Monday, September 21, 2020

पेटीएम का आरोप, भारत के डिजिटल इकोसिस्टम पर हावी होना चाहती है विदेशी कंपनी 'गूगल' September 20, 2020 at 10:00PM

डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम (Paytm) ने गूगल पर बड़ा आरोप लगाया है। रविवार को कंपनी ने अपने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि गूगल(Google) भारत की डिजिटल इकोसिस्टम पर हावी होना चाहती है। कंपनी ने बताया कि भारत में लीगल होने के बावजूद भी गूगल ने उसे कैशबैक का ऑफर हटाने के लिए मजबूर किया। जबकि गूगल की पेमेंट सर्विस फीचर 'गूगल पे' खुद ही इस तरह की ऑफर्स देती है।

पेटीएम का आरोप

पेटीएम ने कहा कि यह पहली बार हुआ है, जब गूगल ने यूपीआई (UPI) कैशबैक और स्क्रैच कार्ड कैंपेन से संबंधित नोटिफिकेशन भेजा था और हमें इस मामले पर अपना पक्ष रखने का भी मौका नहीं दिया गया, जबकि गूगल भी भारत मे इसी प्रकार के ऑफर्स कैंपेन को चला रही है।

पेटीएम ने बताया कि भारत में दोनों (कैशबैक व स्क्रैच कार्ड) ही ऑफर्स लीगल हैं और सरकार के सभी नियमों व कानूनों का पालन करते हुए कैशबैक की सुविधा दी जा रही है। पेटीएम ने कहा कि गूगल के पास एंड्रॉयड है, जो एक ऑपरेटिंग सिस्टम है। इस पर भारत में 95 फीसदी से अधिक स्मार्टफोन चलते हैं। गूगल ऐप प्ले स्टोर की पॉलिसी भी भेदभाव वाली हैं, जो अप्रत्यक्ष रूप से डिजिटल मार्केट में गूगल को हावी होने के लिए बनाई गई हैं।

गूगल की सफाई

दूसरी ओर गूगल ने पेटीएम को बैन किए जाने के मामले पर कहा था कि प्ले स्टोर फैंटेसी क्रिकेट, ऑनलाइन कसीनो और दूसरे गैंबलिंग ऐप को भारत में इजाजत नहीं देता है। अगर कोई ऐसा करता है तो यह पॉलिसी का वॉयलेशन है और पेटीएम पर भी इसी के तहत कार्रवाई की गई थी।

इस पर कंपनी की प्रोडक्ट, एंड्रॉयड सिक्योरिटी और प्राइवेसी की वाइस प्रेसीडेंट सुजैन फ्रे ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा था कि जब कोई ऐप पॉलिसीज का उल्लंघन करती हैं तो हम डेवलपर को इसकी जानकारी देते हैं। जब तक डेवलपर पॉलिसी के अनुसार बदलाव करता है, तब तक ऐप को प्ले स्टोर से हटा दिया जाता है। दूसरी ओर कंपनी ने रविवार को अपने ब्लॉग पोस्ट में स्पष्ट किया कि पेटीएम के कैशबैक और स्टीकर्स ऑफर्स पॉलिसी के खिलाफ नहीं है, लेकिन गैंबलिंग प्लेटफॉर्म द्वारा इसे तोड़ा गया है।

क्या है विवाद ?

यूएई में 19 सितंबर से आईपीएल शुरु हो चुका है। इस दौरान तमाम कंपनियां कैशबैक और अन्य आकर्षक ऑफर्स के जरिए ग्राहकों को एंटरटेन कर रही हैं। ऐसे पेटीएम ने भी 11 सितंबर को यूपीआई कैशबैक कैंपेन लॉन्च किया था, लेकिन 18 सितंबर को गूगल ने कंपनी को बिना किसी सुचना के अपने ऐप गूगल प्ले स्टोर हटा कुछ घंटों के लिए हटा दिया था। हालांकि क्रिकेट सेजुड़े एक फीचर से कैशबैक की सुविधा को हटाने के बाद पेटीएम एप दोबारा गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध हो गया था।

पेटीएम ऑफर्स

बता दें कि पेटीएम देश के बड़े स्टार्टअप्स में से एक है। गूगल के पेमेंट प्लेटफॉर्म गूगल-पे (Google Pay) से भी पेटीएम का सीधा मुकाबला है। 31 मार्च को खत्म हुए वित्त वर्ष 2019-20 में पेटीएम का रेवेन्यू बढ़कर 3 हजार 629 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। पेटीएम फर्स्ट गेम्स की वेबसाइट पर मौजूद एफएक्यू (F&Q) पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, पेटीएम फर्स्ट गेम्स पर प्लेयर्स स्पेशल टूर्नामेंट में 5 करोड़ रुपए तक का पेटीएम कैश जीत सकते हैं।

पेटीएम फर्स्ट गेम्स की वेबसाइट के मुताबिक, पेटीएम फर्स्ट गेम्स पर प्लेयर्स स्पेशल टूर्नामेंट में 5 करोड़ रुपए तक का पेटीएम कैश जीत सकते हैं।

इसके अलावा प्लेयर्स के लिए अन्य कैश प्राइज भी हैं। इस प्लेटफॉर्म पर रमी, फैंटेसी, लूडो और अन्य प्रकार के मल्टी प्लेयर गेम खेले जा सकते हैं। वेबसाइट के मुताबिक, प्लेयर एक्सक्लूसिव टूर्नामेंट में रोजाना एक लाख रुपए तक की राशि जीत सकते हैं।

गूगल ने केवल पेटीएम पेमेंट ऐप को प्ले स्टोर से हटाया है। पेटीएम के अन्य ऐप अभी भी प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं। इसमें पेटीएम मॉल, पेटीएम फॉर बिजनेस, पेटीएम मनी, पेटीएम इनस्टोर ऑर्डर्स, पेटीएम इनसाइडर और पेटीएम स्टोर मैनेजर शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पेटीएम ने बताया कि भारत में लीगल होने के बावजूद भी 'गूगल' ने उसे कैशबैक का ऑफर हटाने के लिए मजबूर किया।

फॉक्सवैगन वेंटो से लेकर मारुति सियाज तक, इस महीने इन 7 सेडान पर मिल रहा है 1.95 लाख रु. तक का डिस्काउंट, सबसे सस्ता मॉडल 5.39 लाख का September 20, 2020 at 09:16PM

भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग फिलहाल रिकवरी की राह पर है। बाजार पिछले साल से ही मंदी के दौर से गुजर रहा था, और इस साल, चीजें पूरी नए स्तर पर पहुंच गईं। जब लॉकडाउन पहली बार लागू हुआ, तो कार निर्माता किसी भी वाहन को बेचने में असमर्थ थे, जिसके परिणामस्वरूप अप्रैल 2020 के दौरान शून्य बिक्री हुई।
तब से, कार निर्माता खोई हुई जमीन को दोबारा प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। बिक्री को बढ़ावा देने के लिए, निर्माता अपने वाहनों पर बहुत सारे डील्स और डिस्काउंट दे रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि भारतीय बाजार में सेडान पर फिलहाल सब-4-मीटर एसयूवी की तुलना में अधिक डिस्काउंट और बेहतर ऑफर दिए जा रहे हैं। हालांकि, गुजरते वक्त के साथ छोटी एसयूवी की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है।
फिर भी, बहुत सारे लोग हैं जो सेडान खरीदना पसंद करते हैं, जिसकी मुख्य वजह शायद इनका एयरोडायनेमिक आकार और स्पोर्टी डिजाइन भी हो सकता है। इसके अलावा बेहतर प्रदर्शन, फ्यूल एफिशिएंसी और अफोर्डेबलिटी भी अन्य कारण हैं। अगर आप भी इस महीने सेडान खरीदना का प्लान कर रहे हैं, तो हमने साल ऐसी सेडान की लिस्ट तैयार की है, जिन पर इस महीने सबसे ज्यादा डिस्काउंट दिया जा रहा है। देखें लिस्ट...

1. फॉक्सवैगन वेंटो (Volkswagen Vento)
शुरुआती कीमत: 8,93,500 रुपए (एक्स-शोरूम, भारत)
कुल डिस्काउंट: 1.95 लाख रुपए तक

फॉक्सवैगन वेंटो के टॉप-एंड 'हाईलाइन प्लस' ट्रिम पर 1.10 लाख रुपए जबकि मिड-स्पेक 'कंफर्ट-लाइन प्लस' ट्रिम पर 1.60 लाख रुपए का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। कैश डिस्काउंट के अलावा सेडान पर 10 हजार कर का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और कुछ चुनिंदा ट्रिम्स पर 25 हजार का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। हालांकि, ये ऑफर सिर्फ मैनुअल वैरिएंट पर उपलब्ध हैं, ऑटोमैटिक पर नहीं।

2. टोयोटा यारिस (Toyota Yaris)
शुरुआती कीमत: 8,86,000 रुपए (दिल्ली, एक्स-शोरूम)
कुल डिस्काउंट: 60 हजार रुपए तक

2018 में लॉन्च होने के बाद से, टोयोटा यारिस की भारत में बिक्री हमेशा धीमी रही है, और यह कभी भी अपने प्रतिद्वंद्वियों की तरह लोकप्रिय नहीं हो पाई। हालांकि यह काफी अच्छी सेडान है, जो बहुत सारे कंफर्ट, फीचर्स से लैस है। यारिस की ओर अधिक खरीदारों को आकर्षित करने के लिए, टोयोटा इस पर 20 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट, 20 हजार तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 20 हजार रुपए का एक्सचेंड बोनस ऑफर कर रही है।

3. टाटा टिगोर (Tata Tigor)
शुरुआती कीमत: 5,39,000 लाख रुपए (दिल्ली, एक्स-शोरूम)
कुल डिस्काउंट: 37 हजार रुपए तक

टिगोर वर्तमान में टाटा लाइनअप में एकमात्र सेडान है, और पेरेग्रीन के लॉन्च तक ऐसा ही रहेगा। साल की शुरुआत में टिगोर में एक मिड-लाइफ फेसलिफ्ट आया था, जिसमें एक्सटीरियर डिजाइन में 'इम्पैक्ट 2.0' फिलॉस्फी देखने को मिली। टाटा टिगोर पर कंपनी 15 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट, 7 हजार रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसके अलावा कंपनी इस पर 15 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है।

4. मारुति सुजुकी डिजायर (Maruti Suzuki Dzire)
शुरुआती कीमत: 5,89,000 लाख रुपए (दिल्ली, एक्स-शोरूम)
कुल डिस्काउंट: 55 हजार रुपए तक

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी ने से एक मारुति सुजुकी भारतीय कार बाजार के अधिकांश हिस्से को नियंत्रित करती है। कंपनी की सबसे सस्ती सेडान डिजायर में इस साल की शुरुआत में मामूली बदलाव किया गया था, और यह पहले से ही 10 हजार रुपए के कैश डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। चुनिंदा डीलरशिप पर अभी भी स्टॉक में प्री-फेसलिफ्ट मॉडल भी शेष हो सकते हैं, जिस पर 25 हजार रुपए तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा फेसलिफ्ट और प्री-फेसलिफ्ट दोनों मॉडल पर 25 हजार का एक्सचेंज बोनस और 5 हजार रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

5. मारुति सुजुकी सियाज (Maruti Suzuki Ciaz)
शुरुआती कीमत: 8,31,974 रुपए (दिल्ली, एक्स-शोरूम)
कुल डिस्काउंट: 35 हजार रुपए तक

मारुति सुजुकी सियाज भारत में सबसे लोकप्रिय सी-सेगमेंट सेडान में से एक है। इसमें अच्छा-खासा स्पेस मिल जाता है, साथ ही ये शक्तिशाली और फ्यूल एफिशिएंट भी है। अधिक ग्राहकों को आकर्षित करने और सियाज की बिक्री बढ़ाने के लिए, कंपनी 10 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा, इस पर 20 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस और 5 हजार रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

6. होंडा अमेज (Honda Amaze)
शुरुआती कीमत: 6,17,000 रुपए (दिल्ली, एक्स-शोरूम)
कुल डिस्काउंट: 27 हजार रुपए तक

भारत में होंडा की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी वर्तमान में अमेज है। पिछले महीने, ब्रांड ने अमेज (2013 में लॉन्च के बाद से कुल मिलाकर) के लिए 4 लाख यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार किया। फिलहाल, होंडा इस पर कोई कैश डिस्काउंट नहीं है, लेकिन ग्राहक चौथे और पांचवें साल के लिए मुफ्त वारंटी का लाभ उठा सकते हैं, जिसकी कुल कीमत 12,000 रुपए है। इसके अलावा इस पर 15 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है।

7. हुंडई ऑरा (Hyundai Aura)
शुरुआती कीमत: 5,79,900 रुपए (दिल्ली, एक्स-शोरूम)
कुल डिस्काउंट: 20 हजार रुपए तक

इस वर्ष की शुरुआत के दौरान, हुंडई ने Xcent (जो अब केबल फ्लीट कार के तौर पर उपलब्ध है) के रिप्लेसमेंट के तौर पर के लिए ऑरा को लॉन्च किया। हुंडई ऑरा, ग्रैंड आई10 निओस पर बेस्ड है, जो आपस में प्लेटफार्म और इंजन शेयर करती हैं। अफसोस की बात है कि, सेडान बिक्री के मामले में कोई खास कमाल नहीं कर पाई, जिसकी मुख्य वजह बाजार में मंदी को माना जा रहा है। आश्चर्य करने वाली बात यह है कि कंपनी ऑरा पर कोई कैश डिस्काउंट नहीं दे रही है। हालांकि, इस पर 15 हजार का एक्सचेंज बोनस है और 5 हजार का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दे रही है।

ये भी पढ़ सकते हैं

1. होंडा 2.50 लाख तो रेनो, मारुति और टाटा दे रही हैं 80 हजार रुपए तक का डिस्काउंट, कई स्मार्टफोन पर भी बेहतरीन डील्स

2. नई कार खरीदना हो या लेना हो लैपटॉप, शॉपिंग पर जाने से पहले पढ़ें गाड़ियों से लेकर गैजेट्स तक क्या है इस हफ्ते की बेस्ट डील

3. SUV खरीदने का है प्लान, तो थोड़ा इंतजार करिए, बाजार में जल्द आ रही हैं भारतीय कंपनियों की ये नई 5 दमदार एसयूवी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
होंडा अमेज पर कोई कैश डिस्काउंट छूट नहीं है, लेकिन ग्राहक चौथे और पांचवें साल के लिए मुफ्त वारंटी का लाभ उठा सकते हैं, जिसकी कुल कीमत 12,000 रुपए है। इसके अलावा इस पर 15 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है।

वॉट्सऐप का मल्टी डिवाइस लॉगइन फीचर फाइनल स्टेज में पहुंचा, इन यूजर्स को सबसे पहले मिलेगा अपडेट; जानिए कैसे करेगा काम? September 20, 2020 at 07:47PM

वॉट्सऐप यूजर्स को जल्द ही एक ऐसा फीचर मिलने वाला है जिसकी मदद से अपने अकाउंट को मल्टीपल डिवाइसेज पर ओपन किया जा सकेगा। नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस फीचर को बीटा वर्जन पर टेस्ट कर रही है और ये फाइनल स्टेज पर है। हालांकि, अभी इस फीचर की फंग्शनल टेस्टिंग बाकी है।

वॉट्सऐप के फीचर्स से जुड़ी जानकारी शेयर करने वाली वेबसाइट WABetaInfo के मुताबिक, इस फीचर के बीटा डिवाइसेज पर जल्द ही यूजर्स के लिए अपडेट किया जा सकता है। इस फीचर के नए स्क्रीनशॉट से ये साफ है कि बीटा वर्जन पर इसकी टेस्टिंग चल रही है। वहीं, इससे मैक ओएस डिवाइस कनेक्ट है।

4 डिवाइस पर अकाउंट होगा ओपन
इस फीचर से यूजर एक बार अपने वॉट्सऐप अकाउंट को मल्टीपल डिवाइस से कनेक्ट करने के बाद स्मार्टफोन के बिना ही उन डिवाइसेज पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर अपने वॉट्सऐप अकाउंट को 4 डिवाइस से एक साथ कनेक्ट कर करके इस्तेमाल कर पाएंगे। अपने वॉट्सऐप अकाउंट को एंड्रॉयड के साथ आईओएस डिवाइस पर एक साथ ओपन कर पाएंगे।

अभी सिंगल डिवाइस पर लॉगइन होता है वॉट्सऐप
अभी वॉट्सऐप को स्मार्टफोन के अलावा सिर्फ एक डिवाइस पर ही ओपन कर पाते हैं। मल्टीपल डिवाइस में वॉट्सऐप को कैसे लॉगइन कर पाएंगे, इस बारे में अभी डिटेल सामने नहीं आई है।

वॉट्सऐप को दूसरे डिवाइस पर लॉगइन करने की प्रोसेस

  • सबसे पहले web.whatsapp.com को उस डिवाइस पर ओपन करें जिस पर वॉट्सऐप का लॉगइन करना है।
  • यहां पर एक QR कोड नजर आएगा। इस कोड को अपने वॉट्सऐप अकाउंट से स्कैन करना होगा।
  • कोड स्कैन करने के लिए वॉट्सऐप की सेटिंग में जाकर whatsapp web पर टैब करना होगा।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अभी वॉट्सऐप को स्मार्टफोन के अलावा सिर्फ एक डिवाइस पर ही ओपन कर पाते हैं

वीवो X50 प्रो के गिंबल कैमरा सिस्टम से कर सकते हैं स्टेबल वीडियो शूट, जानिए क्या सिर्फ कैमरे के लिए इस पर 50 हजार रुपए खर्च करना समझदारी होगी? September 20, 2020 at 05:06PM

कुछ समय पहले चीनी कंपनी वीवो ने फ्लैगशिप फोन वीवो X50 प्रो को लॉन्च किया। फोन को सिंगल वैरिएंट और सिंगल कलर ऑप्शन के साथ उतारा गया है। खासतौर से फोन को ऐसे ग्राहकों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है, जो फोटो या वीडियोग्राफी करने के लिए गिंबल जैसे डिवाइस पर 10 से 15 हजार रुपए अलग से खर्च नहीं करना चाहते और अपने फोन से ही प्रोफेशनल फोटो-वीडियोग्राफी का लुफ्त उठाना चाहते हैं। कंपनी का दावा है कि इसमें न सिर्फ दमदार कैमरा सेटअप मिलता है, जो हाई क्वालिटी फोटो कैप्चर करता है बल्कि इसमें दमदार डिस्प्ले भी है, जिसमें बेहतरीन व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलता है। तो चलिए जानते हैं, फोन में कौन से फीचर्स हैं, जो इसे खास बनाते हैं, बाजार में इसका मुकाबला किससे होगा और क्या यह वैल्यू फोर मनी है। इन सभी बातों को इसके फर्स्ट ओपिनियन से जानते हैं।

कितनी है वीवो X50 प्रो की कीमत?
वीवो ने फोन को एकमात्र अल्फा-ग्रे कलर के साथ बाजार में उतारा है। साथ ही इसमें 8 जीबी रैम और 256 जीबी वाले एकमात्र वैरिएंट में उतारा गया है। ऑफिशियल साइट पर फोन की कीमत 49990 रुपए है। साइट पर कंपनी की तरफ से कई सारे ऑफर्स भी मुहैया कराए जा रहे हैं।

क्या है फोन का बेस्ट पार्ट?
पहला: फोन का सबसे पहला बेस्ट पार्ट इसमें मिलने वाला कैमरा सेटअप।

  • वीवो X50 प्रो में मिलता है 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, इसका खास बात यह है कि इसमें सोनी का IMX598 लेंस यूज किया गया है, जो अपनी दमदार फोटो-वीडियो और डिटेलिंग के लिए जाना जाता है। मेन कैमरे में ही गिंबल मैकेनिज्म स्पोर्ट मिल जाता है। यानी जिस तरह से गिंबल से वीडियो शूट करने पर वे काफी स्टेबल होते हैं, उसी तरह से इस फोन से भी स्टेबल वीडियो बनाए जा सकेंगे। कंपनी का दावा है कि गिंबल कैमरा सिस्टम की बदौलत इसमें 300 प्रतिशत ज्यादा स्टेबिलिटी मिलती है। खास बात यह है कि इस फोन का कैमरा गिंबल मोड ऑन करने मूव करता है।
  • इसके अलावा इसमें 50 एमएम प्रोफेशनल पोर्ट्रेट कैमरा, सुपर वाइड एंगल और मैक्रो कैमरा और पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिल जाता है, जो 5x ऑप्टिकल जूम और 60x हाइपर जूम मिलता है। सेल्फी के लिए इसमें 30 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
  • खास बात यह है कि फोन के कैमरा ऐप में लाइव फोटो, स्लो मोशन, टाइम लैप्स, एस्ट्रो मोड, प्रो-स्पोर्ट मोड, एक्सट्रीम नाइट विजन, मोशन AF ट्रैकिंग समेत कई मोड्स का सपोर्ट मिल जाता है, जो फोटोग्राफी के अनुभव को बेहतर बना देते हैं।

दूसरा: फोन का दूसरा बेस्ट पार्ट है इसका डिस्प्ले।

  • इसमें 6.56 इंच का अल्ट्रा-ओ और 3D कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है। कर्व्ड होने की वजह से यह काफी अच्छा दिखता है। इसमें HDR10+ का सपोर्ट मिल जाता है, यानी एचडीआर कंटेंट आराम से देखा जा सकेगा। डिस्प्ले में 90 हर्ट्ज रिफ्रेश्ड रेट और 180 हर्ट्स सैंपलिंग रेट मिल जाता है।
  • डिस्प्ले में ही पंच-होल कैमरा फिट है, जो सिर्फ 3.96 एमएम पतला है, जो फुल व्यू डिस्प्ले का एक्सपीरियंस देता है। 90 हर्ट्ज रिफ्रेश्ड रेट की बदौलत डिस्प्ले काफी तेजी से रिस्पॉन्स करता है और हैवी गेम्स खेलने पर भी स्मूद एक्सपीरियंस मिलता है।

तीसरा: फोन का तीसरा बेस्ट पार्ट है इसमें मिलने वाला रैम-स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन।

  • फोन में ऑनबोर्ड 256 जीबी का स्टोरेज मिल जाता है। यानी फोटो और वीडियोग्राफी करने क दौरान यूजर को स्टोरेज का टेंशन लेने की जरूरत नहीं पडेगी। हालांकि स्टोरेज का भरना इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप कितना रेजोल्यूशन पर वीडियो शूट कर रहे हैं। फोन में 1080 पिक्सल के साथ 4K वीडियो शूट करनी की सुविधा मिल जाती है।
  • फोन में 8 जीबी रैम मिल जाती है जो मल्टी टास्किंग और गेमिंग में सपोर्ट करती है। फोन में स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर के साथ जोड़ा गया है। कंपनी का दावा है कि इस प्रोसेसर की बदौलत कम एनर्जी की खपत में ही हाई-एंड फ्लैगशिप परफॉर्मेंस मिल जाती है।

बाजार में कौन है इसका क्लोज कॉम्पीटिटर?
बाजार में वीवो X50 प्रो का सीधा मुकाबला 49999 रुपए के एमआई 10 स्मार्टफोन से है। दोनों की कीमतें एक जैसी है और दोनों में ही 5G सपोर्ट मिल जाता है। लेकिन कई स्पेसिफिकेशंस में एमआई 10 काफी आगे नजर आता है। बेसिक स्पेसिफिकेशन से समझिए, कौन कितना दमदार...

वीवो X50 प्रो एमआई 10
डिस्प्ले साइज 6.56 इंच 6.67 इंच
डिस्प्ले टाइप FHD+, 3D curved, OLED FHD+, 3D curved E3 AMOLED
सिम टाइप डुअल सिम डुअल सिम
ओएस फनटच ओएस 10.5 बेस्ड एंड्रॉयड 10 MIUI 11
प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
रैम/ रोम 8GB+256GB 8GB+128GB, 8GB+256GB
रियर कैमरा 48+8+8+13MP 108+8+12+20MP
फ्रंट कैमरा 32MP 20MP
बैटरी 4315mAh विद 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट 4500mAh विद 30W फास्ट एंड 10W रिवर्स चार्जिंग
कीमत 8GB+256GB: 49,990 रु.

8GB+128GB:49,999 रु.

8GB+256GB:54,999 रु.

कलर अल्फा ग्रे कोरल ग्रीन, ट्विलाइट ग्रे

दोनों में क्या है अंतर?

  • स्पेसिफिकेशन कम्पेरिजन में देखा जा सकता है कि शाओमी का एमआई 10 कई मायनों में वीवो X50 प्रो से आगे है। एमआई 10 में जहां क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर है, जो सबसे दमदार चिपसेट में से एक है, वहीं एक जैसी कीमत के बावजूद वीवो X50 प्रो में स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर मिलेगा, यानी कहीं न कहीं प्रोसेसिंग पावर से कॉम्प्रोमाइज करना पड़ेगा।
  • एमआई 10 में मेन कैमरे के तौर पर 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट के साथ आता है, लेकिन वीवो X50 प्रो में मेन कैमरे के तौर पर 48 मेगापिक्सल लेंस दिया है, जिसमें गिंबल सिस्टम का सपोर्ट मिलता है।
  • बैटरी की बात करें तो एक्सपेंसिव होने के बावजूद वीवो X50 प्रो में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4315mAh बैटरी मिलती है, जबकि इतनी ही कीमत के एमआई 10 की 4500mAh बैटरी में न सिर्फ 30W फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिलता है बल्कि इसमें 30W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल जाता है।
  • इसके अलावा वीवो X50 प्रो में सिर्फ 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है जबकि इसके कॉम्पीटिटर एमआई 10 में 8K वीडियो रिकॉर्डिंग तक का सपोर्ट मिल जाता है।

हमारी राय

  • वीवो X50 प्रो और एमआई 10, दोनों ही स्मार्टफोन की कीमत लगभग एक जैसी है। वीवो X50 प्रो में 49,990 रुपए में 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी का स्टोरेज मिलता है जबकि एमआई 10 के 49,999 रुपए वाले मॉडल में 8 जीबी रैम और 128 स्टोरेज मिलता है, 256 जीबी स्टोरेज वैरिएंट के लिए 54999 रुपए खर्च करने होंगे।
  • हालांकि, अगर आपको स्टोरेज से समस्या नहीं है, तो 50 हजार कीमत के प्राइस सेगमेंट में एमआई 10 काफी तगड़ा ऑप्शन दिखाई पड़ता है, लेकिन अगर आपको वीडियो शूट करने के लिए गिंबल मैकेनिज्म वाला कैमरा ही चाहिए, तो आप वीवो X50 प्रो के साथ जा सकते हैं।

ये भी पढ़ सकते हैं

1. 6799 रु. के रेडमी 9A में है 6.53 इंच डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी, जानिए कौन है इसका क्लोज कॉम्पीटिटर और क्या वाकई वैल्यू फोर मनी है यह फोन?

2. पोको M2 में है 6.53 इंच डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5000mAh बैटरी, कंपनी का दावा- 6GB रैम वाला भारत का सबसे किफायती फोन, जानिए क्या इसे खरीदना होगा फायदे का सौदा?

3. मोटो G9 बजट प्राइस टैग के साथ लॉन्च, 48MP का ट्रिपल रियर कैमरा और पावरफुल बैटरी मिलेगी; जानिए कीमत के हिसाब से कितना पावरफुल है फोन?



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वीवो X50 प्रो के डिस्प्ले में ही पंच-होल कैमरा फिट है, जो सिर्फ 3.96 एमएम पतला है, जो फुल व्यू डिस्प्ले का एक्सपीरियंस देता है।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...