Thursday, October 1, 2020

पावर ही नहीं डायमेंशन और फीचर्स के मामले में क्लासिक 350 से कहीं आगे हैं नई होंडा हाईनेस सीबी 350, देखें आपके लिए दोनों में से कौन बेहतर October 01, 2020 at 01:06AM

लंबे इंतजार के बाद फाइनली होंडा मोटरसाइकिल ने 30 सितंबर को भारत में अपनी पहली क्रूजर मोटरसाइकिल हाईनेस (H’ness) CB 350 लॉन्च की। इसी के साथ कंपनी ने 300-350 सीसी कैटेगरी में एंट्री भी की। भारत में इसका सीधा मुकाबला रॉयल एनफील्ड 350 से देखने को मिलेगा, वैसे को क्लासिक 350 सीसी किसी पहचान की मोहताज नहीं, भारत में काफी भी पॉपुलर है लेकिन होंडा की नई क्रूजर अपनी बेहतरीन इक्विपमेंट लिस्ट और फर्स्ट-इन-सेगमेंट फीचर्स से भविष्य में एनफील्ड की मुश्किलें बढ़ा सकती है। पढ़िए इसका डिटेल कम्पेरिजन और खुद तय कीजिए आपके लिए कौन सी बेहतर है...

1. डायमेंशन में कौन आगे?

  • डायमेंशन की बात करें तो, हाल ही में लॉन्च हुई नई होंडा हाईनेस सीबी 350 की लंबाई 2163 मिमी, चौड़ाई 800 मिमी, ऊंचाई 1107 मिमी, व्हीलबेस 1441 मिमी और ग्राउंड क्लीयरेंस 166 मिमी है। इसके विपरीत रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की लंबाई 2180 मिमी, चौड़ाई 790 मिमी, ऊंचाई 1090 मिमी, व्हीलबेस 1390 मिमी और ग्राउंड क्लीयरेंस 135 मिमी है।
  • इसका मतलब है कि हाईनेस 10 मिमी चौड़ी, 17 मिमी लंबी है और क्लासिक 350 की तुलना में इसमें 51 मिमी लंबा व्हीलबेस है। सिर्फ लंबाई-चौड़ाई नहीं क्लासिक 350 की तुलना में हाईनेस में 31 मिमी एडिशनल ग्राउंड क्लीयरेंस है।
मोटरसाइकिल होंडा हाईनेस सीबी 350 क्लासिक 350
लंबाई 2163 मिमी 2180 मिमी
चौड़ाई 800 मिमी 790 मिमी
ऊंचाई 1107 मिमी 1090 मिमी
व्हीलबेस 1441 मिमी 1390 मिमी
ग्राउंड क्लीयरेंस 166 मिमी 135 मिमी

2. कौन ज्यादा पावरफुल?

  • हाईनेस सीबी 350 में एक नया 348.36 सीसी सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड लॉन्ग-स्ट्रोक इंजन है जो 5500 आरपीएम पर 20 एचपी का पावर और 3000 आरपीएम पर 30 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि यह अपनी क्लास की सबसे ज्यादा टॉर्क पैदा करने वाली मोटरसाइकिल है। इसके इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
  • क्लासिक 350 में 346 सीसी का सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन है, जो 19 एचपी का पावर और 28 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसे भी 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। यह वही इंजन है जो रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 में भी मिलता है।
मोटरसाइकिल होंडा हाइनेस सीबी 350 क्लासिक 350
इंजन 348.36 सीसी, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड 346 सीसी, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड
पावर 20HP 19HP
टॉर्क 30Nm 28Nm
ट्रांसमिशन 5-स्पीड 5-स्पीड

3. कौनसे प्लेटफार्म पर बेस्ड हैं बाइक्स?

  • हाईनेस सीबी 350 को एक स्प्लिट हाफ डुप्लेक्स फ्रेम पर बनाया गया है, जिसे फ्रंट में एक टेलिस्कोपिक फोर्क सस्पेंशन के साथ जोड़ा गया है, साथ ही रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर भी दिया गया है। रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 में एक सिंगल डाउनस्क्रीन फ्रेम मिलता है, और सस्पेंशन सेटअप में आगे की तरफ एक टेलिस्कोपिक फोर्क दिया गया है, साथ ही पीछे की तरफ ट्विन प्रीलोड एडजस्टेबल गैस-चार्ज शॉक एब्जॉर्बर मिलता है।
  • दोनों ही बाइक्स में डुअल-चैनल एबीएस के साथ डुअल डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, हालांकि, रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 का अधिक किफायती सिंगल-डिस्क वैरिएंट भी उपलब्ध है।

4. इक्विपमेंट लिस्ट किसकी बेहतर?

  • हाईनेस सीबी 350 में एक एलईडी हेडलैम्प, अलॉय व्हील्स और सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ छोटा डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है, जो दो ट्रिप मीटर, एक ओडोमीटर, फ्यूल गेज, एक घड़ी और एक गियर पोजिशन इंडिकेटर की तरह प्रदर्शित होता है। इसके अलावा, यदि आप टॉप DLX प्रो वैरिएंट के लिए जाते हैं, तो आपको सेगमेंट-फर्स्ट ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलती है जो टेलीफोनी, नेविगेशन के साथ-साथ म्यूजिक कंट्रोल को भी सक्षम बनाती है।
  • रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 में केवल एक बेसिक एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और साथ ही हैलोजन हेडलैंप मिलता है। हालाकि, क्लासिक 350 का स्टेल्थ ब्लैक वैरिएंट भी पेश करती है जिसमें ब्लैक अलॉय व्हील्स और ट्यूबलेस टायर्स मिलते हैं।

5. किसकी कितनी कीमत?

  • होंडा हाईनेस सीबी 350 को दो वैरिएंट, DLX और DLX प्रो में बेची जाएगी, हालाकि अभी इन दोनों वैरिएंट की सही कीमतों का ऐलान करना बाकी है। फिलहाल, कंपनी ने यह बताया है कि इनकी कीमत 1.90 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के आसपास है।
  • दूसरी तरफ, रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की शुरुआती कीमत 1.61 लाख रुपए है, जो टॉप-एंड डुअल-चैनल एबीएस वैरिएंट (दोनों कीमतें, एक्स-शोरूम दिल्ली) के लिए 1.86 लाख रुपए तक जाती है।

6. कौन बेहतर?

  • नई होंडा हाईनेस सीबी 350 निश्चित रूप से एक आकर्षक मोटरसाइकिल है जो अपनी प्रीमियम इक्विपमेंट लिस्ट के साथ ही अधिक टॉर्क जनरेट करने वाले इंजन से लैस है। इसके अलावा इसमें अतिरिक्त ग्राउंड क्लीयरेंस है, यानी खराब रास्तों पर भी इसमें बेहतर राइड एक्सपीरियंस मिलेगा।
  • दूसरी ओर, रॉयल एनफील्ड राइडिंग कम्युनिटी बहुत सारे खरीदारों को आकर्षित करती है और क्लासिक 350 ने पहले ही काफी पॉपुलर है। इसलिए, इसे किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हाईनेस सीबी 350 में 348.36 सीसी इंजन है, जो 20 एचपी का पावर और 30 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। होंडा का दावा है कि यह अपनी क्लास की सबसे ज्यादा टॉर्क पैदा करने वाली मोटरसाइकिल है।

मारुति के लिए फिर आई गुड न्यूज, बीते महीने हर दिन औसतन 5348 कार बेची; टोयोटा और एमजी के सेल्स में आई इतनी गिरावट October 01, 2020 at 12:01AM

कोविड-19 के बीच ऑटो सेल्स की रफ्तार अब तेजी से बढ़ रही है। नेशनल लॉकडाउन के बाद अब हर महीने ऑटो सेल्स के आंकड़े बेहतर हो रहे हैं। हालांकि, कुछ कंपनियों के सेल्स अभी भी डाउन है। बीते महीने यानी सितंबर में मारुति सुजुकी के सेल्स आंकड़ों में 30 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखन को मिली। हालांकि, टोयोटा और एमजी जैसी कंपनियों की सेल्स इस दौरान डाउन रही। कोविड-19 पीरियड के दौरान साल में पहली बार अगस्त 2020 में पैसेंजर व्हीकल सेल्स (PV) में बढ़ोतरी हुई थी। आइए सभी कंपनियों के सितंबर के सेल्स आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

मारुति सुजुकी: 1,60,442 यूनिट, 30.8% ग्रोथ
मारुति सुजुकी ने साल-दर-साल के आधार पर सितंबर में 30.8% की ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी सितंबर महीने में 1,60,442 यूनिट सेल की। बीते साल इसी महीने में उसने 1,22,640 यूनिट बेची थी। यानी कंपनी ने 37,802 यूनिट ज्यादा बेची। इस आकंड़ों को यूं भी समझा जा सकता है कि मारुति ने सितंबर में हर दिन औसतन 5348 यूनिट बेची।

  • पिछले महीने घरेलू बिक्री 32.2 प्रतिशत बढ़कर 1,52,608 यूनिट हो गई, जबकि सितंबर 2019 में 1,15,452 यूनिट थी। ऑल्टो और एस-प्रेसो जैसी मिनी कारों की बिक्री पिछले साल के इसी महीने में 20,085 यूनिट की तुलना 35.7 प्रतिशत बढ़कर 27,246 यूनिट रही।
  • कॉम्पैक्ट कार सेगमेंट की बिक्री, जिसमें स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निस, बलेनो और डिजायर जैसे मॉडल शामिल हैं, पिछले साल सितंबर में 57,179 कारों की तुलना में 47.3 प्रतिशत बढ़कर 84,213 यूनिट हो गई।
  • मिड-साइज सेडान सियाज की बिक्री पिछले साल सितंबर में 1,715 यूनिट की तुलना में 10.6 प्रतिशत घटकर 1,534 यूनिट हो गई। विटारा ब्रेजा, एस-क्रॉस और अर्टिगा सहित यूटिलिटी वाहनों की बिक्री 10.1 प्रतिशत बढ़कर 23,699 यूनिट हो गई, जो पिछले साल सितंबर में 21,526 थी।
  • कंपनी ने कहा कि सितंबर में निर्यात 9 प्रतिशत बढ़कर 7,834 यूनिट हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 7,188 यूनिट था। दूसरी तिमाही में 3,93,130 यूनिट की कुल बिक्री के साथ कंपनी ने पिछले वर्ष की इसी अवधि में 16.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।

एमजी मोटर: 2,537 यूनिट, 2.72% गिरावट
एमजी मोटर ने साल-दर-साल के आधार पर सितंबर में 2.72% की गिरावट दर्ज की है। कंपनी सितंबर महीने में 2,537 यूनिट सेल की। बीते साल इसी महीने में उसने 2,608 यूनिट बेची थी। यानी कंपनी ने 71 यूनिट कम बेची।

एमजी मोटर इंडिया के डायरेक्टर सेल्स राकेश सिडाना ने एक बयान में कहा, "जहां एमजी हेक्टर और जेडएस ईवी के लिए बुकिंग लगातार बढ़ रही है, वहीं सितंबर में श्राद्ध के कारण रिटेल सेलिंग बुरी तरह प्रभावित हुई है।" उन्होंने कहा कि आगामी त्योहारी सीजन में हमें बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

टोयोटा: 8,116 यूनिट, 20.45% गिरावट
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने साल-दर-साल के आधार पर सितंबर में 20.45% की गिरावट दर्ज की है। कंपनी सितंबर महीने में 8,116 यूनिट सेल की। बीते साल इसी महीने में उसने 10,203 यूनिट बेची थी। यानी कंपनी ने 2,087 यूनिट कम बेची। हालांकि, अगस्त की तुलना में इसका होलसेल 46 फीसदी तक बढ़ गया। अगस्त में कंपनी ने 5,555 यूनिट्स बेची थीं।

कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स एंड सर्विस) नवीन सोनी ने कहा, "हम पिछले कुछ महीनों की तुलना में मांग में वृद्धि और हमारे डीलरों में बहुत अधिक विश्वास देख रहे हैं, जिससे पिछले कुछ महीनों की तुलना में 14 से 18 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। सितंबर अब तक का हमारा सबसे अच्छा महीना रहा है।"

बजाज ऑटो: 4,41,306 यूनिट, 10% ग्रोथ
बजाज ऑटो ने साल-दर-साल के आधार पर सितंबर में 10% की ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी सितंबर महीने में 4,41,306 यूनिट सेल की। बीते साल इसी महीने में उसने 4,02,035 यूनिट बेची थी। यानी कंपनी ने 39,271 यूनिट ज्यादा बेची।

पिछले महीने घरेलू बिक्री 6 प्रतिशत बढ़कर 2,28,731 यूनिट हो गई, जबकि सितंबर 2019 में 2,15,501 यूनिट थी। कंपनी ने कहा कि सितंबर में निर्यात 14 प्रतिशत बढ़कर 2,12,575 यूनिट हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 1,86,534 यूनिट था।

अगस्त में 20% की बढ़ोतरी रही


ऑटो कंपनियों ने अगस्त 2020 में 2,34,376 यूनिट्स की बिक्री की, पिछले साल इसी अवधि में 1,95,800 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यानी इसमें 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। अगस्त से पैसेंजर व्हीकल की डिमांड में तेजी देखने को मिली है। इससे इस बात का भी पता चल रहा है कि महामारी का प्रभाव बाजार से कम हो रहा है।

नोट: ऑटो कंपनियों द्वारा सेल्स डेटा रिलीज होने के बाद इस खबर को अपडेट किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Maruti Suzuki Hyundai Mahindra MG Motor Toyota Bajaj Auto Car Sales Latest Figures Update; Important Report To Know Before Buying A Car

4 अक्टूबर को इंफिनिक्स का नया स्मार्टफोन तो 8 को लॉन्च होगी ऑनर की स्मार्टवॉच, 12 अक्टूबर को लॉन्च सकते हैं वीवो के तीन नए फोन, जानिए इनके स्पेसिफिकेशन और फीचर्स September 30, 2020 at 10:23PM

फेस्टिव सीजन नजदीक है और इस मौके का पूरा फायदा उठाने के लिए टेक कंपनियां ने भी तैयारी कर ली है। अक्टूबर की शुरुआत में टेक कंपनियां अपने नए प्रोडक्ट बाजार में लॉन्च करने के लिए तैयार हैं। ओप्पो-वीवो अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च करेंगी, तो ऑनर नई स्मार्टवॉच ला रही है। चलिए एक-एक कर बात करते हैं इन प्रोडक्ट्स के बारे में...

1. इंफिनिक्स हॉट 10 (Infinix Hot 10)
लॉन्चिंग डेट: 4 अक्टूबर

  • इंफिनिक्स अपने नए स्मार्टफोन हॉट 10 को 4 अक्टूबर को भारत में ऑफिशियली लॉन्च करेगी। हाल ही में इसी डिवाइस को पाकिस्तान में 20999 रुपए कीमत के साथ लॉन्च किया गया। उम्मीद है कि कंपनी इस डिवाइस को भारत में काफी किफायती कीमत में लॉन्च करेगी। भारत में चार कलर वैरिएंट में उपलब्ध हो सकता है। ये ओब्सीडियन ब्लैक, एम्बर रेड, मूनलाइट जेड और ओशियन वेव कलर ऑप्शन में मिल सकता है।
  • फोन में मीडियाटेक हीलियो G70 चिपसेट दिया गया है। इसमें 6.78-इंच एचडी प्लस टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले मिलेगा, जो पंच-होल डिजाइन के साथ आता है, यह कटआउट डिस्प्ले के बाईं ओर रखा गया है। इसमें क्वाड-कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर शामिल है। इसे 2-मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर और AI लेंस के साथ जोड़ा गया है।
  • सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी जोड़ा है। सेल्फी के लिए फोन में 8-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें 5200mAh की बैटरी मिलेगी, जो 10W चार्जिंग सपोर्ट करेगी। फोन XOS 7.0 OS पर बेस्ड एंड्रॉयड 10 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल-बैंड वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.0, 3.5 मिमी हेडफोन जैक, एक माइक्रो यूएसबी पोर्ट और डीटीएस ऑडियो शामिल हैं। माइक्रोएसडी कार्ड से इसके स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

2. ऑनर वॉच जीएस प्रो (Honor Watch GS Pro)
लॉन्चिंग डेट: 8 अक्टूबर

  • ऑनर वॉच जीएस प्रो 8 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगी। सोशल मीडिया पर कंपनी ने लॉन्चिंग डेट का ऐलान करते हुए बताया कि भारत में इसे फ्लिपकार्ट के जरिए बेचा जाएगा। इसे विषम परिस्थितियों में इस्तेमाल करने के लिए डिजाइन किया गया है, इसमें MIL-STD 810G रेटेड बिल्ड मिलेगी, यानी ये थर्मल, शॉक और वॉटर रेजिस्टेंट होगी। यूरोप में इसकी कीमत लगभग 21 हजार रुपए के लगभग है। भारत में इसकी कीमत कितनी होगी यह लॉन्चिंग के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, स्मार्टवॉच के साथ कंपनी 5 हजार रुपए से कम कीमत और 24 घंटे बैटरी लाइफ वाले ट्रू वायरलेस इयरबड्स भी लॉन्च करेगी।
  • रिपोर्ट के मुताबिक, वॉच जीएस प्रो में 454x454 पिक्सल के रेजोल्यूशन का 1.39-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। वॉच HiSilicon Kirin A1 प्रोसेसर से लैस होगी और इसमें GPS सपोर्ट के साथ-साथ डुअल सैटेलाइट पोजिशनिंग सिस्टम भी मिलेगा। इसमें 4GB ऑनबोर्ड स्टोरेज है, जिससे यूजर्स ऑफलाइन प्लेबैक के लिए म्यूजिक स्टोर कर सकते हैं। ऑनर वॉच जीएस प्रो 25 दिनों तक की बैटरी लाइफ दे सकती है।
  • स्मार्टवॉच में 100 वर्कआउट मोड सपोर्ट मिलेगा, जिसमें 15 प्रोफेशनल और 85 कस्टमाइज्ड हैं। यह मल्टी-स्कीइंग मोड भी प्री-लोडेड मिलेगा। यह सूर्योदय और सूर्यास्त, चंद्रमा और ज्वार के चरणों और खराब मौसम अलर्ट जैसी बाहरी जानकारी भी देगी। ऑनर वॉच जीएस प्रो एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस के साथ कम्पैटिबल है, लेकिन इसकी कुछ फीचर्स एंड्रॉयड तक सीमित हैं।
  • वॉच जीएस प्रो में 24x7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ​​ऑल-नाइट स्लीप ट्रैकिंग और ब्लड-ऑक्सीजन लेवल मापने के लिए SpO2 मॉनिटर जैसे हेल्थ-ट्रैकिंग फीचर्स से लैस होगी। स्मार्टवॉच का इस्तेमाल इनबिल्ट स्पीकर और माइक्रोफोन का उपयोग कर कॉल अटेंड करने या मैसेज भेजने और प्राप्त करने के लिए किया जा सकेगा।

3. वीवो वी20 सीरीज (Vivo V20 series)
लॉन्चिंग डेट: 12 अक्टूबर (संभावित)

  • वीवो वी20 सीरीज स्मार्टफोन्स को कंपनी ने भारत में लॉन्च करने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। कंपनी के सोशल मीडिया पर एक छोटे वीडियो टीजर पोस्ट किया है, जो यह हिंट करता है कि फोन जल्द ही देश में लॉन्च होने वाला है। फ्लिपकार्ट ऐप पर भी इसका प्रोमोशनल पेज जारी कर दिया गया है, जिससे समझा जा सकता है कि इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट पर की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीरीज 12 अक्टूबर को लॉन्च होगी और इसमें कुल तीन मॉडल वीवो वी20, वी20 एसई, और वी20 प्रो शामिल हैं। वीवो वी20 एसई और वी20 प्रो को मलेशिया और थाईलैंड में लॉन्च किया जा चुका है। वीडियो टीजर में फोन के अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन मिलने के संकेत मिलते हैं हालांकि, इससे ज्यादा और कुछ नहीं बताया गया है। कंपनी ने फिलहाल आधिकारिक तौर पर लॉन्चिंग डेट के बारे में ऐलान नहीं किया है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ऑनर वॉच जीएस प्रो स्मार्टवॉच विषम परिस्थितियों में भी इस्तेमाल की जा सकेगी। इसमें MIL-STD 810G रेटेड बिल्ड मिलेगी, यानी ये थर्मल, शॉक और वॉटर रेजिस्टेंट होगी।

न्यू क्रोमकास्ट गूगल टीवी के साथ लॉन्च, पहली बार डिवाइस रिमोट के साथ आएगी; नया नेस्ट स्मार्ट स्पीकर भी आया September 30, 2020 at 10:21PM

गूगल ने अपनी नेक्स्ट जनरेशन क्रोमकास्ट लॉन्च कर दी है, जो गूगल टीवी के साथ आएगी। इसमें कई चेंजेस और इम्प्रूवमेंट किए गए हैं। अब ये डिवाइस रिमोट के साथ आएगी। ये अमेजन फायर टीवी और रोकू से अलग है, क्योंकि ये टीवी को एंड्रॉयड टीवी वाला इंटरफेस देता है। कंपनी ने नेस्ट स्मार्ट स्पीकर भी लॉन्च कर दिया।

क्रोमकास्ट गूगल टीवी की कीमत
गूगल टीवी के साथ आने वाली क्रोमकास्ट डिवाइस की अमेरिका में कीमत $49.99 (करीब 3,700 रुपए) है। लॉन्चिंग के साथ इस डिवाइस की सेलिंग भी शुरू हो गई है। कंपनी ने कहा कि दूसरे देशों में इसकी बिक्री साल के आखिर तक की जा सकती है। ये डिवाइस टच और वॉइस कंट्रोल रिमोट के साथ आती है। हालांकि, गूगल ने इसकी भारत में उपलब्धता और कीमत के बारे में जानकारी नहीं दी है। इसे स्काई, स्नो और सनराइज कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे।

क्रोमकास्ट गूगल टीवी के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

  • ये क्रोमकास्ट डिवाइस नए गूगल टीवी प्लेटफॉर्म पर रन करेगी। ये एंड्रॉइड टीवी प्लेटफॉर्म के लिए नया ब्रांडिंग है। इसमें USB टाइप-सी पावर एडॉप्टर दिया है। वहीं, रिमोट में दो ट्रिपल A बैटरी लगती है। ये डिवाइस 4K HRD रेजोल्यूशन, डॉल्बी एटम, डॉल्बी डिजिटल प्लस, डॉल्बी विजन, HDR10+ को सपोर्ट करती है। इसमें डुअल बैंड वाई-फाई 802.11ac कनेक्टिविटी के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी मिलेगी। इस डिवाइस का वजन 55 ग्राम और रिमोट का वजन 63 ग्राम है।
  • गूगल टीवी क्रोमकास्ट डिवाइस के रिमोट में यूट्यूब और नेटफ्लिक्स के शॉर्टकट बटन दिए हैं। इसके साथ म्यूट, होम, बैक, गूगल असिस्टेंट और 4-वे डी-पेड नेविगेशन बटन दिए हैं। इसमें CEC फीचर दिया है, यानी रिमोट से वॉल्यूम कंट्रोल क पाएंगे। आपको वॉइस सर्चिंग के लिए गूगल अस्सिटेंट बटन को दबाकर रखना होगा। इससे नेटफ्लिक्स के अलावा अमेजन प्राइम वीडियो, स्पॉटिफाई, डिज्नी प्लस, हुलु, एचबीओ मैक्स के साथ दूसरे ओटीटी प्लेटफॉर्म को एक्सेस कर पाएंगे।

नेस्ट स्मार्ट स्पीकर

गूगल ने अपनी नया नेस्ट स्मार्ट स्मार्ट स्पीकर भी लॉन्च किया है। इसकी कीमत 99.99 डॉलर (करीब 7,400 रुपए) है। इसे चॉक, चारकोल, सेज, सेंड और स्काई कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। इसे 19mm का ट्वीटर, 3 फार-फिल्ड माइक्रोफोन, 2-स्टेज माइक म्यूट स्विच और क्वाड-कोर ARM Cortex-A53 प्रोसेसर दिया है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ वर्जन 5.0 और वाई-फाई की सुविधा दी गई है। इसके अलावा इस स्पीकर को टच-कंट्रोल और बिल्ट-इन क्रोमकास्ट का सपोर्ट मिला है। कंपनी का दावा है कि यह स्पीकर गूगल होम की तुलना में 75 प्रतिशत लाउडर है और 50 प्रतिशत स्ट्रोंगर बास प्रोड्यूस करता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ये अमेजन फायर टीवी और रोकू से अलग है, क्योंकि ये टीवी को एंड्रॉयड टीवी वाला इंटरफेस देता है
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...