  • नो कॉस्ट EMI का ऑप्शन मिलेगा। हालांकि, कंपनी ने बैंक बेनीफिट के बारे में जानकारी नहीं दी है।
  • स्मार्टफोन और टैबलेट पर 10,000 रुपए तक की बचत का मौका मिलेगा।
  • 7 दिन के दौरान हर दिन अलग-अलग स्टोर और शॉपिंग ऑप्शन मिलेंगे। जिसमें सरप्राइज गिफ्ट दिए जाएंगे।
  • शगुन की डील ऑफर में 1, 51, 101, 251 और 501 रुपए में डील करने का मौका मिलेगा।

प्रोडक्ट के प्राइस कट या प्राइस डाउन
फ्लिपकार्ट:
कंपनी ने स्मार्टफोन, टैबलेट, हेडफोन, स्पीकर और दूसरी एक्सेसरीज के कई प्रोडक्ट की प्राइस लिस्ट और ऑफर जारी कर दिए हैं।

प्रोडक्ट डिस्काउंट/ऑफर
गेमिंग लैपटॉप मिनिमम 25% ऑफ
हेडफोन और स्पीकर 80% तक ऑफ
टैबलेट (लेनोवो) 4999 रुपए से शुरू
ट्रिमर 299 रुपए से शुरू
स्मार्ट प्लग 499 रुपए से शुरू
डिजिटल कैमरा 2499 रुपए से शुरू
लाइटवेट लैपटॉप 40% तक ऑफ
पावरबैंक (फिलिप्स) 699 रुपए से शुरू
स्मार्ट वियरेबल्स 80% तक ऑफ

फ्लिपकार्ट पर मिलने वाले स्मार्टफोन पर डिस्काउंट और दूसरे ऑफर

स्मार्टफोन MRP ऑफर प्राइस
पोको M2 प्रो 16999 12999
इनफिनिक्स हॉट 9 प्रो 12999 9499
रियलमी C12 10999 7999
रियलमी नारजो 20 प्रो 10999 8499
रेडमी K20 प्रो 28999 22999
सैमसंग गैलेक्सी F41 15499 10850
ओप्पो A52 17990 12990
Mi 10 59999 49999
LG G8X 70000 19990

नोट: फ्लिपकार्ट मोटोरोला, वीवो, टेक्नो, आसुस जैसी दूसरी कंपनियों के स्मार्टफोन पर भी बड़ा डिस्काउंट दे रही।

अमेजन: कंपनी ने स्मार्टफोन, टैबलेट, हेडफोन, स्पीकर और दूसरी एक्सेसरीज के कई प्रोडक्ट की प्राइस लिस्ट और ऑफर जारी कर दिए हैं।

प्रोडक्ट डिस्काउंट/ऑफर
हेडफोन 70% तक ऑफ
डिजिटल कैमरा 60% तक ऑफ
साउंडबार 1449 रुपए से शुरू
ईको स्मार्ट डिस्प्ले 40% तक ऑफ
नोइज हेडफोन 699 रुपए से शुरू
जेबीएल स्पीकर 65% तक ऑफ

अमेजन पर मिलने वाले इन प्रोडक्ट की कीमत में हुई भारी कटौती

प्रोडक्ट MRP ऑफर प्राइस
गेमिंग लैपटॉप (HP) 75929 62990
लेनोवो टैब M10 HD 18990 9999
सैमसंग वॉच 34990 17990
सोनी ब्लॉग कैमरा 77990 67990
बोट एयरड्रॉप्स 5999 1999
LG अल्ट्रागियर मॉनीटर 32000 20699

अमेजन पर मिलने वाले स्मार्टफोन पर डिस्काउंट और दूसरे ऑफर

स्मार्टफोन MRP ऑफर प्राइस
सैमसंग गैलेक्सी M51 28999 22499
रेडमी 9A 8499 6499
रेडमी नोट 9 प्रो 16999 12999
सैमसंग गैलेक्सी S10 71000 39999
वनप्लस 8 5G 49999 44999
ओप्पो A52 19990 13990

नोट: अमेजन सैमसंग, रेडमी, वनप्लस, वीवो के साथ दूसरी कंपनियों के स्मार्टफोन पर भी बड़ा डिस्काउंट दे रही।

पेटीएम मॉल: कंपनी ने स्मार्टफोन, टैबलेट, हेडफोन, स्पीकर और दूसरी एक्सेसरीज के कई प्रोडक्ट की प्राइस लिस्ट और ऑफर जारी कर दिए हैं।

प्रोडक्ट डिस्काउंट/ऑफर
बोट स्पीकर, हेडफोन 399 रुपए से शुरू
फिलिप्स हेडफोन 299 रुपए से शुरू
बोल्ट स्पीकर, हेडफोन 399 रुपए से शुरू
WD एक्सटर्नल हार्ड डिस्क 50% तक ऑफ
लैपटॉप 80% तक ऑफ

शॉपक्लूज: कंपनी ने स्मार्टफोन, टैबलेट, हेडफोन, स्पीकर और दूसरी एक्सेसरीज के कई प्रोडक्ट की प्राइस लिस्ट और ऑफर जारी कर दिए हैं।

प्रोडक्ट डिस्काउंट/ऑफर
मोबाइल 10000 रुपए तक बचत
टैबलेट 10000 रुपए तक बचत
मेमोरी कार्ड 75% तक की बचत
स्पीकर 199 रुपए से शुरू
ईयरफोन 199 रुपए से शुरू

शॉपक्लूज पर मिलने वाले स्मार्टफोन और दूसरे प्रोडक्ट पर डिस्काउंट और दूसरे ऑफर

प्रोडक्ट MRP ऑफर प्राइस
टाइटन मेमोरी कार्ड 699 249
टाइटन ईयरफोन 999 149
सोनी पेन ड्राइव 1500 799
एडकॉम माउस 399 149
आई कॉल K8 प्लस 5999 3999
आई कॉल N7 प्लस 5999 3199

न्यू लॉन्च और एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट

कई ई-कॉमर्स कंपनियां फेस्टिवल सेल के दौरान अपने एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट भी लॉन्च करेंगी। खासकर अमेजन इस सेल के दौरान अपने कई ऐसे प्रोडक्ट लाने वाली है जो सिर्फ उसी के पास मिलेंगे। आइए अमेजन के सभी ऐसे प्रोडक्ट की लिस्ट चेक करते हैं।

प्रोडक्ट लॉन्च/कीमत
वनप्लस 8T 5G 14 अक्टूबर को लॉन्च
हॉनर वॉच ES 7499 रुपए
ईको डॉट स्मार्ट स्पीकर 22 अक्टूबर को लॉन्च
ट्रेन टिकट सर्विस 120 रुपए तक कैशबैक
मिर्जापुर 2 23 अक्टूबर को रिलीज

शॉपिंग करने से पहले फॉलो करें ये टिप्स

1. ऑथेंटिक प्लेटफॉर्म का चुनाव
ऑनलाइन शॉपिंग के लिए सही वेबसाइट का सिलेक्शन बहुत जरूरी है, क्योंकि बात प्रोडक्ट की क्वालिटी के साथ आपके पैसे से जुड़ी होती है। यदि कोई नई वेबसाइट है तब उसके बारे में पता होना बहुत जरूरी है, क्योंकि इन दिनों कई ऐसी ई-कॉमर्स वेबसाइट बन चुकी हैं जो आपके बैंक अकाउंट को नुकसान पहुंचा सकती हैं। कोशिश करें कि पॉपुलर ई-कॉमर्स वेबसाइट जैसे flipkart.com, snapdeal.com, amazom.com, yepme.com, paytm.com, jabong.com, shopclues.com, myntra.com या अन्य का चुनें।

2. प्रोडक्ट का कीमत का कम्पेरिजन
मान लीजिए आप कोई स्मार्टफोन खरीदने वाले हैं तब उसे खरीदने में जल्दबाजी नहीं दिखाएं। उस मॉडल की कीमत को दूसरे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी चेक करें, लेकिन वो ऑथेंटिक प्लेटफॉर्म होना चाहिए। ऐसे में जहां से आपको वो स्मार्टफोन सस्ता मिल रहा हो वहां स खरीदें। प्रोडक्ट की रिटर्न पॉलिसी, वारंटी जैसी बातें भी पता करें।

3. ऑफलाइन प्राइस भी पता करें
ऐसा नहीं है कि आप जो प्रोडक्ट ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीद रहे हैं वो सस्ता ही मिले। कई बार ऑफलाइन स्टोर पर उस प्रोडक्ट की कीमत उतनी या उससे भी कम होती है। ऐसे में ऑफलाइन स्टोर का ही चुनाव करें। ऑफलाइन प्रोडक्ट खरीदने का एक फायदा ये भी है कि आप उसे सामने से चेक कर सकते हैं। साथ ही, वो हाथों हाथ मिल जाता है। यानी उसके डिलिवरी का इंतजार नहीं करना पड़ता।

4. फ्लैश सेल में खरीदें प्रोडक्ट
फेस्टिवल सेल के दौरान कई ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लैश सेल भी लेकर आ रही हैं। फ्लैश सेल सीमित समय के लिए होती है ऐसे में इस सेल में ज्यादा बड़ा डिस्काउंट मिल जाता है। आप जिस प्रोडक्ट को खरीदने वाले हैं यदि वो फ्लैश सेल में मिल रहा है तब उसकी तैयारी पहले से कर लें।

5. कूपन कोड और कैशबैक ऑफर
सेफ में कूपन कोड और कैशबैक ऑफर से ज्यादा फायदा मिल सकता है। इन दिनों कई वेबसाइट कूपन कोड जारी करती हैं। जिन्हें अप्लाई करने के बाद प्रोडक्ट की कीमत कम हो जाती है, या फिर दूसरे तरह के बेनीफिट मिल जाते है। साथ ही, इस बात का भी पता करें कि किसी बैंक या दूसरे कार्ड से पेमेंट करने पर कैशबैक मिल रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
E-Commerce Festival Sale Offers 2020; Mobile Phones Laptops and Top Gadgets Deal On Flipkart, Amazon, and Paytm Mall ShopClues

Wednesday, October 14, 2020

आईफोन 12 की लॉन्चिंग के ठीक पहले कंपनी के शेयर 4% तक नीचे गिरे, कंपनी का वैल्यूएशन 6 लाख करोड़ रुपए कम हुआ October 13, 2020 at 08:43PM

एपल ने मंगलवार को अपना पहला 5G आईफोन लॉन्च कर दिया। इवेंट से ठीक पहले अमेरिकी शेयर बाजार में कंपनी के शेयर 4% तक नीचे गिरे। इससे कंपनी का वैल्यूएशन 81 बिलियन डॉलर (5.94 लाख करोड़ रुपए) कम हो गया। हालांकि, बाजार बंद होने तक शेयर ने हल्की रिकवरी कर ली थी।

एपल के शेयर में भारी गिरावट
इस इवेंट से पहले शेयर बाजार में निवेशकों ने कंपनी के शेयरों को जमकर बेचा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इवेंट से पहले एपल का शेयर मंगलवार को स्थानीय समय दोपहर 1 बजे तक दिन के सबसे निम्नतम स्तर 119.65 डॉलर प्रति शेयर स्तर पर पहुंच गया था। इससे कंपनी को कुल 81 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ। हालांकि, 3:35 बजे (स्थानीय समय) तक शेयर 121.97 डॉलर प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था। अंत में अमेरिकी बाजार नैस्डैक में एपल का शेयर 121.10 प्रति शेयर पर बंद हुआ था।

आईफोन 12 की लॉन्चिंग
एपल ने अपनी आईफोन 12 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने मंगलवार देर रात को कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो स्थिति एपल हेडक्वार्टर में हुए 'हाईस्पीड' इवेंट में आईफोन 12, आईफोन 12 मिनी, आईफोन 12 प्रो और आईफोन 12 प्रो मैक्स लॉन्च किया। इवेंट में कंपनी ने स्मार्ट होम पॉड स्पीकर भी लॉन्च किया गया है। कंपनी का कहना है कि आईफोन 12 मिनी दुनिया का सबसे पतला और हल्का 5G स्मार्टफोन भी है। एडवांस बुकिंग 23 अक्टूबर से आईफोन 12 के साथ शुरू होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कंपनी ने मंगलवार देर रात को कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो स्थित एपल हेडक्वार्टर में हुए 'हाईस्पीड' इवेंट में आईफोन 12, आईफोन 12 मिनी, आईफोन 12 प्रो और आईफोन 12 प्रो मैक्स लॉन्च किया।

होमपॉड मिनी लॉन्च, समझदार इतना कि घर के सभी सदस्यों की आवाज पहचानकर उनके हिसाब से काम करेगा; 1165 रुपए में घर ला सकते हैं October 13, 2020 at 09:38AM

मंगलवार को एपल ने हाय-स्पीड इवेंट की शुरुआत नए होमपॉड मिनी की लॉन्चिंग के साथ की। यह एक स्मार्ट स्पीकर है। जैसा कि नाम से पता चलता है, यह होमपॉड का एक छोटा वैरिएंट है जिसे पहली बार 2017 के अंत में पेश किया गया था। होमपॉड मिनी ओरिजनल होमपॉड के साइज का लगभग आधा है, लेकिन डिजाइन एक समान ही है, हालांकि अब यह नए लाइट-एमिटिंग टच पैनल के साथ आता है, जो कि टॉप पर लगा है।


इवेंट में कंपनी ने बताया कि यह अल्ट्रा वाइडबैंड (यूडब्ल्यूबी) कैपेबिलिटी से लैस है, जो अन्य एपल डिवाइस को ट्रैक करता है, साथ ही मीडिया कंट्रोल्स, डोर लॉक और घर में लगे अन्य स्मार्ट होम डिवाइसेस को भी कंट्रोल करता है।

होमपॉड मिनी: भारत में कीमत

  • भारत में होमपॉड मिनी की कीमत 9,900 है, जबकि अमेरिका में, इसकी कीमत $99 (लगभग 7,300 रुपए) है यानी भारतीयों को यह 2600 रुपए तक महंगा पड़ेगा। यह ओरिजनल होमपॉड की कीमत से आधे से भी कम, लेकिन गूगल नेस्ट मिनी से दोगुना और ईको डॉट से भी लगभग दोगुना महंगा है।
  • एपल इंडिया की साइट पर दी जानकारी के मुताबिक, यह 1165 रुपए की ईएमआई पर उपलब्ध है और HDFC कार्ड से खरीदी करने पर 6% तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है।
  • कंपनी ने इसे दो कलर ऑप्शन व्हाइट और स्पेस ग्रे में लॉन्च किया है। इसे भारत, अमेरिका, कनाडा, फ्रांस और जर्मनी सहित कई अन्य देशों में में इसकी प्री-बुकिंग 6 नवंबर से शुरू होगी। बिक्री 16 नवंबर से शुरू होने वाली है।

होमपॉड मिनी: स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

  • होमपॉड मिनी एपल S5 प्रोसेसर पर काम करता है, जो कि एपल वॉच सीरीज 5 में भी मिलता है। इसमें अल्ट्रा वाइडबैंड सपोर्ट को सक्षम करने के लिए एक U1 चिप भी शामिल है। इसकी बदौलत न सिर्फ ये फुर्ती और जागरूकता के साथ काम करता है बल्कि U1 चिप की बदौलत ये अन्य आईफोन डिवाइस के बीच की दूरी को सटीक रूप से ट्रैक करेगा जिसमें आईफोन और एपल वॉच शामिल है। खासबात यह है कि घर के सभी सदस्यों की आवाज पहचानने में सक्षम है।
  • होमपॉड मिनी इस लोकेशन की जानकारी का उपयोग ब्राइटनेस, मीडिया कंट्रोल्स, वॉल्यूम कंट्रोल्स, डोर लॉक और अन्य चीजों की देखभाल के लिए करता है। जब कोई डिवाइस आपके घर के बाहर जाएगा तो भी यह आपको अलर्ट करता है। अल्ट्रा वाइडबैंड तकनीक और U1 चिप के साथ, एपल व्यापक होमकिट सपोर्ट और बेहतर फंक्शनैलिटी प्रदान करना चाहता है।
  • इंटरकॉम नाम के एक नए फीचर के जरिए होमपॉड यूजर एक घर के भीतर एक यूनिट (होमपॉड) से दूसरे में मैसेज भी भेजा जा सकता है। यह आईफोन, आईपैड और एपल वॉच और यहां तक ​​कि कार-प्ले के साथ भी काम कर सकता है। एक मैसेज को घर के सभी स्पीकर्स पर और यहां तक ​​कि एयरपॉड्स के माध्यम से परिवार के सदस्यों को भेजा जा सकता है। एक सिंपल वॉयस कमांड से मैसेज सुनकर आप उसका रिप्लाई भी कर पाएंगे।
  • एक स्मार्ट स्पीकर होने के नाते, यह सिरी के साथ आता है और आप वॉयस असिस्टेंट को कई म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप्स से म्यूजिक प्ले करने के लिए कह सकते हैं। स्पीकर में दो ट्वीटर हैं, जो बड़े होमपॉड में सात स्पीकर से काफी कम है। टॉप पर एक टच-सेंसिटिव सरफेस भी है जो यूजर को वॉल्यूम कंट्रोल करने की अनुमति देता है। डिजाइन के मामले में ये ओरिजनल होमपॉड से काफी अलग है, क्योंकि इसमें डिस्प्ले के साथ प्लास्टिक टॉप था।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
डिजाइन के मामले में ये ओरिजनल होमपॉड से काफी अलग है, क्योंकि नए होमपॉड मिनी में टच कंट्रोल्स था लेकिन ओरिजनल में डिस्प्ले के साथ प्लास्टिक टॉप था।

Tuesday, October 13, 2020

15 दिसंबर से बंद हो रहा है Yahoo ग्रुप; यूजर्स कर लें डाटा ट्रांसफर October 13, 2020 at 01:03AM

पिछले कई सालों से कम यूज होने के कारण Yahoo ने अब याहू ग्रुप्स को 15 दिसंबर से अपने बंद करने का निर्णय लिया है। 2017 में याहू को खरीदने वाले वेरीजोन ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। याहू वेब पर अपने समय का सबसे बड़ा मैसेज बोर्ड सिस्टम रहा है, जो अब अपना सफर इस साल के अंत में खत्म करने जा रहा है।

कंपनी ने क्या कहा?

कंपनी ने अपने मैसेज में लिखा कि याहू ग्रुप्स ने पिछले कई वर्षों में उपयोग में लगातार गिरावट देखी है। इसी अवधि में हमने यह भी देखा कि ग्राहक प्रीमियम और भरोसेमंद सामग्री चाहते हैं, हालांकि ऐसे निर्णय करना कभी भी आसान नहीं होता है लेकिन, हमें कभी-कभी उन उत्पादों के बारे में कठिन निर्णय ले लेने चाहिए जो कि लंबे समय मार्केटिंग स्ट्रेटेजिक के लिए ठीक हैं। अब हम व्यवसाय के अन्य क्षेत्रों पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे।

अब ईमेल भेज सकते हैं या नहीं ?

कंपनी ने कहा कि आपके द्वारा भेजे गए और प्राप्त किए गए ईमेल आपके ईमेल में रहेंगे, लेकिन 15 दिसंबर से ग्रुप मेंबर्स को मेल न भेजना और प्राप्त करना संभव नहीं होगा। अमेरिकी वायरलेस कम्यूनिकेशन सर्विस प्रोवाइडर वेरीजोन ने 2017 में याहू के इंटरनेट कारोबार को 4.8 बिलियन डॉलर में खरीदा था। याहू ग्रुप्स सर्विस 2001 में शुरू की गई थी और यह रेडिट, गूगल ग्रुप्स और फेसबुक ग्रुप्स के खिलाफ मजबूती से नहीं टिक सकी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Yahoo Groups to shut down from December 15
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...