Thursday, October 1, 2020

कॉल होल्ड पर है तो आप नहीं बल्कि गूगल असिस्टेंट करेगा इंतजार, लाइन पर एग्जीक्यूटिव के आते ही तुरंत करेगा अलर्ट September 30, 2020 at 09:23PM

कई बार कॉल सेंटर या टोल-फ्री नंबर पर फोन लगाने पर कॉल होल्ड पर रख दिया जाता है, ऐसे में एग्जीक्यूटिव के दोबारा कॉल पर आने तक इंतजार करना पड़ता है, जिससे समय तो खराब होता ही है दूसरे काम भी प्रभावित होते हैं। लेकिन अगली बार जब कोई आपका कॉल होल्ड पर रखे दें तो निश्चिंत होकर आराम करें या दूसरे काम करें क्योंकि अब गूगल असिस्टेंट होल्ड के दौरान म्यूजिक और बार-बार दोहराए जाने वाला मैसेज सुनेगा और जैसे ही एग्जीक्यूटिव की आवाज सुनेगा, तुरंत आपको अलर्ट कर देगा। गूगल ने फोन ऐप में 'होल्ड फॉर मी' नाम से एक नया फीचर जोड़ा है।

गूगल ने बुधवार रात हुए इवेंट में इस फीचर की जानकारी दी

  • यूएस में बुधवार को हुए इवेंट में कंपनी ने बताया कि जब आप टोल-फ्री नंबर पर कॉल करते हैं और कॉल होल्ड पर रख दिया जाता है तो, गूगल असिस्टेंट आपके लिए लाइन पर प्रतीक्षा कर सकता है। आप बेफ्रिक होकर दूसरे कामों में ध्यान लगा सकते हैं, और जैसे ही असिस्टेंट लाइन पर किसी व्यक्ति की आवाज सुनेगा तुरंत फोन स्क्रीन पर साउंड, वाइब्रेशन के जरिए अलर्ट करेगा।
  • 'होल्ड फॉर मी' फीचर गूगल की डुप्लेक्स तकनीक पर काम करता है। यह तकनीक असिस्टेंट को होल्ड के दौरान चल रहे रिकॉर्डेड म्यूजिक-मैसेज और प्रतिनिधि की आवाज के बीच अंतर समझने में सक्षम बनाता है।
  • जैसे ही लाइन पर प्रतिनिधि की आवाज सुनाई देती है, गूगल असिस्टेंट यूजर को अलर्ट करता है कि कोई व्यक्ति बात करने के लिए तैयार है और आपके कॉल पर लौटने तक के लिए प्रतिनिधि को इंतजार करने के लिए भी कहता है।
  • कंपनी ने बताया कि इस फीचर को डिजाइन करने के लिए और कॉल के दोनों तरफ के लोगों के लिए इसे उपयोगी के लिए हमने डेल और यूनाइटेड सहित कई कंपनियों से फीडबैक लिए, साथ ही कस्टमर सपोर्ट एग्जीक्यूटिव का भी स्टडी की। जब गूगल असिस्टेंट होल्ड पर कॉल सुन रहा होता है, तो गूगल की प्राकृतिक भाषा की समझ यूजर को अलर्ट करती है।
  • अन्य चीजों पर यूजर अपना ध्यान केंद्रित कर सकें इसके लिए कॉल को म्यूट (mute) कर दिया जाता है, लेकिन किसी भी समय, आप यह जानने के लिए स्क्रीन पर रियल टाइम कैप्शन चेक कर सकते हैं कि कॉल पर क्या हो रहा है"।
  • 'होल्ड फॉर मी' टूल एक ऑप्शनल फीचर है जिसे सेटिंग्स में जाकर इनेबल किया जा सकता है और टोल-फ्री नंबर पर हर कॉल के दौरान इसे एक्टिवेट करने का विकल्प भी चुन सकते हैं।
  • यह निर्धारित करने के लिए कि कोई प्रतिनिधि लाइन पर है, ऑडियो पूरी तरह से डिवाइस पर प्रोसेस्ड होता है और उसे वाई-फाई या डेटा कनेक्शन की आवश्यकता नहीं होती है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गूगल असिस्टेंट कॉल होल्ड के दौरान म्यूजिक और बार-बार दोहराए जाने वाला मैसेज सुनेगा और जैसे ही एग्जीक्यूटिव की आवाज सुनेगा, तुरंत आपको अलर्ट कर देगा।

इस स्मार्ट प्लग का इस्तेमाल तुरंत बंद करें, इससे घर में आग लगने का खतरा; कंपनी ने अपने स्टोर से इसे हटाया September 30, 2020 at 08:06PM

अगर आपके पास भी हिक्टकोन (Hictkon) कंपनी का स्मार्ट प्लग है, तब उसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर दीजिए। कंज्यूमर वॉचडॉग ने एक जांच में बताया कि इस प्लग में आग लगने का खतरा है। अमेजन ने भी इस प्लग को अपने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। ये प्लग डुअल यूएसबी पोर्ट के साथ आता है।

इस स्मार्ट प्लग का लाइव कनेक्शन एनर्जी मॉनिटरिंग चिप के काफी करीब है। जिसकी वजह से दो इलेक्ट्रोड के बीच इलेक्ट्रिकल डिस्चार्ज होने का खतरा बन जाता है। इससे पुराने वायर वाले घरों में आग लगने का खतरा बन जाता है।

नकली सेफ्टी मार्क का इस्तेमाल हो रहा
प्लग की जुड़े जांचकर्ता ने कहा कि इस प्रोडक्ट का सीई मार्क सामान्य रूप से कठोर यूरोपीय सुरक्षा मानकों के साथ जुड़े थे, जो मिस लीडिंग था। कुछ चीनी कंपनियां 'चीन निर्यात' को नामित करने के लिए एक समान सीई मार्क का उपयोग करती हैं। दूसरे लोग नकली सेफ्टी मार्क लगा देते हैं, क्योंकि इसे चेक करने के लिए कोई डेटाबेस नहीं है। क्लेवर कम्प्लायंस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मैक्स स्ट्रालिन ने कहा, "जब तक कंपनियां ऐसा नहीं करतीं, तब तक वे दूर नहीं हो जाते।" इसी तरह की मामला 2015 में भी सामने आया था।

चीन में तैयार हो रहे ऐसे प्रोडक्ट
अमेजन ने कहा कि खरीद के बारे में चिंतित ग्राहकों को ग्राहक सेवा टीम से संपर्क करना चाहिए। हम प्रोडक्ट सेफ्टी कन्सर्न के लिए हमारे स्टोर में बेचे जाने वाले उत्पादों की निगरानी करते हैं। प्रोडक्ट को स्टोर से हटाने से पहले सेलर, मैन्युफैक्चर और सरकारी एजेंसी से बात की जाती है।

कम्प्यूटिंग एडिटर केट बेवन ने कहा, "अननॉन ब्रांड्स के बहुत सारे खतरनाक प्रोडक्ट को ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर बेचा जा रहा है। कई मामलों में ऐसे प्रोडक्ट चीन की इलेक्ट्रॉनिक्स राजधानी शेनजेन से तैयार होते हैं, जिनकी जवाबदेही नहीं होती और ऐसी कंपनी से संपर्क करना लगभग असंभव होता है।

ऑनलाइन कई प्रोडक्ट मौजूद
वॉचडॉग के मुताबिक, हिक्टकोन के मसल मसाज, अल्ट्रावायलेट लैम्प, टचस्क्रीन मॉनिटर और हैलो-इन मास्क जैसे प्रोडक्ट भी है, जो सिर्फ अमेजन पर उपलब्ध हैं। ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर ब्रिटेन के शीर्ष 10,000 विक्रेताओं में से कई चीन में भी आधारित थे। अमेजन मार्केटप्लेस पर 36%, ईबे पर 30% और विश पर 95% प्रोडक्ट मिलते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हिक्टकोन के मसल मसाज, अल्ट्रावायलेट लैम्प, टचस्क्रीन मॉनिटर और हैलो-इन मास्क जैसे प्रोडक्ट भी हैं

गूगल ने पिक्सल 5 और पिक्सल 4a 5G स्मार्टफोन लॉन्च किए, एक्सट्रीम सेवर मोड से बैटरी लाइफ 48 घंटे बढ़ जाएगी; भारत में लॉन्चिंग की घोषणा नहीं हुई September 30, 2020 at 06:30PM

गूगल ने बीती रात 'Launch Night In' इवेंट में अपने नए पिक्सल 5 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। साथ ही, 4a सीरीज का 5G वर्जन भी लॉन्च किया गया है। दोनों स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर और टाइटन एम सिक्योरिटी चिप दी है। पिक्सल 5 और पिक्सल 4a 5G दोनों में एक जैसे डुअल रियर कैमरा के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है। कंपनी ने फोन में एक्सट्रीम बैटरी सेवर मोड दिया है जिससे बैटरी की लाइफ 48 घंटे तक बढ़ा सकते हैं। दोनों स्मार्टफोन एल्युमिनियम बॉडी और IP68 रेटिंग के साथ आते हैं।

गूगल पिक्सल 5 और पिक्सल 4a 5G की कीमत

स्मार्टफोन कीमत
पिक्सल 5 $699 (करीब 51,400 रुपए)
पिक्सल 4a 5G $499 (करीब 37,000 रुपए)

दोनों स्मार्टफोन को सबसे पहले 5G मार्केट जैसे ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, आयरलैंड, जापानी, ताइवान, यूके और यूएस में मिलेगा। पिक्सल 4a 5G को सबसे पहले जापान में 15 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। उसके बाद दूसरे देशों में इसे नवंबर तक लॉन्च किया जाएगा। इन फोन पर 100GB का क्लाउड स्टोरेज दिया जाएगा। हालांकि, इन स्मार्टफोन की भारत में लॉन्च करने को लेकर कंपनी ने कोई प्लानिंग नहीं की है।

गूगल पिक्सल 5 स्पेसिफिकेशन

  • ये स्मार्टफोन डुअल सिम (नैनो+ईसिम) को सपोर्ट करता है। ये एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करेगा। फोन में 6-इंच फुल HD+ OLED डिस्प्ले दिया है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,340 पिक्सल है। स्क्रीन को प्रोटेक्शन देने के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 लगाया गया है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर के साथ 8GB LPDDR4 रैम दी है।
  • फोटो और वीडियो के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप किया गया है। जिसमें प्राइमरी 12.2 मेगापिक्सल सेंसर और 16-मेगापिक्सल सेकंडरी सेंसर अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया है। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल लेंस दिया है। दोनों कैमरा से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
  • फोन में 128GB का ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया है। इसमें माइक्रो SD कार्ड का स्लॉट नहीं मिलेगा। हालांकि, गूगल 100GB का क्लाउड स्टोरेज दे रही है। इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0, GPS/ A-GPS, NFC, USB Type-C पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन दिए हैं। फोन में बैक साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। इसमें स्टीरियो स्पीकर और तीन माइक्रोफोन दिए हैं।
  • फोन में 4,080mAh की बैटरी दी है, जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का वजन 151 ग्राम है। वहीं इसका डायमेंशन 144.7x70.4x8.0mm है।

गूगल पिक्सल 4a 5G स्पेसिफिकेशन

  • ये स्मार्टफोन डुअल सिम (नैनो+ईसिम) को सपोर्ट करता है। ये एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करेगा। फोन में 6.2-इंच फुल HD+ OLED डिस्प्ले दिया है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,340 पिक्सल है। स्क्रीन को प्रोटेक्शन देने के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 लगाया गया है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर के साथ 6GB LPDDR4 रैम दी है।
  • फोटो और वीडियो के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप किया गया है। जिसमें प्राइमरी 12.2 मेगापिक्सल सेंसर और 16-मेगापिक्सल सेकंडरी सेंसर अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया है। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल लेंस दिया है। दोनों कैमरा से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
  • फोन में 128GB का ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया है। इसमें माइक्रो SD कार्ड का स्लॉट नहीं मिलेगा। हालांकि, गूगल 100GB का क्लाउड स्टोरेज दे रही है। इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0, GPS/ A-GPS, NFC, USB Type-C पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन दिए हैं। फोन में बैक साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। इसमें स्टीरियो स्पीकर और तीन माइक्रोफोन दिए हैं।
  • फोन में 3,885mAh की बैटरी दी है, जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का वजन 168 ग्राम है। वहीं इसका डायमेंशन 153.9x74.0x8.2mm है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दोनों स्मार्टफोन एल्युमिनियम बॉडी और IP68 वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आते हैं

लंबे सफर पर जा रहे हैं तो कार में जरूर रखें पोर्टेबल जंप स्टार्टर, इमरजेंसी न सिर्फ कार स्टार्ट करेगा बल्कि जरूरी गैजेट भी चार्ज करता रहेगा September 30, 2020 at 04:30PM

कार की बैटरी डिस्चार्ज हो जाए या कार रास्ते में चलते-चलते अचानक बंद हो जाए, तो हम परेशान हो जाते हैं, धक्का लगाते हैं और स्टार्ट करने के लिए कई तरह के जतन करते हैं। तमाम कोशिशें करने के बाद भी जब कार स्टार्ट नहीं होती तो हम मैकेनिक को बुलाते हैं। मैकेनिक, जंपर केबल की मदद से या तो बैटरी या किसी दूसरी कार से कनेक्शन देकर कार स्टार्ट कर देता है और इसके लिए 400 से 500 रुपए तक ले लेता है।
यही परेशानी रात के समय किसी सुनसान जगह या हाईवे पर आ जाए तो समझो मुसीबत डबल हो गई है। क्योंकि वहां मदद करने वाला शायद ही कोई मिले।

अगर आप अक्सर फैमिली के साथ या अकेले लंबा सफर करते रहते हैं, और इस तरह की मुसीबत में नहीं पड़ना चाहते तो आपको कार में पोर्टेबल जंप स्टार्टर पावर बैंक जरूर रख लेना चाहिए ताकि इमरजेंसी में दूसरा पर निर्भर न रहना पड़े। अब आप सोच रहें होंगे ये क्या चीज है। तो चलिए बात करते हैं क्या है जंप स्टार्टर, कैसे काम करता है साथ ही जानते हैं इसके फायदे और कीमत...

क्या है पोर्टेबल पावर बैंक जंप स्टार्टर?

  • यह गैजेट हूबहू पावरबैंक सा दिखता है और काम भी वैसा ही करता है। जैसा की नाम से समझ आ रहा है यह इमरजेंसी में कार को स्टार्ट करने का काम करता है। अगर यह छोटा सा गैजेट आपके पास है तो न किसी मैकेनिक की जरूरत पड़ेगी न ही किसी दूसरी बैटरी की, पोर्टेबल जंप स्टार्टर अकेला ही आपकी बंद पड़ी कार को स्टार्ट करने का काम कर सकता है।
  • बाजार में 69800mAh तक की कैपेसिटी वाले पावरबैंक जंप स्टार्टर मौजूद हैं। आम पावर बैंक की तुलना में यह काफी पावरफुल होता है। यह मल्टी फंक्शनैलिटी के साथ आता है, यानी इससे कई सारे काम भी किए जा सकते हैं।
  • बाजार में अलग-अलग कैपेसिटी और ब्रांड के जंप स्टार्टर मौजूद हैं। इसकी किट में जंपर केबल के अलावा कई तरह की चार्जिंग केबल, सॉकेट और एक्सेसरीज मिलती है। कई जंप स्टार्टर की किट में एयर कम्प्रेसर भी मिल जाता है।

कैसे काम करता है यह पोर्टेबल जंप स्टार्टर?

कार को जंप स्टार्ट कराने के लिए इसमें डेडिकेटेड जंपर केबल मिलती है, जिसमें दो क्लिप लगी होती हैं, ये रेड और ब्लैक कलर के क्लिप ठीक वैसे ही होती हैं जैसे जंपर केबल में मिलती है। केबल का प्लग जंप स्टार्टर में दिए गए डेडिकेटेड पोर्ट में लगाना होता है। केबल के प्लग बैटरी के टर्मिनल्स से कनेक्ट कर पावर ऑन करना होता है। कनेक्शन करने के बाद जैसे ही आप गाड़ी का इग्निशन ऑन करेंगे या सेल्फ स्टार्ट करेंगे, गाड़ी आराम से स्टार्ट हो जाएगी।

इसके क्या-क्या फायदे हैं?
1.
कार या बाइक की बैटरी डिस्चार्ज हो गई है, तो जंप स्टार्टर पावर बैंक से आप अपनी गाड़ी दोबारा स्टार्ट कर सकते हैं।
2. यह इतने पावरफुल होता है कि इससे लैपटॉप भी चार्ज किया जा सकता है। लैपटॉप चार्ज करने के लिए सॉकेट इसकी किट में ही मिलते हैं।
3. इसमें कई सारे यूएसबी पोर्ट भी मिलते हैं, इसकी मदद से फोन, टैबलेट, डिजिटल कैमरा, गेमिंग सिस्टम, पोर्टेबल जीपीएस डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं।
4. इससे 12V इलेक्ट्रिक डिवाइस जैसे वैक्यूम क्लीनर, एयर कम्प्रेसर को भी ऑपरेट किया जा सकता है। इसके लिए किट में ही अलग से केबल मिलती है।
5. इसमें टॉर्च और SOS इमरजेंसी लाइट्स मिलती हैं, अंधेरे में या मुसीबत में फंसे होने पर इसे मदद मांगने या अलर्ट करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
6. कई जंप स्टार्टर में इमरजेंसी में कार के कांच तोड़ने के लिए मेटल ग्लास ब्रेकर और सीट बेल्ट काटने के लिए कटर भी लगा मिल जाता है। (ये मॉडल पर निर्भर करता है।)
7. कई मॉडल्स के साथ किट में ही एयर कम्प्रेसर भी मिल जाता है, यानी इससे टायर्स में हवा भी भरी जा सकती है। (ये मॉडल पर निर्भर करता है।)
8. इसे किसी भी तरह की कार (पेट्रोल/डीजल/सीएनजी) और बाइक के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

कितनी है इसकी कीमत?
ई-कॉमर्स साइट पर इसकी काफी बड़ी रेंज उपलब्ध है। कैपेसिटी और ब्रांड के हिसाब से इनकी कीमत अलग-अलग है। अमेजन पर सबसे सस्ता जंप स्टार्टर 3999 रुपए का है जबकि फ्लिपकार्ट पर इसकी शुरुआती कीमत 3800 रुपए है।

ये भी पढ़ सकते हैं...

1. फोन होल्डर का झंझट खत्म! ऑनलाइन लर्निंग-वर्कआउट-कुकिंग को आसान बनाएगा यह प्रोडक्ट; फोन को किसी भी सतह पर चिपका देगा, साइज इतना छोटा कि पॉकेट में लेकर घूम सकते है

2. धूप में खड़ी-खड़ी गर्म हो जाती है कार, तो बड़े काम आएगा 200 रु. से भी कम का ये प्रोडक्ट; केबिन गर्म नहीं होने देगा, इंटीरियर भी सेफ रहेगा

3. परेशान कर रही है पेट्रोल की बढ़ती कीमतें, तो आपके लिए हैं ये 9 सीएनजी कारें; 33.54 किमी. तक का माइलेज मिलेगा, 1 किमी. चलाने का खर्च डेढ़ रुपए भी नहीं



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इसकी किट में जंपर केबल के अलावा कई तरह की चार्जिंग केबल, सॉकेट और एक्सेसरीज मिलती है। कई जंप स्टार्टर की किट में एयर कम्प्रेसर भी मिल जाता है।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...