Tuesday, September 22, 2020

डुअल-टोन कलर वेरिएंट में लॉन्च हुई MG हेक्टर, स्‍टैंडर्ड मॉडल से 20 हजार रुपए ज्‍यादा कीमत; जानिए स्टैंडर्ड वेरिएंट से कितनी अलग September 21, 2020 at 08:18PM

एमजी (MG) इंडिया ने अपनी एसयूवी हेक्टर को डुअल-टोन कलर वेरिएंट में लॉन्च कर दिया है। ये अपने नॉर्मल वेरिएंट की तुलना में ज्यादा अट्रेक्टिव नजर आ रही है। हालांकि, कंपनी ने अपनी इसके सभी वैरिएंट की कीमत के बारे में जानकारी नहीं दी है। ग्राहक इस वेरिएंट की बुकिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये नॉर्मल वेरिएंट से कितना अलग है और इसकी कीमत कितनी है?

हेक्टर डुअल-टोन में नए चेंजेस

  • इस वेरिएंट में कंट्रास्ट कलर्ड रूफ और विंग्स मिरर पर डुअल-टोन कलर दिया गया है। रूफ को ब्लैक और बॉडी को कैंडी व्हाइट रखा गया है। वहीं, बॉडी के कुछ पार्ट्स को भी ब्लैक कलर दिया है। इसके अलावा दूसरा ऑप्शन ग्लेज रेज कलर का है।
  • रेगुलर मॉडल की तुलना में इसमें स्टाइलिश डायमंड कट अलॉय व्हील दिए हैं। वहीं, इसके एक्सटीरियर में क्रोम का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, केबिन के अंदर किसी तरह का बदलाव नहीं किया है।
  • हेक्टर इंडिया में बिकने वाली प्रीमियम एसयूवी में शामिल है। इसमें 10.4-इंच टचस्क्रीन के साथ एमजी आई-स्मार्ट कनेक्ट कार टेक, LED हेडलाइट्स, ऑटो हेडलैम्प और वाइपर्स, पावर्ड फ्रंट सीट, 360-डिग्री कैमरा, पेनोरोमिक सनरूफ, एबीएस, ईबीडी, 6 एयरबैग्स, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट और ब्रेक असिस्ट जैसे कई फीचर्स दिए हैं।

नए वेरिएंट के इंजन ऑप्शन
इस वेरिएंट को तीन इंजन वैरिएंट और गियरबॉक्स कॉम्बिनेशन में लॉन्च किया गया है। इसे 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 6-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक, 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल हाइब्रिड इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 2.0-लीटर डीजल इंजन 6-स्पीड मैनुअल इंजन में खरीद पाएंगे।

डुअल-टोन की कीमत
हेक्‍टर के स्‍टैंडर्ड शार्प मॉडल के मुकाबले डुअल-टोन वाली हेक्‍टर की कीमत 20 हजार रुपए ज्‍यादा है। डुअल-टोन मॉडल की शुरुआती कीमत 16.84 लाख रुपए है, जो हाइब्रिड पेट्रोल इंजन और मैनुअल गियरबॉक्‍स के साथ आता है। पेट्रोल इंजन-DCT गियरबॉक्‍स वेरिएंट की कीमत 17.76 लाख रुपए, जबकि डीलज इंजन वाले डुअल-टोन मॉडल की कीमत 18.09 लाख रुपए है।

MG डुअल-टोन का मुकाबला
मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में एमजी हेक्टर काफी पॉपुलर है। भारतीय ऑटो मार्केट में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टॉस, निसान किक्स और टाटा हैरियर से होगा। ये सभी मिड-साइज एसयूवी डुअल-टोन कलर में उपलब्ध है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इस वेरिएंट को तीन इंजन वैरिएंट और गियरबॉक्स कॉम्बिनेशन में लॉन्च किया गया है

40 हजार रुपए सस्ती हुई टाटा की प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज, देखें वैरिएंट वाइस नई प्राइस लिस्ट; 2021 में आ सकता है इसका इलेक्ट्रिक वर्जन September 21, 2020 at 08:06PM

टाटा मोटर्स ने घरेलू बाजार में प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज की कीमतों में कटौती की है। बाजार में मौजूद मारुति सुजुकी बलेनो, हुंडई एलीट आई 20, होंडा जैज और फॉक्सवैगन पोलो को चुनौती देने वाली अल्ट्रोज को भारत में इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। फेस्टिव सीजन में ग्राहकों को लुभाने के लिए टाटा ने अल्ट्रोज के डीजल मॉडल की कीमतें 40 हजार घटा दी है।

कटौती के बाद क्या है नई कीमत

  • अल्ट्रोज ​​डीजल के एंट्री-लेवल XE वैरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है, इसे पहले की तरह ही 6.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) कीमत में बेचा जा रहा है। हालांकि, XM, XT, XZ और XZ (O) सभी ट्रिम्स की कीमतों में 40 हजार रुपए की कटौती की गई है।
  • XM वैरिएंट अब 7.90 लाख रुपए की जगह 7.50 लाख रुपए में मिलेगा। जबकि, टॉप XZ (O) ट्रिम कटौती के बाद 9.35 लाख रुपए की बजाए 8.95 लाख रुपए में मिलेगा। गौर करने वाली बात यह है कि कंपनी ने अगस्त में ही बेस XE ट्रिम को छोड़कर अल्ट्रोज रेंज की कीमतों में 16 हजार रुपए तक की बढ़ोतरी की थी। नीचे टेबल में देखें नई प्राइस लिस्ट...
वैरिएंट पुरानी कीमत नई कीमत अंतर
1. XE 6.99 लाख रु. 6.99 लाख रु. कोई बदलाव नहीं
2. XM 7.90 लाख रु. 7.50 लाख रु. -40 हजार
3. XT 8.59 लाख रु. 8.19 लाख रु. -40 हजार
4. XZ 9.19 लाख रु. 8.79 लाख रु. -40 हजार
5. XZ (O) 9.35 लाख रु. 8.95 लाख रु. -40 हजार

पेट्रोल-डीजल दोनों इंजन में उपलब्ध है अल्ट्रोज

  • अल्ट्रोज में 1.2-लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल और 1.5-लीटर रेवोट्रक डीजल इंजन ऑप्शन मिलते हैं और इसे पांच-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।
  • 1.2-लीटर तीन-सिलेंडर गैसोलीन यूनिट टियागो में भी मिलता है, जो 6000 आरपीएम पर 85 बीएचपी का मैक्सिमम पावर आउटपुट और 3300 आरपीएम पर 113 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है।
  • जबकि, 4-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन 4000 आरपीएम पर 89 बीएचपी का पावर और 1250 और 3000 आरपीएम के बीच 200 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह घरेलू स्तर पर वर्तमान में बिक्री पर उपलब्ध बहुत कम डीजल हैचबैक में से एक है।

क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग हासिल करने वाली सबसे सस्ती कार
ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में पांच स्टार हासिल करने वाली अल्ट्रोज भारत की सबसे अफोर्डेबल पैसेंजर व्हीकल है। यह ALFA (एजाइल लाइट फ्लेक्सिबल एडवांस्ड) आर्किटेक्चर द्वारा बेस्ड किया गया पहला मॉडल है और यह 2021 की शुरुआत में HBX बेस्ड माइक्रो एसयूवी जैसे अधिक कॉम्पैक्ट वाहनों के लिए रास्ता देगा।

अगले साल आ सकता है इसका इलेक्ट्रिक वर्जन
इसके अलावा, अल्ट्रोज का एक ऑल-इलेक्ट्रिक वैरिएंट की भी अगले साल तक आने की उम्मीद है। टाटा अल्ट्रोज के लिए एक अधिक शक्तिशाली टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल वैरिएंट पर भी काम कर रही है, जिसे आने वाले महीनों में डीसीटी ट्रांसमिशन के साथ पेश किया जा सकता है।

ये भी पढ़ सकते हैं...

1. किआ सोनेट और हुंडई वेन्यू की मुश्किलें बढ़ेंगी! क्योंकि अगले 12 महीने में लॉन्च होंगी ये पांच नई सब-कॉम्पैक्ट-एसयूवी, कीमत 10 लाख से कम

2. फॉक्सवैगन वेंटो से लेकर मारुति सियाज तक, इस महीने इन 7 सेडान पर मिल रहा है 1.95 लाख रु. तक का डिस्काउंट, सबसे सस्ता मॉडल 5.39 लाख का

3. नया टू-व्हीलर खरीदने जा रहे हैं तो पहले पढ़ें, पिछले महीने किन 10 बाइक और स्कूटर को ग्राहकों ने सबसे ज्यादा पसंद किया



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कंपनी अल्ट्रोज के लिए एक अधिक शक्तिशाली टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल वैरिएंट पर भी काम कर रही है, जिसे आने वाले महीनों में DCT ट्रांसमिशन के साथ पेश किया जा सकता है।

वॉट्सऐप पर भेजे पुराने मैसेज या फोटो दिखा कर रहा है कोई परेशान, तो टेंशन ना लें; इन आसान तरीके से सालों पुराने मैसेज भी सभी के लिए डिलीट कर सकेंगे September 21, 2020 at 04:30PM

लगभग सभी वॉट्सऐप यूजर्स को पता है कि अगर कोई मैसेज गलती से वॉट्सऐप चैट या फिर ग्रुप चैट पर चला जाए, तो उसे 'DELETE FOR EVERYONE' ऑप्शन से सभी के लिए डिलीट किया जा सकता है। यह बड़े काम का फीचर है लेकिन निगेटिव साइड यह है इस फीचर को मैसेज भेजने के सिर्फ एक घंटे के भीतर ही इस्तेमाल किया जा सकता है। एक घंटे के बाद 'DELETE FOR EVERYONE' ऑप्शन इनएक्टिव हो जाता है। उसके बाद पास सिर्फ 'DELETE FOR ME' का ऑप्शन ही दिखाई देगा। इससे आप मैसेज डिलीट तो कर पाएंगे लेकिन सिर्फ खुद की चैट विंडो से, अन्य यूजर के चैट विंडो पर मैसेज मौजूद रहेगा।
अगर आपने भी गलती है से किसी को ऐसा ही कोई मैसेज या फोटो भेज दिया हो, जो नहीं भेजना चाहिए था और आपको डर है कि भविष्य में इसे लेकर कोई आपके लिए कोई बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती है, तो बिल्कुल भी टेंशन न लें। यहां हम आपके लिए वॉट्सऐप की ऐसी ट्रिक लेकर आए हैं, जिससे आप सालों पुराना मैसेज या फोटो भी चैट से सभी के लिए डिलीट कर पाएंगे और इसके लिए कोई अन्य ऐप इंस्टॉल करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। तो चलिए शुरू करते हैं....

मान लीजिए कि 16 सितंबर 2020 को 2:11pm पर भेजा कोई मैसेज आप सभी के लिए डिलीट करना चाहते हैं, यानी आज (21 सितंबर) से 4 दिन पुराना मैसेज, जब इसे डिलीट करने के लिए लॉन्ग प्रेस करेंगे तो दो ऑप्शन दिखाई देंगे। पहला Cancle, दूसरा DELETE FOR ME। यानी आप सिर्फ अपनी चैट विंडो से मैसेज डिलीट कर पाएंगे।

तो, सभी के लिए मैसेज डिलीट करने के लिए क्या करना होगा...

1. सबसे पहले इंटरनेट ऑफ कर दें।
2. उसके बाद सेटिंग्स पर जाएं और App पर क्लिक करें।
3. App पर जाने के बाद Whatsapp पर क्लिक करें।
4. Whatsapp पर जाने के बाद, Force Stop पर क्लिक करें।

5. अब वापस उस मैसेज या फोटो (जिसे डिलीट करना हो) पर जाएं और उसका दिन और तारीख नोट कर लें, क्योंकि आगे इसे से काम होने वाला है।
6. दोबारा सेटिंग्स पर जाकर Date and time ऑप्शन पर जाएं, यहां पर दिखाई दे रहे Use Netowrk Provided Time Zone, Time Zone या Automatic Date and time ऑप्शन को ऑफ कर दीजिए।

(नोट-फोन के हिसाब से यह ऑप्शन अलग अलग हो सकते हैं।)
7. अब यहां पर आपको Date दोबारा सेट करना है, तो वो Date डालें जिस दिन मैसेज भेजा गया था। (उदाहरण के तौर पर 16 सितंबर का मैसेज डिलीट करना है, तो Date 16 सितंबर 2020 डालना होगा।

8. इसी तरह Time सेट करें। (उदाहरण के तौर पर 2:11pm बजे का मैसेज डिलीट करना है, तो उससे 5-10 मिनट आगे का टाइम सेट करें।)

9. अब दोबारा वॉट्सऐप पर जाएं। आप देखेंगे कि 16 सितंबर की जगह अब Today दिखाई देगा।

10. अब इसे आप डिलीट करने के लिए लॉन्ग प्रेस करेंगे तो आपको 'DELETE FOR ME' के साथ 'DELETE FOR EVERYONE' का ऑप्शन भी दिखाई देगा। अब इसे सभी के लिए डिलीट किया जा सकेगा।

इस तरह से आप सालों पुराना मैसेज भी डिलीट कर सकते हैं। बस ध्यान यह रखना है कि जिस दिन और का मैसेज या फोटो डिलीट करना है, उसे नोट कर लें और ऊपर बताए स्टेप्स को फॉलो करें।

11. डिलीट करने के बाद इंटरनेट ऑन करने के बाद दोबारा Date and time पर जाकर वर्तमान दिन और समय सेट करना न भूले।

नोट- यह ट्रिक वॉट्सऐप के लेटेस्ट वर्जन में ही काम करेगी, इसलिए वॉट्सऐप अपडेट जरूर कर लें।

ये भी पढ़ सकते हैं

1. बिना इंटरनेट फाइल शेयर करना हो या फोन का स्टोरेज मैनेज करना हो, गूगल का यह ऐप आसान कर देगा सारे काम

2. आपका फोन भी हैंग हो रहा है! तो फॉलो करें ये 7 काम की टिप्स, मेमोरी भी फ्री हो जाएगी और फोन पहले से तेज चलेगा

3. फोन की हीटिंग प्रॉब्लम को खत्म करने वाली डिवाइस, 30 सेकंड में 5 गुना कम कर देगी टेम्परेचर; जानिए कैसे करता है काम?



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Delete Older WhatsApp Messages For Photos For Everyone From WhatsApp Chats, Follow These Easy And Useful Tips

नए से पुराना स्मार्टफोन कर रहे एक्सचेंज, तब उसका डेटा इस तरह करें डिलीट; फोन बेच चुके हैं तब भी काम करेगी ट्रिक September 21, 2020 at 03:30PM

आप इस फेस्टिव सीजन नए स्मार्टफोन की डील के दौरान अपना पुराना फोन एक्सचेंज कर रहे हैं, तब उसे फॉर्मेट करने का ध्यान जरूर रखें। यदि आप बिना फोन फॉर्मेट किए उसे एक्सचेंज कर चुके हैं, या फिर आपने किसी को बेच दिया है, तब भी उसका डाटा डिलीट करना जरूरी है। यदि फोन आपके पास नहीं है तब भी आप उसका डेटा डिलीट कर सकते हैं। ये टिप्स उस वक्त काम भी काम आती है जब हमारा फोन गुम या चोरी हो जाता है।

फोन का डेटा ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन भी डिलीट किया जा सकता है। हम आपको इन दोनों प्रोसेस के बारे में बता रहे हैं। सबसे पहले बात करते हैं ऑफलाइन प्रोसेस की।

1. ऑफलाइन डेटा डिलीट प्रोसेस


इस प्रोसेस के दौरान फोन आपके पास होता है, ऐसे में उसका बैकअप लेना सबसे जरूरी है। यदि आपके फोन में फोटो, वीडियो, सॉन्ग या कोई दूसरा डेटा है, तब सबसे पहले उसे किसी दूसरी जगह पर सेव कर लें। साथ ही, फोन के कॉन्टैक्ट को गूगल से सिंक कर लें। या फिर किसी कॉन्टैक्ट ऐप की मदद से उसकी फाइल बनाकर सेव कर लें। जब आपका डेटा सेव हो जाए तब फोन का डेटा डिलीट कर सकते हैं। इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें...

  • सबसे पहले फोन की सेटिंग को ओपन करें।
  • यहां सिक्योरिटी के अंदर बैकअप एंड रीसेट के ऑप्शन पर जाएं।
  • आपके फोन में बैकअप एंड रीसेट का ऑप्शन की लोकेशन दूसरी जगह भी हो सकती है।
  • अब यहां पर आपको इरेज ऑल डेटा या फैक्ट्री रीसेट को चुनना है।
  • जैसे ही इस ऑप्शन को सिलेक्ट करते हैं ये आपसे फोन का पासवर्ड पूछेगा।
  • पासवर्ड डालने के बाद डेटा डिलीट करने की प्रोसेस शुरू हो जाएगी। इसमें थोड़ा टाइम लगेगा।
  • फोन ऑन होने के बाद एक बार फिर इस प्रोसेस को रिपीट करें।

2. ऑनलाइन डेटा डिलीट प्रोसेस


इस प्रोसेस से स्मार्टफोन का डेटा ऑनलाइन भी डिलीट किया जा सकता है। यानी फोन आपसे दूर है तब भी आप फोन का डेटा डिलीट कर पाएंगे। ये ट्रिक उस वक्त बेहद काम आता है जब फोन चोरी हो जाता है। ऑनलाइन डेटा डिलीट करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें...

  • किसी दूसरे फोन या पीसी पर इंटरनेट ब्राउजर खोलें।
  • अब उसमें https://www.google.com/android/find एड्रेस को टाइप करें।
  • यहां आपको अपनी उस जीमेल आईडी से लॉगइन करना होगा, जो स्मार्टफोन में भी है।
  • अब आपके सामने प्ले साउंड, सिक्योर डिवाइस और इरेज डिवाइस के तीन ऑप्शन आएंगे।
  • फोन का डेटा डिलीट करने के लिए आपको ERASE DEVICE पर जाना होगा।
  • यहां एक बार फिर ERASE DEVICE पर क्लिक करना होगा, फिर आपको जीमेल का पासवर्ड डालना होगा।
  • इस ट्रिक से आपके फोन का डेटा तभी डिलीट होगा जब उसमें इंटरनेट ऑन रहेगा।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
How to delete android smartphone all data with online google account and offline
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...