Thursday, September 17, 2020

एपल की सबसे सस्ती वॉच हैं सीरीज 3 और न्यू SE, फिर भी दोनों की कीमत में 9 हजार का अंतर; खरीदने से पहले पढ़ें दोनों के बीच क्या है अंतर? September 16, 2020 at 10:00PM

एपल ने 15 सिंतबर को वर्चुअल इवेंट के दौरान अपनी ऑल न्यू एपल वॉच SE को लॉन्च कर दिया। ये कंपनी की सस्ती स्मार्टवॉच में शामिल है। अब तक एपल की सबसे कम कीमत वाली वॉच सीरीज 3 है। वॉच SE, सीरीज 3 की तुलना में महंगी है, लेकिन दूसरी प्रीमियम सीरीज की तुलना में सस्ती है। ऐसे में इन दोनों वॉच की कीमत, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन में क्या अंतर है? आइए जानते हैं...

1. कीमत में कितना अंतर

एपल वॉच सीरीज 3 कंपनी की थर्ड जनरेशन वॉच है। इसकी शुरुआती कीमत 20,900 रुपए से शुरू है। इसके नए वैरिएंट की कीमत के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। खास बात है कि इसके बेस वैरिएंट में GPS का फीचर दिया है। वहीं, कंपनी की लेटेस्ट वॉच SE के GPS वैरिएंट की शुरुआती कीमत 29,900 रुपए है। इसके GPS+सेल्युलर वैरिएंट की कीमत 33,900 से शुरू है। यानी सीरीज 3 और SE के शुरुआती कीमत में 9,000 रुपए का अंतर है।

2. केस साइज का अंतर

सीरीज 3 को कंपनी ने 2 अलग केस साइज में लॉन्च किया है, जिसमें पहला 42mm और दूसरा 38mm है। वहीं, वॉच SE को भी 44mm और 40mm के दो साइज में लॉन्च किया गया है। दोनों के बेस और टॉप वैरिएंट में 2mm का अंतर है। यानी सीरीज 3 के बेस वैरिएंट की तुलना में वॉच SE का डिस्प्ले बड़ा रहेगा।

3. डिस्प्ले साइज में अंतर

सीरीज 3 को 38mm केस साइज डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 272x340 पिक्सल और 42mm केस साइज डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 312x390 पिक्सल है। दूसरी तरफ, वॉच SE के 40mm केस साइज डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 324x394 और 44mm केस साइज डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 368x448 पिक्सल है। दोनों वॉच में रेटिना डिस्प्ले है। कंपनी का कहना है कि सीरीज 3 की तुलना में SE का डिस्प्ले 30 प्रतिशत ज्यादा बड़ा है। दोनों वॉच 50 मीटर तक स्विम-प्रूफ हैं।

4. दोनों वॉच के फीचर्स में अंतर

दोनों वॉच में ब्लड ऑक्सीजन सेंसर इलेक्ट्रिकल हार्ड सेंसर (ECG) नहीं मिलेगा। वॉच SE में सेकंड जनरेशन ऑप्टिकल हार्ड सेंसर, इमरजेंसी SOS का फीचर दिया है। सीरीज 3 में भी इमरजेंसी SOS और ऑप्टिकल हार्ड रेट सेंसर दिया है।

सीरीज 3 में इंटरनेशनल इमरजेंसी कॉलिंग का फीचर नहीं मिलेगा, जबकि वॉच SE में ये फीचर दिया है। SE में फॉल डिटेक्शन, कम्पास और ऑलवेज ऑन एल्टिमीटर दिया है। जबकि सीरीज 3 में फॉल डिटेक्शन, कम्पास नहीं मिलेगा। वहीं, इसमें सिर्फ एल्टिमीटर ही मिलेगा। इसके अलावा, SE का स्पीकर 50 प्रतिशत ज्यादा लाउड है। SE के दोनों वैरिएंट GPS और सेल्युलर में 32GB स्टोरेज मिलेगा। वहीं, सीरीज 3 के GPS वैरिएंट में 8GB का स्टोरेज दिया है।

5. चिप, कनेक्टिविटी और बैटरी में अंतर
सीरीज 3 में S3 डुअल-कोर प्रोसेसर और W2 एपल वायरलेस चिप दी है। वहीं, वॉच SE में S5 64-बिट डुअल-कोर प्रोसेसर और W3 एपल वायरलेस चिप दी है। दोनों वॉच में वाई-फाई 802.11b/g/n 2.4GHz दिया है। हालांकि, SE में ब्लूटूथ 5.0 और सीरीज 3 में ब्लूटूथ 4.2 दिया है। दोनों वॉच मैग्नेटिक चार्जिंग केबल के साथ आती हैं। वहीं, दोनों का बैटरी बैकअप 18 घंटे तक है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Apple Watch SE Vs Series 3; Specification Comparison and Who is best for you?

सस्ती अल्टो से लेकर प्रीमियम टोयोटा ग्लैंजा तक, इस महीने इन 10 हैचबैक पर मिल रहा है 60 हजार रुपए तक का डिस्काउंट, देखें आपके बजट में कौन सी September 16, 2020 at 09:41PM

लॉकडाउन खुलने के बाद ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री तेजी से रिकवरी कर रही है। फेस्टिव सीजन में ग्राहकों को लुभाने के लिए वाहन निर्माता अपनी कारों पर बेहतरीन डिस्काउंट और डील्स ऑफर कर रहे हैं। अगर आप इस महीने नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो हमने एंट्री लेवल अल्टो से लेकर प्रीमियम टोयोटा ग्लैंजा तक 10 ऐसी हैचबैक की लिस्ट तैयार की है, जिन पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है...देखें लिस्ट

1. हुंडई ग्रैंड आई10 (Hyundai Grand i10)
शुरुआती कीमत: 5.90 लाख रुपए
कुल डिस्काउंट: 60 हजार रुपए तक

नेक्स्ट जनरेशन i10 (ग्रैंड i10 NIOS) के लॉन्च होने के बाद भी, पिछली जनरेशन का मॉडल अभी भी भारतीय बाजार में बेचा जा रहा है। हुंडई इस महीने इस पर 40 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसके अलावा इस पर 15 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस और 5 हजार रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

2. हुंडई एलीट i20 (Hyundai Elite i20)
शुरुआती कीमत: 6.50 लाख रुपए
कुल डिस्काउंट: 60 हजार रुपए तक

कोरियाई कार निर्माता कंपनी हुंडई जल्द ही भारत में नेक्स्ट जनरेशन i20 पेश करेगी। कंपनी एलीट i20 के पिछले जनरेशन मॉडल पर बेहतरीन डिस्काउंट और डील पेश कर रही है। इस महीने एलीट i20 के 'स्पोर्ट्स' (Sportz) ट्रिम पर 35 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट, 5 हजार रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसके अलावा 20 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है।

3. फॉक्सवैगन पोलो (Volkswagen Polo)
शुरुआती कीमत: 5,87,500 रुपए
कुल डिस्काउंट: 53500 रुपए तक

फॉक्सवैगन पोलो पर भी कंपनी पर्याप्त डिस्काउंट दे रही है, लेकिन अलग-अलग ट्रिम लेवल के लिए यह अलग है, और सिर्फ मैनुअल वैरिएंट पर ही लागू है। बेस 'ट्रेंडलाइन' पर 28500 रुपए, मिड-लेवल 'कम्फर्टलाइन प्लस' पर 23 हजार रुपए और टॉप-स्पेक 'हाईलाइन' पर 19500 रुपए का कैश डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा, कंपनी अपने पोटेंशियल कस्टमर्स को 20 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस और 5 हजार रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दे रही है।

4. मारुति सुजुकी इग्निस (Maruti Suzuki Ignis)
शुरुआती कीमत: 4.89 लाख रुपए
कुल डिस्काउंट: 45 हजार रुपए तक

मारुति सुजुकी इग्निस के 'सिग्मा' ट्रिम पर 25 हजार रुपए, 'डेल्टा' और 'अल्फा' ट्रिम्स पर 20 हजार रुपए जबकि टॉप 'जेटा' ट्रिम पर 15 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा सभी ट्रिम लेवल पर 15 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस और 5 हजार रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।

5. मारुति सुजुकी सेलेरियो (Maruti Suzuki Celerio)
शुरुआती कीमत: 4.41 लाख रुपए
कुल डिस्काउंट: 50 हजार रुपए तक

मारुति सुजुकी, सेलेरियो के नेक्स्ट जनरेशन मॉडल पर तेजी से काम कर रही है, जिसकी आने वाले महीनों में लॉन्च होने की उम्मीद है। कंपनी ऑनगोइंग मॉडल पर 25 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट, 20 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस और 5 हजार रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दे रही है।

6. डटसन गो (Datsun Go)
शुरुआती कीमत: 3.99 लाख रुपए
कुल डिस्काउंट: 47 हजार रुपए तक

डटसन द्वारा गो हैचबैक पर 20 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट और 7 हजार रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा कंपनी 20 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस भी मुहैया करा रही है। यानी गो हैचबैक खरीदने पर कुल 47 हजार रुपए तक की बचत हो सकती है। डीलर-लेवल के बहुत सारे डिस्काउंट उपलब्ध कराए जा रहे हैं, इन्हें बारे में जानकारी लेने के लिए अपने नजदीकी डीलरशिप पर संपर्क करें।

7. मारुति सुजुकी एस-प्रेसो (Maruti Suzuki S-Presso)
शुरुआती कीमत: 3.70 लाख रुपए
कुल डिस्काउंट: 45 हजार रुपए तक

मारुति की माइक्रो-एसयूवी बाजार में सबसे अनोखी दिखने वाली कार में से एक है। इसमें एक बॉक्सी और एसयूवी जैसा डिजाइन दिया गया है, जो अंदर से काफी स्पेशियस है। यह बेहद किफायती है और भारत में काफी बिक रही है। बिक्री को बढ़ाने के लिए मारुति इस पर 20 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट, 5 हजार रुपए तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 20 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस ऑफर कर रही है।

8. मारुति सुजुकी अल्टो (Maruti Suzuki Alto)
शुरुआती कीमत: 2.94 लाख रुपए
कुल डिस्काउंट: 38 हजार रुपए तक

मारुति सुजुकी ऑल्टो भारत में अब तक का सबसे अधिक बिकने वाला हैचबैक है। यह हैचबैक बेहद सस्ती होने के साथ फ्यूल एफिशिएंट भी है। मारुति सुजुकी इस पर 18 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट, 15 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस और 5 हजार रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

9. टोयोटा ग्लैंजा (Toyota Glanza)
शुरुआती कीमत: 7.01 लाख रुपए
कुल डिस्काउंट: 35 हजार

टोयोटा भी मारुति सुजुकी बलेनो पर बेस्ड ग्लैंजा पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। ग्लैंजा पर 15 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट 5 हजार रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दे रही है। टोयोटा 15 हजार रुपए लॉयल्टी बोनस भी ऑफर कर रही है। ऐसे कस्टमर्स जिन्हें लॉयल्टी बोनस नहीं मिल रहा है या जो लॉयल्टी बोनस का लाभ नहीं उठाना चाहते हैं, उनके लिए 15 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस उपलब्ध कराया जा रहा है।

10. टाटा टियागो (Tata Tiago)
शुरुआती कीमत: 4.69 लाख रुपए
कुल डिस्काउंट: 32 हजार रुपए तक

टियागो वर्तमान में टाटा लाइनअप में सबसे किफायती कार है और कार निर्माता इस पर कुछ बेहतरीन ऑफर दे रही है, जिससे ग्राहकों को और ज्यादा आकर्षित किया जा सके। इसमें 15 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट, 7 हजार रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 10 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस शामिल है।

मॉडल वाइस डिस्काउंट डिटेल
मॉडल शुरुआती कीमत कुल डिस्काउंट
1. हुंडई ग्रैंड आई10 5.90 लाख रु. 60 हजार रु. तक
2. हुंडई एलीट i20 6.50 लाख रु. 60 हजार रु. तक
3. फॉक्सवैगन पोलो 5.87 लाख रु. 53,500 रु. तक
4. मारुति सुजुकी इग्निस 4.89 लाख रु. 45 हजार रु. तक
5. मारुति सुजुकी सेलेरियो 4.41 लाख रु. 50 हजार रु. तक
6. डटसन गो 3.99 लाख रु. 47 हजार रु. तक
7. मारुति सुजुकी एस-प्रेसो 3.70 लाख रु. 45 हजार रु. तक
8. मारुति सुजुकी अल्टो 2.94 लाख रु. 38 हजार रु. तक
9. टोयोटा ग्लैंजा 7.01 लाख रु. 35 हजार रु. तक
10. टाटा टियागो 4.69 लाख रु. 32 हजार रु. तक

नोट: सभी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमतें हैं। अलग-अलग शहर में यह अलग हो सकती है। ऐसे में अपने नजदीकी डीलरशिप पर संपर्क कर कीमत और ऑफर के बारे में सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ सकते हैं

1. कॉलेज में इम्प्रेशन जमाना हो या करनी हो ऑफरोडिंग, 136Kmph तक की रफ्तार से दौड़ती हैं ये 7 मोटरसाइकिल, कीमत सवा लाख भी नहीं

2. रॉयल एनफील्ड मिटीओर से लेकर मर्सिडीज की लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी EQC तक, इस महीने भारत में लॉन्च होंगी ये 7 गाड़ियां; देखें लिस्ट

3. होंडा 2.50 लाख तो रेनो, मारुति और टाटा दे रही हैं 80 हजार रुपए तक का डिस्काउंट, कई स्मार्टफोन पर भी बेहतरीन डील्स



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टियागो वर्तमान में टाटा लाइनअप में सबसे किफायती कार है, इसकी कीमत 4.69 लाख रुपए है और इस महीने इस पर 32 हजार रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

कॉलेज में इम्प्रेशन जमाना हो या करनी हो ऑफरोडिंग, 136Kmph तक की रफ्तार से दौड़ती हैं ये 7 मोटरसाइकिल, कीमत सवा लाख भी नहीं September 16, 2020 at 04:30PM

इस समय बाजार में हर प्राइस सेगमेंट के हिसाब से बाइक के ढेरों विकल्प मौजूद हैं। लेकिन जो व्यक्ति 1 लाख रुपए से ज्यादा बाइक पर खर्च करता है, वो काफी रिसर्च करके, सोच समझकर और काफी सलाह-मशविरा करने के बाद बाइक पर पैसे लगाता है। अगर आपका बजट एक लाख रुपए से ज्यादा लेकिन सवा लाख रुपए से कम है और कंफ्यूज है कि इस बजट में किस बाइक को चुना जाए, जो न सिर्फ डेली यूज के हिसाब से आरामदायक हो बल्कि अपने पावरट्रेन और लुक्स के हिसाब से भी वैल्यू फोर मनी हो, तो हमने यहां सात ऐसी बीएस 6 बाइकों की लिस्ट तैयार की है, जो सभी पहलूओं पर खरी उतरती हैं....

ये हैं 1.25 लाख रुपए से कम बजट की टॉप-7 बाइक्स...

1. यामाहा FZS-FI (Yamaha FZS-FI)

यामाहा FZS-FI इस लिस्ट में सबसे किफायती मोटरसाइकिल है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि बाइक किसी भी पहलू में पीछे हो। बाइक में 149 सीसी सिंगल-सिलेंडर इंजन है जो 12.4 पीएस पावर और 13.6 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। यामाहा, FZS-FI मोटरसाइकिल को 1,03,200 रुपए (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर बेचता है। इसमें लगभग 115Kmph तक की टॉप-स्पीड मिलती है।

2. हीरो XPulse 200 (Hero Xpulse 200)

  • हीरो XPulse 200 भारतीय बाजार में सबसे किफायती एडवेंचर टूरर मोटरसाइकिल है, और इसलिए इसे निश्चित रूप से इस लिस्ट में रखा गया है, क्योंकि इसकी कीमत 1,11,790 रुपए (एक्स-शोरूम) है।
  • हीरो XPulse 200 में 199.6 सीसी सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन है, जो 8,500 आरपीएम पर 17.8 हॉर्स पावर के अधिकतम पावर के साथ 6,500 आरपीएम पर 16.4 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें लगभग 115Kmph तक की टॉप-स्पीड मिलती है।
  • बाइक की फीचर्स लिस्ट में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ फुली-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, फुल एलईडी हेडलैंप, सामने और पीछे की ओर क्रमश: 276 एमएम और 220 एमएम पेटल डिस्क और सिंगल-चैनल एबीएस शामिल है।

3. बजाज पल्सर 220F (Bajaj Pulsar 220F)

बजाज पल्सर 220F इस लिस्ट के साथ साथ ही पूरे पल्सर रेंज में भी सबसे अधिक इंजन क्षमता वाली मोटरसाइकिल है। मोटरसाइकिल में 220 सीसी 4-स्ट्रोक, 2-वाल्व, ट्विन स्पार्क, DTS-i FI, ऑयल-कूल्ड इंजन है, जो 20.4 पीएस का पावर और 18.5 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। बीएस 6 बजाज पल्सर 220F की कीमत 1,19,789 रुपए (एक्स-शोरूम) है। इसमें लगभग 136Kmph तक की टॉप-स्पीड मिलती है।

4. सुजुकी जिक्सर SF (Suzuki Gixxer SF)

जिक्सर SF, रेगुलर जिक्सर का पूरी तरह से फुली-फेयर्ड वर्जन है। मोटरसाइकिल अपने लुक्स की बदौलत भारत में काफी लोकप्रिय है। यह 155 सीसी, सिंगल-सिलेंडर इंजन से लैस है, जो 13.6 पीएस का मैक्सिमम पावर और 13.8 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है और वर्तमान में इसकी कीमत 1,21,900 रुपए (एक्स-शोरूम) है। इसमें लगभग 125Kmph तक की टॉप-स्पीड मिलती है।

5. होंडा हॉर्नेट 2.0 (Honda Hornet 2.0)

  • होंडा हॉर्नेट 2.0 को हाल ही में सीबी हॉर्नेट 160R के रिप्लेसमेंट के रूप में लॉन्च किया गया है और वर्तमान में इसकी कीमत लगभग 1.27 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। इस कीमत में बाइक में ऑल एलईडी लाइट्स, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्लैट वन-पीस हैंडलबार मिलता है। इसके की-होल को टैंक पर रखा गया है, जो अधिक प्रीमियम बाइक में देखने को मिलता है।
  • बाइक में 184.4 सीसी का 4-स्ट्रोक सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन है जो 8500 आरपीएम पर 17.3 पीएस का पावर, 6000 आरपीएम पर 16.1 एनएम का टार्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा। इसमें लगभग 130Kmph तक की टॉप-स्पीड मिलती है।

6. टीवीएस अपाचे RTR 200 4V (TVS Apache RTR 200 4V)

बीएस 6-कंप्लेंट टीवीएस अपाचे RTR 200 4V मोटरसाइकिल 1,27,500 रुपए (एक्स-शोरूम) कीमत में बिक्री के लिए उपलब्ध है, जो कि 1.25 लाख रुपए से थोड़ा अधिक है, लेकिन मोटरसाइकिल निश्चित रूप से अतिरिक्त राशि का भुगतान करने के लायक है, और इसलिए, बाइक ने हमारी लिस्ट में जगह बनाई है। फ्लैगशिप अपाचे RTR में 197.75 सीसी का इंजन है, जो 20.5 पीएस का पावर और 16.8 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें लगभग 127Kmph तक की टॉप-स्पीड मिलती है।

7. बजाज पल्सर NS200 (Bajaj Pulsar NS200)

  • NS200 बजाज की पल्सर रेंज की फ्लैगशिप नेकेड स्ट्रीट मोटरसाइकिल है और वर्तमान में इसकी कीमत 1,29,722 रुपए (एक्स-शोरूम) है। बाइक को पॉवर देना 199.5 सीसी का 4-स्ट्रोक, SOHC, 4-वाल्व, लिक्विड-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड DTS-i इंजन है, जो 24.5 पीएस का पावर और 18.5 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है, जो इस लिस्ट में सबसे शक्तिशाली मोटरसाइकिल है।
  • मोटरसाइकिल एंटी-फ्रिक्शन बुश के साथ एक टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क से लैस है, जो रियर नाइट्रॉक्स मोनोशॉक अजॉर्बर के साथ आता है। ब्रेकिंग सेटअप में फ्रंट में 300 एमएम डिस्क और पीछे 230 एमएम डिस्क ब्रेक शामिल है। इसमें लगभग 136Kmph तक की टॉप-स्पीड मिलती है। े

नोट- सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं। अलग-अलग शहरों में यह अलग हो सकती है, इसलिए अपने नजदीकी डीलरशिप से सुनिश्चित कर लें।

ये भी पढ़ सकते हैं...

1. अब और महंगी हुई रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350, सात महीने में कंपनी ने दूसरी बार बढ़ाई कीमतें; जानें आपकी जेब पर कितना असर पड़ेगा

2. रॉयल एनफील्ड मिटीओर से लेकर मर्सिडीज की लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी EQC तक, इस महीने भारत में लॉन्च होंगी ये 7 गाड़ियां; देखें लिस्ट

3. होंडा 2.50 लाख तो रेनो, मारुति और टाटा दे रही हैं 80 हजार रुपए तक का डिस्काउंट, कई स्मार्टफोन पर भी बेहतरीन डील्स



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बजाज पल्सर 220F इस लिस्ट के साथ पूरे पल्सर रेंज में भी सबसे अधिक इंजन कैपेसिटी वाली मोटरसाइकिल है। इसमें 220 सीसी 4-स्ट्रोक, 2-वाल्व, ट्विन स्पार्क, DTS-i FI, ऑयल-कूल्ड इंजन है, जो 20.4 पीएस और 18.5 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।

एसबीआई ग्राहक अब घड़ी से कर सकेंगे भुगतान; टाइटन ने स्टेट बैंक के साथ मिलकर लाॅन्च की कॉन्टैक्टलेस पेमेंट वॉच September 16, 2020 at 03:59PM

कोरोना महामारी के चलते कॉन्टैक्टलेस या डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी के मद्देनजर अब टाइटन कंपनी ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के साथ मिलकर कॉन्टैक्टलेस पेमेंट घड़ी को लॉन्च किया है। यानी अब आप घड़ी की मदद से बिना संपर्क में आए ही भुगतान कर सकेंगे। इसका नाम टाइटन पे है।

एसबीआई योनो से है लैस

यह स्टाइलिश घड़ी से ग्राहक योनो के जरिए बिना किसी रूकावट के ट्रांजेक्शन कर सकेंगे। बैंक ने कहा कि इन घडिय़ों को उसके मोबाइल बैंकिंग ऐप योनो से लैस किया गया है। इन घड़ियों की मदद से उपभोक्ता अब प्वायंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीनों से बिना डेबिट कार्ड इस्तेमाल किए भी भुगतान कर सकेंगे।

टैप और पे तकनीक से लैस

टाइटन और एसबीआई भारत में पहली बार कॉन्टैक्टलेस भुगतान की सुविधा के साथ नई घड़ियों की रेंज को लॉन्च कर रहे हैं। एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा कि हमारा मानना है कि यह हमारे ग्राहकों के लिये ‘टैप और पे’ तकनीक के साथ खरीदारी का नया अनुभव देगी। इसमें कई सारी सुविधाओं को दिया जा रहा हैं। यह समय संपर्क रहित (भुगतान) के लिए मददगार साबित होगी।

कैसे करेंगे घड़ी से पेमेंट ?

  • एसबीआई खाताधारक अपनी टाइटन पे वॉच को कॉन्टैक्टलेस पेमेंट POS मशीन पर टैप करके भुगतान कर सकते हैं।
  • इसमें एसबीआई बैंक कार्ड को स्वाइप या डालने की कोई जरूरत नहीं है। ग्राहक बिना पिन के दो हजार रुपए तक का भुगतान कर सकेंगे।
  • घड़ी की स्ट्रैप में एक सुरक्षित सर्टिफाइड नियर-फील्ड कम्युनिकेशन (NFC) चिप है जो एक स्टैंडर्ड कॉन्टैक्टलेस SBI डेबिट कार्ड के सभी कामों को इनेबल करती है।
  • इस सुविधा का लाभ योनो पर रजिस्टर्ड यूजर्स को मिलेगा।
  • बैंक के मुताबिक, अभी योनो के 260 लाख यूजर्स हैं।

घड़ी को कहां से खरीद सकते हैं ?

टाइटन की यह कलेक्शन आप कंपनी की अधिकारिक ऑनलाइन बेवसाइट www.titan.co.in पर खरीद सकते हैं।

कीमत कितनी है ?

टाइटन कंपनी लि. के मैनेजिंग डायरेक्टर सीके वेंकटरमन ने बताया कि इस घड़ी के कई स्टालिश वैरिएंट लाॅन्च किए गए हैं। यह महिला और परुष दोंनों के लिए है। इसकी कीमत 2995 से लेकर 5995 रुपए है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बैंक ने कहा कि इन घडिय़ों को उसके मोबाइल बैंकिंग ऐप योनो से लैस किया गया है
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...